शेरगढ़ में 3 लाख की ठगी, सोने की चेन के नाम पर नकली सामान थमाकर फरार शेरगढ़। क्षेत्र में ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां अज्ञात बदमाशों ने सोने की चेन के नाम पर नकली चेन देकर एक व्यक्ति से 3 लाख रुपए ऐंठ लिए। मामले को लेकर शेरगढ़ थाने में प्रकरण दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। थाना अधिकारी बुद्धाराम के अनुसार छायण पोकरण हाल निवासी बालेसर, मूलचंद पुत्र भगवानराम ब्राह्मण ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में बताया कि वह पिछले करीब 18 वर्षों से बालेसर में पुराना बस स्टैंड पर सब्जी का ठेला लगाकर गुजर-बसर कर रहा है। करीब एक सप्ताह पहले दो अज्ञात व्यक्ति उसके पास आए और बातचीत के दौरान उन्होंने अपने पास सोने की चेन होने तथा उसे बेचने की बात कही। विश्वास दिलाने के लिए उन्होंने चेन का एक छोटा टुकड़ा मूलचंद को दिया, जिसे उसने सुनार को दिखाया तो वह असली निकला। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच चेन का सौदा 3 लाख रुपए में तय हो गया। आरोपियों ने चेन शेरगढ़ में देने की बात कही। तय कार्यक्रम के अनुसार 18 अप्रैल को मूलचंद अपने बेटे के साथ शेरगढ़ पहुंचा, जहां दोनों अज्ञात व्यक्तियों ने उससे 3 लाख रुपए लेकर चेन थमा दी और मौके से फरार हो गए। बाद में जब चेन को सुनार को दिखाया गया तो वह नकली पाई गई। पीड़ित ने आरोपियों से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उनके मोबाइल फोन स्विच ऑफ मिले। काफी खोजबीन के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं लग पाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
शेरगढ़ में 3 लाख की ठगी, सोने की चेन के नाम पर नकली सामान थमाकर फरार शेरगढ़। क्षेत्र में ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां अज्ञात बदमाशों ने सोने की चेन के नाम पर नकली चेन देकर एक व्यक्ति से 3 लाख रुपए ऐंठ लिए। मामले को लेकर शेरगढ़ थाने में प्रकरण दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। थाना अधिकारी बुद्धाराम के अनुसार छायण पोकरण हाल निवासी बालेसर, मूलचंद पुत्र भगवानराम ब्राह्मण ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में बताया कि वह पिछले करीब 18 वर्षों से बालेसर में पुराना बस स्टैंड पर सब्जी का ठेला लगाकर गुजर-बसर कर रहा है। करीब एक सप्ताह पहले दो अज्ञात व्यक्ति उसके पास आए और बातचीत के दौरान उन्होंने अपने पास सोने की चेन होने तथा उसे बेचने की बात कही।
विश्वास दिलाने के लिए उन्होंने चेन का एक छोटा टुकड़ा मूलचंद को दिया, जिसे उसने सुनार को दिखाया तो वह असली निकला। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच चेन का सौदा 3 लाख रुपए में तय हो गया। आरोपियों ने चेन शेरगढ़ में देने की बात कही। तय कार्यक्रम के अनुसार 18 अप्रैल को मूलचंद अपने बेटे के साथ शेरगढ़ पहुंचा, जहां दोनों अज्ञात व्यक्तियों ने उससे 3 लाख रुपए लेकर चेन थमा दी और मौके से फरार हो गए। बाद में जब चेन को सुनार को दिखाया गया तो वह नकली पाई गई। पीड़ित ने आरोपियों से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उनके मोबाइल फोन स्विच ऑफ मिले। काफी खोजबीन के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं लग पाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
