Shuru
Apke Nagar Ki App…
मुख्यमंत्री भरेंगे कुटलैहड़ की झोली कुटलैहड़ विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि पिछले 32 सालों की जो मांगें हैं उन्हें मुख्यमंत्री के समक्ष रखा जाएगा
Abhishek Kumar Bhatia
मुख्यमंत्री भरेंगे कुटलैहड़ की झोली कुटलैहड़ विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि पिछले 32 सालों की जो मांगें हैं उन्हें मुख्यमंत्री के समक्ष रखा जाएगा
More news from हिमाचल प्रदेश and nearby areas
- कुटलैहड़ विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि पिछले 32 सालों की जो मांगें हैं उन्हें मुख्यमंत्री के समक्ष रखा जाएगा1
- ATV न्यूज़ चैनल मे विज्ञापन देने के लिए कॉल करें ☎️82787310911
- ATV न्यूज़ चैनल मे विज्ञापन देने के लिए कॉल करें ☎️82787310911
- Post by Dinesh Kumar1
- हमीरपुर, हमीरपुर जिला के बड़सर उपमंडल के अंतर्गत आने वाले गांव चरचेड़ी के ग्रामीण अपनी समस्या को लेकर उपायुक्त कार्यालय पहुंचे और एडीसी अभिषेक गर्ग से मुलाकात कर उन्हें अपनी परेशानी से अवगत करवाया। ग्रामीणों का कहना है कि गांव के लिए जाने वाली एम्बुलेंस रोड को एक व्यक्ति द्वारा बंद कर दिया गया है, जिससे गांव के लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसी समस्या को लेकर ग्रामीण हमीरपुर में एडीसी अभिषेक गर्ग से मिले और जल्द समाधान की मांग उठाई। वहीं गांव चरचेड़ी के निवासी शशि पाल ने बताया कि यह एम्बुलेंस रोड करीब 25 वर्षों से बना हुआ है और गांव के लोग लंबे समय से इसी रास्ते का उपयोग करते आ रहे हैं। लेकिन अब एक व्यक्ति ने इस सड़क को बंद कर दिया है और वह दावा कर रहा है कि यह जमीन उसकी निजी भूमि है। शशि पाल ने कहा कि सड़क बंद होने से गांव के लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है, खासकर आपातकालीन परिस्थितियों में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है।उन्होंने बताया कि इस संबंध में एडीसी हमीरपुर अभिषेक गर्ग से मुलाकात कर उन्हें पूरे मामले से अवगत करवाया गया है। एडीसी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम बड़सर को इस संबंध में उचित दिशा-निर्देश दिए हैं, ताकि समस्या का जल्द समाधान किया जा सके और ग्रामीणों को राहत मिल सके। वहीं गांव की स्थानीय महिला सविता शर्मा ने बताया कि सड़क बंद होने से गांव के लोगों को रोजमर्रा के कामों में भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि अगर किसी बीमार व्यक्ति को अस्पताल ले जाना पड़े तो बड़ी समस्या खड़ी हो जाती है। उन्होंने बताया कि इस सड़क के बंद होने से गांव के लगभग 15 परिवार सीधे तौर पर प्रभावित हो रहे हैं।ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की जल्द जांच कर सड़क को खुलवाया जाए, ताकि गांव के लोगों को राहत मिल सके और एम्बुलेंस सहित अन्य जरूरी सेवाएं सुचारू रूप से चल सकें।1
- सुजानपुर : ठाकुर जगदेव चंद स्मारक राजकीय महाविद्यालय सुजानपुर में 10 मार्च 2026 को महिला शिकायत एवं निवारण प्रकोष्ठ के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉक्टर अकुला शर्मा ने शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ विभा ठाकुर ने की। कार्यक्रम की शुरुआत प्रकोष्ठ के समन्वयक डॉक्टर सुमन शर्मा के स्वागत संबोधन के साथ हुई ।