logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सड़क हादसे में ट्रक के नीचे दबा श्रमिक, तमनार पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से हाइड्रा क्रेन से किया सफल रेस्क्यू रायगढ़, तमनार क्षेत्र में गुरुवार दोपहर लकड़ी से लदा वन विभाग का ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में ट्रक में सवार एक श्रमिक उसके नीचे दब गया। सूचना मिलते ही तमनार पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद जेसीबी और हाइड्रा क्रेन की सहायता से श्रमिक को सुरक्षित बाहर निकालकर तत्काल अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार नागरामुड़ा, तमनार से वन विभाग की ट्रक में लकड़ियां लोड कर रायगढ़ डिपो ले जाया जा रहा था। इसी दौरान कसडोल और घटोरिया मंदिर के बीच अमरैय्या के पास सामने से आ रहे वाहन को साइड देने के दौरान चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। देखते ही देखते ट्रक सड़क किनारे पलट गया। हादसे के समय ट्रक के केबिन में चालक और कुछ श्रमिक सवार थे। ट्रक पलटने के बाद उन्होंने केबिन तोड़कर किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। इसी दौरान श्रमिक रजी उरांव, पिता धनसाय उरांव, निवासी उर्दना, रायगढ़ ट्रक के नीचे फंस गया। उसका कमर से नीचे का हिस्सा ट्रक के नीचे दबा हुआ था। पुलिस की तत्परता से शुरू हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन घटना की सूचना मिलते ही तमनार थाना प्रभारी प्रशांत राव पुलिस टीम के साथ तत्काल घटनास्थल पहुंचे। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौजूद थे। पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से पहले ट्रक के नीचे फंसे श्रमिक के आसपास की मिट्टी हटाकर उसे निकालने का प्रयास किया, लेकिन ट्रक का वजन अधिक होने के कारण सफलता नहीं मिली। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल जेसीबी बुलवाई। इसके बाद भी श्रमिक को सुरक्षित निकालना संभव नहीं होने पर स्थानीय कंपनी से हाइड्रा क्रेन मंगवाई गई। पुलिस टीम ने ग्रामीणों के साथ समन्वय बनाकर सावधानीपूर्वक ट्रक को उठवाया और कड़ी मशक्कत के बाद रजी उरांव को ट्रक के नीचे से बाहर निकाला। पुलिस ने रेस्क्यू के साथ-साथ घायल श्रमिक को तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की तैयारी भी कर ली थी। घटनास्थल पर पहले ही एंबुलेंस बुला ली गई थी। श्रमिक के बाहर निकलते ही उसे एंबुलेंस से तत्काल अस्पताल रवाना किया गया। तमनार पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से त्वरित कार्रवाई कर ट्रक के नीचे फंसे श्रमिक को समय रहते बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया जा सका।

19 hrs ago
user_नरेश शर्मा जिला रायगढ़
नरेश शर्मा जिला रायगढ़
रायगढ़, रायगढ़, छत्तीसगढ़•
19 hrs ago

सड़क हादसे में ट्रक के नीचे दबा श्रमिक, तमनार पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से हाइड्रा क्रेन से किया सफल रेस्क्यू रायगढ़, तमनार क्षेत्र में गुरुवार दोपहर लकड़ी से लदा वन विभाग का ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में ट्रक में सवार एक श्रमिक उसके नीचे दब गया। सूचना मिलते ही तमनार पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद जेसीबी और हाइड्रा क्रेन की सहायता से श्रमिक को सुरक्षित बाहर निकालकर तत्काल अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार नागरामुड़ा, तमनार से वन विभाग की ट्रक में लकड़ियां लोड कर रायगढ़ डिपो ले जाया जा रहा था। इसी दौरान कसडोल और घटोरिया मंदिर के बीच अमरैय्या के पास सामने से आ रहे वाहन को साइड देने के दौरान चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। देखते ही देखते ट्रक सड़क किनारे पलट गया। हादसे के समय ट्रक के केबिन में चालक और कुछ श्रमिक सवार थे। ट्रक पलटने के बाद उन्होंने केबिन तोड़कर किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। इसी दौरान श्रमिक रजी उरांव, पिता धनसाय उरांव, निवासी उर्दना, रायगढ़ ट्रक के नीचे फंस गया। उसका कमर से नीचे का हिस्सा ट्रक के नीचे दबा हुआ था। पुलिस की तत्परता से शुरू हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन घटना की सूचना मिलते ही तमनार थाना प्रभारी प्रशांत राव पुलिस टीम के साथ तत्काल घटनास्थल पहुंचे। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौजूद थे। पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से पहले ट्रक के नीचे फंसे श्रमिक के आसपास की मिट्टी हटाकर उसे निकालने का प्रयास किया, लेकिन ट्रक का वजन अधिक होने के कारण सफलता नहीं मिली। