Shuru
Apke Nagar Ki App…
हारे का सहारा खाटू श्याम हमारा
तिलोकाराम गोदारा जिला अध्यक्ष
हारे का सहारा खाटू श्याम हमारा
More news from राजस्थान and nearby areas
- बालरवा तिंवरी सेंटर को ऑपरेटिव की बैठक में, किसानों के kyc का बोल के उनके withdrawal पर हस्ताक्षर कर उनके खाते से रुपयों की निकाशी कर उन को रुपए नहीं दिए गए , उनकी शिकायत करने पर 24, अप्रैल को एक बैठक कमिटी रखी गई थी जिसमें मुख्य जांच आयोग अधिकारी के तौर पर ताराचंद भाटी आए जिनके समक्ष सभी पीड़ित किसानों ने अपनी आप बीती सुनाई पर किसानों के उनसे लिखित रूप में सबूत मांगे जिसके अंतर्गत किसानों के पास पर्याप्त सबूतों के अभाव से किसानों को न्याय नहीं मिला, जांचकर्ता ताराचंद भाटी ने इसे आपसी राजनीति का बोल कर उन पर कैश फाइल करने की दी धमकी गुस्साए किसानों ने उन्हें भी चोर बताते अपना गुस्सा निकाला, कैसे मिलेगा किसानों को न्याय या फिर इसे ही पेसो में हेरा फेरी कर गबन करते रहेंगे2
- शेरगढ़। क्षेत्र में ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां अज्ञात बदमाशों ने सोने की चेन के नाम पर नकली चेन देकर एक व्यक्ति से 3 लाख रुपए ऐंठ लिए। मामले को लेकर शेरगढ़ थाने में प्रकरण दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। थाना अधिकारी बुद्धाराम के अनुसार छायण पोकरण हाल निवासी बालेसर, मूलचंद पुत्र भगवानराम ब्राह्मण ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में बताया कि वह पिछले करीब 18 वर्षों से बालेसर में पुराना बस स्टैंड पर सब्जी का ठेला लगाकर गुजर-बसर कर रहा है। करीब एक सप्ताह पहले दो अज्ञात व्यक्ति उसके पास आए और बातचीत के दौरान उन्होंने अपने पास सोने की चेन होने तथा उसे बेचने की बात कही। विश्वास दिलाने के लिए उन्होंने चेन का एक छोटा टुकड़ा मूलचंद को दिया, जिसे उसने सुनार को दिखाया तो वह असली निकला। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच चेन का सौदा 3 लाख रुपए में तय हो गया। आरोपियों ने चेन शेरगढ़ में देने की बात कही। तय कार्यक्रम के अनुसार 18 अप्रैल को मूलचंद अपने बेटे के साथ शेरगढ़ पहुंचा, जहां दोनों अज्ञात व्यक्तियों ने उससे 3 लाख रुपए लेकर चेन थमा दी और मौके से फरार हो गए। बाद में जब चेन को सुनार को दिखाया गया तो वह नकली पाई गई। पीड़ित ने आरोपियों से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उनके मोबाइल फोन स्विच ऑफ मिले। काफी खोजबीन के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं लग पाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।2
- #वायरल वीडियो *स्टाफ का बच्चा खिलौनों की तरह दवाईयों से खेलता नजर आया* वीडियो जोधपुर MDM हॉस्पिटल का बताया जा रहा है। और कैप्शन में लिखा है👇🏼 *MDM अस्पताल के युरोलोजी (न्युरो) व डेंटल वार्ड में भर्ती मरीजों की दवाईयों को खिलोना समझ कर खेलता नर्गिस स्टाफ का बच्चा* #हॉस्पिटल अधीक्षक महोदय संज्ञान ले।1
- Hanuman Beniwal 💪💯🙏🔰👍💯1
- मेड़ता रोड(नागौर)रोशन मीना पुलिस अधीक्षक नागौर के निर्देशन में नागौर पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर स्टंट के वायरल वीडियो पर त्वरित कार्यवाही।सड़क पर खतरनाक स्टंट कर वाहन चलाने वाले चार युवक चेतन पुरी, संतोष पुरी, रिषभ पुरी एवं रवि पुरी गिरफ्तार। स्टंट में प्रयुक्त तीनों वाहन एक बोलेरो कैम्पर एवं दो मोटरसाइकिलें जब्त।शादी समारोह के दौरान सड़क पर एक डीजे के पीछे उक्त चारों व्यक्तियों ने बोलेरो एवं मोटरसाइकिलों पर स्टंट करते हुए, खतरनाक तरीके लहराते हुए चलाई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। थाना मेड़तारोड पुलिस टीम की रही शानदार कार्यवाही।1
