logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पानी नहीं, एक्सप्रेसवे पर तैरती नजर आईं मछलियां, टायर फटने से पलटा मछलियों से भरा DCM गाजियाबाद के वेव सिटी के सामने दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर बुधवार को उस वक्त अजीबोगरीब नजारा देखने को मिला, जब मछलियों से भरा एक DCM टायर फटने के बाद अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराया और पलट गया। हादसे के बाद DCM में लदी मछलियां सड़क पर बिखर गईं। कुछ ही देर में एक्सप्रेसवे पर दूर-दूर तक मछलियां नजर आने लगीं। सड़क पर बिखरी मछलियों को देखकर ऐसा लग रहा था मानो पानी नहीं, बल्कि एक्सप्रेसवे पर मछलियां तैर रही हों। हादसे के कारण मौके पर कुछ समय के लिए अफरातफरी की स्थिति भी बन गई। बताया जा रहा है कि DCM मछलियों को लेकर जा रहा था। इसी दौरान अचानक टायर फटने से चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और DCM डिवाइडर से टकराकर पलट गया। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। घटना के बाद सड़क पर बिखरी मछलियों को हटाने और यातायात व्यवस्था को सामान्य कराने की कार्रवाई की गई।

5 hrs ago
user_Pramod Singh
Pramod Singh
Media company गाज़ियाबाद, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश•
5 hrs ago

पानी नहीं, एक्सप्रेसवे पर तैरती नजर आईं मछलियां, टायर फटने से पलटा मछलियों से भरा DCM गाजियाबाद के वेव सिटी के सामने दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर बुधवार को उस वक्त अजीबोगरीब नजारा देखने को मिला, जब मछलियों से भरा एक DCM टायर फटने के बाद अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराया और पलट गया। हादसे के बाद DCM में लदी मछलियां सड़क पर बिखर गईं। कुछ ही देर में एक्सप्रेसवे पर दूर-दूर तक मछलियां नजर आने लगीं। सड़क पर बिखरी मछलियों को देखकर ऐसा लग रहा था मानो पानी नहीं, बल्कि एक्सप्रेसवे पर मछलियां तैर रही हों। हादसे के कारण मौके पर कुछ समय के लिए अफरातफरी की स्थिति भी बन गई। बताया जा रहा है कि DCM मछलियों को लेकर जा रहा था। इसी दौरान अचानक टायर फटने से चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और DCM डिवाइडर से टकराकर पलट गया। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। घटना के बाद सड़क पर बिखरी मछलियों को हटाने और यातायात व्यवस्था को सामान्य कराने की कार्रवाई की गई।

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • देखते ही देखते शारदा नदी में समा गया मंदिर! खौफनाक वीडियो हुआ वायरल! देखते ही देखते नदी में समा गया पूरा मंदिर… कैमरे में कैद हुआ खौफनाक मंजर! उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी से हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। यहां शारदा नदी का कटान एक बार फिर तेज हो गया है। गोला तहसील के रूरा सुल्तानपुर गांव में बुधवार सुबह नदी के तेज कटान के चलते एक मंदिर अचानक जमीन से खिसकने लगा। लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही मंदिर का बड़ा हिस्सा चंद सेकेंड में नदी की तेज धारा में समा गया। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि कैसे नदी धीरे-धीरे जमीन को काटती है और देखते ही देखते मंदिर नदी में गिर जाता है। शारदा नदी के लगातार बढ़ते कटान ने आसपास के इलाकों में भी चिंता बढ़ा दी है। सोचिए… जिस मंदिर में लोग पूजा करने आते थे, वो कुछ ही सेकेंड में नदी का हिस्सा बन गया। वीडियो देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे।
    1
    देखते ही देखते शारदा नदी में समा गया मंदिर!  खौफनाक वीडियो हुआ वायरल!
देखते ही देखते नदी में समा गया पूरा मंदिर… कैमरे में कैद हुआ खौफनाक मंजर!