- बालरवा तिंवरी सेंटर को ऑपरेटिव की बैठक में, किसानों के kyc का बोल के उनके withdrawal पर हस्ताक्षर कर उनके खाते से रुपयों की निकाशी कर उन को रुपए नहीं दिए गए , उनकी शिकायत करने पर 24, अप्रैल को एक बैठक कमिटी रखी गई थी जिसमें मुख्य जांच आयोग अधिकारी के तौर पर ताराचंद भाटी आए जिनके समक्ष सभी पीड़ित किसानों ने अपनी आप बीती सुनाई पर किसानों के उनसे लिखित रूप में सबूत मांगे जिसके अंतर्गत किसानों के पास पर्याप्त सबूतों के अभाव से किसानों को न्याय नहीं मिला, जांचकर्ता ताराचंद भाटी ने इसे आपसी राजनीति का बोल कर उन पर कैश फाइल करने की दी धमकी गुस्साए किसानों ने उन्हें भी चोर बताते अपना गुस्सा निकाला, कैसे मिलेगा किसानों को न्याय या फिर इसे ही पेसो में हेरा फेरी कर गबन करते रहेंगे2
- #वायरल वीडियो *स्टाफ का बच्चा खिलौनों की तरह दवाईयों से खेलता नजर आया* वीडियो जोधपुर MDM हॉस्पिटल का बताया जा रहा है। और कैप्शन में लिखा है👇🏼 *MDM अस्पताल के युरोलोजी (न्युरो) व डेंटल वार्ड में भर्ती मरीजों की दवाईयों को खिलोना समझ कर खेलता नर्गिस स्टाफ का बच्चा* #हॉस्पिटल अधीक्षक महोदय संज्ञान ले।1
- सऊओ की ढाणी में हाईटेंशन लाइन कार्य को लेकर तनाव, बिना मुआवजा किसानों की जमीन पर काम शुरू करने का आरोप बायतु सऊओ की ढाणी क्षेत्र में हाईटेंशन विद्युत लाइन के कार्य को लेकर किसानों और प्रशासन के बीच विवाद गहरा गया। ग्रामीणों का आरोप है कि बिना उचित मुआवजा दिए ही प्रशासन की मौजूदगी में जबरन लाइन का कार्य शुरू करवाया जा रहा है। स्थिति तनावपूर्ण होने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास जारी है। किसानों का कहना है कि जब तक उचित मुआवजा नहीं दिया जाएगा, तब तक वे अपनी जमीन पर कार्य नहीं होने देंगे। ग्रामीणों ने प्रशासन पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी वर्षों पुरानी कृषि भूमि पर बिना सहमति कार्य करवाना अन्याय है। वहीं प्रशासनिक अधिकारी ग्रामीणों को समझाइश देकर समाधान निकालने की कोशिश में जुटे हैं। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हैं, जिससे माहौल गरमाया हुआ है। फिलहाल पुलिस और प्रशासन स्थिति को शांतिपूर्वक संभालने का प्रयास कर रहे हैं।1
- रोड़वेज बस स्टैंड फलौदी में ’एयर स्ट्राइक' की सूचना पर सिविल डिफेंस, एनडीआरफ का मॉक ड्रिल, रेस्क्यू टीम ने किया त्वरित रिस्पॉन्स आपदा की स्थिति में समन्वित कार्य प्रणाली और विभागीय तत्परता का किया गया मूल्यांकन फलौदी, 24 अप्रैल। जिला प्रशासन द्वारा शुक्रवार को रोड़वेज बस स्टैंड फलौदी में सिविल डिफेंस के तहत आपातकालीन मॉक ड्रिल का अभ्यास किया गया। यह अभ्यास "एयर स्ट्राइक" की सूचना पर किया गया, जिसमें राहत एवं बचाव कार्यों की विभागीय प्रतिक्रिया और समन्वय की वास्तविक स्थिति का आकलन किया गया। जैसे ही एयर स्ट्राइक की सूचना मिली, सभी संबंधित विभागों को तत्काल सूचित किया गया। जिला कलक्टर अंकित कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक सतनाम सिंह सहित अन्य अधिकारी सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंच गए। साथ ही सिविल