logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

राखी विद खाकी” — रक्षाबंधन के पावन पर्व पर इटावा पुलिस एवं बेटियों के बीच स्नेह, विश्वास और सुरक्षा का अटूट बंधन *“राखी विद खाकी” — रक्षाबंधन के पावन पर्व पर इटावा पुलिस एवं बेटियों के बीच स्नेह, विश्वास और सुरक्षा का अटूट बंधन* ➡️ *रक्षाबंधन के पावन अवसर पर एसएसपी इटावा द्वारा “राखी विद खाकी” कार्यक्रम के अंतर्गत रिजर्व पुलिस लाइन इटावा में पुलिस परिवार एवं स्कूली छात्राओं के साथ रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास एवं आत्मीयता के साथ मनाया गया।* ➡️ *यश इंटरनेशनल स्कूल एवं सेन्ट मारिया एसएम स्कूल की छात्राओं द्वारा पुलिस अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को राखी बांधकर स्नेह एवं सम्मान व्यक्त किया गया।* ➡️ *पुलिस कार्यालय इटावा में जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन की महिला सदस्यों द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा को राखी बांधकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी गईं।* ➡️ *इटावा पुलिस द्वारा बेटियों एवं महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सहयोग के प्रति सदैव तत्पर रहने का विश्वास दिलाया गया।* आज दिनांक *27.08.2026* को रक्षाबंधन के पावन पर्व के अवसर पर *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव* के निर्देशन में इटावा पुलिस द्वारा *“राखी विद खाकी”* कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर *रिजर्व पुलिस लाइन इटावा* में आयोजित कार्यक्रम में *यश इंटरनेशनल स्कूल एवं सेन्ट मारिया एसएम स्कूल, इटावा की छात्राओं** द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय सहित उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों की कलाई पर राखी बांधी गई। छात्राओं द्वारा पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन, सुख-समृद्धि एवं सफलता की मंगलकामना की गई। राखी बांधने के उपरांत पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा छात्राओं को स्नेह एवं आशीर्वाद प्रदान करते हुए उनकी *सुरक्षा, सम्मान एवं सहयोग के प्रति सदैव तत्पर रहने का विश्वास* दिलाया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा छात्राओं को स्नेहपूर्वक चॉकलेट एवं मिठाई के साथ उपहार भेंट किए गए तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं एवं पुलिसकर्मियों के मध्य आत्मीय संवाद भी हुआ। इसी क्रम में *पुलिस कार्यालय इटावा* में *जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन* की महिला सदस्यों द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा को राखी बांधकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी गईं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सभी महिला सदस्यों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वाभिमान के प्रति इटावा पुलिस की प्रतिबद्धता व्यक्त की गई। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा ने छात्राओं एवं उपस्थित महिलाओं को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि *रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के स्नेह एवं प्रेम का पर्व ही नहीं, बल्कि आपसी विश्वास, सुरक्षा, सम्मान एवं जिम्मेदारी का भी प्रतीक है।* “राखी विद खाकी” कार्यक्रम के माध्यम से पुलिस एवं समाज के बीच विश्वास, आत्मीयता एवं अपनत्व के संबंध को और अधिक मजबूत करने का संदेश दिया गया। महोदय ने छात्राओं से संवाद करते हुए उन्हें आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने तथा किसी भी परिस्थिति में बिना संकोच पुलिस की सहायता लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि *इटावा पुलिस जनपद की बेटियों एवं महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वाभिमान के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।* महिला एवं बालिका सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इटावा पुलिस द्वारा निरंतर जागरूकता एवं सुरक्षा संबंधी कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। *“राखी विद खाकी”* कार्यक्रम के माध्यम से रक्षाबंधन के पावन पर्व पर पुलिस एवं आमजन के बीच स्नेह, विश्वास, सुरक्षा एवं सहयोग की भावना को और अधिक सुदृढ़ करने का संदेश दिया गया। *इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर इटावा श्री अभयनाथ त्रिपाठी, अपर पुलिस अधीक्षक अपराध इटावा श्री संतोष कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण इटावा श्री श्रीश्चन्द्र, क्षेत्राधिकारी नगर इटावा श्री अवनीश सिंह, क्षेत्राधिकारी लाइन/जसवंतनगर सुश्री आयुषी सिंह सहित पुलिस के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।*

1 hr ago
user_Dr.SBS Chauhan
Dr.SBS Chauhan
पत्रकारिता चाकरनागर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago
39ff2174-4bcb-4722-a124-134750d47972