मुख्य अतिथि डॉक्टर अकुला शर्मा ने महिला सशक्तिकरण के संदर्भ में अपने व्यक्तिगत संघर्ष और आत्मनिर्भरता के बारे में विद्यार्थियों को बताया। उन्होंने नारीत्व को ईश्वर की एक अनोखी देन बताया और नारी ने मेहनत और ज्ञान से स्वयं को उचित स्थान पर पहुंचा है। प्राचार्य डॉक्टर विभा ठाकुर ने महिला अधिकारों, समान अवसर और समानता को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर जोर दिया। अंत में सभी ने मिलकर महिलाओं के सम्मान और उनके अधिकारों की रक्षा करने का संकल्प लिया। डॉ जितेंद्र ठाकुर ने मुख्य अतिथि सहित सभी का कार्यक्रम में आने पर धन्यवाद किया। इस अवसर पर डॉ सपना राणा,प्रो बंदना सूद, प्रो राजीव कुमार, डॉ उमा देवी, प्रो निर्मला, प्रो उमा शर्मा, प्रो अंजू राणा, प्रो आशु महाजन, पुस्तकालय प्रभारी श्रीमती नीलम कुमारी ,श्रीमती संतोष कुमारी, वरिष्ठ प्रयोगशाला सहायक श्रीमती विनीता राणा सहित महाविद्यालय के विद्यार्थी उपस्थित थे।1
- जोगिंदर नगर में बोले राज्यसभा सांसद अनुराग शर्मा- मुख्यमंत्री की सोच पर खरा उतरना मेरे लिये है बड़ा चैलेंज। अंकित कुमार, जोगिंदर नगर। राज्यसभा सांसद बनने के बाद आज जोगिंदर नगर पहुंचे अनुराग शर्मा का कांग्रेस कार्यकर्ताओं व अन्य लोगों ने जोरदार स्वागत किया। हारों से लदे सांसद अनुराग शर्मा को नारों के साथ सभा स्थल तक लाया गया, जहां कांग्रेस नेता जीवन ठाकुर ने अनुराग शर्मा को शॉल-टोपी पहनाकर सम्मानित किया व उपस्थित जनता को भी संबोधित किया। उसके बाद राज्यसभा सांसद अनुराग शर्मा ने जनता को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मैंने सपने में भी ये पद नहीं सोचा था, जो आज कांग्रेस पार्टी ने मुझे सौंपा है। अनुराग ने कहा कि मुख्यमंत्री की सोच पर खरा उतरना मेरे लिये बहुत बडा चैंलेज है, जिसके लिये हर कार्यकर्ता व नेता का साथ जरूरी है। वहीं, उन्होंने पार्टी के शीर्ष नेताओं का भी धन्यवाद किया।1
- बंगाणा, रायंसरी गांव में हुए दर्दनाक हादसे के बाद पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक विवेक शर्मा ने सांत्वना दी। इस हादसे में सुनील कुमार की दो बेटियां बस के नीचे आ गई थीं, जिनमें से एक तीन वर्षीय मासूम की उपचार के लिए पीजीआई ले जाते समय रास्ते में ही मृत्यु हो गई। विधायक विवेक शर्मा ने रायंसरी पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की और शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि यह घटना बेहद दुखद और पीड़ादायक है। उन्होंने परिवार को भरोसा दिलाया कि इस कठिन समय में प्रशासन और सरकार उनके साथ खड़ी है और हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। इसके बाद विधायक विवेक शर्मा जिला अस्पताल भी पहुंचे, जहां उपचाराधीन दूसरी बेटी का हालचाल जाना। उन्होंने अस्पताल में मौजूद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और चिकित्सकों से बच्ची के इलाज की पूरी जानकारी ली और निर्देश दिए कि उसे हर संभव और बेहतर उपचार उपलब्ध कराया जाए। विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि घायल बच्ची के इलाज में किसी भी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि बच्ची को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएं और जरूरत पड़ने पर उच्च स्तरीय उपचार की व्यवस्था भी की जाए। विधायक विवेक शर्मा ने पूरे घटना क्रम की विस्तृत जानकारी भी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से हादसे के कारणों और उसके बाद उठाए गए कदमों के बारे में जान कारी प्राप्त की। विधायक विवेक शर्मा ने तीन वर्षीय मासूम की दुखद मौत पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए परिवार के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की। उन्होंने कहा कि किसी भी परिवार के लिए अप�2