डिफेंस दल, एनडीआरफ, स्काउट,फायर ब्रिगेड, पुलिस, चिकित्सा, बिजली सहित अन्य विभागों की टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं और अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन शुरू किया। फायर ब्रिगेड द्वारा आग पर काबू पाने की कार्रवाई की गई, जबकि चिकित्सा विभाग की टीमों ने घायलों को प्राथमिक उपचार प्रदान कर एम्बुलेंस के माध्यम से उन्हें जिला अस्पताल पहुँचाया। आपदा प्रबंधन की टीम ने फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के साथ-साथ सभी स्थानों की गहन तलाशी ली ताकि कोई व्यक्ति घायल अवस्था में पीछे न रह जाए। जिला कलक्टर ने कहा कि आपदा कभी पूर्व सूचना देकर नहीं आती, ऐसे में सभी विभागों को तत्पर, सजग और समन्वित रहना आवश्यक है। उन्होंने सभी संबंधित विभागों के समन्वय और तत्परता की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरह की मॉकड्रिल से किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने की हमारी क्षमता बढ़ती है। जिला पुलिस अधीक्षक ने कहा कि यह मॉकड्रिल स्टैंड पर हवाई हमले की स्थिति में मौके पर राहत एवं बचाव कार्य, घायलों को त्वरित रूप से अस्पताल पहुंचाने और अस्पताल की आपातकालीन व्यवस्थाओं की तैयारियों का जायजा लेने के उद्देश्य से की गई। रेस्पॉन्स समय के अनुसार सभी का मूल्यांकन भी किया जाएगा। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बृजराज सिंह चारण, एसीईओ गौतम चौधरी, उपखंड अधिकारी पूजा चौधरी ,तहसीलदार विशन सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहें।1
- कलकत्ता हाईकोर्ट ने पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले चुनाव आयोग के 48 घंटे के बाइक बैन को रद्द कर दिया। अदालत ने कहा कि आम लोगों की आवाजाही पर पूर्ण प्रतिबंध उचित नहीं है। हालांकि मतदान के दिन पिलियन राइडिंग पर सीमित रोक जारी रहेगी। इस फैसले से जनता को राहत मिली है और चुनावी सुरक्षा व नागरिक स्वतंत्रता के बीच संतुलन पर बहस तेज हो गई है। बंगाल चुनाव से पहले बड़ा फैसला! हाईकोर्ट ने बदला EC का आदेश Calcutta HC Action: बाइक बैन पर बड़ा यू-टर्न, जनता को राहत West Bengal Elections: कोर्ट बनाम चुनाव आयोग, क्या बदला?1
- बाड़मेर1
- 📍 शेरगढ़ (रामगढ़) रेखाणी मेघवालों की ढाणी में करीब 2 साल पहले बनी जीएलआर (पानी टंकी) आज भी बेकार पड़ी है। अब तक जल कनेक्शन नहीं होने से ग्रामीणों और पशुपालकों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। ☀️ अप्रैल की शुरुआत के साथ ही गर्मी और लू का प्रकोप बढ़ गया है, जिससे पानी की मांग भी बढ़ी है। लेकिन जलापूर्ति व्यवस्था बिगड़ी हुई है। 🐄 हालात यह हैं कि पशुकुंड और खेळियां सूख चुकी हैं, मवेशी पानी के लिए जंगलों में भटक रहे हैं, कई जगह दम तोड़ने की नौबत आ गई है। ❗ ग्रामीणों का आरोप है कि बार-बार शिकायत के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे।2
- बाड़मेर1
- बाड़मेर जिले के बायतु क्षेत्र में हाई टेंशन लाइन मामले में किसानों ने किया विरोध। पुलिस ने की समझाइश। किसानों का कहना है कि उन्हें उचित मुआवजा नहीं मिला। किसानों में भारी रोष है। लेकिन पुलिस ने कहा सरकार के तय नियम अनुसार मुआवजा दे दिया गया है..1