Shuru
Apke Nagar Ki App…
भोपाल में डायल-112 के चालक पर दुकानदार को धमकाने का आरोप राजधानी भोपाल में डायल-112 के एक चालक पर पुलिस वाहन और वर्दी का रौब दिखाकर दुकानदार को धमकाने का आरोप लगा है। मामला रात करीब साढ़े 10 बजे डीआरएम ऑफिस के पास के नाके का बताया जा रहा है। दुकानदार के मुताबिक, डायल-112 वाहन से उतरे वर्दीधारी व्यक्ति ने दुकान से सामान लिया। रुपए मांगने पर कथित तौर पर पुलिस का रौब दिखाते हुए दुकान बंद कराने की धमकी दी और कहा—“थानेदार को बता दो, कोई फर्क नहीं पड़ेगा।” घटना के बाद आसपास के दुकानदारों ने भी रात में डायल-112 से जुड़े कुछ चालकों पर इसी तरह रौब दिखाने के आरोप लगाए हैं। हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।
ST NEWS
भोपाल में डायल-112 के चालक पर दुकानदार को धमकाने का आरोप राजधानी भोपाल में डायल-112 के एक चालक पर पुलिस वाहन और वर्दी का रौब दिखाकर दुकानदार को धमकाने का आरोप लगा है। मामला रात करीब साढ़े 10 बजे डीआरएम ऑफिस के पास के नाके का बताया जा रहा है। दुकानदार के मुताबिक, डायल-112 वाहन से उतरे वर्दीधारी व्यक्ति ने दुकान से सामान लिया। रुपए मांगने पर कथित तौर पर पुलिस का रौब दिखाते हुए दुकान बंद कराने की धमकी दी और कहा—“थानेदार को बता दो, कोई फर्क नहीं पड़ेगा।” घटना के बाद आसपास के दुकानदारों ने भी रात में डायल-112 से जुड़े कुछ चालकों पर इसी तरह रौब दिखाने के आरोप लगाए हैं। हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- भोपाल। शहर की अज़ीम शख्सियत मरहूम अल-हाज मौलाना हाफिज मोहम्मद अहमद रिजवी साहब, जिन्हें बाबा-ए-हॉकी के नाम से जाना जाता है, की याद में विधायक निधि से बनवाई गई प्याऊ का उद्घाटन विधायक आरिफ मसूद ने किया। इस मौके पर जावेद मंसूरी और आरिफ मसूद फ्रेंड्स क्लब के साथी मौजूद रहे। कार्यक्रम में मौलाना रिजवी साहब के योगदान को याद किया गया। #bhopal #instagram #reels #javedmansoori #arifmasood1
- भोपाल में डायल-112 के चालक पर दुकानदार को धमकाने का आरोप राजधानी भोपाल में डायल-112 के एक चालक पर पुलिस वाहन और वर्दी का रौब दिखाकर दुकानदार को धमकाने का आरोप लगा है। मामला रात करीब साढ़े 10 बजे डीआरएम ऑफिस के पास के नाके का बताया जा रहा है। दुकानदार के मुताबिक, डायल-112 वाहन से उतरे वर्दीधारी व्यक्ति ने दुकान से सामान लिया। रुपए मांगने पर कथित तौर पर पुलिस का रौब दिखाते हुए दुकान बंद कराने की धमकी दी और कहा—“थानेदार को बता दो, कोई फर्क नहीं पड़ेगा।” घटना के बाद आसपास के दुकानदारों ने भी रात में डायल-112 से जुड़े कुछ चालकों पर इसी तरह रौब दिखाने के आरोप लगाए हैं। हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।1
- राजनीतिक घमासान: कानून-व्यवस्था और पुलिस कार्रवाई को लेकर निशाने पर गृह मंत्रालय, विपक्ष ने उठाए गंभीर सवाल देश में विभिन्न आंदोलनों, छात्र प्रदर्शनों और पुलिसिया कार्रवाई को लेकर केंद्र सरकार और विपक्षी दलों के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। दिल्ली पुलिस सहित केंद्रीय सुरक्षा बलों के सीधे गृह मंत्रालय के अधीन होने के कारण, विरोधी दल हर बड़ी पुलिस कार्रवाई के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की भूमिका पर सवाल उठा रहे हैं। विपक्ष का आरोप है कि आंदोलनों को कुचलने के लिए कड़े कदम उठाए जाते हैं, जबकि सत्ता पक्ष के नेताओं का कहना है कि देश में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखना सुरक्षा बलों की प्राथमिकता है। पुलिस बल किसी भी स्थिति में स्थिति की गंभीरता को देखते हुए नियमानुसार कार्रवाई करते हैं। इस मुद्दे को लेकर सोशल मीडिया और राजनीतिक मंचों पर बहस जारी है। #AmitShah #HomeMinistry #DelhiPolice #IndianPolitics #BreakingNews #ATNNews #atnnews #atn #ATNNEWSTV1