राखी विद खाकी” — रक्षाबंधन के पावन पर्व पर इटावा पुलिस एवं बेटियों के बीच स्नेह, विश्वास और सुरक्षा का अटूट बंधन *“राखी विद खाकी” — रक्षाबंधन के पावन पर्व पर इटावा पुलिस एवं बेटियों के बीच स्नेह, विश्वास और सुरक्षा का अटूट बंधन* ➡️ *रक्षाबंधन के पावन अवसर पर एसएसपी इटावा द्वारा “राखी विद खाकी” कार्यक्रम के अंतर्गत रिजर्व पुलिस लाइन इटावा में पुलिस परिवार एवं स्कूली छात्राओं के साथ रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास एवं आत्मीयता के साथ मनाया गया।* ➡️ *यश इंटरनेशनल स्कूल एवं सेन्ट मारिया एसएम स्कूल की छात्राओं द्वारा पुलिस अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को राखी बांधकर स्नेह एवं सम्मान व्यक्त किया गया।* ➡️ *पुलिस कार्यालय इटावा में जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन की महिला सदस्यों द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा को राखी बांधकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी गईं।* ➡️ *इटावा पुलिस द्वारा बेटियों एवं महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सहयोग के प्रति सदैव तत्पर रहने का विश्वास दिलाया गया।* आज दिनांक *27.08.2026* को रक्षाबंधन के पावन पर्व के अवसर पर *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव* के निर्देशन में इटावा पुलिस द्वारा *“राखी विद खाकी”* कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर *रिजर्व पुलिस लाइन इटावा* में आयोजित कार्यक्रम में *यश इंटरनेशनल स्कूल एवं सेन्ट मारिया एसएम स्कूल, इटावा की छात्राओं** द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय सहित उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों की कलाई पर राखी बांधी गई। छात्राओं द्वारा पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन, सुख-समृद्धि एवं सफलता की मंगलकामना की गई। राखी बांधने के उपरांत पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा छात्राओं को स्नेह एवं आशीर्वाद प्रदान करते हुए उनकी *सुरक्षा, सम्मान एवं सहयोग के प्रति सदैव तत्पर रहने का विश्वास* दिलाया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा छात्राओं को स्नेहपूर्वक चॉकलेट एवं मिठाई के साथ उपहार भेंट किए गए तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं एवं पुलिसकर्मियों के मध्य आत्मीय संवाद भी हुआ। इसी क्रम में *पुलिस कार्यालय इटावा* में *जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन* की महिला सदस्यों द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा को राखी बांधकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी गईं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सभी महिला सदस्यों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वाभिमान के प्रति इटावा पुलिस की प्रतिबद्धता व्यक्त की गई। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा ने छात्राओं एवं उपस्थित महिलाओं को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि *रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के स्नेह एवं प्रेम का पर्व ही नहीं, बल्कि आपसी विश्वास, सुरक्षा, सम्मान एवं जिम्मेदारी का भी प्रतीक है।* “राखी विद खाकी” कार्यक्रम के माध्यम से पुलिस एवं समाज के बीच विश्वास, आत्मीयता एवं अपनत्व के संबंध को और अधिक मजबूत करने का संदेश दिया गया। महोदय ने छात्राओं से संवाद करते हुए उन्हें आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने तथा किसी भी परिस्थिति में बिना संकोच पुलिस की सहायता लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि *इटावा पुलिस जनपद की बेटियों एवं महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वाभिमान के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।* महिला एवं बालिका सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इटावा पुलिस द्वारा निरंतर जागरूकता एवं सुरक्षा संबंधी कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। *“राखी विद खाकी”* कार्यक्रम के माध्यम से रक्षाबंधन के पावन पर्व पर पुलिस एवं आमजन के बीच स्नेह, विश्वास, सुरक्षा एवं सहयोग की भावना को और अधिक सुदृढ़ करने का संदेश दिया गया। *इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर इटावा श्री अभयनाथ त्रिपाठी, अपर पुलिस अधीक्षक अपराध इटावा श्री संतोष कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण इटावा श्री श्रीश्चन्द्र, क्षेत्राधिकारी नगर इटावा श्री अवनीश सिंह, क्षेत्राधिकारी लाइन/जसवंतनगर सुश्री आयुषी सिंह सहित पुलिस के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।*

