logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बेगूं नगर सहित ग्रामीण क्षेत्र के चार स्कूलों का आकस्मिक निरीक्षण , एक कर्मचारी अनुपस्थित पाया गया। बेगूं नगर सहित ग्रामीण क्षेत्र के चार स्कूलों का आकस्मिक निरीक्षण , एक कर्मचारी अनुपस्थित पाया गया। कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। बेगूं/चित्तौड़गढ़। बेगूं मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रामसिंह यादव के निर्देशानुसार 31.07.2026 , शुक्रवार को महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय बस स्टेण्ड बेगूं एवं राउप्रावि सूलीमंगरा का अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी द्वितीय कैलाश चन्द्र गुप्ता के द्वारा प्रातः 07.30 बजे आकस्मिक निरीक्षण किया गया। साथ ही ब्लॉक संदर्भ व्यक्ति छोटू लाल धाकड़ के द्वारा राप्रावि नाथूरामजी का खेड़ा एवं राप्रावि गलाईयों की झोंपड़ियां का निरीक्षण किया गया। वक्त निरीक्षण के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय बसस्टेण्ड में प्रयोगशाला सहायक कमलेश धाकड़ को छोड़कर समस्त विद्यालय स्टाफ उपस्थित था। साथ ही बिना सूचना के अनुपस्थित कार्मिक कमलेश धाकड़ को कारण बताओ नोटिस जारी किया। संस्थाप्रधान मगारावि बसस्टेण्ड को भी अनुपस्थित कार्मिक का कॉलम खाली रखने एवं कमजोर विद्यालय प्रबन्धन होने से कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। वही छोटू लाल धाकड़ द्वारा विद्यालय निरीक्षण में किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता सामने नहीं आई। निरीक्षण के समय विद्यालय सुचारू रूप संचालित पाये गयें। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रामसिंह यादव ने बताया कि बेगूं ब्लॉक में गुणवत्तापूर्ण शिक्षण, विद्यालय समय का पालन के संबंध में लगातार कार्यालय के अधिकारियों एवं पीईईओ के द्वारा समय-समय पर विद्यालयों के औचक निरीक्षण किये जाते रहेंगें एवं अनुशासनहीन कर्मचारियों के प्रति कठोर विभागीय कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

20 hrs ago
user_The fact khabar
The fact khabar
Local News Reporter बेगूं, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
20 hrs ago

बेगूं नगर सहित ग्रामीण क्षेत्र के चार स्कूलों का आकस्मिक निरीक्षण , एक कर्मचारी अनुपस्थित पाया गया। बेगूं नगर सहित ग्रामीण क्षेत्र के चार स्कूलों का आकस्मिक निरीक्षण , एक कर्मचारी अनुपस्थित पाया गया। कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। बेगूं/चित्तौड़गढ़। बेगूं मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रामसिंह यादव के निर्देशानुसार 31.07.2026 , शुक्रवार को महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय बस स्टेण्ड बेगूं एवं राउप्रावि सूलीमंगरा का अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी द्वितीय कैलाश चन्द्र गुप्ता के द्वारा प्रातः 07.30 बजे आकस्मिक निरीक्षण किया गया। साथ ही ब्लॉक संदर्भ व्यक्ति छोटू लाल धाकड़ के द्वारा राप्रावि नाथूरामजी का खेड़ा एवं राप्रावि गलाईयों की झोंपड़ियां का निरीक्षण किया गया। वक्त निरीक्षण के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय बसस्टेण्ड में प्रयोगशाला सहायक कमलेश धाकड़ को छोड़कर समस्त विद्यालय स्टाफ उपस्थित था। साथ ही बिना सूचना के अनुपस्थित कार्मिक कमलेश धाकड़ को कारण बताओ नोटिस जारी किया। संस्थाप्रधान मगारावि बसस्टेण्ड को भी अनुपस्थित कार्मिक का कॉलम खाली रखने एवं कमजोर विद्यालय प्रबन्धन होने से कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। वही छोटू लाल धाकड़ द्वारा विद्यालय निरीक्षण में किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता सामने नहीं आई। निरीक्षण के समय विद्यालय सुचारू रूप संचालित पाये गयें। