बिजली चोरी मे दो उपभोक्ताओं पर प्राथमिकी व जुर्माना सरकार द्वारा 125 सैनिक बिजली फ्री करने के बाद भी लोग चोरी कर रहे हैं विद्युत विभाग द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान अभियान के दौरान विभागीय टीम गांव-गांव एवं शहरी मोहल्लों में जाकर बकायेदार उपभोक्ताओं से संपर्क कर बकाया बिजली बिल जमा करने की अपील कर रही है। इसी क्रम में जांच के दौरान बिजली चोरी के दो मामले सामने आए हैं, जिन पर विभाग द्वारा कड़ी कार्रवाई की गई है। जांच के दौरान गीधा गांव निवासी हरी नारायण चौधरी पिता-गुलाब चंद चौधरी द्वारा मुख्य सर्विस तार में कटिंग कर अतिरिक्त तार जोड़ते हुए मीटर को बाईपास कर बिजली चोरी करते पाया गया। इस मामले में विभाग द्वारा 26711 रूपये की राजस्व क्षति का आकलन करते हुए उनके विरुद्ध दावथ थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। वहीं नावाडीह गांव निवासी अजय साह पिता-रामनाथ साह ने पोल से अवैध रूप से तार जोड़कर बिजली चोरी करते पाया गया। जांच के दौरान उनके परिसर में मीटर स्थापित नहीं पाया गया तथा वैध विद्युत कनेक्शन से संबंधित कोई दस्तावेज भी प्रस्तुत नहीं किया गया। इस मामले में विभाग द्वारा 12663 का जुर्माना लगाया गया है।
बिजली चोरी मे दो उपभोक्ताओं पर प्राथमिकी व जुर्माना सरकार द्वारा 125 सैनिक बिजली फ्री करने के बाद भी लोग चोरी कर रहे हैं विद्युत विभाग द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान अभियान के दौरान विभागीय टीम गांव-गांव एवं शहरी मोहल्लों में जाकर बकायेदार उपभोक्ताओं से संपर्क कर बकाया बिजली बिल जमा करने की अपील कर रही है। इसी क्रम में जांच के दौरान बिजली चोरी के दो मामले सामने आए हैं, जिन पर विभाग द्वारा कड़ी कार्रवाई की गई है। जांच के दौरान गीधा गांव निवासी हरी नारायण चौधरी पिता-गुलाब चंद चौधरी द्वारा मुख्य सर्विस तार
में कटिंग कर अतिरिक्त तार जोड़ते हुए मीटर को बाईपास कर बिजली चोरी करते पाया गया। इस मामले में विभाग द्वारा 26711 रूपये की राजस्व क्षति का आकलन करते हुए उनके विरुद्ध दावथ थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। वहीं नावाडीह गांव निवासी अजय साह पिता-रामनाथ साह ने पोल से अवैध रूप से तार जोड़कर बिजली चोरी करते पाया गया। जांच के दौरान उनके परिसर में मीटर स्थापित नहीं पाया गया तथा वैध विद्युत कनेक्शन से संबंधित कोई दस्तावेज भी प्रस्तुत नहीं किया गया। इस मामले में विभाग द्वारा 12663 का जुर्माना लगाया गया है।
- सूर्यपुरा प्रखंड क्षेत्र के प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में आज गुरुवार से शुरू होने वाली वार्षिक परीक्षा को लेकर इस बार नई व्यवस्था लागू की गई है. प्रखंड संसाधन केंद्र से सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को बुधवार तक उत्तर पुस्तिकाएं (कॉपी) उपलब्ध करा दी गई हैं.लेकिन विद्यार्थियों को इस बार हाथों में प्रश्न पत्र नहीं दिए जाएंगे. वार्षिक मल्यांकन 2026 के लिए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार ने प्रखंड में स्वच्छ एवं कदाचार मुक्त तथा ससमय मूल्यांकन कार्य के लिए प्रखंड क्षेत्र के कुल 162 शिक्षक शिक्षिकाओं को 12 मार्च से 18 मार्च 2026 तक विक्षक के रुप में प्रतिनियुक्त किया है. उन्होंने आगे बताया कि विभाग की ओर से संचालित ई - शिक्षा पोर्टल पर परीक्षा शुरू होने से लगभग 45 मिनट पहले प्रश्न पत्र अपलोड कर दिया जाएगा. विद्यालय के शिक्षक पोर्टल से प्रश्न पत्र देखकर उसे ब्लैकबोर्ड पर लिखेंगे और छात्र-छात्राएं वही प्रश्न अपनी कॉपी में लिखकर उत्तर देंगे. उन्होंने बताया कि परीक्षा की पारदर्शिता और व्यवस्था बनाए रखने के लिए एक विद्यालय से दूसरे विद्यालय में शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति की गई है.1