- @भोपाल पुलिस कमिश्नरेट *बाबाझिरी पिकनिक स्पॉट पर तेज बारिश में फंसे 7 युवकों का सुरक्षित रेस्क्यू* आज दिनांक 11 अगस्त 2026 को दोपहर लगभग 3:00 बजे पुराने भोपाल के 7 युवक पिकनिक मनाने के उद्देश्य से कजली खेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत फाटापान बाबाझिरी पिकनिक स्पॉट गए थे। दिन में हुई तेज बारिश के कारण पहाड़ों से पानी उतरकर पिकनिक स्पॉट के चारों ओर तेज बहाव के साथ बहने लगा। पानी के तेज बहाव के कारण सातों युवक एक टीले पर फंस गए। युवकों ने अपने परिजनों को मोबाइल के माध्यम से सूचना दी। परिजनों द्वारा तत्काल डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को अवगत कराया गया। *पुलिस की त्वरित कार्रवाई:* शाम लगभग 7:00 बजे सूचना प्राप्त होते ही ACP श्री आलोक श्रीवास्तव के नेतृत्व में कजली खेड़ा थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पानी का बहाव अत्यधिक तेज होने के कारण स्थानीय ग्रामीणों को टीले तक जाने से रोका गया और एसडीआरएफ की टीम को सूचित किया गया। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से टीले तक पहुंचने के 3 संभावित रास्तों की पहचान कर संयुक्त प्रयास किए गए। पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय ग्रामीणों के समन्वित प्रयासों से सभी 7 युवकों को सुरक्षित रूप से रेस्क्यू कर लिया गया है। सभी युवक स्वस्थ हैं। भोपाल पुलिस नागरिकों से अपील करती है कि बारिश के मौसम में नदी, नाले और पहाड़ी क्षेत्रों में पिकनिक मनाने से पूर्व मौसम की जानकारी अवश्य लें और प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें।1
- भोपाल विदिशा हाईवे रोड को मध्य प्रदेश शासन द्वारा हरी झंडी मिल गई है जिससे भोपाल विदिशा जाने आने में दिक्कत नहीं आएगी फोर लाइन रोड बनेगा भोपाल विदिशा हाईवे रोड को मध्य प्रदेश शासन द्वारा हरी झंडी मिल गई है जिससे भोपाल विदिशा जाने आने में दिक्कत नहीं आएगी फोर लाइन रोड बनेगा1
- भोपाल ब्रेकिंग: अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 55 बल्क लीटर मदिरा जब्त की है। भीम नगर, कटारा हिल्स, लहरपुरा और झगरिया इलाके में दबिश देकर 2 पेटी प्लेन, 1 पेटी मसाला, 2 पेटी बीयर, 1 पेटी केन बीयर और विदेशी शराब के 5 पाव बरामद किए गए। बताया जा रहा है कि शराब अंडरग्राउंड चैंबर और फ्रिज की बास्केट में छिपाकर रखी गई थी। मामले में रानी बाई, नितेश त्यागी और बबलू डोंगरे के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34 (1) (क) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। अवैध शराब के खिलाफ विभाग की कार्रवाई जारी है #reels #viral #police #शराब1
- *ब्रेकिंग भोपाल | आबकारी विभाग का बड़ा वार* अंडरग्राउंड चैंबर में छिपी थी शराब! फ्रिज की बास्केट भी बनी ठिकाना भोपाल में अवैध मदिरा के खिलाफ आबकारी विभाग ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए 55 बल्क लीटर मदिरा जब्त की। भीम नगर, कटारा हिल्स, लहरपुरा और झगरिया क्षेत्र में दबिश के दौरान 2 पेटी प्लेन, 1 पेटी मसाला, 2 पेटी बीयर, 1 पेटी केन बीयर और विदेशी शराब के 5 पाव बरामद किए गए। कार्रवाई में रानी बाई, नितेश त्यागी और बबलू डोंगरे के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। *अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग का अभियान जारी।*1