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी से हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है।
यहां शारदा नदी का कटान एक बार फिर तेज हो गया है।
गोला तहसील के रूरा सुल्तानपुर गांव में बुधवार सुबह नदी के तेज कटान के चलते एक मंदिर अचानक जमीन से खिसकने लगा।
लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही मंदिर का बड़ा हिस्सा चंद सेकेंड में नदी की तेज धारा में समा गया।
घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि कैसे नदी धीरे-धीरे जमीन को काटती है और देखते ही देखते मंदिर नदी में गिर जाता है।
शारदा नदी के लगातार बढ़ते कटान ने आसपास के इलाकों में भी चिंता बढ़ा दी है।
सोचिए… जिस मंदिर में लोग पूजा करने आते थे, वो कुछ ही सेकेंड में नदी का हिस्सा बन गया।
वीडियो देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे।
    user_आदर्श भारत TV
    आदर्श भारत TV
    TV News Anchor Ghaziabad, Uttar Pradesh•
    27 min ago
  • निशुल्क दरबार यदि आपको कुछ काम है दरबार में आना पड़ेगा व्हाट्सएप पर या फोन पर बात करना संभव नहीं होता शक्तिपीठ माता काली बाबा बुलाकी दरबार जहां बनते हैं बिगड़े काम मिले हर रोज सुबह 11:00 से शाम 5:00 बजे तक आने पहले फोन करके आए फोन रिसीव ना होने पर टेक्स्ट मैसेज या whatsapp करें राम भैया भगत जी सोनी भगत जी निवास सेकंड जी / 9 मालीवाडा नियर फायर स्टेशन के सामने निकट सिहानी गेट थाना गाजियाबाद उत्तर प्रदेश-08527233646 इस को ओपन करें भगत जी तक पहुंचने का रास्ता आवश्यक सूचना दरबार रोज लगता है आने से पहले व्हाट्सएप पर समय ले
    1
    निशुल्क दरबार 
यदि आपको कुछ काम है दरबार में आना पड़ेगा व्हाट्सएप पर या फोन पर बात करना संभव नहीं होता  शक्तिपीठ माता काली बाबा बुलाकी दरबार जहां बनते हैं बिगड़े काम मिले हर रोज सुबह 11:00 से शाम 5:00 बजे तक आने पहले फोन करके आए फोन रिसीव ना होने पर टेक्स्ट मैसेज या whatsapp करें राम भैया भगत जी सोनी भगत जी निवास सेकंड जी / 9 मालीवाडा नियर फायर स्टेशन के सामने निकट सिहानी गेट थाना गाजियाबाद उत्तर प्रदेश-08527233646
इस को ओपन करें भगत जी तक पहुंचने का रास्ता
आवश्यक सूचना 
दरबार रोज लगता है आने से पहले व्हाट्सएप पर समय ले
    user_रामअवतार कश्यप गाजियाबाद
    रामअवतार कश्यप गाजियाबाद
    गाज़ियाबाद, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • पानी नहीं, एक्सप्रेसवे पर तैरती नजर आईं मछलियां, टायर फटने से पलटा मछलियों से भरा DCM गाजियाबाद के वेव सिटी के सामने दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर बुधवार को उस वक्त अजीबोगरीब नजारा देखने को मिला, जब मछलियों से भरा एक DCM टायर फटने के बाद अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराया और पलट गया। हादसे के बाद DCM में लदी मछलियां सड़क पर बिखर गईं। कुछ ही देर में एक्सप्रेसवे पर दूर-दूर तक मछलियां नजर आने लगीं। सड़क पर बिखरी मछलियों को देखकर ऐसा लग रहा था मानो पानी नहीं, बल्कि एक्सप्रेसवे पर मछलियां तैर रही हों। हादसे के कारण मौके पर कुछ समय के लिए अफरातफरी की स्थिति भी बन गई। बताया जा रहा है कि DCM मछलियों को लेकर जा रहा था। इसी दौरान अचानक टायर फटने से चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और DCM डिवाइडर से टकराकर पलट गया। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। घटना के बाद सड़क पर बिखरी मछलियों को हटाने और यातायात व्यवस्था को सामान्य कराने की कार्रवाई की गई।
    1
