Shuru
Apke Nagar Ki App…
लाड़पुर छिवना गांव में नीम के हरे पेड़ों की अवैध कटान, जिम्मेदारों की चुप्पी पर सवाल लाड़पुर छिवना गांव में गुरुवार दोपहर करीब 1 बजे लकड़ी माफियाओं द्वारा नीम के हरे पेड़ों पर आरा चला दिया गया। बताया जा रहा है कि करीब आधा दर्जन से अधिक नीम के हरे पेड़ों की अवैध कटान की गई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस अवैध कटान के बावजूद जिम्मेदार विभागों द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई, जिससे लकड़ी माफियाओं के हौसले बुलंद हैं। सूत्रों के हवाले से यह भी बताया जा रहा है कि वन विभाग की भूमिका पर सवाल खड़े हो रहे हैं, जिस कारण इन माफियाओं पर अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं हो सकी है। मामले को लेकर क्षेत्र में रोष व्याप्त है और ग्रामीणों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
Sonu singh
लाड़पुर छिवना गांव में नीम के हरे पेड़ों की अवैध कटान, जिम्मेदारों की चुप्पी पर सवाल लाड़पुर छिवना गांव में गुरुवार दोपहर करीब 1 बजे लकड़ी माफियाओं द्वारा नीम के हरे पेड़ों पर आरा चला दिया गया। बताया जा रहा है कि करीब आधा दर्जन से अधिक नीम के हरे पेड़ों की अवैध कटान की गई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस अवैध कटान के बावजूद जिम्मेदार विभागों द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई, जिससे लकड़ी माफियाओं के हौसले बुलंद हैं। सूत्रों के हवाले से यह भी बताया जा रहा है कि वन विभाग की भूमिका पर सवाल खड़े हो रहे हैं, जिस कारण इन माफियाओं पर अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं हो सकी है। मामले को लेकर क्षेत्र में रोष व्याप्त है और ग्रामीणों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बिरिया निवासी एक व्यक्ति पर मधुमक्खियों के झुंड ने अचानक हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजनों और ग्रामीणों की मदद से घायल को तत्काल औरैया स्थित 50 सैया संयुक्त जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों द्वारा उसका उपचार किया गया। फिलहाल घायल की हालत स्थिर बताई जा रही है।1
- *थाना कोतवाली औरैया क्षेत्रांतर्गत ग्राम चिचोली के पास सड़क दुर्घटना में 7 वर्षीय लडकी की मृत्यु हो जाने के संबंध में क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा दी गई बाइट-*1
- औरैया- चिचोली क्षेत्र में तेज रफ्तार एंबुलेंस चालक ने मासूम बच्ची को कुचलते हुये निकल गई, बच्ची की मौके पर मृत्यु हो गई आक्रोषित ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर लगाया जाम। घटना की सूचना मिलते ही कई थाने की पुलिस फोर्स मौके पर मौजूद।3
- 🔹औरैया में तेज रफ्तार का कहर: एंबुलेंस ने मासूम को कुचला, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, अधिकारियों ने संभाला मोर्चा तब हुए शांत ग्रामीण रिपोर्ट - आकाश उर्फ अक्की भईया ब्यूरो हेड1
- आज सुबह ग्राम चिचोली के पास एक एम्बुलेंस द्वारा बच्ची की दुर्घटना हो गई जिसके चलते परिजनों ने सड़क जाम कर घटना का बिरोध किया परिचालक गाड़ी सहित फरार पुलिस मौके पर मौजूद4
- औरैया: breakingnews 05/02/2026 चिलोली, औरैया दिबियापुर रोड पर एम्बुलेंस वाहन एक्सीडेंट से एक मासुम बच्चे कि हुई मौके पर मौत4
- सन्दलपुर क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत धरमपुर स्थित गौशाला के प्रबंधन में पाई गई गंभीर अनियमितताओं को प्रशासन ने गंभीरता से लेते हुए त्वरित और सख्त कार्रवाई की है। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा की गई शिकायत के क्रम में उपजिलाधिकारी सिकन्दरा द्वारा जांच कराई गई। इसके बाद खण्ड विकास अधिकारी सन्दलपुर एवं तहसीलदार सिकन्दरा ने संयुक्त रूप से गौशाला का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आहार एवं साफ-सफाई की व्यवस्था संतोषजनक पाई गई, लेकिन एक मृत गौवंश का नियमानुसार निस्तारण न होना तथा एक अन्य मृत गौवंश को कुत्तों द्वारा नोचे जाने की घटना प्रथम दृष्टया सत्य पाई गई। मामले को गंभीर मानते हुए जिलाधिकारी कपिल सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी के निर्देश पर गुरुवार को करीब 2 बजे ग्राम पंचायत धरमपुर में गौशाला संचालन से जुड़े दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही के आरोप में ग्राम प्रधान संजय गुप्ता के विरुद्ध उत्तर प्रदेश पंचायत राज अधिनियम के अंतर्गत कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। वहीं, ग्राम विकास अधिकारी सरफराज हुसैन, विकास खण्ड सन्दलपुर को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि जनपद की सभी गौशालाओं में गौवंश संरक्षण, देखभाल और प्रबंधन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शासन के निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराया जाएगा। साथ ही भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए तहसील, ब्लॉक एवं जिला स्तरीय समितियों को गौशालाओं का नियमित निरीक्षण, सतत निगरानी, मृत पशुओं का नियमानुसार निस्तारण, स्वच्छता, पर्याप्त आहार एवं संवेदनशील मानवीय व्यवहार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।1
- ग्राम बरमूपुर निवासी उपेंद्र कुमार पुत्र यतेंद्र कुमार ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता है। गुरुवार की शाम वह खानपुर चौराहे के समीप सवारी भर रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे एक बाइक सवार युवक ने लापरवाही से उसके ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ई-रिक्शा का शीशा टूटकर उपेंद्र कुमार के माथे में जा लगा जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।1
- औरैया सदर कोतवाली क्षेत्र के घने जंगलो के बीच बिराजमान माँ आदि शक्ति1