लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के सांसद राजेश वर्मा का बयान। बिहार की सियासत में कानून व्यवस्था, वंदे मातरम और ट्रेड डील को लेकर बयानबाज़ी तेज हो गई है। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के सांसद राजेश वर्मा ने विपक्ष पर जोरदार हमला बोला है। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी की इस्तीफे की मांग पर उन्होंने पलटवार करते हुए कहा – पहले अपने शासनकाल का हिसाब दें! राबड़ी देवी द्वारा सम्राट चौधरी और नीतीश कुमार के इस्तीफे की मांग पर राजेश वर्मा ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा – “जो लोग आज कानून व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं, उन्हें याद करना चाहिए कि उनके शासनकाल में हालात क्या थे। अपराधी खुलेआम घूमते थे। जब तेजस्वी यादव उपमुख्यमंत्री थे, तब भी स्थिति किसी से छिपी नहीं है। आज एनडीए सरकार में अपराधियों पर सख्ती है, एनकाउंटर का दौर शुरू हो चुका है। अपराधी बचेंगे नहीं।” उन्होंने साफ कहा – प्रशासन पूरी तरह सख्त है और किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। पप्पू यादव पर बयान 35 साल पुराने मामले में जमानत मिलने के बाद पप्पू यादव की रिहाई पर भी उन्होंने प्रतिक्रिया दी। राजेश वर्मा ने कहा – “पुराना हो या नया मामला, कानून अपनी प्रक्रिया से चलता है। जो लोग संविधान की दुहाई देते हैं, उन्हें कानूनी कार्रवाई का सम्मान भी करना चाहिए। संविधान के तहत कार्रवाई हुई और जेल जाना पड़ा। नियम-कानून सबके लिए बराबर हैं।” वंदे मातरम विवाद लोकसभा में वंदे मातरम के दौरान खड़े होने के मुद्दे पर उन्होंने दो टूक कहा – “जब हम स्कूल में पढ़ते थे, तब भी वंदे मातरम के समय खड़े होते थे। इसे जाति या मजहब से जोड़ना गलत है। राष्ट्रगीत या राष्ट्रीय गीत के समय सम्मान में खड़ा होना हर नागरिक का कर्तव्य है।” राहुल गांधी और ट्रेड डील पर हमला अमेरिका-भारत ट्रेड डील पर राहुल गांधी के किसान विरोधी बयान पर उन्होंने कहा – “राहुल गांधी ने फिर सदन को बाधित किया। बिना प्रमाण और बिना आधार के केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को टारगेट करना विपक्ष की आदत बन गई है। हर मुद्दे में राजनीति ढूंढना उनकी फितरत है। अच्छी चीजों में भी इन्हें सिर्फ खामियां नजर आती हैं।” अभिषेक बनर्जी पर टिप्पणी पश्चिम बंगाल की राजनीति पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि अभिषेक बनर्जी जैसे नेता केवल चुनावी राजनीति के लिए बयान दे रहे हैं। आने वाले बंगाल चुनाव को ध्यान में रखकर माहौल बनाया जा रहा है।

- Post by Jan-Kranti hindi news bulletin1
- विद्यापतिनगर स्थित पवित्र विद्यापतिधाम मंदिर परिसर से महाशिवरात्रि के अवसर पर शिव विवाह की भव्य बरात निकाली गई। एसडीएम किशन कुमार व एसडीपीओ विवेक कुमार शर्मा ने धार्मिक ध्वज दिखाकर झांकी रवाना की। बरात मलकलीपुर, मधैयपुर, केवटा सहित कई गांवों का भ्रमण करते हुए रविवार को मंदिर लौटेगी, जहां वैदिक रीति से विवाह संपन्न होगा। झांकी में हाथी, घोड़ा, नंदी, ब्रह्मा-विष्णु व भूत-पिशाच के अलौकिक स्वरूप आकर्षण रहे। हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय बना रहा। आयोजन समिति ने व्यापक तैयारी की है। उक्त आशय कि जानकारी शनिवार संध्या चार बजे के करीब दी।1
- ..उपेंद्र कुशवाहा का पलटवार: राहुल पर हमला, राबड़ी पर तीखा वार!" कहां जो मन में आता है बोलती रहती हैं बिहार की सियासत में बयानबाज़ी का पारा लगातार चढ़ता जा रहा है। राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी पर तीखा हमला बोला है। संसद से लेकर बिहार की कानून व्यवस्था तक—हर मुद्दे पर कुशवाहा ने विपक्ष को घेरा है। पेश है अमेरिका और भारत के बीच हुए ट्रेड डील को लेकर राहुल गांधी के बयान पर राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने सीधा जवाब दिया है। राहुल गांधी ने इस डील को किसान विरोधी