    पानी नहीं, एक्सप्रेसवे पर तैरती नजर आईं मछलियां, टायर फटने से पलटा मछलियों से भरा DCM
गाजियाबाद के वेव सिटी के सामने दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर बुधवार को उस वक्त अजीबोगरीब नजारा देखने को मिला, जब मछलियों से भरा एक DCM टायर फटने के बाद अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराया और पलट गया। हादसे के बाद DCM में लदी मछलियां सड़क पर बिखर गईं।
कुछ ही देर में एक्सप्रेसवे पर दूर-दूर तक मछलियां नजर आने लगीं। सड़क पर बिखरी मछलियों को देखकर ऐसा लग रहा था मानो पानी नहीं, बल्कि एक्सप्रेसवे पर मछलियां तैर रही हों। हादसे के कारण मौके पर कुछ समय के लिए अफरातफरी की स्थिति भी बन गई।
बताया जा रहा है कि DCM मछलियों को लेकर जा रहा था। इसी दौरान अचानक टायर फटने से चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और DCM डिवाइडर से टकराकर पलट गया। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। घटना के बाद सड़क पर बिखरी मछलियों को हटाने और यातायात व्यवस्था को सामान्य कराने की कार्रवाई की गई।
    user_Pramod Singh
    Pramod Singh
    Media company गाज़ियाबाद, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर दो कारों की टक्कर, डीएफओ इटावा समेत दो की मौत। जनपद फिरोजाबाद लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर दो कारों की आपसी टक्कर में पांच लोग घायल हो गए। हादसे के बाद घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान महिंद्रा XUV के चालक देवांश तथा श्री विकास नायक, डीएफओ इटावा की मृत्यु हो गई।घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। दुर्घटना के संबंध में क्षेत्राधिकारी सिरसागंज ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि हादसे में कुल पांच लोग घायल हुए थे, जिनमें उपचार के दौरान दो लोगों की मृत्यु हो गई।पुलिस द्वारा दुर्घटना के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
    1
    लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर दो कारों की टक्कर, डीएफओ इटावा समेत दो की मौत।
जनपद फिरोजाबाद  लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर दो कारों की आपसी टक्कर में पांच लोग घायल हो गए। हादसे के बाद घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान महिंद्रा XUV के चालक देवांश तथा श्री विकास नायक, डीएफओ इटावा की मृत्यु हो गई।घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। दुर्घटना के संबंध में क्षेत्राधिकारी सिरसागंज ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि हादसे में कुल पांच लोग घायल हुए थे, जिनमें उपचार के दौरान दो लोगों की मृत्यु हो गई।पुलिस द्वारा दुर्घटना के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
    user_समीर चौधरी
    समीर चौधरी
    Court reporter गाज़ियाबाद, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • मुरादनगर अवैध कॉलोनी में बिजली कनेक्शन पर सवाल, विद्युत विभाग और विकास प्राधिकरण की कार्यप्रणाली कटघरे में मुरादनगर। विद्युत वितरण खंड 33/11 असालतनगर क्षेत्र में एक ऐसी कॉलोनी को कथित रूप से विद्युत कनेक्शन दिए जाने का मामला सामने आया है, जहां स्थानीय जानकारी के अनुसार अभी तक एक भी मकान का निर्माण नहीं हुआ है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आखिर विद्युत विभाग ने इस कॉलोनी को बिजली सुविधा उपलब्ध कराने का निर्णय किस आधार पर लिया। सूत्रों से मिली जानकारी में आरोप लगाया जा रहा है कि कथित रूप से मोटी रकम लेकर अवैध कॉलोनी को