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • रक्षाबंधन पर पुलिस कार्यालय में दिखी स्नेह और अपनत्व की खूबसूरत झलक औरैया। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर गुरुवार को पुलिस कार्यालय औरैया में पुलिस अधिकारियों और नन्हे-मुन्ने बच्चों के बीच भाई-बहन के पवित्र रिश्ते की खूबसूरत झलक देखने को मिली। शेमफोर्ड स्कूल एवं विवेकानंद स्कूल से आए बच्चों ने पुलिस अधीक्षक औरैया समेत अन्य पुलिस अधिकारियों की कलाई पर राखी बांधकर रक्षाबंधन पर्व हर्षोल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया। नन्हे हाथों से पुलिस अधिकारियों की कलाई पर बंधी राखियों ने पूरे माहौल को स्नेह और अपनत्व से भर दिया। बच्चों ने पुलिस अधिकारियों को राखी बांधते हुए भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का प्रतीक रक्षासूत्र भेंट किया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने भी बच्चों को स्नेह और आशीर्वाद दिया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। रक्षाबंधन के इस विशेष आयोजन में पुलिस अधिकारियों और बच्चों के बीच आत्मीय संवाद भी हुआ। बच्चों में पुलिस अधिकारियों से मिलने को लेकर खासा उत्साह नजर आया। पुलिस अधिकारियों ने बच्चों का उत्साह बढ़ाते हुए उनके साथ सहजता से बातचीत की और पर्व की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर ने पुलिस और आमजन के बीच विश्वास, संवेदनशीलता और अपनत्व के रिश्ते को मजबूत करने का संदेश दिया। पुलिस कार्यालय में आयोजित यह कार्यक्रम बच्चों के लिए भी यादगार बन गया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में आपसी प्रेम, सौहार्द और विश्वास की भावना को बढ़ावा देते हैं। रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के रिश्ते का पर्व ही नहीं, बल्कि एक-दूसरे की सुरक्षा, सम्मान और विश्वास का प्रतीक भी है। पुलिस कार्यालय में बच्चों द्वारा पुलिस अधिकारियों को राखी बांधने की पहल ने इसी भावना को और मजबूत किया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस कार्यालय का वातावरण पूरी तरह उत्साह और आत्मीयता से भरा रहा।
    1
    रक्षाबंधन पर पुलिस कार्यालय में दिखी स्नेह और अपनत्व की खूबसूरत झलक

औरैया। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर गुरुवार को पुलिस कार्यालय औरैया में पुलिस अधिकारियों और नन्हे-मुन्ने बच्चों के बीच भाई-बहन के पवित्र रिश्ते की खूबसूरत झलक देखने को मिली। शेमफोर्ड स्कूल एवं विवेकानंद स्कूल से आए बच्चों ने पुलिस अधीक्षक औरैया समेत अन्य पुलिस अधिकारियों की कलाई पर राखी बांधकर रक्षाबंधन पर्व हर्षोल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया।
नन्हे हाथों से पुलिस अधिकारियों की कलाई पर बंधी राखियों ने पूरे माहौल को स्नेह और अपनत्व से भर दिया। बच्चों ने पुलिस अधिकारियों को राखी बांधते हुए भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का प्रतीक रक्षासूत्र भेंट किया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने भी बच्चों को स्नेह और आशीर्वाद दिया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
रक्षाबंधन के इस विशेष आयोजन में पुलिस अधिकारियों और बच्चों के बीच आत्मीय संवाद भी हुआ। बच्चों में पुलिस अधिकारियों से मिलने को लेकर खासा उत्साह नजर आया। पुलिस अधिकारियों ने बच्चों का उत्साह बढ़ाते हुए उनके साथ सहजता से बातचीत की और पर्व की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर ने पुलिस और आमजन के बीच विश्वास, संवेदनशीलता और अपनत्व के रिश्ते को मजबूत करने का संदेश दिया। पुलिस कार्यालय में आयोजित यह कार्यक्रम बच्चों के लिए भी यादगार बन गया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में आपसी प्रेम, सौहार्द और विश्वास की भावना को बढ़ावा देते हैं।
रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के रिश्ते का पर्व ही नहीं, बल्कि एक-दूसरे की सुरक्षा, सम्मान और विश्वास का प्रतीक भी है। पुलिस कार्यालय में बच्चों द्वारा पुलिस अधिकारियों को राखी बांधने की पहल ने इसी भावना को और मजबूत किया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस कार्यालय का वातावरण पूरी तरह उत्साह और आत्मीयता से भरा रहा।
    user_कुमार सुनील
    कुमार सुनील
    पत्रकारिता अजीतमाल, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • इटावा:- राखी with खाकी पुलिस लाइन में मनाया गया रक्षाबंधन का त्यौहार राखी with खाकी के नाम से मनाये गए इस त्यौहार में स्कूली बच्चों ने एसएसपी और अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ पुलिस कर्मियों को राखी बांधी इटावा:- राखी with खाकी पुलिस लाइन में मनाया गया रक्षाबंधन का त्यौहार राखी with खाकी के नाम से मनाये गए इस त्यौहार में स्कूली बच्चों ने एसएसपी और अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ पुलिस कर्मियों को राखी बांधी
    1
    इटावा:- राखी with खाकी

पुलिस लाइन में मनाया गया रक्षाबंधन का त्यौहार

राखी with खाकी के नाम से मनाये गए इस त्यौहार में स्कूली बच्चों ने एसएसपी और अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ पुलिस कर्मियों को राखी बांधी


इटावा:- राखी with खाकी