- कशिश न्यूज़ घरेलू गैस की आपूर्ति में किल्लत से लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर जिलाधिकारी उदिता सिंह के निर्देश पर सासाराम एसडीएम डॉ नेहा कुमारी ने घरेलू गैस सिलेंडर की कालाबाजारी करते 10 सिलेंडर किया जब्त दो धंधेबाज पुलिस हीरासत में होने से मचा हड़कंप1
- सासाराम शहर में अवैध कारोबार के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। SDM डॉ. नेहा कुमारी के नेतृत्व में जकी शाहिद मोहल्ले में छापेमारी कर 10 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए। यह कार्रवाई नेहाल आलम के पुत्रों रिजवान आलम और कामरान आलम के मकान पर की गई। बरामद सिलेंडरों में 6 इंडियन गैस और 4 एचपी गैस के सिलेंडर शामिल हैं। अवैध भंडारण के आरोप में दोनों को सासाराम नगर थाना पुलिस की हिरासत में भेज दिया गया है। इसके साथ ही SDM ने बुधवार को दोपहर क़रीब 12 बजे बताया है कि पेट्रोल पंप संचालकों को भी सख्त निर्देश देते हुए कहा कि वे पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ काम करें, जनता की समस्याओं का समाधान करें और किसी भी तरह की अनियमितता पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।1
- Post by Bihar News 241
- 10 मार्च जन सुराज पार्टी संगठन पुनः गठन के समय जनता के साथ जन सुराज कार्य कर्ता,बिहार सहित पूरे भारत को एक अच्छी पार्टी के रूप में आयी है,जनता को जन सुराज से जुड़ कर बिहार के साथ पूरे देश को आगे बढाने का कार्य करने की जरूरत है,प्रशांत किशोर!1
- Post by Dharmendar Pathak1
- गोह(औरंगाबाद) गोह थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव में अतिक्रमण हटाने की विवाद में हुए झगड़े में घायल व्यक्ति की पटना में इलाज के दौरान मौत हो गई है। मृतक की पहचान गोपालपुर गांव निवासी धर्मेंद्र चंद्रवंशी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार गांव के ही लक्ष्मण चंद्रवंशी का अतिक्रमण के चलते मकान पर प्रशासन द्वारा बुलडोजर की कार्रवाई की गई थी। इसी कार्रवाई से नाखुश लक्ष्मण चंद्रवंशी, पवन चंद्रवंशी, अरुण चंद्रवंशी, किशोरी चंद्रवंशी सहित दर्जनों लोगों ने बीते शनिवार को धर्मेंद्र चंद्रवंशी व उसकी पत्नी चंद्रवती देवी को जिम्मेवार बताते हुए लाठी डंडे व रड से पीट-पीट कर था अधमरा कर दिया था। जिसे गंभीर हालत में मगध मेडिकल कॉलेज गयाजी रेफर किया गया था। लेकिन वहां से भी धर्मेन्द्र की स्थिति गंभीर देखते हुए पटना पीएमसीएच में रेफर किया गया था जहां उसकी देर रात मौत हो गई। बुधवार की दोपहर करीब 2:00 बजे जैसे ही शव गोपालपुर गांव पहुँचा की पूरे गांव में मातम पसर गया। वहीं मृतक के पांच छोटे छोटे बच्चे हैं, जिसमें पुत्री रौशनी 13 वर्ष, रेशमी 10 वर्ष व शिवानी 8 वर्ष जबकि पुत्र सन्नी कुमार 6 वर्ष व मनीष कुमार 4 वर्ष शामिल हैं। मामले में थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि मामले में 24 लोगों नामजद आरोपी बनाया गया है। जिनमें पवन चंद्रवंशी, किशोर चंद्रवंशी व अरुण चंद्रवंशी को मारपीट के दिन ही गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। शेष बच्चे हुए आरोपियों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।1
- सूर्यपुरा प्रखंड कार्यालय में बुधवार को वरीय पदाधिकारी प्रमोद कुमार के अध्यक्षता में सद्भावना समिति की हुई बैठक। प्रखंड विकास पदाधिकारी तेज बहादुर सुमन ने बताया कि आगामी दिनों में मनाए जाने वाले ईद और रामनवमी को लेकर सद्भावना समिति की बैठक की गई, बैठक में वरीय पदाधिकारी ने उपस्थित पंचायत प्रतिनिधि कर्मचारी और सामाजिक कार्यकर्ताओं से अपील किया कि आगामी दिनों में मनाए जाने वाले ईद पर्व और रामनवमी पर्व को आपसी भाईचारा और सौहार्द पूर्ण माहौल में सम्पन्न कराने के लिए हम सभी की जिम्मेवारी बनती है। सब के सहयोग से ही सम्भव है, सहित कई अन्य बिंदुओं पर चर्चा किया गया।बैठक में उपस्थित थे मुखिया प्रमोद चंद्रवंशी, पिंटू सिंह, पंचायत सचिव राकेश रौशन,पूर्व मुखिया हीरालाल सिंह, विजय गुप्ता,अशोक यादव, शिव मंगल सिंह, श्री लाल पासवान सहित कई लोग।1