विद्युतीकृत किया गया। हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। यदि कॉलोनी वास्तव में अनधिकृत है और वहां अभी तक आवासीय निर्माण भी नहीं हुआ है, तो विद्युत कनेक्शन जारी करने की प्रक्रिया, स्वीकृतियां और संबंधित अभिलेखों की जांच आवश्यक हो जाती है। वहीं दूसरी ओर 33/11 विद्युत वितरण खंड के अंतर्गत कई ऐसी कॉलोनियां भी बताई जा रही हैं, जहां लोग लंबे समय से बिजली पहुंचाने और कनेक्शन देने की मांग कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का सवाल है कि एक तरफ आबादी वाले क्षेत्रों में बिजली सुविधा के लिए इंतजार करना पड़ रहा है, जबकि दूसरी ओर ऐसी कॉलोनी में बिजली कैसे पहुंच गई जहां मकान तक नहीं बने हैं? इस पूरे मामले में विद्युत विभाग की भूमिका सवालों के घेरे में है। साथ ही गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) की निगरानी व्यवस्था पर भी प्रश्न उठ रहे हैं। यदि संबंधित कॉलोनी अनधिकृत है तो वहां विकास और विद्युत सुविधा पहुंचने से पहले संबंधित विभागों के बीच समन्वय और सत्यापन क्यों नहीं हुआ? अब मुख्य सवाल यह है कि असालतनगर सब डिविजन ने कनेक्शन किस नियम, अनुमति और दस्तावेज के आधार पर जारी किया? क्या स्थल निरीक्षण किया गया था? कनेक्शन स्वीकृत करने वाले अधिकारी कौन थे और क्या विभागीय रिकॉर्ड में इसकी पूरी प्रक्रिया दर्ज है? मामले में निष्पक्ष जांच कर कनेक्शन की स्वीकृति, संबंधित अधिकारियों की भूमिका तथा जीडीए की ओर से कॉलोनी की स्थिति की जांच किए जाने की मांग उठ रही है।
    4
    मुरादनगर अवैध कॉलोनी में बिजली कनेक्शन पर सवाल, विद्युत विभाग और विकास प्राधिकरण की कार्यप्रणाली कटघरे में
मुरादनगर। विद्युत वितरण खंड 33/11 असालतनगर क्षेत्र में एक ऐसी कॉलोनी को कथित रूप से विद्युत कनेक्शन दिए जाने का मामला सामने आया है, जहां स्थानीय जानकारी के अनुसार अभी तक एक भी मकान का निर्माण नहीं हुआ है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आखिर विद्युत विभाग ने इस कॉलोनी को बिजली सुविधा उपलब्ध कराने का निर्णय किस आधार पर लिया।
सूत्रों से मिली जानकारी में आरोप लगाया जा रहा है कि कथित रूप से मोटी रकम लेकर अवैध कॉलोनी को विद्युतीकृत किया गया। हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। यदि कॉलोनी वास्तव में अनधिकृत है और वहां अभी तक आवासीय निर्माण भी नहीं हुआ है, तो विद्युत कनेक्शन जारी करने की प्रक्रिया, स्वीकृतियां और संबंधित अभिलेखों की जांच आवश्यक हो जाती है।
वहीं दूसरी ओर 33/11 विद्युत वितरण खंड के अंतर्गत कई ऐसी कॉलोनियां भी बताई जा रही हैं, जहां लोग लंबे समय से बिजली पहुंचाने और कनेक्शन देने की मांग कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का सवाल है कि एक तरफ आबादी वाले क्षेत्रों में बिजली सुविधा के लिए इंतजार करना पड़ रहा है, जबकि दूसरी ओर ऐसी कॉलोनी में बिजली कैसे पहुंच गई जहां मकान तक नहीं बने हैं?
इस पूरे मामले में विद्युत विभाग की भूमिका सवालों के घेरे में है। साथ ही गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) की निगरानी व्यवस्था पर भी प्रश्न उठ रहे हैं। यदि संबंधित कॉलोनी अनधिकृत है तो वहां विकास और विद्युत सुविधा पहुंचने से पहले संबंधित विभागों के बीच समन्वय और सत्यापन क्यों नहीं हुआ?
अब मुख्य सवाल यह है कि असालतनगर सब डिविजन ने कनेक्शन किस नियम, अनुमति और दस्तावेज के आधार पर जारी किया? क्या स्थल निरीक्षण किया गया था? कनेक्शन स्वीकृत करने वाले अधिकारी कौन थे और क्या विभागीय रिकॉर्ड में इसकी पूरी प्रक्रिया दर्ज है?