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल जेसीबी बुलवाई। इसके बाद भी श्रमिक को सुरक्षित निकालना संभव नहीं होने पर स्थानीय कंपनी से हाइड्रा क्रेन मंगवाई गई। पुलिस टीम ने ग्रामीणों के साथ समन्वय बनाकर सावधानीपूर्वक ट्रक को उठवाया और कड़ी मशक्कत के बाद रजी उरांव को ट्रक के नीचे से बाहर निकाला। पुलिस ने रेस्क्यू के साथ-साथ घायल श्रमिक को तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की तैयारी भी कर ली थी। घटनास्थल पर पहले ही एंबुलेंस बुला ली गई थी। श्रमिक के बाहर निकलते ही उसे एंबुलेंस से तत्काल अस्पताल रवाना किया गया। तमनार पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से त्वरित कार्रवाई कर ट्रक के नीचे फंसे श्रमिक को समय रहते बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया जा सका।

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • रायगढ़ के जर्जर मकान दे रहे हादसों को न्यौता,नगर निगम के सर्वे में 25 भवन घोषित हुए खतरनाक।
    1
    रायगढ़ के जर्जर मकान दे रहे हादसों को न्यौता,नगर निगम के सर्वे में 25 भवन घोषित हुए खतरनाक।
    user_Chhattisgarh
    Chhattisgarh
    रायगढ़, रायगढ़, छत्तीसगढ़•
    3 hrs ago
  • जयस्तंभ चौक चोरीकांड में रायगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता, आरोपी गिरफ्तार; 6,30,286 रुपये की संपत्ति जप्त, घरघोड़ा के जयस्तंभ चौक में दो किराना दुकानों में हुई सिलसिलेवार चोरी का खुलासा,100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद हुई आरोपी की पहचान, नागपुर भागे आरोपी को राजनांदगांव के चिचोला से दबोचा रायगढ़, रायगढ़ पुलिस ने घरघोड़ा क्षेत्र में पिछले माह हुई सिलसिलेवार चोरी का पर्दाफाश करने में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। घरघोड़ा के जयस्तंभ चौक स्थित दो किराना दुकानों में सेंधमारी कर लाखों रुपये की नगदी, चांदी के सिक्के, चांदी के बिस्किट एवं किराना सामान चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने राजनांदगांव जिले के चिचोला बस स्टैंड से गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे एवं मेमोरंडम पर कुल 6,30,286 रुपये की संपत्ति बरामद की गई है। जयस्तंभ चौक की दो दुकानों को बनाया था निशाना जानकारी के अनुसार दिनांक 23-24 अगस्त 2026 की दरम्यानी रात घरघोड़ा के जयस्तंभ चौक स्थित संतोष किराना दुकान के छत में लगे टीन शीट एवं दीवार के बीच की खाली जगह में बनी फॉल सीलिंग को तोड़कर अज्ञात चोर दुकान के अंदर दाखिल हुआ। आरोपी ने दुकान के गल्ले में रखी करीब 4 लाख रुपये की नगदी तथा चांदी के सिक्के एवं चांदी का बिस्किट चोरी कर लिया। इसी रात आरोपी ने बगल में स्थित गोकुलचंद मामराज किराना दुकान को भी निशाना बनाया। यहां भी टीन शीट एवं दीवार के बीच की जगह से फॉल सीलिंग तोड़कर दुकान के अंदर घुसकर गल्ले में रखी करीब 90 हजार रुपये की नगदी सहित अन्य सामान चोरी कर लिया। दोनों घटनाओं की रिपोर्ट पर थाना घरघोड़ा में अपराध क्रमांक 265/2026 एवं 266/2026, धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले, मिला आरोपी का सुराग जयस्तंभ चौक पर हुई सिलसिलेवार चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी शशि मोहन सिंह ने पुलिस टीम को जल्द से जल्द आरोपियों की पतासाजी कर मामले का खुलासा करने के निर्देश दिए। घटना की सूचना पर एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्दांत तिवारी एवं साइबर डीएसपी शिखर मरावी अपनी टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे। थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक कुमार गौरव साहू एवं साइबर टीम द्वारा घटनास्थल एवं आसपास के क्षेत्र में लगे 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए। फुटेज में दिखाई दे रहे संदिग्ध के हुलिए के आधार पर उसकी पहचान ग्राम बरपाली नवाडीह निवासी संतोष चौहान के रूप में हुई। पुलिस टीम ने तत्काल संदेही के घर दबिश दी, लेकिन वह फरार मिला। पुलिस ने घटना के बाद आरोपी की गतिविधियों की बारीकी से जानकारी जुटाई। इसी दौरान पता चला कि आरोपी ने लैलूंगा की तमन्ना मोबाइल दुकान से चोरी के पैसों से नया मोबाइल खरीदा है। नागपुर भागा आरोपी, राजनांदगांव में दबोचा पुलिस टीम ने तकनीकी माध्यमों से आरोपी की लगातार पतासाजी की। आरोपी की लोकेशन नागपुर में मिलने पर रायगढ़ पुलिस की टीम तत्काल नागपुर रवाना हुई। पुलिस की लगातार कार्रवाई से बचने के लिए आरोपी नागपुर से भी अन्यत्र फरार होने का प्रयास कर रहा था। पुलिस टीम ने उसका पीछा करते हुए अंततः उसे चिचोला बस स्टैंड, जिला राजनांदगांव से घेराबंदी कर पकड़ लिया। पूछताछ में दोनों दुकानों में चोरी करना स्वीकार आरोपी से पूछताछ करने पर उसने दिनांक 23-24 अगस्त 2026 की दरम्यानी रात जयस्तंभ चौक घरघोड़ा स्थित दोनों किराना दुकानों में सेंधमारी कर चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी ने बताया कि वह दोनों दुकानों में अक्सर सामान खरीदने जाता था। दिनांक 23 अगस्त की रात तेज बारिश हो रही थी। बारिश का फायदा उठाकर उसने चोरी की योजना बनाई। वह पहले संतोष किराना दुकान की छत पर चढ़ा और टीन शीट के किनारे से फॉल सीलिंग तोड़कर दुकान के अंदर दाखिल हुआ। सीसीटीवी कैमरे में पहचान छिपाने के लिए उसने चेहरे पर गमछा बांध रखा था। आरोपी ने दुकान के गल्ले से अलग-अलग मूल्यवर्ग के नोट, चांदी के सिक्के एवं चांदी का बिस्किट चोरी किया। इसके बाद बगल की गोकुलचंद मामराज किराना दुकान में भी फॉल सीलिंग तोड़कर दाखिल हुआ और नगदी के साथ चिल्हर सिक्के, हल्दी, मसाला, साबुन, काजू एवं बादाम आदि सामान चोरी कर लिया। आरोपी ने चोरी की रकम से लैलूंगा की तमन्ना मोबाइल दुकान से 19,300 रुपये में सैमसंग कंपनी का A-07 मॉडल मोबाइल खरीदा। वहीं चोरी की रकम में से करीब 25 हजार रुपये घूमने-फिरने एवं खाने-पीने में खर्च करना बताया। 6.30 लाख रुपये से अधिक की चोरी की संपत्ति बरामद आरोपी के मेमोरंडम के आधार पर पुलिस ने दोनों प्रकरणों में— • 2,64,146 रुपये नगद • 1 किलो 508 ग्राम चांदी, अनुमानित कीमत 3,46,840 रुपये • सैमसंग कंपनी का एंड्रॉएड मोबाइल • सफेद-संतरा रंग का चेकदार गमछा बरामद किया गया है। बरामद संपत्ति की कुल अनुमानित कीमत 6,30,286 रुपये है। आरोपी सतीष चौहान पिता स्व. नान्हूराम चौहान उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम बरपाली नवाडीह, थाना घरघोड़ा, जिला रायगढ़ (छ.ग.)* को दोनों अपराधों में विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। गिरफ्तारी एवं बरामदगी में इनकी रही अहम भूमिका वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्धांत तिवारी एवं साइबर डीएसपी शिखर मरावी के नेतृत्व पर आरोपी की पतासाजी, गिरफ्तारी एवं चोरी की संपत्ति की बरामदगी में लगी टीम में शामिल थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक कुमार गौरव साहू, थाना प्रभारी साइबर विजय चेलक, प्रशिक्षु उप निरीक्षक शुभम मिश्रा ,सहायक उप निरीक्षक डेविड टोप्पो, आरक्षक हरीश पटेल, आरक्षक उधो राम पटेल ,जगमोहन लाल ओग्रे तथा साइबर थाना के प्रधान आरक्षक बृजलाल गुर्जर, आरक्षक प्रशांत पंडा, पुष्पेंद्र जाटवर, नवीन शुक्ला, रविन्द्र गुप्ता की महत्वपूर्ण भूमिका रही तथा स्थानीय युवक कालिया गुप्ता एवं जनेश्वर कुर्रे का विशेष योगदान रहा । एसएसपी शशि मोहन सिंह का कड़ा संदेश “अपराध के बाद आरोपी कितना भी दूर भाग जाए, पुलिस की तकनीकी निगरानी और सतत प्रयास से उसे कानून के शिकंजे तक पहुंचाया जाएगा। घरघोड़ा चोरीकांड में टीम ने चुनौती को स्वीकार करते हुए 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान कर नागपुर से राजनांदगांव तक उसका पीछा करते हुए गिरफ्तार किया। पुलिस टीम की इसी तत्परता और समन्वित कार्रवाई से चोरी की गई संपत्ति भी बरामद की गई है।”
    4
    जयस्तंभ चौक चोरीकांड में रायगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता, आरोपी गिरफ्तार; 6,30,286 रुपये की संपत्ति जप्त,
घरघोड़ा के जयस्तंभ चौक में दो किराना दुकानों में हुई सिलसिलेवार चोरी का खुलासा,100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद हुई आरोपी की पहचान, नागपुर भागे आरोपी को राजनांदगांव के चिचोला से दबोचा
रायगढ़, रायगढ़ पुलिस ने घरघोड़ा क्षेत्र में पिछले माह हुई सिलसिलेवार चोरी का पर्दाफाश करने में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। घरघोड़ा के जयस्तंभ चौक स्थित दो किराना दुकानों में सेंधमारी कर लाखों रुपये की नगदी, चांदी के सिक्के, चांदी के बिस्किट एवं किराना सामान चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने राजनांदगांव जिले के चिचोला बस स्टैंड से गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे एवं मेमोरंडम पर कुल 6,30,286 रुपये की संपत्ति बरामद की गई है।
जयस्तंभ चौक की दो दुकानों को बनाया था निशाना
जानकारी के अनुसार दिनांक 23-24 अगस्त 2026 की दरम्यानी रात घरघोड़ा के जयस्तंभ चौक स्थित संतोष किराना दुकान के छत में लगे टीन शीट एवं दीवार के बीच की खाली जगह में बनी फॉल सीलिंग को तोड़कर अज्ञात चोर दुकान के अंदर दाखिल हुआ। आरोपी ने दुकान के गल्ले में रखी करीब 4 लाख रुपये की नगदी तथा चांदी के सिक्के एवं चांदी का बिस्किट चोरी कर लिया।