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रामसिंह यादव ने बताया कि बेगूं ब्लॉक में गुणवत्तापूर्ण शिक्षण, विद्यालय समय का पालन के संबंध में लगातार कार्यालय के अधिकारियों एवं पीईईओ के द्वारा समय-समय पर विद्यालयों के औचक निरीक्षण किये जाते रहेंगें एवं अनुशासनहीन कर्मचारियों के प्रति कठोर विभागीय कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • ग्राम पंचायत साड़ास में आंगनबाड़ी सहायिका के सेवानिवृत्त कार्यक्रम कार्यकर्त्ताओ द्वारा माला पहनाकर स्वागत
    1
    ग्राम पंचायत साड़ास में आंगनबाड़ी  सहायिका के सेवानिवृत्त कार्यक्रम कार्यकर्त्ताओ द्वारा माला पहनाकर स्वागत
    user_SADAS LIVE NEWS
    SADAS LIVE NEWS
    Local News Reporter गंगरार, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • बदहाल सड़क से आमजन परेशान राह पर चलना हुआ दुभर , अधिकारी ने सुनी लोगो की पीड़ा गंगरार उपखंड के ग्राम पंचायत साडास में गैर के चौक से बालाजी तक का सड़क मार्ग पूर्ण रूप से बदहाली का शिकार हो चुका है इस रास्ते पर काफ़ी लोगों का किसानों का छात्र छात्राओं का आना जाना लगा रहता हे , इस मार्ग में एक रा.उच्च माध्यमिक विद्यालय व आयुर्वेदिक चिकित्सालय है आगे एक प्रसिद्ध बालाजी का मंदिर हैजर्जर पड़े संपर्क मार्ग को लेकर ग्रामीणों ने बताया है कि गांव तक पहुंचने के लिए रोजाना जान जोखिम में डालनी पड़ती है। बरसात में सड़क पर जलभराव और कीचड़ के कारण स्थिति और गंभीर हो जाती है। ग्रामीणों का आरोप है कि यही मार्ग क्षेत्र के सैकड़ों किसानों व विद्यार्थियों का प्रमुख रास्ता है। और अन्य भारी वाहन प्रतिदिन इसी सड़क से गुजरते हैं, लेकिन गहरे गड्ढों के कारण हादसों का खतरा लगातार बना रहता है। ग्रामीणों का दावा है कि कई बार वाहन असंतुलित हो चुके हैं, जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान के साथ-साथ जान का भी जोखिम उठाना पड़ता है। ग्रामीणों ने सड़क सुधार की मांग की है।।
    1
    बदहाल सड़क से आमजन परेशान राह पर चलना हुआ दुभर , अधिकारी ने सुनी लोगो की पीड़ा 
गंगरार उपखंड के ग्राम पंचायत साडास में गैर के चौक से बालाजी तक का सड़क मार्ग पूर्ण रूप से बदहाली का शिकार हो चुका है इस रास्ते पर काफ़ी लोगों का किसानों का छात्र छात्राओं का आना जाना लगा रहता हे , इस मार्ग में एक रा.उच्च माध्यमिक विद्यालय व आयुर्वेदिक चिकित्सालय है आगे एक प्रसिद्ध बालाजी का मंदिर हैजर्जर पड़े संपर्क मार्ग को लेकर  ग्रामीणों ने बताया है कि गांव तक पहुंचने के लिए रोजाना जान जोखिम में डालनी पड़ती है। बरसात में सड़क पर जलभराव और कीचड़ के कारण स्थिति और गंभीर हो जाती है।
ग्रामीणों का आरोप है कि यही मार्ग क्षेत्र के सैकड़ों किसानों व  विद्यार्थियों का  प्रमुख रास्ता है। और अन्य भारी वाहन प्रतिदिन इसी सड़क से गुजरते हैं, लेकिन गहरे गड्ढों के कारण हादसों का खतरा लगातार बना रहता है। ग्रामीणों का दावा है कि कई बार वाहन असंतुलित हो चुके हैं, जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान के साथ-साथ जान का भी जोखिम उठाना पड़ता है। ग्रामीणों ने सड़क सुधार  की मांग की है।।
    user_Chandra prakash  bilwal
    Chandra prakash bilwal
    Teacher गंगरार, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • LIVE | सावन के तीसरे सोमवार पर झूले में विराजे श्री सांवरिया सेठ | प्रथम लाइव दर्शन 🔴 LIVE | सावन मास के तीसरे सोमवार पर झूले में विराजे श्री सांवरिया सेठ के दिव्य दर्शन | देखिए सबसे पहले LIVE दर्शन केवल Hello Chittorgarh News पर | जय श्री सांवरिया सेठ 🙏
    1
    LIVE | सावन के तीसरे सोमवार पर झूले में विराजे श्री सांवरिया सेठ | प्रथम लाइव दर्शन
🔴 LIVE | सावन मास के तीसरे सोमवार पर झूले में विराजे श्री सांवरिया सेठ के दिव्य दर्शन | देखिए सबसे पहले LIVE दर्शन केवल Hello Chittorgarh News पर | जय श्री सांवरिया सेठ 🙏
    user_Hello Chittorgarh News
    Hello Chittorgarh News
    Local News Reporter चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    48 min ago
  • महिला सुरक्षा के लिए डिकॉय ऑपरेशन सादे वस्त्रों में महिला पुलिसकर्मियों की पांच विशेष टीमों ने शहर के प्रमुख स्थलों पर की कार्रवाई, चार मनचले गिरफ्तार। दैनिक वीरधरा राजस्थान। चित्तौड़गढ़। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा सार्वजनिक स्थानों पर होने वाली छेड़छाड़ और अभद्रता की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह के निर्देशन में गुरुवार शाम को कालिका पेट्रोलिंग यूनिट की महिला पुलिसकर्मियों को सादे वस्त्रों में तैनात कर डिकॉय ऑपरेशन चलाया गया। अभियान के तहत पांच विशेष पुलिस टीमों का गठन कर शहर के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान महिलाओं व छात्राओं से छेड़छाड़, फब्तियां कसने एवं अभद्र व्यवहार करने वाले चार मनचलों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की गई। डिकॉय ऑपरेशन के तहत गठित प्रत्येक टीम में कालिका पेट्रोलिंग यूनिट की दो-दो महिला कांस्टेबल सादे वस्त्रों में तैनात की गईं, जिनके साथ पुरुष पुलिसकर्मी भी सुरक्षा एवं कार्रवाई के लिए मौजूद रहे। टीमों ने शहर के प्रताप नगर चौराहा, रेलवे स्टेशन, दिल्ली गेट, चामटी खेड़ा चौराहा तथा अभिमन्यु पार्क जैसे संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष निगरानी रखी। पार्क जैसे संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष निगरानी रखी। महिला पुलिसकर्मियों ने आम छात्राओं एवं महिलाओं की तरह सामान्य रूप से इन स्थानों पर मौजूद रहकर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी। जैसे ही कुछ युवकों द्वारा महिलाओं से अभद्र व्यवहार एवं फब्तियां कसने की घटनाएं सामने आईं, मौके पर मौजूद पुलिस टीमों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। अभियान के दौरान पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की तथा युवाओं को महिला सम्मान एवं कानून का पालन करने के संबंध में समझाइश भी दी। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अभद्रता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी। जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि महिला सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। इसी उद्देश्य से समय-समय पर इस प्रकार के विशेष अभियान संचालित किए जाएंगे, ताकि सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जा सके। उन्होंने आमजन से भी अपील की कि यदि कहीं भी महिलाओं से छेड़छाड़, अभद्र व्यवहार या अन्य आपराधिक गतिविधि दिखाई दे तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें, जिससे त्वरित कार्रवाई कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कदम उठाए जा सकें।
    1
    महिला सुरक्षा के लिए डिकॉय ऑपरेशन

सादे वस्त्रों में महिला पुलिसकर्मियों की पांच विशेष टीमों ने शहर के प्रमुख स्थलों पर की कार्रवाई, चार मनचले गिरफ्तार।
दैनिक वीरधरा राजस्थान।