पुलिस लाइन में मनाया गया रक्षाबंधन का त्यौहार
राखी with खाकी के नाम से मनाये गए इस त्यौहार में स्कूली बच्चों ने एसएसपी और अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ पुलिस कर्मियों को राखी बांधी
    user_रजत सिंह
    रजत सिंह
    इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • तलाश गुमशुदा इटावा थाना सिविल लाइन क्षेत्र की घटना एक नाबालिक लड़की हुई लापता ऑटो में बैठकर जाते दिखी सीसीटीवी कैमरों में ऑटो रिक्शा की तस्वीर हुई कैद
    1
    तलाश गुमशुदा 
इटावा थाना सिविल लाइन क्षेत्र की घटना 
एक नाबालिक लड़की हुई लापता 
ऑटो में बैठकर जाते दिखी 
सीसीटीवी कैमरों में ऑटो रिक्शा की तस्वीर हुई कैद
    user_इटावा एक्सप्रेस etawah express
    इटावा एक्सप्रेस etawah express
    पत्रकार Etawah, Uttar Pradesh•
    4 hrs ago
  • *इटावा से बड़ी खबर* इटावा सिविल लाइन थाना क्षेत्र में पुलिस और अभियुक्त के बीच मुठभेड़ गोली लगने से छात्रा का मोबाइल छीनने वाला अभियुक्त गोली लगने से घायल हुआ अभियुक्त के पास से तमंचा कारतूस लूटा मोबाइल,बाइक बरामद हुआ
    1
    *इटावा से बड़ी खबर*

इटावा सिविल लाइन थाना क्षेत्र में पुलिस और अभियुक्त के बीच मुठभेड़
गोली लगने से छात्रा का मोबाइल छीनने वाला अभियुक्त गोली लगने से घायल हुआ
अभियुक्त के पास से तमंचा कारतूस लूटा मोबाइल,बाइक बरामद हुआ
    user_Kanhaiya lal
    Kanhaiya lal
    Doctor भरथना, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • सफाई कर्मी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर शासन प्रशासन की ओर से अभी तक कोई मिलने नहीं आया सफाई कर्मचारियों की हड़ताल का तीसरा दिन शासन प्रशासन की ओर से कोई नहीं आया
    1
    सफाई कर्मी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर शासन प्रशासन की ओर से अभी तक कोई मिलने नहीं आया
सफाई कर्मचारियों की हड़ताल का तीसरा दिन शासन प्रशासन की ओर से कोई नहीं आया
    user_श्री राम श्री राम
    श्री राम श्री राम
    Voice of people भिंड, भिंड, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • भिंड के युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए हर संघर्ष करने को तैयार रहूंगा : रामशेष बघेल* *फैक्ट्रियों में स्थानीय लोगों को ज्यादा रोजगार मिले: विधायक केशव देसाई भिंड के युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए हर संघर्ष करने को तैयार रहूंगा : रामशेष बघेल* *फैक्ट्रियों में स्थानीय लोगों को ज्यादा रोजगार मिले: विधायक केशव देसाई* *भिंड के युवाओं के रोजगार की मांग के संबंध में मुख्यमंत्री पर मिलने तक का वक्त नहीं* *युवाओं को रोजगार की मांग पर मुख्यमंत्री से मिलने जा रहे कांग्रेस जनों को पुलिस-प्रशासन ने रोका* *कांग्रेस ने रोजगार नहीं मिलने पर बड़ा जनआंदोलन की दी चेतावनी* मालनपुर/भिण्ड । जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) भिण्ड के जिलाध्यक्ष रामशेष बघेल के नेतृत्व में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को ज्ञापन सौंपने पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम स्थल तक नहीं जाने दिया गया। पुलिस द्वारा रोके जाने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। बाद में अपर कलेक्टर एल.के. पाण्डे को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। भाजपा सरकार पर युवाओं की बेरोजगारी का आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने मालनपुर औद्योगिक क्षेत्र में स्थानीय युवाओं के लिए 50 प्रतिशत रोजगार सुनिश्चित करने सहित विभिन्न जनहित की मांगें उठाईं। भिण्ड जिले के युवाओं को रोजगार दिलाने,किसानों की समस्याओं के समाधान तथा मालनपुर औद्योगिक क्षेत्र में स्थानीय लोगों के अधिकार सुनिश्चित कराने की मांग को लेकर आज जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) भिण्ड के जिलाध्यक्ष रामशेष बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को ज्ञापन सौंपने के लिए मालनपुर पहुंचे। मुख्यमंत्री के आगमन से पूर्व कांग्रेस कार्यकर्ता मामा ढाबा पर एकत्रित हुए,जहां से वे शांतिपूर्वक मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने के लिए कार्यक्रम स्थल की ओर रवाना हुए। लेकिन बड़ी संख्या में पुलिस बल एवं प्रशासन ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने से रोक दिया । इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री से सीधे मिलने और ज्ञापन सौंपने की मांग की। पुलिस प्रशासन द्वारा रोके जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और प्रशासन के बीच काफी देर तक तीखी बहस होती रही । इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं को थाने ले जाया गया,जहां भी वे मुख्यमंत्री को सीधे ज्ञापन सौंपने की मांग पर अड़े रहे। बाद में अपर कलेक्टर एल.