इसी रात आरोपी ने बगल में स्थित गोकुलचंद मामराज किराना दुकान को भी निशाना बनाया। यहां भी टीन शीट एवं दीवार के बीच की जगह से फॉल सीलिंग तोड़कर दुकान के अंदर घुसकर गल्ले में रखी करीब 90 हजार रुपये की नगदी सहित अन्य सामान चोरी कर लिया। दोनों घटनाओं की रिपोर्ट पर थाना घरघोड़ा में अपराध क्रमांक 265/2026 एवं 266/2026, धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले, मिला आरोपी का सुराग
जयस्तंभ चौक पर हुई सिलसिलेवार चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी  शशि मोहन सिंह ने पुलिस टीम को जल्द से जल्द आरोपियों की पतासाजी कर मामले का खुलासा करने के निर्देश दिए।
घटना की सूचना पर एसडीओपी धरमजयगढ़  सिद्दांत तिवारी एवं साइबर डीएसपी  शिखर मरावी अपनी टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे। थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक कुमार गौरव साहू एवं साइबर टीम द्वारा घटनास्थल एवं आसपास के क्षेत्र में लगे 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए।
फुटेज में दिखाई दे रहे संदिग्ध के हुलिए के आधार पर उसकी पहचान ग्राम बरपाली नवाडीह निवासी संतोष चौहान के रूप में हुई। पुलिस टीम ने तत्काल संदेही के घर दबिश दी, लेकिन वह फरार मिला।
पुलिस ने घटना के बाद आरोपी की गतिविधियों की बारीकी से जानकारी जुटाई। इसी दौरान पता चला कि आरोपी ने लैलूंगा की तमन्ना मोबाइल दुकान से चोरी के पैसों से नया मोबाइल खरीदा है।
नागपुर भागा आरोपी, राजनांदगांव में दबोचा
पुलिस टीम ने तकनीकी माध्यमों से आरोपी की लगातार पतासाजी की। आरोपी की लोकेशन नागपुर में मिलने पर रायगढ़ पुलिस की टीम तत्काल नागपुर रवाना हुई।
पुलिस की लगातार कार्रवाई से बचने के लिए आरोपी नागपुर से भी अन्यत्र फरार होने का प्रयास कर रहा था। पुलिस टीम ने उसका पीछा करते हुए अंततः उसे चिचोला बस स्टैंड, जिला राजनांदगांव से घेराबंदी कर पकड़ लिया।
पूछताछ में दोनों दुकानों में चोरी करना स्वीकार
आरोपी से पूछताछ करने पर उसने दिनांक 23-24 अगस्त 2026 की दरम्यानी रात जयस्तंभ चौक घरघोड़ा स्थित दोनों किराना दुकानों में सेंधमारी कर चोरी करना स्वीकार किया।
आरोपी ने बताया कि वह दोनों दुकानों में अक्सर सामान खरीदने जाता था। दिनांक 23 अगस्त की रात तेज बारिश हो रही थी। बारिश का फायदा उठाकर उसने चोरी की योजना बनाई। वह पहले संतोष किराना दुकान की छत पर चढ़ा और टीन शीट के किनारे से फॉल सीलिंग तोड़कर दुकान के अंदर दाखिल हुआ। सीसीटीवी कैमरे में पहचान छिपाने के लिए उसने चेहरे पर गमछा बांध रखा था।
आरोपी ने दुकान के गल्ले से अलग-अलग मूल्यवर्ग के नोट, चांदी के सिक्के एवं चांदी का बिस्किट चोरी किया। इसके बाद बगल की गोकुलचंद मामराज किराना दुकान में भी फॉल सीलिंग तोड़कर दाखिल हुआ और नगदी के साथ चिल्हर सिक्के, हल्दी, मसाला, साबुन, काजू एवं बादाम आदि सामान चोरी कर लिया।
आरोपी ने चोरी की रकम से लैलूंगा की तमन्ना मोबाइल दुकान से 19,300 रुपये में सैमसंग कंपनी का A-07 मॉडल मोबाइल खरीदा। वहीं चोरी की रकम में से करीब 25 हजार रुपये घूमने-फिरने एवं खाने-पीने में खर्च करना बताया।
6.30 लाख रुपये से अधिक की चोरी की संपत्ति बरामद
आरोपी के मेमोरंडम के आधार पर पुलिस ने दोनों प्रकरणों में—
•	2,64,146 रुपये नगद
•	1 किलो 508 ग्राम चांदी, अनुमानित कीमत 3,46,840 रुपये
•	सैमसंग कंपनी का एंड्रॉएड मोबाइल
•	सफेद-संतरा रंग का चेकदार गमछा
बरामद किया गया है। बरामद संपत्ति की कुल अनुमानित कीमत 6,30,286 रुपये है।
आरोपी सतीष चौहान पिता स्व. नान्हूराम चौहान उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम बरपाली नवाडीह, थाना घरघोड़ा, जिला रायगढ़ (छ.ग.)* को दोनों अपराधों में विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
गिरफ्तारी एवं बरामदगी में इनकी रही अहम भूमिका
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  अनिल सोनी के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी धरमजयगढ़  सिद्धांत तिवारी एवं साइबर डीएसपी  शिखर मरावी के नेतृत्व पर आरोपी की पतासाजी, गिरफ्तारी एवं चोरी की संपत्ति की बरामदगी में लगी टीम में शामिल थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक कुमार गौरव साहू, थाना प्रभारी साइबर विजय चेलक, प्रशिक्षु उप निरीक्षक शुभम मिश्रा ,सहायक उप निरीक्षक डेविड टोप्पो, आरक्षक हरीश पटेल,  आरक्षक उधो राम  पटेल ,जगमोहन लाल ओग्रे तथा साइबर थाना के प्रधान आरक्षक बृजलाल गुर्जर, आरक्षक प्रशांत पंडा, पुष्पेंद्र जाटवर, नवीन शुक्ला, रविन्द्र गुप्ता की महत्वपूर्ण भूमिका रही तथा स्थानीय युवक कालिया गुप्ता एवं  जनेश्वर कुर्रे का विशेष योगदान रहा ।
एसएसपी शशि मोहन सिंह का कड़ा संदेश