मामले में निष्पक्ष जांच कर कनेक्शन की स्वीकृति, संबंधित अधिकारियों की भूमिका तथा जीडीए की ओर से कॉलोनी की स्थिति की जांच किए जाने की मांग उठ रही है।
    user_Virender Kumar
    Virender Kumar
    Social Media Manager Ghaziabad, Uttar Pradesh•
    16 hrs ago
  • मोदीनगर में बीच रोड़ पर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल। गाजियाबाद :- मोदीनगर के दिल्ली-मेरठ मार्ग पर गुरुद्वारे रोड के निकट दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट होने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। मौके पर काफी देर तक हंगामा और मारपीट होती रही। आसपास मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर मारपीट में शामिल लोगों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। साथ ही घटना के पीछे की वजह भी पता की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है।
    1
    मोदीनगर में बीच रोड़ पर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल। 
गाजियाबाद :- मोदीनगर के दिल्ली-मेरठ मार्ग पर गुरुद्वारे रोड के निकट दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट होने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। मौके पर काफी देर तक हंगामा और मारपीट होती रही। आसपास मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर मारपीट में शामिल लोगों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। साथ ही घटना के पीछे की वजह भी पता की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है।
    user_पत्रकार जितेन्द्र ठाकुर
    पत्रकार जितेन्द्र ठाकुर
    Media house गाज़ियाबाद, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • गाजियाबाद के भोपुरा क्षेत्र में करीब डेढ़ किलोमीटर लंबा गुलशन विहार कुटी मार्ग पिछले लगभग दो वर्षों से बदहाली का सामना कर रहा है। सड़क पर जगह-जगह टूटे रास्ते, गहरे गड्ढे और जलभराव ने लोगों का आवागमन मुश्किल कर दिया है। सिर्फ एक सड़क नहीं, बल्कि रोजाना स्कूली बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों, स्थानीय लोगों और वाहनों की आवाजाही का प्रमुख मार्ग है। लेकिन सड़क की मौजूदा स्थिति लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। बारिश होते ही सड़क के कई हिस्सों में पानी भर जाता है। इसके बाद गड्ढों में जमा पानी और कीचड़ के बीच से लोगों को गुजरना पड़ता है। स्कूली बच्चों को भी इसी रास्ते से होकर जाना पड़ता है, जिससे उनकी आवाजाही और अधिक कठिन हो जाती है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, गड्ढों और जलभराव के कारण कई बार बाइक सवार गिर चुके हैं, जबकि ई-रिक्शा पलटने की घटनाएं भी सामने आती हैं। महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों के लिए यह रास्ता विशेष रूप से चुनौतीपूर्ण बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि करीब 40 हजार आबादी इस समस्या से प्रभावित हो रही है। मुख्य मार्ग होने के कारण दिनभर यहां लोगों और वाहनों की आवाजाही रहती है, ऐसे में सड़क की बदहाल स्थिति दुर्घटना और आवागमन दोनों के लिहाज से चिंता का विषय बनी हुई है। संवाददाता रेनू पुरी
    4
    गाजियाबाद के भोपुरा क्षेत्र में करीब डेढ़ किलोमीटर लंबा गुलशन विहार कुटी मार्ग पिछले लगभग दो वर्षों से बदहाली का सामना कर रहा है। सड़क पर जगह-जगह टूटे रास्ते, गहरे गड्ढे और जलभराव ने लोगों का आवागमन मुश्किल कर दिया है।