के. पाण्डे एवं एसडीओपी गोहद के बहुत समझाने पर कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन अपर कलेक्टर को सौंपने के लिए सहमत हुआ। ज्ञापन में मुख्य मांगे :- 1 - मालनपुर औद्योगिक क्षेत्र में भिण्ड जिले के स्थानीय युवाओं के लिए कम से कम 50 प्रतिशत रोजगार सुनिश्चित करने 2 - बंद औद्योगिक इकाइयों को पुनः प्रारंभ कराने 3 - किसानों को समय पर पर्याप्त खाद उपलब्ध कराने, 4 - औद्योगिक प्रदूषण की समस्या का समाधान करने, 5 - रोजगार मेले आयोजित कराने 6 - स्थानीय जनसमस्याओं का समयबद्ध निराकरण कराने सहित कई महत्वपूर्ण मांगें रखी गईं। ग्रामीण कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष रामशेष बघेल ने कहा कि भिण्ड जिले के हजारों युवा रोजगार के अभाव में पलायन करने को मजबूर हैं । मालनपुर औद्योगिक क्षेत्र में लगातार नए उद्योग स्थापित हो रहे हैं, लेकिन स्थानीय युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता नहीं मिल रही है। कांग्रेस की मांग है कि प्रदेश सरकार स्पष्ट नीति बनाकर मालनपुर औद्योगिक क्षेत्र की सभी औद्योगिक इकाइयों में भिण्ड जिले के स्थानीय युवाओं के लिए कम से कम 50 प्रतिशत रोजगार अनिवार्य करे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जन लोकतांत्रिक तरीके से मुख्यमंत्री को जिले की जनता की समस्याओं से अवगत कराने पहुंचे थे,लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण है कि मुख्यमंत्री के पास युवाओं और किसानों की समस्याएं सुनने तक का समय नहीं था । कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने से रोकना सरकार की जनविरोधी सोच को दर्शाता है। बघेल ने भाजपा सरकार पर प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी के लिए सीधा हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा ने युवाओं को रोजगार देने के बड़े-बड़े वादे किए थे,लेकिन आज प्रदेश का युवा रोजगार के लिए दर-दर भटक रहा है। मालनपुर जैसे बड़े औद्योगिक क्षेत्र का लाभ भी स्थानीय युवाओं को नहीं मिल रहा, जबकि बाहरी लोगों की भर्ती लगातार हो रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस उद्योगों और निवेश के खिलाफ नहीं है,बल्कि चाहती है कि उद्योग बढ़ें,निवेश बढ़े और उसका सीधा लाभ भिण्ड जिले के युवाओं,किसानों एवं स्थानीय लोगों को मिले। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि प्रदेश सरकार शीघ्र ही स्थानीय युवाओं के रोजगार को लेकर ठोस नीति नहीं बनाती और ज्ञापन में उठाई गई मांगों पर कार्रवाई नहीं करती,तो जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) भिण्ड पूरे जिले में व्यापक एवं चरणबद्ध जनआंदोलन शुरू करेगी, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी प्रदेश सरकार और प्रशासन की होगी। विधायक गोहद केशव देसाई ने कहा कि भिण्ड जिले के युवाओं को रोजगार दिलाना कांग्रेस की प्राथमिकता है। मालनपुर औद्योगिक क्षेत्र में उद्योगों को सरकार की ओर से अनेक सुविधाएं और रियायतें दी जाती हैं,इसलिए स्थानीय युवाओं को रोजगार देना उनका नैतिक और सामाजिक दायित्व भी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा युवाओं,किसानों और श्रमिकों की आवाज उठाती रही है और आगे भी उनके अधिकारों की लड़ाई पूरी मजबूती से लड़ती रहेगी। यदि सरकार स्थानीय युवाओं के साथ अन्याय करती रही तो कांग्रेस सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रामनारायण हिंडोलिया ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में किसान,युवा और मजदूर सबसे अधिक परेशान हैं। किसानों को समय पर खाद नहीं मिल रही, युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा और स्थानीय समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का यह आंदोलन किसी राजनीतिक लाभ के लिए नहीं,बल्कि जिले के युवाओं, किसानों और आम जनता के हितों की रक्षा के लिए है। सरकार को जनभावनाओं का सम्मान करते हुए शीघ्र प्रभावी कार्रवाई करनी चाहिए। ज्ञापन की प्रमुख मांगें मालनपुर औद्योगिक क्षेत्र में भिण्ड जिले के स्थानीय युवाओं के लिए कम से कम 50 प्रतिशत रोजगार सुनिश्चित किया जाए। स्थानीय रोजगार को कानूनी एवं प्रशासनिक स्तर पर लागू किया जाए। बंद औद्योगिक इकाइयों को पुनः प्रारंभ कराया जाए। किसानों को समय पर पर्याप्त खाद उपलब्ध कराई जाए। औद्योगिक प्रदूषण एवं दूषित पानी की समस्या का स्थायी समाधान किया जाए। रोजगार मेले एवं कौशल प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाएं।स्थानीय जनसमस्याओं का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जाए। अंत में कांग्रेस नेताओं ने कहा कि "भिण्ड के युवाओं को रोजगार मिले,किसानों को पर्याप्त खाद मिले,बंद फैक्ट्रियां फिर से चलें और स्थानीय लोगों को स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण मिले—यही भिण्ड जिले की जनता की न्यायसंगत मांग है।" यदि सरकार इन मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं करती तो कांग्रेस लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से बड़े जनआंदोलन के लिए बाध्य होगी। गोहद विधायक केशव देसाई,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष,राम नारायण हिंडोलिया,ब्लॉक अध्यक्ष मालनपुर राकेश तोमर,देवी सिंह तोमर,डॉ शिवेंद्र सिंह,नरेश सिंह भदोरिया, बाबूराम जामोर,डॉ रणवीर सिंह यादव,बृजेंद्र सिंह कल्लू,केदार कौशल ,देवेंद्र निगम,राजीव कौशिक, सुल्तान सिंह नरवरिया,पंकज त्रिपाठी,रामस्वरूप गोयल, अरविंद यादव हैवदपुरा, NSUI जिलाध्यक्ष अंकित तोमर,बदन सिंह राठौर, सरदार संतोख सिंह पटेल, उपेंद्र यादव,देवेंद्र सिंह कुशवाह,अभिलाख सिंह यादव,जबर सिंह कुशवाहा, स्मिता शर्मा,शैलेंद्र गुर्जर,ओमवीर रजक,बल्लू पाल बघेल,राघवेंद्र जाटव,मनीष शिवहरे,रामा वाल्मीकि,राजाराम सिंह परमार,विजय बघेल,महावीर जाटव,अभिषेक पाल, ओमप्रकाश बरैया,सुन्दरपाल सिंह बघेल,सुनील पाल,महेश चौरसिया,रामलखन सिंह कुशवाहा,मुकेश बघेल,गौरव गुर्जर,रामकिशोर यादव, संदीप बघेल,सोनू बघेल, विवेक जामोर,अभिषेक मोर्य, रोहित अर्गल,आदित्य यादव सैकड़ों कार्यकर्ता सम्मिलित रहे।
    4
    भिंड के युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए हर संघर्ष करने को तैयार रहूंगा : रामशेष बघेल*
*फैक्ट्रियों में स्थानीय लोगों को ज्यादा रोजगार मिले: विधायक केशव देसाई
भिंड के युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए हर संघर्ष करने को तैयार रहूंगा : रामशेष बघेल*
*फैक्ट्रियों में स्थानीय लोगों को ज्यादा रोजगार मिले: विधायक केशव देसाई*
*भिंड के युवाओं के रोजगार की मांग के संबंध में मुख्यमंत्री पर मिलने तक का वक्त नहीं*
*युवाओं को रोजगार की मांग पर मुख्यमंत्री से मिलने जा रहे कांग्रेस जनों को पुलिस-प्रशासन ने रोका*
*कांग्रेस ने रोजगार नहीं मिलने पर बड़ा जनआंदोलन की दी चेतावनी*
मालनपुर/भिण्ड । जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) भिण्ड के जिलाध्यक्ष रामशेष बघेल के नेतृत्व में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को ज्ञापन सौंपने पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम स्थल तक नहीं जाने दिया गया। पुलिस द्वारा रोके जाने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। बाद में अपर कलेक्टर एल.के. पाण्डे को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। भाजपा सरकार पर युवाओं की बेरोजगारी का आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने मालनपुर औद्योगिक क्षेत्र में स्थानीय युवाओं के लिए 50 प्रतिशत रोजगार सुनिश्चित करने सहित विभिन्न जनहित की मांगें उठाईं।
भिण्ड जिले के युवाओं को रोजगार दिलाने,किसानों की समस्याओं के समाधान तथा मालनपुर औद्योगिक क्षेत्र में स्थानीय लोगों के अधिकार सुनिश्चित कराने की मांग को लेकर आज जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) भिण्ड के जिलाध्यक्ष रामशेष बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को ज्ञापन सौंपने के लिए मालनपुर पहुंचे।
मुख्यमंत्री के आगमन से पूर्व कांग्रेस कार्यकर्ता मामा ढाबा पर एकत्रित हुए,जहां से वे शांतिपूर्वक मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने के लिए कार्यक्रम स्थल की ओर रवाना हुए। लेकिन बड़ी संख्या में पुलिस बल एवं प्रशासन ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने से रोक दिया । इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री से सीधे मिलने और ज्ञापन सौंपने की मांग की।
पुलिस प्रशासन द्वारा रोके जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और प्रशासन के बीच काफी देर तक तीखी बहस होती रही । इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं को थाने ले जाया गया,जहां भी वे मुख्यमंत्री को सीधे ज्ञापन सौंपने की मांग पर अड़े रहे। बाद में अपर कलेक्टर एल.के. पाण्डे एवं एसडीओपी गोहद के बहुत समझाने पर कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन अपर कलेक्टर को सौंपने के लिए सहमत हुआ।
ज्ञापन में मुख्य मांगे :- 
1 - मालनपुर औद्योगिक क्षेत्र में भिण्ड जिले के स्थानीय युवाओं के लिए कम से कम 50 प्रतिशत रोजगार सुनिश्चित करने
2 - बंद औद्योगिक इकाइयों को पुनः प्रारंभ कराने
3 - किसानों को समय पर पर्याप्त खाद उपलब्ध कराने,
4 - औद्योगिक प्रदूषण की समस्या का समाधान करने,
5 - रोजगार मेले आयोजित कराने 
6 - स्थानीय जनसमस्याओं का समयबद्ध निराकरण कराने सहित कई महत्वपूर्ण मांगें रखी गईं।
ग्रामीण कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष रामशेष बघेल ने कहा कि भिण्ड जिले के हजारों युवा रोजगार के अभाव में पलायन करने को मजबूर हैं । मालनपुर औद्योगिक क्षेत्र में लगातार नए उद्योग स्थापित हो रहे हैं, लेकिन स्थानीय युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता नहीं मिल रही है। कांग्रेस की मांग है कि प्रदेश सरकार स्पष्ट नीति बनाकर मालनपुर औद्योगिक क्षेत्र की सभी औद्योगिक इकाइयों में भिण्ड जिले के स्थानीय युवाओं के लिए कम से कम 50 प्रतिशत रोजगार अनिवार्य करे।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस जन लोकतांत्रिक तरीके से मुख्यमंत्री को जिले की जनता की समस्याओं से अवगत कराने पहुंचे थे,लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण है कि मुख्यमंत्री के पास युवाओं और किसानों की समस्याएं सुनने तक का समय नहीं था । कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने से रोकना सरकार की जनविरोधी सोच को दर्शाता है।