- जोधपुर | बनाड़ (खोखरीया) बनाड़ रोड स्थित परिवार पिलार बालाजी मंदिर परिसर शनिवार को एक ऐतिहासिक पल का गवाह बना। खोखरीया के किसान परिवार में जन्मे पाबुराम फगाल ने अपने जीवन के 101 वर्ष पूर्ण कर लिए हैं। इस दुर्लभ अवसर पर आयोजित जन्मोत्सव में न केवल फगाल परिवार, बल्कि आसपास के 50-60 गांवों से '36 कौम' के हजारों लोग आशीर्वाद लेने पहुंचे। गांव-ढाणी से पहुंचे हजारों लोग सफेद दाढ़ी, चेहरे पर तजुर्बे की झुर्रियां और आंखों में अपनत्व लिए पाबुराम को बधाई देने के लिए सुबह से ही तांता लग गया। खोखरीया, बनाड़ और दिनार क्षेत्र के गांवों से हर जाति और धर्म के लोग गाजे-बाजे के साथ पहुंचे। लोगों का कहना था कि पाबुराम केवल एक परिवार के बुजुर्ग नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र की धरोहर और एकता के प्रतीक हैं। दिग्गज हस्तियों ने की शिरकत कार्यक्रम में सामाजिक समरसता की अनूठी झलक देखने को मिली। इस दौरान मुख्य रूप से उपस्थित रहे: आईदानराम सारण (पार्षद) गोपाराम कड़वासरा (अध्यक्ष, जाट समाज 17 खेड़ा) सुआ देवी तांडी (सरपंच, बनाड़) राजेन्द्र छबरवाल (बनाड़) चौथाराम तांडी व किशन पटवारी साथ ही जाट समाज सहित विभिन्न समाजों के प्रबुद्ध नागरिक और युवाओं ने पाबुराम का साफा पहनाकर और मालाएं अर्पण कर सम्मान किया। "आज के दौर में 101 साल का स्वस्थ जीवन और समाज का इतना प्रेम मिलना ईश्वर की विशेष कृपा है। पाबुराम जी का जीवन सादगी और संघर्ष की जीती-जागत मिसाल है।" — उपस्थित अतिथियों के विचार समरसता का केंद्र बना परिवार बालाजी मंदिर मंदिर परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में सुरक्षा और व्यवस्था के लिए युवाओं की टोलियां तैनात रहीं। हजारों की संख्या में पहुंचे लोगों के लिए प्रसादी का भी आयोजन किया गया। बुजुर्गों के प्रति सम्मान की यह परंपरा नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा बन गई है। मुख्य बिंदु: जन्मस्थान: किसान परिवार, खोखरीया। अवसर: 101वां जन्मदिवस। क्षेत्र: 50 से 60 गांवों के ग्रामीणों की उपस्थिति। संदेश: सामाजिक एकता और बुजुर्गों का सम्मान।1
- मारवाड़ी बातें1
- शेरगढ़ उपखंड क्षेत्र में शनिवार शाम करीब 4 बजे अचानक मौसम ने करवट ले ली। दिनभर भीषण गर्मी और तेज धूप से परेशान लोगों को उस समय राहत मिली, जब अचानक तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। गरज-चमक के साथ हुई यह बारिश करीब 15 मिनट तक जारी रही। अचानक बदले मौसम के चलते जहां एक ओर लोगों ने राहत की सांस ली, वहीं तेज हवा के कारण कुछ स्थानों पर अस्थायी अव्यवस्थाएं भी देखने को मिलीं। दिनभर तापमान अधिक रहने से हालात काफी खराब थे, लेकिन शाम को आई बारिश ने गर्मी से कुछ हद तक राहत दिलाई। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में भी मौसम इसी तरह बदलता रह सकता है। गर्मी के साथ-साथ आंधी और बारिश की संभावना बनी हुई है। फिलहाल क्षेत्र में मौसम का मिजाज अस्थिर बना हुआ है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।1
- bikaner news1