Shuru
Apke Nagar Ki App…
#वायरल वीडियो *स्टाफ का बच्चा खिलौनों की तरह दवाईयों से खेलता नजर आया* वीडियो जोधपुर MDM हॉस्पिटल का बताया जा रहा है। और कैप्शन में लिखा है👇🏼 *MDM अस्पताल के युरोलोजी (न्युरो) व डेंटल वार्ड में भर्ती मरीजों की दवाईयों को खिलोना समझ कर खेलता नर्गिस स्टाफ का बच्चा* #हॉस्पिटल अधीक्षक महोदय संज्ञान ले।
Jitendra dave
#वायरल वीडियो *स्टाफ का बच्चा खिलौनों की तरह दवाईयों से खेलता नजर आया* वीडियो जोधपुर MDM हॉस्पिटल का बताया जा रहा है। और कैप्शन में लिखा है👇🏼 *MDM अस्पताल के युरोलोजी (न्युरो) व डेंटल वार्ड में भर्ती मरीजों की दवाईयों को खिलोना समझ कर खेलता नर्गिस स्टाफ का बच्चा* #हॉस्पिटल अधीक्षक महोदय संज्ञान ले।
More news from राजस्थान and nearby areas
- बालरवा तिंवरी सेंटर को ऑपरेटिव की बैठक में, किसानों के kyc का बोल के उनके withdrawal पर हस्ताक्षर कर उनके खाते से रुपयों की निकाशी कर उन को रुपए नहीं दिए गए , उनकी शिकायत करने पर 24, अप्रैल को एक बैठक कमिटी रखी गई थी जिसमें मुख्य जांच आयोग अधिकारी के तौर पर ताराचंद भाटी आए जिनके समक्ष सभी पीड़ित किसानों ने अपनी आप बीती सुनाई पर किसानों के उनसे लिखित रूप में सबूत मांगे जिसके अंतर्गत किसानों के पास पर्याप्त सबूतों के अभाव से किसानों को न्याय नहीं मिला, जांचकर्ता ताराचंद भाटी ने इसे आपसी राजनीति का बोल कर उन पर कैश फाइल करने की दी धमकी गुस्साए किसानों ने उन्हें भी चोर बताते अपना गुस्सा निकाला, कैसे मिलेगा किसानों को न्याय या फिर इसे ही पेसो में हेरा फेरी कर गबन करते रहेंगे2
- Post by मनोज शर्मा1
- शेरगढ़। क्षेत्र में ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां अज्ञात बदमाशों ने सोने की चेन के नाम पर नकली चेन देकर एक व्यक्ति से 3 लाख रुपए ऐंठ लिए। मामले को लेकर शेरगढ़ थाने में प्रकरण दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। थाना अधिकारी बुद्धाराम के अनुसार छायण पोकरण हाल निवासी बालेसर, मूलचंद पुत्र भगवानराम ब्राह्मण ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में बताया कि वह पिछले करीब 18 वर्षों से बालेसर में पुराना बस स्टैंड पर सब्जी का ठेला लगाकर गुजर-बसर कर रहा है। करीब एक सप्ताह पहले दो अज्ञात व्यक्ति उसके पास आए और बातचीत के दौरान उन्होंने अपने पास सोने की चेन होने तथा उसे बेचने की बात कही। विश्वास दिलाने के लिए उन्होंने चेन का एक छोटा टुकड़ा मूलचंद को दिया, जिसे उसने सुनार को दिखाया तो वह असली निकला। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच चेन का सौदा 3 लाख रुपए में तय हो गया। आरोपियों ने चेन शेरगढ़ में देने की बात कही। तय कार्यक्रम के अनुसार 18 अप्रैल को मूलचंद अपने बेटे के साथ शेरगढ़ पहुंचा, जहां दोनों अज्ञात व्यक्तियों ने उससे 3 लाख रुपए लेकर चेन थमा दी और मौके से फरार हो गए। बाद में जब चेन को सुनार को दिखाया गया तो वह नकली पाई गई। पीड़ित ने आरोपियों से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उनके मोबाइल फोन स्विच ऑफ मिले। काफी खोजबीन के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं लग पाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।2
- सेवा समर्पण की और वीर केंद्र के बढ़ते कदम क्लब सदस्यों के परिवार की हर छोटी छोटी ख़ुशियाँ गौ माता की सेवा सुश्रुषा करके मनायी जाती हैं। जिसमें क्लब अध्यक्ष रेखा पी.डोसी चोपड़ा, अरुणा जैन, मानव सेवा समिति के अध्यक्ष हीरालाल प्रजापत, भंवरलाल भंडारी आदि सदस्य उपस्थित थे।2