“अपराध के बाद आरोपी कितना भी दूर भाग जाए, पुलिस की तकनीकी निगरानी और सतत प्रयास से उसे कानून के शिकंजे तक पहुंचाया जाएगा। घरघोड़ा चोरीकांड में टीम ने चुनौती को स्वीकार करते हुए 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान कर नागपुर से राजनांदगांव तक उसका पीछा करते हुए गिरफ्तार किया। पुलिस टीम की इसी तत्परता और समन्वित कार्रवाई से चोरी की गई संपत्ति भी बरामद की गई है।”
    user_नरेश शर्मा जिला रायगढ़
    नरेश शर्मा जिला रायगढ़
    रायगढ़, रायगढ़, छत्तीसगढ़•
    19 hrs ago
  • बिलासपुर से पैदल भठली श्याम दरबार जा रहे भक्तों का डभरा में हुआ स्वागत, बिलासपुर से पैदल भठली श्याम दरबार जा रहे भक्तों का डभरा में हुआ स्वागत, बिलासपुर से उड़ीसा के भठली स्थित श्याम बाबा के दरबार के लिए पैदल निकले श्याम भक्तों की अनोखी यात्रा डभरा पहुंची। करीब सात दिनों की इस पदयात्रा के दौरान श्रद्धालु भठली श्याम दरबार में निशान चढ़ाकर बाबा का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। डभरा पहुंचने पर स्थानीय श्याम भक्तों ने पदयात्रियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। श्रद्धालुओं के लिए रात्रि विश्राम और भोजन की व्यवस्था भी की गई। इस दौरान श्याम भक्तों ने जयकारों के साथ पूजा-अर्चना कर भक्ति का माहौल बनाया। रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन श्याम भक्तों की टोली भठली श्याम दरबार के लिए अपनी यात्रा पर आगे रवाना हो गई।
    1
    बिलासपुर से पैदल भठली श्याम दरबार जा रहे भक्तों का डभरा में हुआ स्वागत,

बिलासपुर से पैदल भठली श्याम दरबार जा रहे भक्तों का डभरा में हुआ स्वागत,
बिलासपुर से उड़ीसा के भठली स्थित श्याम बाबा के दरबार के लिए पैदल निकले श्याम भक्तों की अनोखी यात्रा डभरा पहुंची। करीब सात दिनों की इस पदयात्रा के दौरान श्रद्धालु भठली श्याम दरबार में निशान चढ़ाकर बाबा का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।
डभरा पहुंचने पर स्थानीय श्याम भक्तों ने पदयात्रियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। श्रद्धालुओं के लिए रात्रि विश्राम और भोजन की व्यवस्था भी की गई। इस दौरान श्याम भक्तों ने जयकारों के साथ पूजा-अर्चना कर भक्ति का माहौल बनाया।
रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन श्याम भक्तों की टोली भठली श्याम दरबार के लिए अपनी यात्रा पर आगे रवाना हो गई।
    user_Churamani upadhyay
    Churamani upadhyay
    Local News Reporter डभरा, सक्ती, छत्तीसगढ़•
    22 hrs ago
  • ग्राम जेठा के कॉलेज ग्राउंड में ग्यारह सितंबर को होने वाले केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का बिलासपुर संभागायुक्त सुनील जैन ने जायजा लिया। ग्राम जेठा के कॉलेज ग्राउंड में ग्यारह सितंबर को होने वाले केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का बिलासपुर संभागायुक्त सुनील जैन ने जायजा लिया।
    1
    ग्राम जेठा के कॉलेज ग्राउंड में ग्यारह सितंबर को होने वाले केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का बिलासपुर संभागायुक्त सुनील जैन ने जायजा लिया।
ग्राम जेठा के कॉलेज ग्राउंड में ग्यारह सितंबर को होने वाले केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का बिलासपुर संभागायुक्त सुनील जैन ने जायजा लिया।
    user_Bhupendra lahare
    Bhupendra lahare
    Farmer मलखरोदा, सक्ती, छत्तीसगढ़•
    3 hrs ago
  • *हरिभूमि की खबर का असर खरसिया डभरा मार्ग के जर्जर पुल की मरम्मत शुरू* *जिला कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष रश्मि गवेल की पहल रंग लाई जर्जर पुल का मरम्मत कार्य शुरू* *खरसिया-डमर्रा मार्ग पर पुल की मरम्मत शुरू, राहगीरों को मिलेगी राहत** *फगुरम* खरसिया और डभरा के बीच लंबे समय से जर्जर हालत में पड़े पुल की आखिरकार मरम्मत का कार्य शुरू हो गया है। पुल की खराब स्थिति को लेकर पूर्व में समाचार प्रकाशित होने के बाद संबंधित विभाग द्वारा सड़क एवं पुल की स्थिति पर ध्यान दिया गया। अब मौके पर मरम्मत कार्य शुरू होने से क्षेत्रवासियों और राहगीरों में राहत की उम्मीद जगी है। पुल के कई हिस्सों में सड़क की परत उखड़ जाने तथा जगह-जगह गड्ढे होने के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। पुल से होकर प्रतिदिन बड़ी संख्या में छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। खराब सड़क के कारण दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती थी। *जिलाध्यक्ष श्रीमती रश्मि गवेल के निर्देश एवं पहल के बाद सड़क की समस्या को गंभीरता से उठाया गया* जिसके बाद अब मरम्मत कार्य प्रारंभ होने से लोगों ने राहत की सांस ली है। क्षेत्रवासियों ने उम्मीद जताई है कि मरम्मत कार्य गुणवत्तापूर्ण तरीके से जल्द