बघेल ने भाजपा सरकार पर प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी के लिए सीधा हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा ने युवाओं को रोजगार देने के बड़े-बड़े वादे किए थे,लेकिन आज प्रदेश का युवा रोजगार के लिए दर-दर भटक रहा है। मालनपुर जैसे बड़े औद्योगिक क्षेत्र का लाभ भी स्थानीय युवाओं को नहीं मिल रहा, जबकि बाहरी लोगों की भर्ती लगातार हो रही है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस उद्योगों और निवेश के खिलाफ नहीं है,बल्कि चाहती है कि उद्योग बढ़ें,निवेश बढ़े और उसका सीधा लाभ भिण्ड जिले के युवाओं,किसानों एवं स्थानीय लोगों को मिले।
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि प्रदेश सरकार शीघ्र ही स्थानीय युवाओं के रोजगार को लेकर ठोस नीति नहीं बनाती और ज्ञापन में उठाई गई मांगों पर कार्रवाई नहीं करती,तो जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) भिण्ड पूरे जिले में व्यापक एवं चरणबद्ध जनआंदोलन शुरू करेगी, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी प्रदेश सरकार और प्रशासन की होगी।
विधायक गोहद केशव देसाई ने कहा कि भिण्ड जिले के युवाओं को रोजगार दिलाना कांग्रेस की प्राथमिकता है। मालनपुर औद्योगिक क्षेत्र में उद्योगों को सरकार की ओर से अनेक सुविधाएं और रियायतें दी जाती हैं,इसलिए स्थानीय युवाओं को रोजगार देना उनका नैतिक और सामाजिक दायित्व भी है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा युवाओं,किसानों और श्रमिकों की आवाज उठाती रही है और आगे भी उनके अधिकारों की लड़ाई पूरी मजबूती से लड़ती रहेगी। यदि सरकार स्थानीय युवाओं के साथ अन्याय करती रही तो कांग्रेस सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी।
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रामनारायण हिंडोलिया ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में किसान,युवा और मजदूर सबसे अधिक परेशान हैं। किसानों को समय पर खाद नहीं मिल रही, युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा और स्थानीय समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस का यह आंदोलन किसी राजनीतिक लाभ के लिए नहीं,बल्कि जिले के युवाओं, किसानों और आम जनता के हितों की रक्षा के लिए है। सरकार को जनभावनाओं का सम्मान करते हुए शीघ्र प्रभावी कार्रवाई करनी चाहिए।
ज्ञापन की प्रमुख मांगें
मालनपुर औद्योगिक क्षेत्र में भिण्ड जिले के स्थानीय युवाओं के लिए कम से कम 50 प्रतिशत रोजगार सुनिश्चित किया जाए।
स्थानीय रोजगार को कानूनी एवं प्रशासनिक स्तर पर लागू किया जाए।
बंद औद्योगिक इकाइयों को पुनः प्रारंभ कराया जाए।
किसानों को समय पर पर्याप्त खाद उपलब्ध कराई जाए।
औद्योगिक प्रदूषण एवं दूषित पानी की समस्या का स्थायी समाधान किया जाए। रोजगार मेले एवं कौशल प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाएं।स्थानीय जनसमस्याओं का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जाए।
अंत में कांग्रेस नेताओं ने कहा कि "भिण्ड के युवाओं को रोजगार मिले,किसानों को पर्याप्त खाद मिले,बंद फैक्ट्रियां फिर से चलें और स्थानीय लोगों को स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण मिले—यही भिण्ड जिले की जनता की न्यायसंगत मांग है।" यदि सरकार इन मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं करती तो कांग्रेस लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से बड़े जनआंदोलन के लिए बाध्य होगी।
गोहद विधायक केशव देसाई,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष,राम नारायण हिंडोलिया,ब्लॉक अध्यक्ष मालनपुर राकेश तोमर,देवी सिंह तोमर,डॉ शिवेंद्र सिंह,नरेश सिंह भदोरिया, बाबूराम जामोर,डॉ रणवीर सिंह यादव,बृजेंद्र सिंह कल्लू,केदार कौशल ,देवेंद्र निगम,राजीव कौशिक, सुल्तान सिंह नरवरिया,पंकज त्रिपाठी,रामस्वरूप गोयल, अरविंद यादव हैवदपुरा, NSUI जिलाध्यक्ष अंकित तोमर,बदन सिंह राठौर, सरदार संतोख सिंह पटेल, उपेंद्र यादव,देवेंद्र सिंह कुशवाह,अभिलाख सिंह यादव,जबर सिंह कुशवाहा, स्मिता शर्मा,शैलेंद्र गुर्जर,ओमवीर रजक,बल्लू पाल बघेल,राघवेंद्र जाटव,मनीष शिवहरे,रामा वाल्मीकि,राजाराम सिंह परमार,विजय बघेल,महावीर जाटव,अभिषेक पाल, ओमप्रकाश बरैया,सुन्दरपाल सिंह बघेल,सुनील पाल,महेश चौरसिया,रामलखन सिंह कुशवाहा,मुकेश बघेल,गौरव गुर्जर,रामकिशोर यादव, संदीप बघेल,सोनू बघेल, विवेक जामोर,अभिषेक मोर्य, रोहित अर्गल,आदित्य यादव सैकड़ों कार्यकर्ता सम्मिलित रहे।
    user_Dinesh soni
    Dinesh soni
