Shuru
Apke Nagar Ki App…
हर-हर महादेव! रोसड़ा में महाशिवरात्रि की तैयारी तेज, रोशनी से नहाया सीढी घाट का शिवालय।
Ankit Anand
हर-हर महादेव! रोसड़ा में महाशिवरात्रि की तैयारी तेज, रोशनी से नहाया सीढी घाट का शिवालय।
More news from बिहार and nearby areas
- समस्तीपुर जिले के विधापती नगर थाना क्षेत्र के विधापतिधाम में धुमधाम एवं उल्लास के साथ निकली, भगवान शिव की बारात.1
- लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के सांसद राजेश वर्मा का बयान। बिहार की सियासत में कानून व्यवस्था, वंदे मातरम और ट्रेड डील को लेकर बयानबाज़ी तेज हो गई है। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के सांसद राजेश वर्मा ने विपक्ष पर जोरदार हमला बोला है। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी की इस्तीफे की मांग पर उन्होंने पलटवार करते हुए कहा – पहले अपने शासनकाल का हिसाब दें! राबड़ी देवी द्वारा सम्राट चौधरी और नीतीश कुमार के इस्तीफे की मांग पर राजेश वर्मा ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा – “जो लोग आज कानून व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं, उन्हें याद करना चाहिए कि उनके शासनकाल में हालात क्या थे। अपराधी खुलेआम घूमते थे। जब तेजस्वी यादव उपमुख्यमंत्री थे, तब भी स्थिति किसी से छिपी नहीं है। आज एनडीए सरकार में अपराधियों पर सख्ती है, एनकाउंटर का दौर शुरू हो चुका है। अपराधी बचेंगे नहीं।” उन्होंने साफ कहा – प्रशासन पूरी तरह सख्त है और किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। पप्पू यादव पर बयान 35 साल पुराने मामले में जमानत मिलने के बाद पप्पू यादव की रिहाई पर भी उन्होंने प्रतिक्रिया दी। राजेश वर्मा ने कहा – “पुराना हो या नया मामला, कानून अपनी प्रक्रिया से चलता है। जो लोग संविधान की दुहाई देते हैं, उन्हें कानूनी कार्रवाई का सम्मान भी करना चाहिए। संविधान के तहत कार्रवाई हुई और जेल जाना पड़ा। नियम-कानून सबके लिए बराबर हैं।” वंदे मातरम विवाद लोकसभा में वंदे मातरम के दौरान खड़े होने के मुद्दे पर उन्होंने दो टूक कहा – “जब हम स्कूल में पढ़ते थे, तब भी वंदे मातरम के समय खड़े होते थे। इसे जाति या मजहब से जोड़ना गलत है। राष्ट्रगीत या राष्ट्रीय गीत के समय सम्मान में खड़ा होना हर नागरिक का कर्तव्य है।” राहुल गांधी और ट्रेड डील पर हमला अमेरिका-भारत ट्रेड डील पर राहुल गांधी के किसान विरोधी बयान पर उन्होंने कहा – “राहुल गांधी ने फिर सदन को बाधित किया। बिना प्रमाण और बिना आधार के केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को टारगेट करना विपक्ष की आदत बन गई है। हर मुद्दे में राजनीति ढूंढना उनकी फितरत है। अच्छी चीजों में भी इन्हें सिर्फ खामियां नजर आती हैं।” अभिषेक बनर्जी पर टिप्पणी पश्चिम बंगाल की राजनीति पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि अभिषेक बनर्जी जैसे नेता केवल चुनावी राजनीति के लिए बयान दे रहे हैं। आने वाले बंगाल चुनाव को ध्यान में रखकर माहौल बनाया जा रहा है।1
- Bihar के पूर्व IPS Amitabh Das हुए गिरफ्तार #singhnews #biharnews #ipsamitabhdas #biharnews1
- आज ही के दिन हुए पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों की स्मृति में महर्षि दयानन्द इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग के प्रांगण में गुरु गोविन्द सिंह इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड हॉस्पिटल द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर की गई। इस अवसर पर सबसे पहले संचालक एस. एन. झा ने स्वयं रक्तदान कर रक्तवीरों का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने उपस्थित लोगों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए रक्तदान के महत्व और इससे होने वाले लाभ के बारे में विस्तार से जानकारी दी।1
- बेगूसराय1
- दिल्ली में अभी तक की सबसे बड़ी राज्यस्तरीय पैरालंपिक की शुरुआत, प्रदेश अध्यक्ष पारूल सिंह की पहल हो रही है कारगर, जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में सैकड़ों पैरा एथलीट्स हुए शामिल, एक मिसाल पारूल सिंह की.... देखिए राजपथ न्यूज़ पर....1
- समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर प्रखंड के बेलसंडी गांव में खेल रहे दो बच्चे को आवारा कुत्तों की काटने से घायल हो गया ।जिसे इलाज के लिए समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया। जिसका पहचान 12 वर्षीय चांदनी कुमारी और 3 वर्ष के आयरन कुमार के रूप में हुई है ।जिसका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज जारी है। इस संबंध में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर बीके ठाकुर ने शनिवार को 4 बजे बताया कि दोनों बच्चे को रेबीज वैक्सीन देकर छोड़ दिया गया। दोनों की स्थिति में सुधार है। दोनों बच्चे खतरे से बाहर बताया गया है।1
- वंदे मातरम पर अख्तरुल ईमान का भाजपा पर बड़ा हमला – सेकुलरिज्म बनाम राष्ट्रवाद की नई जंग!”। एआईएमआईएम के विधायक अख्तरुल ईमान ने बड़ा बयान देकर राजनीतिक हलचल तेज कर दी है। जब यह कहा गया कि वंदे मातरम के समय सभी को खड़ा होना पड़ेगा, तो कई मुस्लिम संगठनों ने इसका विरोध करते हुए सुप्रीम कोर्ट जाने की बात कही। अब इस पूरे विवाद पर अख्तरुल ईमान ने सीधा पलटवार किया है। अख्तरुल ईमान ने कहा — “यह सेकुलर इंडिया है। भारतीय सेकुलरिज्म कहता है कि आप अपने धर्म का पालन कीजिए और दूसरे के धर्म का सम्मान कीजिए। संविधान का आर्टिकल 25 हर नागरिक को अपने धर्म, संस्कृति और रीति-रिवाजों का पालन करने की आजादी देता है।” उन्होंने 1937 का हवाला देते हुए कहा कि उस समय रवीन्द्रनाथ टैगोर और कांग्रेस की बैठक में यह माना गया था कि अगर किसी समुदाय को आपत्ति है तो उस हिस्से को हटाया जा सकता है। उन्होंने सवाल उठाया — “उस वक्त महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू और सरदार वल्लभभाई पटेल क्या राष्ट्रवादी नहीं थे? जिन्होंने जेल जाकर, लाठी खाकर, गोली खाकर देश को आजाद कराया — क्या वे देशभक्त नहीं थे?” अख्तरुल ईमान यहीं नहीं रुके। उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि “जो लोग 50 साल तक अपने दफ्तरों में तिरंगा नहीं फहराते थे, क्या वही आज सबसे बड़े राष्ट्रवादी बन गए हैं?” उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि यह मुद्दा समाज को जोड़ने के लिए नहीं, बल्कि तोड़ने के लिए उठाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आनंदमठ और बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय के संदर्भ को चुनावी राजनीति से जोड़ा जा रहा है, खासकर बंगाल में चुनावी माहौल को देखते हुए। इस तरह का उन्माद फैला रहे हैं1
- Post by राज्य से राजधानी न्यूज1