बताया था और विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव की बात कही थी। इस पर उपेंद्र कुशवाहा ने साफ कहा कि— "संसद नियमावली से चलती है। स्पीकर और सदस्य मिलकर नियम तय करते हैं। अगर कोई उल्लंघन करता है तो कार्रवाई का प्रावधान पहले से तय है। उसी के आधार पर कदम उठाए जाते हैं।" यानी साफ है कि कुशवाहा ने राहुल गांधी को संसदीय प्रक्रिया का पाठ पढ़ाने की कोशिश की है। वहीं बिहार की कानून व्यवस्था को लेकर राबड़ी देवी के बयान पर भी कुशवाहा ने तीखा पलटवार किया। उन्होंने कहा— "राबड़ी देवी के मुंह में जो आता है, बोलती रहती हैं। असल में राजद अपनी हार पचा नहीं पा रहा है। जनता ने फैसला दे दिया है, लेकिन बौखलाहट खत्म नहीं हो रही।" कुशवाहा ने साफ कहा कि यह सारी बयानबाज़ी सिर्फ राजनीतिक हताशा का परिणाम है। हालांकि जब ‘वंदे मातरम’ विवाद को लेकर सवाल पूछा गया तो कुशवाहा इस मुद्दे पर ज्यादा बोलने से बचते नजर आए। उन्होंने कहा कि इस पर पहले ही काफी चर्चा हो चुकी है।1
- आज ही के दिन हुए पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों की स्मृति में महर्षि दयानन्द इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग के प्रांगण में गुरु गोविन्द सिंह इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड हॉस्पिटल द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर की गई। इस अवसर पर सबसे पहले संचालक एस. एन. झा ने स्वयं रक्तदान कर रक्तवीरों का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने उपस्थित लोगों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए रक्तदान के महत्व और इससे होने वाले लाभ के बारे में विस्तार से जानकारी दी।1
- Post by Ankit Anand1
- बाबा बटेश्वरनाथ धाम में महाशिवरात्रि के अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भव्य आयोजन प्रारंभ प्राचीन मंदिर बाबा बटेश्वरनाथ धाम में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर भव्य कलश शोभा यात्रा एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ प्रारंभ हुआ। श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह के बीच निकली कलश यात्रा ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया। ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से वातावरण गूंज उठा। मेले में दूर-दराज से आए हजारों श्रद्धालु भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना कर रहे हैं। मंदिर परिसर को आकर्षक रूप से सजाया गया है तथा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्थाएँ की गई हैं। मंदिर विकास समिति के अनुसार, कल मेले का औपचारिक उद्घाटन बिहार सरकार के मंत्री, जदयू प्रदेश अध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक उमेश कुशवाहा द्वारा किया जाएगा। उद्घाटन समारोह को लेकर तैयारियाँ जोरों पर हैं। समिति की ओर से सभी श्रद्धालुओं का हार्दिक अभिनंदन एवं स्वागत किया गया है तथा शांतिपूर्ण एवं भक्तिमय वातावरण बनाए रखने की अपील की गई है।1
- समस्तीपुर जिले के, उजियारपुर प्रखंड के नाजिरपुर पंचायत के वार्ड 3,जवाहरपुर गांव निवासी, एक लचार एवं गरीब की बेटी के शादी में,भगवानपुर कमला निवासी चर्चित समाजसेवी राजू सहनी ने अपनी ओर से दिया अनमोल उपहार.1
- समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के जीतवरिया गांव के पेट्रोल पंप के समीप सड़क किनारे वन विभाग के शीशम के पेड़ काटने के वीवाद में दो पक्षों में मारपीट में एक महिला घायल हो गई ।जिसे 112 टीम के पदाधिकारी सोभा नंद सोरेन ने इलाज के लिए समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया।घायल महिला की पहचान जीतवरिया गांव के सुरेंद्र राय की पत्नी 52 वर्षीय सुशीला देवी के रूप में हुई है ।इस संबंध में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर सुषमा सिन्हा ने शनिवार को साढ़े 4 बजे बताया कि घायल का इलाज सीएचसी में जारी है।1