चित्तौड़गढ़। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा सार्वजनिक स्थानों पर होने वाली छेड़छाड़ और अभद्रता की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह के निर्देशन में गुरुवार शाम को कालिका पेट्रोलिंग यूनिट की महिला पुलिसकर्मियों को सादे वस्त्रों में तैनात कर डिकॉय ऑपरेशन चलाया गया। अभियान के तहत पांच विशेष पुलिस टीमों का गठन कर शहर के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान महिलाओं व छात्राओं से छेड़छाड़, फब्तियां कसने एवं अभद्र व्यवहार करने वाले चार मनचलों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की गई।
डिकॉय ऑपरेशन के तहत गठित प्रत्येक टीम में कालिका पेट्रोलिंग यूनिट की दो-दो महिला कांस्टेबल सादे वस्त्रों में तैनात की गईं, जिनके साथ पुरुष पुलिसकर्मी भी सुरक्षा एवं कार्रवाई के लिए मौजूद रहे। टीमों ने शहर के प्रताप नगर चौराहा, रेलवे स्टेशन, दिल्ली गेट, चामटी खेड़ा चौराहा तथा अभिमन्यु पार्क जैसे संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष निगरानी रखी। पार्क जैसे संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष निगरानी रखी। महिला पुलिसकर्मियों ने आम छात्राओं एवं महिलाओं की तरह सामान्य रूप से इन स्थानों पर मौजूद रहकर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी। जैसे ही कुछ युवकों द्वारा महिलाओं से अभद्र व्यवहार एवं फब्तियां कसने की घटनाएं सामने आईं, मौके पर मौजूद पुलिस टीमों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
अभियान के दौरान पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की तथा युवाओं को महिला सम्मान एवं कानून का पालन करने के संबंध में समझाइश भी दी। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अभद्रता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।
जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि महिला सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। इसी उद्देश्य से समय-समय पर इस प्रकार के विशेष अभियान संचालित किए जाएंगे, ताकि सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जा सके। उन्होंने आमजन से भी अपील की कि यदि कहीं भी महिलाओं से छेड़छाड़, अभद्र व्यवहार या अन्य आपराधिक गतिविधि दिखाई दे तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें, जिससे त्वरित कार्रवाई कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कदम उठाए जा सकें।
    user_ओम जैन शंभूपुरा
    ओम जैन शंभूपुरा
    Salesperson चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • मन्दसौर कांग्रेस नेता एवं जिला पंचायत सदस्य दीपक गुर्जर और उनके साथियों पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा दीपक गुर्जर एवं साथियों पर मुकदमा दर्ज
    1
    मन्दसौर कांग्रेस नेता एवं जिला पंचायत सदस्य दीपक गुर्जर और उनके साथियों पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा 
दीपक गुर्जर एवं साथियों पर मुकदमा दर्ज
    user_भविष्य न्यूज़ 24
    भविष्य न्यूज़ 24
    Court reporter नीमच, नीमच, मध्य प्रदेश•
    52 min ago
  • गंगरार: कस्बे में निर्माणाधीन हाईवे ओवरब्रिज की गुणवत्ता पहली ही बारिश में कठघरे में आ गई। बारिश के दौरान ब्रिज के डामर और सीमेंटेड हिस्से से पानी नीचे छलकता नजर आया, जिससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि करोड़ों रुपये की लागत से बन रहे ओवरब्रिज में मानकों की अनदेखी की गई है। नागरिकों ने प्रशासन से पूरे निर्माण कार्य की निष्पक्ष एवं तकनीकी जांच कराकर दोषी अधिकारियों और निर्माण एजेंसी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
    1