पूरा किया जाएगा, ताकि खरसिया-डभरा मार्ग पर आवागमन सुरक्षित और सुगम हो सके। साथ ही लोगों ने संबंधित विभाग से निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर विशेष निगरानी रखने की मांग की है। *हरिभूमि की खबर का असर खरसिया डभरा मार्ग के जर्जर पुल की मरम्मत शुरू* *जिला कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष रश्मि गवेल की पहल रंग लाई जर्जर पुल का मरम्मत कार्य शुरू* *खरसिया-डमर्रा मार्ग पर पुल की मरम्मत शुरू, राहगीरों को मिलेगी राहत** *फगुरम* खरसिया और डभरा के बीच लंबे समय से जर्जर हालत में पड़े पुल की आखिरकार मरम्मत का कार्य शुरू हो गया है। पुल की खराब स्थिति को लेकर पूर्व में समाचार प्रकाशित होने के बाद संबंधित विभाग द्वारा सड़क एवं पुल की स्थिति पर ध्यान दिया गया। अब मौके पर मरम्मत कार्य शुरू होने से क्षेत्रवासियों और राहगीरों में राहत की उम्मीद जगी है। पुल के कई हिस्सों में सड़क की परत उखड़ जाने तथा जगह-जगह गड्ढे होने के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। पुल से होकर प्रतिदिन बड़ी संख्या में छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। खराब सड़क के कारण दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती थी। *जिलाध्यक्ष श्रीमती रश्मि गवेल के निर्देश एवं पहल के बाद सड़क की समस्या को गंभीरता से उठाया गया* जिसके बाद अब मरम्मत कार्य प्रारंभ होने से लोगों ने राहत की सांस ली है। क्षेत्रवासियों ने उम्मीद जताई है कि मरम्मत कार्य गुणवत्तापूर्ण तरीके से जल्द पूरा किया जाएगा, ताकि खरसिया-डभरा मार्ग पर आवागमन सुरक्षित और सुगम हो सके। साथ ही लोगों ने संबंधित विभाग से निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर विशेष निगरानी रखने की मांग की है।
    4
    *हरिभूमि की खबर का असर खरसिया डभरा मार्ग के जर्जर पुल की मरम्मत शुरू*

*जिला कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष रश्मि गवेल की पहल रंग लाई जर्जर पुल का मरम्मत कार्य शुरू*





*खरसिया-डमर्रा मार्ग पर पुल की मरम्मत शुरू, राहगीरों को मिलेगी राहत**

*फगुरम*
खरसिया और डभरा के बीच लंबे समय से जर्जर हालत में पड़े पुल की आखिरकार मरम्मत का कार्य शुरू हो गया है। पुल की खराब स्थिति को लेकर पूर्व में समाचार प्रकाशित होने के बाद संबंधित विभाग द्वारा सड़क एवं पुल की स्थिति पर ध्यान दिया गया। अब मौके पर मरम्मत कार्य शुरू होने से क्षेत्रवासियों और राहगीरों में राहत की उम्मीद जगी है।

पुल के कई हिस्सों में सड़क की परत उखड़ जाने तथा जगह-जगह गड्ढे होने के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। पुल से होकर प्रतिदिन बड़ी संख्या में छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। खराब सड़क के कारण दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती थी।

*जिलाध्यक्ष श्रीमती रश्मि गवेल के निर्देश एवं पहल के बाद सड़क की समस्या को गंभीरता से उठाया गया* 
जिसके बाद अब मरम्मत कार्य प्रारंभ होने से लोगों ने राहत की सांस ली है।

क्षेत्रवासियों ने उम्मीद जताई है कि मरम्मत कार्य गुणवत्तापूर्ण तरीके से जल्द पूरा किया जाएगा, ताकि खरसिया-डभरा मार्ग पर आवागमन सुरक्षित और सुगम हो सके। साथ ही लोगों ने संबंधित विभाग से निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर विशेष निगरानी रखने की मांग की है।
*हरिभूमि की खबर का असर खरसिया डभरा मार्ग के जर्जर पुल की मरम्मत शुरू*
*जिला कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष रश्मि गवेल की पहल रंग लाई जर्जर पुल का मरम्मत कार्य शुरू*
*खरसिया-डमर्रा मार्ग पर पुल की मरम्मत शुरू, राहगीरों को मिलेगी राहत**
*फगुरम*
खरसिया और डभरा के बीच लंबे समय से जर्जर हालत में पड़े पुल की आखिरकार मरम्मत का कार्य शुरू हो गया है। पुल की खराब स्थिति को लेकर पूर्व में समाचार प्रकाशित होने के बाद संबंधित विभाग द्वारा सड़क एवं पुल की स्थिति पर ध्यान दिया गया। अब मौके पर मरम्मत कार्य शुरू होने से क्षेत्रवासियों और राहगीरों में राहत की उम्मीद जगी है।
पुल के कई हिस्सों में सड़क की परत उखड़ जाने तथा जगह-जगह गड्ढे होने के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। पुल से होकर प्रतिदिन बड़ी संख्या में छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। खराब सड़क के कारण दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती थी।
*जिलाध्यक्ष श्रीमती रश्मि गवेल के निर्देश एवं पहल के बाद सड़क की समस्या को गंभीरता से उठाया गया* 
जिसके बाद अब मरम्मत कार्य प्रारंभ होने से लोगों ने राहत की सांस ली है।