सिर्फ एक सड़क नहीं, बल्कि रोजाना स्कूली बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों, स्थानीय लोगों और वाहनों की आवाजाही का प्रमुख मार्ग है। लेकिन सड़क की मौजूदा स्थिति लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है।
बारिश होते ही सड़क के कई हिस्सों में पानी भर जाता है। इसके बाद गड्ढों में जमा पानी और कीचड़ के बीच से लोगों को गुजरना पड़ता है। स्कूली बच्चों को भी इसी रास्ते से होकर जाना पड़ता है, जिससे उनकी आवाजाही और अधिक कठिन हो जाती है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, गड्ढों और जलभराव के कारण कई बार बाइक सवार गिर चुके हैं, जबकि ई-रिक्शा पलटने की घटनाएं भी सामने आती हैं। महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों के लिए यह रास्ता विशेष रूप से चुनौतीपूर्ण बना हुआ है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि करीब 40 हजार आबादी इस समस्या से प्रभावित हो रही है। मुख्य मार्ग होने के कारण दिनभर यहां लोगों और वाहनों की आवाजाही रहती है, ऐसे में सड़क की बदहाल स्थिति दुर्घटना और आवागमन दोनों के लिहाज से चिंता का विषय बनी हुई है।
संवाददाता रेनू पुरी
    user_PRADEEP PURI
    PRADEEP PURI
    गाज़ियाबाद, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • टेकऑफ से पहले फटा विमान का टायर, ब्रेक में लगी आग! 173 यात्रियों ने इमरजेंसी स्लाइड से बचाई जान! अमेरिका से सामने आया फ्लाइट इमरजेंसी का एक हैरान कर देने वाला वीडियो। अमेरिकन एयरलाइंस की एक फ्लाइट डेनवर एयरपोर्ट के रनवे पर टेकऑफ के लिए दौड़ रही थी, तभी अचानक विमान का एक टायर फट गया और ब्रेक में आग लग गई। हालात बिगड़ते ही विमान को रनवे पर ही रोक दिया गया और यात्रियों को तुरंत इमरजेंसी एग्जिट से बाहर निकाला गया। विमान के इमरजेंसी स्लाइड्स खोल दिए गए और करीब 173 यात्रियों को स्लाइड के जरिए सुरक्षित बाहर निकाला गया। गनीमत रही कि इस घटना में सभी यात्री सुरक्षित बच गए। लेकिन इस पूरी घटना का वीडियो सामने आने के बाद एक और चीज ने लोगों का ध्यान खींचा। इमरजेंसी स्लाइड से नीचे उतरते समय कुछ यात्री अपना बैग भी साथ लेकर उतरते नजर आए। अब सवाल ये है— अगर आप उस वक्त विमान में होते और आपकी जान बचाने के लिए तुरंत बाहर निकलना पड़ता… तो क्या आप अपना बैग छोड़ देते या उसे भी साथ लेकर निकलते? कमेंट में बताइए—जान पहले या सामान?
    1
    टेकऑफ से पहले फटा विमान का टायर, ब्रेक में लगी आग! 173 यात्रियों ने इमरजेंसी स्लाइड से बचाई जान!
अमेरिका से सामने आया फ्लाइट इमरजेंसी का एक हैरान कर देने वाला वीडियो।
अमेरिकन एयरलाइंस की एक फ्लाइट डेनवर एयरपोर्ट के रनवे पर टेकऑफ के लिए दौड़ रही थी, तभी अचानक विमान का एक टायर फट गया और ब्रेक में आग लग गई।
हालात बिगड़ते ही विमान को रनवे पर ही रोक दिया गया और यात्रियों को तुरंत इमरजेंसी एग्जिट से बाहर निकाला गया।
विमान के इमरजेंसी स्लाइड्स खोल दिए गए और करीब 173 यात्रियों को स्लाइड के जरिए सुरक्षित बाहर निकाला गया।
गनीमत रही कि इस घटना में सभी यात्री सुरक्षित बच गए।
लेकिन इस पूरी घटना का वीडियो सामने आने के बाद एक और चीज ने लोगों का ध्यान खींचा।
इमरजेंसी स्लाइड से नीचे उतरते समय कुछ यात्री अपना बैग भी साथ लेकर उतरते नजर आए।
अब सवाल ये है—
अगर आप उस वक्त विमान में होते और आपकी जान बचाने के लिए तुरंत बाहर निकलना पड़ता…
तो क्या आप अपना बैग छोड़ देते या उसे भी साथ लेकर निकलते?
कमेंट में बताइए—जान पहले या सामान?
    user_आदर्श भारत TV
    आदर्श भारत TV
    TV News Anchor Ghaziabad, Uttar Pradesh•
    31 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.