    Television Channel भिंड, भिंड, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • माधौगढ़-भिंड बस में महिला से टप्पेबाजी का आरोप, पैतृक गांव पहुंचने पर सामान गायब मिलने का दावा माधौगढ़। भिंड से माधौगढ़ क्षेत्र के कुरसेड़ा गांव आ रही बस में एक महिला के साथ कथित टप्पेबाजी का मामला सामने आया है। महिला ने माधौगढ़ कोतवाली पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी देते हुए पुलिस से न्याय और कार्रवाई की गुहार लगाई है। महिला के मुताबिक उसका पैतृक मकान कुरसेड़ा थाना माधौगढ़, जनपद जालौन में है, जबकि वर्तमान में वह भिंड, मध्य प्रदेश में रहती है। महिला का कहना है कि 22 अगस्त 2026 को सुबह करीब 9 बजे वह भिंड से बस में सवार होकर अपने पैतृक गांव कुरसेड़ा के लिए रवाना हुई थी। उसने अपना बैग बस के अंदर ऊपर बने सामान रखने वाले स्टैंड पर रख दिया और सीट पर बैठ गई। महिला का आरोप है कि रास्ते में दो युवक बस में सवार हुए और उसके बैग के आसपास हाथ लगाने के बाद पीछे की सीट पर जाकर बैठ गए। महिला जब माधौगढ़ में बस से उतरी और अपने गांव कुरसेड़ा पहुंची तो बैग रखकर सो गई। अगले दिन बैग खोलकर देखने पर कथित तौर पर उसमें रखा कुछ कीमती सामान गायब मिला। सामान गायब मिलने के बाद महिला ने अपने परिजनों और रिश्तेदारों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद बस संचालक से भी संपर्क कर मामले की जानकारी लेने का प्रयास किया गया। महिला और उसके परिजन बाद में माधौगढ़ कोतवाली पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। महिला के अनुसार सूचना मिलने के बाद पुलिस ने बस को अपने कब्जे में लेकर पूछताछ शुरू की। हालांकि, मामले में पुलिस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान या घटना की पुष्टि सामने नहीं आई है। ⚠️ जरूरी स्पष्टीकरण यह खबर महिला द्वारा पुलिस को बताए गए आरोपों और उसके बयान के आधार पर तैयार की गई है। हमारा चैनल इस मामले में टप्पेबाजी या किसी व्यक्ति की संलिप्तता की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है। पुलिस जांच के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। अब देखना होगा कि माधौगढ़ पुलिस जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं और महिला के सामान के संबंध में आगे क्या कार्रवाई की जाती है।
    1
    माधौगढ़-भिंड बस में महिला से टप्पेबाजी का आरोप, पैतृक गांव पहुंचने पर सामान गायब मिलने का दावा
माधौगढ़। भिंड से माधौगढ़ क्षेत्र के कुरसेड़ा गांव आ रही बस में एक महिला के साथ कथित टप्पेबाजी का मामला सामने आया है। महिला ने माधौगढ़ कोतवाली पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी देते हुए पुलिस से न्याय और कार्रवाई की गुहार लगाई है।
महिला के मुताबिक उसका पैतृक मकान कुरसेड़ा थाना माधौगढ़, जनपद जालौन में है, जबकि वर्तमान में वह भिंड, मध्य प्रदेश में रहती है। महिला का कहना है कि 22 अगस्त 2026 को सुबह करीब 9 बजे वह भिंड से बस में सवार होकर अपने पैतृक गांव कुरसेड़ा के लिए रवाना हुई थी। उसने अपना बैग बस के अंदर ऊपर बने सामान रखने वाले स्टैंड पर रख दिया और सीट पर बैठ गई।
महिला का आरोप है कि रास्ते में दो युवक बस में सवार हुए और उसके बैग के आसपास हाथ लगाने के बाद पीछे की सीट पर जाकर बैठ गए। महिला जब माधौगढ़ में बस से उतरी और अपने गांव कुरसेड़ा पहुंची तो बैग रखकर सो गई। अगले दिन बैग खोलकर देखने पर कथित तौर पर उसमें रखा कुछ कीमती सामान गायब मिला।
सामान गायब मिलने के बाद महिला ने अपने परिजनों और रिश्तेदारों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद बस संचालक से भी संपर्क कर मामले की जानकारी लेने का प्रयास किया गया। महिला और उसके परिजन बाद में माधौगढ़ कोतवाली पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
महिला के अनुसार सूचना मिलने के बाद पुलिस ने बस को अपने कब्जे में लेकर पूछताछ शुरू की। हालांकि, मामले में पुलिस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान या घटना की पुष्टि सामने नहीं आई है।
⚠️ जरूरी स्पष्टीकरण
यह खबर महिला द्वारा पुलिस को बताए गए आरोपों और उसके बयान के आधार पर तैयार की गई है। हमारा चैनल इस मामले में टप्पेबाजी या किसी व्यक्ति की संलिप्तता की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है। पुलिस जांच के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
अब देखना होगा कि माधौगढ़ पुलिस जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं और महिला के सामान के संबंध में आगे क्या कार्रवाई की जाती है।
    user_दविंदर सिंह जालौन
    दविंदर सिंह जालौन
    Court reporter माधौगढ़, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • मुवीन खलीफा साहब वीर चमन ये मोहिउद्दीन कादिरी इटावा जनपद में दिखा
    1
    मुवीन खलीफा साहब 
वीर चमन ये मोहिउद्दीन कादिरी 
इटावा जनपद में दिखा
    user_इटावा एक्सप्रेस etawah express
    इटावा एक्सप्रेस etawah express
    पत्रकार Etawah, Uttar Pradesh•
    21 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.