क्षेत्रवासियों ने उम्मीद जताई है कि मरम्मत कार्य गुणवत्तापूर्ण तरीके से जल्द पूरा किया जाएगा, ताकि खरसिया-डभरा मार्ग पर आवागमन सुरक्षित और सुगम हो सके। साथ ही लोगों ने संबंधित विभाग से निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर विशेष निगरानी रखने की मांग की है।
    user_BHANU PRATAP GAVEL
    BHANU PRATAP GAVEL
    Media and information sciences faculty सक्ती, सक्ती, छत्तीसगढ़•
    6 hrs ago
  • सिवनी और बालपुर को जोड़ने वाली मार्ग स्वाहा,कभी भी कर सकते हैं ग्रामीण आंदोलन
    1
    सिवनी और बालपुर को जोड़ने वाली मार्ग स्वाहा,कभी भी कर सकते हैं ग्रामीण आंदोलन
    user_SK Kashyapपत्रकार रींवापार
    SK Kashyapपत्रकार रींवापार
    Farmer बारपाली, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    5 hrs ago
  • *शराब पर रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई, तीन आरोपियों से 35 पाव अंग्रेजी शराब और 17 लीटर महुआ शराब जब्त* 🚨 *भूपदेवपुर में अंग्रेजी शराब की तस्करी करते दो आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों से 35 पाव व्हिस्की बरामद* 🚨 *तमनार में घर के बाड़ी में छिपाकर रखी 17 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार* 🚨 *कुल 23.3 लीटर अवैध शराब एवं शराब बिक्री की रकम 200 रुपये जब्त, आरोपियों पर आबकारी एक्ट की कार्रवाई* *रायगढ़, 10 सितंबर* । एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के मार्गदर्शन पर जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत रायगढ़ पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में भूपदेवपुर एवं तमनार पुलिस ने अलग-अलग मामलों में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 23.3 लीटर अवैध शराब जब्त की है। दोनों मामलों में आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। *भूपदेवपुर में 35 पाव अंग्रेजी शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार* कल दिनांक 09 सितंबर 2026 को थाना प्रभारी भूपदेवपुर निरीक्षक रोशन कौशिक के हमराह पुलिस टीम माइनर एक्ट की कार्रवाई के लिए क्षेत्र में जानकारी जुटा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि किरोड़ीमल नगर की ओर से दो व्यक्ति अवैध रूप से अंग्रेजी शराब बिक्री के लिए पैदल परिवहन करते हुए भूपदेवपुर की ओर आ रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने गवाहों के साथ ग्राम भूपदेवपुर मुख्य मार्ग बाजार चौक के पास नाकाबंदी की। कुछ देर बाद मुखबिर के बताए हुलिए के दो व्यक्ति हाथ में थैला लेकर आते दिखाई दिए। पुलिस नाकाबंदी देखकर दोनों भागने का प्रयास करने लगे, जिन्हें पुलिस टीम ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। पूछताछ में दोनों की पहचान विकास कुमार यादव (21 वर्ष), निवासी किरीतमाल, थाना भूपदेवपुर तथा ब्रिजेश यादव (28 वर्ष), निवासी किरोड़ीमल नगर, थाना कोतरारोड़, हाल मुकाम किरीतमाल, थाना भूपदेवपुर के रूप में हुई। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से एक थैले में 35 पाव अंग्रेजी सिंडिकेट व्हिस्की, प्रत्येक पाव में 180 एमएल, कुल 6.300 लीटर, कीमत करीब 4,200 रुपये की शराब बरामद हुई। दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना भूपदेवपुर में धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें रिमांड पर भेज दिया गया। *तमनार में 17 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार* वहीं आज दिनांक 10 सितंबर 2026 को थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक प्रशांत रावे को मुखबिर से सूचना मिली कि सिदारपारा-मिलुपारा निवासी कन्हैया सारथी अपने घर में बड़ी मात्रा में कच्ची महुआ शराब रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना पर थाना प्रभारी ने क्षेत्र में पेट्रोलिंग कर रही पुलिस टीम को कार्रवाई करने निर्देशित किया गया । गवाहों के साथ पुलिस टीम आरोपी के घर पहुंची और पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने महुआ शराब बिक्री करना स्वीकार किया। उसकी निशानदेही पर घर की कोलाबाड़ी में घुरना के पास छिपाकर रखी 17 लीटर महुआ शराब, जिसकी कीमत करीब 3,400 रुपये, तथा शराब बिक्री की रकम 200 रुपये बरामद की गई। आरोपी कन्हैया सारथी के विरुद्ध थाना तमनार में धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे रिमांड पर भेज दिया गया।टीम में सहायक उप निरीक्षक गौतम ठाकुर, प्रशिक्षु उप निरीक्षक युगलकिशोर यादव, महिला प्रधान आरक्षक सुदो भगत एवं आरक्षक पुष्पेंद्र सिदार शामिल थे। रायगढ़ पुलिस द्वारा “ऑपरेशन आघात” के तहत जिले में अवैध शराब, मादक पदार्थों एवं नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का स्पष्ट उद्देश्य नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाना तथा इसके नेटवर्क से जुड़े लोगों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई करना है।
