Shuru
Apke Nagar Ki App…
बिलासपुर से पैदल भठली श्याम दरबार जा रहे भक्तों का डभरा में हुआ स्वागत, बिलासपुर से पैदल भठली श्याम दरबार जा रहे भक्तों का डभरा में हुआ स्वागत, बिलासपुर से उड़ीसा के भठली स्थित श्याम बाबा के दरबार के लिए पैदल निकले श्याम भक्तों की अनोखी यात्रा डभरा पहुंची। करीब सात दिनों की इस पदयात्रा के दौरान श्रद्धालु भठली श्याम दरबार में निशान चढ़ाकर बाबा का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। डभरा पहुंचने पर स्थानीय श्याम भक्तों ने पदयात्रियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। श्रद्धालुओं के लिए रात्रि विश्राम और भोजन की व्यवस्था भी की गई। इस दौरान श्याम भक्तों ने जयकारों के साथ पूजा-अर्चना कर भक्ति का माहौल बनाया। रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन श्याम भक्तों की टोली भठली श्याम दरबार के लिए अपनी यात्रा पर आगे रवाना हो गई।
Churamani upadhyay
बिलासपुर से पैदल भठली श्याम दरबार जा रहे भक्तों का डभरा में हुआ स्वागत, बिलासपुर से पैदल भठली श्याम दरबार जा रहे भक्तों का डभरा में हुआ स्वागत, बिलासपुर से उड़ीसा के भठली स्थित श्याम बाबा के दरबार के लिए पैदल निकले श्याम भक्तों की अनोखी यात्रा डभरा पहुंची। करीब सात दिनों की इस पदयात्रा के दौरान श्रद्धालु भठली श्याम दरबार में निशान चढ़ाकर बाबा का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। डभरा पहुंचने पर स्थानीय श्याम भक्तों ने पदयात्रियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। श्रद्धालुओं के लिए रात्रि विश्राम और भोजन की व्यवस्था भी की गई। इस दौरान श्याम भक्तों ने जयकारों के साथ पूजा-अर्चना कर भक्ति का माहौल बनाया। रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन श्याम भक्तों की टोली भठली श्याम दरबार के लिए अपनी यात्रा पर आगे रवाना हो गई।
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- मिनीमाता जतन योजना बनी सहारा,रायगढ़ में मिल रहा योजनाओं का लाभ।1
- सड़क हादसे में ट्रक के नीचे दबा श्रमिक, तमनार पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से हाइड्रा क्रेन से किया सफल रेस्क्यू रायगढ़, तमनार क्षेत्र में गुरुवार दोपहर लकड़ी से लदा वन विभाग का ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में ट्रक में सवार एक श्रमिक उसके नीचे दब गया। सूचना मिलते ही तमनार पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद जेसीबी और हाइड्रा क्रेन की सहायता से श्रमिक को सुरक्षित बाहर निकालकर तत्काल अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार नागरामुड़ा, तमनार से वन विभाग की ट्रक में लकड़ियां लोड कर रायगढ़ डिपो ले जाया जा रहा था। इसी दौरान कसडोल और घटोरिया मंदिर के बीच अमरैय्या के पास सामने से आ रहे वाहन को साइड देने के दौरान चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। देखते ही देखते ट्रक सड़क किनारे पलट गया। हादसे के समय ट्रक के केबिन में चालक और कुछ श्रमिक सवार थे। ट्रक पलटने के बाद उन्होंने केबिन तोड़कर किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। इसी दौरान श्रमिक रजी उरांव, पिता धनसाय उरांव, निवासी उर्दना, रायगढ़ ट्रक के नीचे फंस गया। उसका कमर से नीचे का हिस्सा ट्रक के नीचे दबा हुआ था। पुलिस की तत्परता से शुरू हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन घटना की सूचना मिलते ही तमनार थाना प्रभारी प्रशांत राव पुलिस टीम के साथ तत्काल घटनास्थल पहुंचे। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौजूद थे। पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से पहले ट्रक के नीचे फंसे श्रमिक के आसपास की मिट्टी हटाकर उसे निकालने का प्रयास किया, लेकिन ट्रक का वजन अधिक होने के कारण सफलता नहीं मिली। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल जेसीबी बुलवाई। इसके बाद भी श्रमिक को सुरक्षित निकालना संभव नहीं होने पर स्थानीय कंपनी से हाइड्रा क्रेन मंगवाई गई। पुलिस टीम ने ग्रामीणों के साथ समन्वय बनाकर सावधानीपूर्वक ट्रक को उठवाया और कड़ी मशक्कत के बाद रजी उरांव को ट्रक के नीचे से बाहर निकाला। पुलिस ने रेस्क्यू के साथ-साथ घायल श्रमिक को तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की तैयारी भी कर ली थी। घटनास्थल पर पहले ही एंबुलेंस बुला ली गई थी। श्रमिक के बाहर निकलते ही उसे एंबुलेंस से तत्काल अस्पताल रवाना किया गया। तमनार पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से त्वरित कार्रवाई कर ट्रक के नीचे फंसे श्रमिक को समय रहते बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया जा सका।1
- कुदुरमाल स्कूल का हालत देखिए ,कोरबा जिले में शिक्षा व्यवस्था बदहाल1
- धूमधाम से मनाया गया पोला तिहार, किसानों ने की बैल-जोत की पूजा छत्तीसगढ़ी लोकपर्व पोला तिहार हरदीबाजार एवं आसपास के क्षेत्र में उत्साह और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। इस अवसर पर किसानों ने अपने घरों में बैल एवं जांता की विधिवत पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और अच्छी फसल की कामना की। पोला पर्व पर बैलों को विशेष रूप से सजाया गया। पूजा के बाद बैलों को खुर्मी और ठेठरी का भोग अर्पित किया गया। इसके पश्चात परिवार एवं आसपास के लोगों को प्रसाद वितरित किया गया। ग्रामीण क्षेत्रों में पोला पर्व को लेकर सुबह से ही उत्साह का माहौल रहा। किसानों ने कृषि कार्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले बैलों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त करते हुए परंपरा का निर्वहन किया।1
- प्राकृतिक का सुंदर रूप कोरबा स्थित सतरेगा का मनमोहक दृश्य1
- रायगढ़ में किराना दुकान से चोरी आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने 100 सीसीटीवी खंगाले,चोर राजनांदगांव के चिचोला से पकड़ाया।1
- गुरसियां में धधका पेट्रोल-डीजल से भरा टैंकर, 2 घंटे बाद पाया गया काबू, NHAI की आपातकालीन व्यवस्था पर उठे सवाल, बड़ा हादसा टला1
- संदिग्ध हालात में कपड़ा व्यापारी की मौत हत्या के आरोप में1
- पुलिस की हिरासत में बिगड़ी युवक की तबीयत ,हुई मौत परिजनों की थाने का घेराव1