आदर्श स्कूल के पास विद्युत विभाग ने लगाया नया पोल, आमजन को मिलेगी राहत विद्युत विभाग ने लगाया नया पोल, आमजन को मिलेगी राहत बायतु आदर्श स्कूल के पास खेमाबाबा मुख्य सड़क पर टूटा हुआ विद्युत पोल आखिरकार विद्युत विभाग द्वारा बदल दिया गया है। लंबे समय से टूटा पोल हादसे को न्योता दे रहा था, जिससे स्थानीय ग्रामीणों, विद्यार्थियों और राहगीरों में डर का माहौल बना हुआ था। विद्यालय प्रबंधन द्वारा विभाग को लिखित शिकायत दी गई थी, साथ ही बायतु उपखण्ड अधिकारी को भी अवगत करवाया गया था। मीडिया में मामला उठने और ग्रामीणों के लगातार विरोध के बाद विभाग हरकत में आया और नया पोल लगाकर समस्या का समाधान किया गया। स्थानीय लोगों ने राहत की सांस लेते हुए कहा कि अब स्कूली बच्चों और आमजन को संभावित हादसे के खतरे से मुक्ति मिलेगी। ग्रामीणों ने प्रशासन और मीडिया का आभार जताते हुए कहा कि समय रहते कार्रवाई होने से बड़ा हादसा टल गया।

- शेरगढ़ उपखंड क्षेत्र के श्री मोहनगढ़ गांव में रविवार को एक अनोखा और आश्चर्यजनक वाकया देखने को मिला। गांव में एक बकरी का बच्चा खेजड़ी का पेड़ पर चढ़ गया और आराम से उसके पत्ते खाने लगा। इस दुर्लभ दृश्य को देखकर आसपास मौजूद ग्रामीण दंग रह गए। लोगों ने बताया कि उन्होंने पहले कभी बकरी को इस तरह पेड़ पर चढ़कर पत्ते खाते नहीं देखा था। कई ग्रामीणों ने इस पल को अपने मोबाइल में कैद भी किया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बकरी का बच्चा धीरे-धीरे पेड़ की नीची शाखाओं पर चढ़ा और फिर संतुलन बनाते हुए ऊपर पहुंच गया। कुछ देर तक वह वहीं खड़ा रहकर पत्तियां खाता रहा। ग्रामीणों का कहना है कि खेजड़ी का पेड़ क्षेत्र में आम है, लेकिन इस तरह का नजारा बेहद कम देखने को मिलता है। यह घटना पूरे गांव में चर्चा का विषय बनी हुई है।2
- जोधपुर के सालावास गांव पुल के पास कंटेनर को उठाते वक्त दो हाइड्रो क्रेन पलटी एक ड्राइवर के हल्की चोट लगी। विवेक विहार थाना अधिकारी मौके पर पहुंच। दूसरी हाइड्रो मशीन मंगवा कर रास्ता खुलवा रहे है। कोई जन हानि नहीं।1
- #जैसलमेर लूटेरों को हथकड़ियां बांधकर पुलिस लाई बाजार लूट की गई जगह पर करवाई मौका तस्दीक इस दौरान लंगड़ाते नजर आए आरोपी नवल भाटिया की पत्नी को बंधक बनाकर चाकू की नोक पर लूट की वारदात को दिया था अंजाम कोतवाली पुलिस ने 3 घण्टे में खुलासा कर आरोपियों को किया था गिरफ्तार1
- जैसलमेर में "झिनझिनयाली मर्डर का सस्पेंस खत्म: कातिल खुद पुलिस को ले गया वहां, जहाँ छिपा था लूट का जीरा और पैसा!"1
- फलोदी जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए डीएसटी फलोदी और बाप थाना पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन में एक अवैध हथियार निर्माण कारखाने का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने मौके से 5 टोपीदार बंदूक, 1 देशी कट्टा, अर्धनिर्मित हथियार, दर्जनों औजार, भारी मात्रा में कल-पुर्जे और अन्य सामग्री जब्त की। मुख्य आरोपी मौलाबक्श निवासी भड़ला के घर के पीछे बने कच्चे छपरे में यह अवैध फैक्ट्री संचालित कर रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया। इसी दिन एक अन्य कार्रवाई में शकूर खां को एक अवैध एकनाली बंदूक, 5 छर्रे और 5 टोपी सीसा के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ भी आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच जारी है। पुलिस अधीक्षक सतनाम सिंह ने बताया कि जिले में 1 से 30 अप्रैल तक अवैध हथियारों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। कार्रवाई में शामिल टीम को पुरस्कृत किया जाएगा।1
- हारे का सहारा खाटू श्याम हमारा1
- बाड़मेर गांधी चौक1
- Post by विक्रमसिंह चौहान1
- जोधपुर के विवेक विहार थाना के नंदवान गांव में फेरी वालो ने 7500 में कूपन का लालास देकर के कूपन खुला रहे जिस में खाली कूपन व LED लाइट व रोटी रखने वाला कटोरा खुला और पैसे ले लिये भोले भाले लोगों के साथ कर रहे है ठगी ।1