    1
    *शराब पर रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई, तीन आरोपियों से 35 पाव अंग्रेजी शराब और 17 लीटर महुआ शराब जब्त*
🚨  *भूपदेवपुर में अंग्रेजी शराब की तस्करी करते दो आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों से 35 पाव व्हिस्की बरामद*
🚨  *तमनार में घर के बाड़ी में छिपाकर रखी 17 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार*
🚨  *कुल 23.3 लीटर अवैध शराब एवं शराब बिक्री की रकम 200 रुपये जब्त, आरोपियों पर आबकारी एक्ट की कार्रवाई*
*रायगढ़, 10 सितंबर* । एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के मार्गदर्शन पर जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत रायगढ़ पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में भूपदेवपुर एवं तमनार पुलिस ने अलग-अलग मामलों में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 23.3 लीटर अवैध शराब जब्त की है। दोनों मामलों में आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
*भूपदेवपुर में 35 पाव अंग्रेजी शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार*
कल दिनांक 09 सितंबर 2026 को थाना प्रभारी भूपदेवपुर निरीक्षक रोशन कौशिक के हमराह पुलिस टीम माइनर एक्ट की कार्रवाई के लिए क्षेत्र में जानकारी जुटा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि किरोड़ीमल नगर की ओर से दो व्यक्ति अवैध रूप से अंग्रेजी शराब बिक्री के लिए पैदल परिवहन करते हुए भूपदेवपुर की ओर आ रहे हैं।
सूचना पर पुलिस टीम ने गवाहों के साथ ग्राम भूपदेवपुर मुख्य मार्ग बाजार चौक के पास नाकाबंदी की। कुछ देर बाद मुखबिर के बताए हुलिए के दो व्यक्ति हाथ में थैला लेकर आते दिखाई दिए। पुलिस नाकाबंदी देखकर दोनों भागने का प्रयास करने लगे, जिन्हें पुलिस टीम ने घेराबंदी कर पकड़ लिया।
पूछताछ में दोनों की पहचान विकास कुमार यादव (21 वर्ष), निवासी किरीतमाल, थाना भूपदेवपुर तथा ब्रिजेश यादव (28 वर्ष), निवासी किरोड़ीमल नगर, थाना कोतरारोड़, हाल मुकाम किरीतमाल, थाना भूपदेवपुर के रूप में हुई। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से एक थैले में 35 पाव अंग्रेजी सिंडिकेट व्हिस्की, प्रत्येक पाव में 180 एमएल, कुल 6.300 लीटर, कीमत करीब 4,200 रुपये की शराब बरामद हुई। दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना भूपदेवपुर में धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें रिमांड पर भेज दिया गया।
*तमनार में 17 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार*
वहीं आज दिनांक 10 सितंबर 2026 को थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक प्रशांत रावे को मुखबिर से सूचना मिली कि सिदारपारा-मिलुपारा निवासी कन्हैया सारथी अपने घर में बड़ी मात्रा में कच्ची महुआ शराब रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना पर थाना प्रभारी ने क्षेत्र में पेट्रोलिंग कर रही पुलिस टीम को कार्रवाई करने निर्देशित किया गया । गवाहों के साथ पुलिस टीम आरोपी के घर पहुंची और पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने महुआ शराब बिक्री करना स्वीकार किया। उसकी निशानदेही पर घर की कोलाबाड़ी में घुरना के पास छिपाकर रखी 17 लीटर महुआ शराब, जिसकी कीमत करीब 3,400 रुपये, तथा शराब बिक्री की रकम 200 रुपये बरामद की गई। आरोपी कन्हैया सारथी के विरुद्ध थाना तमनार में धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे रिमांड पर भेज दिया गया।टीम में सहायक उप निरीक्षक गौतम ठाकुर, प्रशिक्षु उप निरीक्षक युगलकिशोर यादव, महिला प्रधान आरक्षक सुदो भगत एवं आरक्षक पुष्पेंद्र सिदार शामिल थे।
रायगढ़ पुलिस द्वारा “ऑपरेशन आघात” के तहत जिले में अवैध शराब, मादक पदार्थों एवं नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का स्पष्ट उद्देश्य नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाना तथा इसके नेटवर्क से जुड़े लोगों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई करना है।
    user_Ajit gupta
    Ajit gupta
    Local News Reporter पत्थलगाँव, जशपुर, छत्तीसगढ़•
    6 hrs ago
  • मिनीमाता जतन योजना बनी सहारा,रायगढ़ में मिल रहा योजनाओं का लाभ।
    1
    मिनीमाता जतन योजना बनी सहारा,रायगढ़ में मिल रहा योजनाओं का लाभ।
    user_Chhattisgarh
    Chhattisgarh
    रायगढ़, रायगढ़, छत्तीसगढ़•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.