- *पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय जोजावर में नवीन प्रवेशार्थियों का स्वागत समारोह आयोजित* पाली,पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय जोजावर में शनिवार को कक्षा 6 के नवीन प्रवेशार्थियों के स्वागत के लिए समारोह आयोजित किया गया। कुल 61 छात्रो ने रिपोर्टिंग की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीबीईओ पाली दिलीप कुमार रामचंदानी थे। समारोह की शुरुआत नवीन विद्यार्थियों के तिलक लगाकर स्वागत से हुई। विद्यालय के उप प्राचार्य राजपाल सिंह ने मुख्य अतिथि को शिरोपाव पहनाकर पुष्प गुच्छ भेंट किया। प्राचार्य डी.सी. गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। उप प्राचार्य राजपाल सिंह ने अतिथियों, अभिभावकों एवं नवीन प्रवेशार्थियों का स्वागत करते हुए विद्यालय की विस्तृत जानकारी दी तथा विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें विद्यालय परिवार का अभिन्न अंग बताया। इस दौरान सभी सदन प्रभारियों ने अपना परिचय भी दिया। मुख्य अतिथि दिलीप कुमार रामचंदानी ने अपने संबोधन में शिक्षा को जीवन का आधार बताते हुए नवोदय विद्यालय की व्यवस्थाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि नवोदय विद्यालय की पहचान उत्कृष्ट परीक्षा परिणामों से है और इसका प्रभाव राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी देखा जाता है। उन्होंने विद्यार्थियों को इस संस्थान में चयनित होने पर भाग्यशाली बताया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में आरपी पाली प्रभु सिंह उपस्थित रहे। मंच संचालन के दौरान शिक्षक शैलेष पंड्या ने विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से संवाद करते हुए उनसे विद्यालय की जानकारी, प्रवेश प्रक्रिया, तैयारी एवं भविष्य के लक्ष्य से जुड़े प्रश्न पूछे, जिनका सभी ने उत्साहपूर्वक उत्तर दिया। अंत में मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि एवं उप प्राचार्य ने नवीन विद्यार्थियों के साथ मंच साझा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर विश्व पीफा संगठन द्वारा आवंटित एवं नवोदय विद्यालय समिति जयपुर संभाग के निर्देशानुसार सीबीईओ पाली को ब्लॉक के विद्यालयों में वितरण हेतु फुटबॉल भी प्रदान किए गए। फुटबॉल उप प्राचार्य एवं शारीरिक शिक्षक मोहन लाल बेड़ा द्वारा सौंपे गए। कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।2
- चेनाराम पेमाराम जी चौधरी ने बिजोवा ब्रिज के पास एक बड़ी खबरें तेज लाइव1
- Post by मनोज शर्मा1
- शेरगढ़ उपखंड क्षेत्र में शनिवार शाम करीब 4 बजे अचानक मौसम ने करवट ले ली। दिनभर भीषण गर्मी और तेज धूप से परेशान लोगों को उस समय राहत मिली, जब अचानक तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। गरज-चमक के साथ हुई यह बारिश करीब 15 मिनट तक जारी रही। अचानक बदले मौसम के चलते जहां एक ओर लोगों ने राहत की सांस ली, वहीं तेज हवा के कारण कुछ स्थानों पर अस्थायी अव्यवस्थाएं भी देखने को मिलीं। दिनभर तापमान अधिक रहने से हालात काफी खराब थे, लेकिन शाम को आई बारिश ने गर्मी से कुछ हद तक राहत दिलाई। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में भी मौसम इसी तरह बदलता रह सकता है। गर्मी के साथ-साथ आंधी और बारिश की संभावना बनी हुई है। फिलहाल क्षेत्र में मौसम का मिजाज अस्थिर बना हुआ है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।1
- न्यू मामा जी टेंट हाउस रानीगांव में आज लाइव तेज खबरें अग्नि वान गाड़ी पुलिस और प्रशासन अग्नि गाड़ी आगे जानकारी दी गई पत्रकार प्रभु राम चौधरी बिजोवा5