    गंगरार: कस्बे में निर्माणाधीन हाईवे ओवरब्रिज की गुणवत्ता पहली ही बारिश में कठघरे में आ गई। बारिश के दौरान ब्रिज के डामर और सीमेंटेड हिस्से से पानी नीचे छलकता नजर आया, जिससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि करोड़ों रुपये की लागत से बन रहे ओवरब्रिज में मानकों की अनदेखी की गई है। नागरिकों ने प्रशासन से पूरे निर्माण कार्य की निष्पक्ष एवं तकनीकी जांच कराकर दोषी अधिकारियों और निर्माण एजेंसी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
    user_Chandra prakash  bilwal
    Chandra prakash bilwal
    Teacher गंगरार, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • 📍 स्थान: नला का कुआं (बरूंदनी), तहसील मांडलगढ़, जिला भीलवाड़ा, राजस्थान 🚨 **हमारे गाँव की सड़क बनी परेशानी का कारण — कब जागेगा प्रशासन?** 🚨 हमारे **गाँव की सड़क की हालत बेहद खराब** है। सड़क जगह-जगह से टूटी हुई है और आने-जाने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के दिनों में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। इस सड़क से **बच्चे स्कूल जाते हैं, किसान अपने खेतों पर जाते हैं और ग्रामीण रोज़मर्रा के काम के लिए आवागमन करते हैं।** खराब सड़क के कारण कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। ❗ **क्या हमारे गाँव के लोगों को अच्छी सड़क का अधिकार नहीं है?** ❗ **क्या प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है?** हम प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से मांग करते हैं कि **गाँव की सड़क और पुलिया की समस्या का जल्द से जल्द स्थायी समाधान किया जाए** और सड़क की मरम्मत/निर्माण का काम तुरंत शुरू कराया जाए। 🙏 **यह सिर्फ सड़क की समस्या नहीं है, यह हमारे गाँव के लोगों की सुरक्षा और सम्मान का सवाल है।** 📍 **स्थान: नला का कुआं, तहसील मांडलगढ़, जिला भीलवाड़ा, राजस्थान** **कृपया इस आवाज़ को आगे बढ़ाएं और संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाएं।** #मांडलगढ़ #भीलवाड़ा #सड़क_की_समस्या #गांव_की_आवाज़ #राजस्थान #RoadProblem #VillageRoad
    3
    📍 स्थान: नला का कुआं (बरूंदनी), तहसील मांडलगढ़, जिला भीलवाड़ा, राजस्थान
🚨 **हमारे गाँव की सड़क बनी परेशानी का कारण — कब जागेगा प्रशासन?** 🚨
हमारे **गाँव की सड़क की हालत बेहद खराब** है। सड़क जगह-जगह से टूटी हुई है और आने-जाने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के दिनों में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है।
इस सड़क से **बच्चे स्कूल जाते हैं, किसान अपने खेतों पर जाते हैं और ग्रामीण रोज़मर्रा के काम के लिए आवागमन करते हैं।** खराब सड़क के कारण कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
❗ **क्या हमारे गाँव के लोगों को अच्छी सड़क का अधिकार नहीं है?**
❗ **क्या प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है?**
हम प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से मांग करते हैं कि **गाँव की सड़क और पुलिया की समस्या का जल्द से जल्द स्थायी समाधान किया जाए** और सड़क की मरम्मत/निर्माण का काम तुरंत शुरू कराया जाए।
🙏 **यह सिर्फ सड़क की समस्या नहीं है, यह हमारे गाँव के लोगों की सुरक्षा और सम्मान का सवाल है।**
📍 **स्थान: नला का कुआं, तहसील मांडलगढ़, जिला भीलवाड़ा, राजस्थान**
**कृपया इस आवाज़ को आगे बढ़ाएं और संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाएं।**
#मांडलगढ़ #भीलवाड़ा #सड़क_की_समस्या #गांव_की_आवाज़ #राजस्थान #RoadProblem #VillageRoad
    user_SOPU YOGI
    SOPU YOGI
    Mandalgarh, Bhilwara•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.