Shuru
Apke Nagar Ki App…
महावीर इंटरनेशनल वीरा केंद्र बालोतरा ने की गौ सेवा बालोतरा - महावीर इंटरनेशनल वीरा केंद्र बालोतरा द्वारा गौ सेवा के अंतर्गत गायो को हरा चारा और लापसी खिलाई गयी क्लब अध्यक्ष रेखा पी.डोसी चोपड़ा ने बताया स्थानीय महेंद्रा गार्डन होटल, हाउसिंग बोर्ड के पास खुली गोशाला में महावीर इंटरनेशनल वीरा केंद्र व गुप्त भामाशाह व हीरालाल प्रजापत के सहयोग से गायो को हरा चारा व 21 किलो की लापसी बनाकर व गुड़ गायो को खिलाया गया। सेवा समर्पण की और वीर केंद्र के बढ़ते कदम क्लब सदस्यों के परिवार की हर छोटी छोटी ख़ुशियाँ गौ माता की सेवा सुश्रुषा करके मनायी जाती हैं। जिसमें क्लब अध्यक्ष रेखा पी.डोसी चोपड़ा, अरुणा जैन, मानव सेवा समिति के अध्यक्ष हीरालाल प्रजापत, भंवरलाल भंडारी आदि सदस्य उपस्थित थे।
Pukhraj soni
महावीर इंटरनेशनल वीरा केंद्र बालोतरा ने की गौ सेवा बालोतरा - महावीर इंटरनेशनल वीरा केंद्र बालोतरा द्वारा गौ सेवा के अंतर्गत गायो को हरा चारा और लापसी खिलाई गयी क्लब अध्यक्ष रेखा पी.डोसी चोपड़ा ने बताया स्थानीय महेंद्रा गार्डन होटल, हाउसिंग बोर्ड के पास खुली गोशाला में महावीर इंटरनेशनल वीरा केंद्र व गुप्त भामाशाह व हीरालाल प्रजापत के सहयोग से गायो को हरा चारा व 21 किलो की लापसी बनाकर व गुड़ गायो को खिलाया गया। सेवा समर्पण की और वीर केंद्र के बढ़ते कदम क्लब सदस्यों के परिवार की हर छोटी छोटी ख़ुशियाँ गौ माता की सेवा सुश्रुषा करके मनायी जाती हैं। जिसमें क्लब अध्यक्ष रेखा पी.डोसी चोपड़ा, अरुणा जैन, मानव सेवा समिति के अध्यक्ष हीरालाल प्रजापत, भंवरलाल भंडारी आदि सदस्य उपस्थित थे।
More news from राजस्थान and nearby areas
- सेवा समर्पण की और वीर केंद्र के बढ़ते कदम क्लब सदस्यों के परिवार की हर छोटी छोटी ख़ुशियाँ गौ माता की सेवा सुश्रुषा करके मनायी जाती हैं। जिसमें क्लब अध्यक्ष रेखा पी.डोसी चोपड़ा, अरुणा जैन, मानव सेवा समिति के अध्यक्ष हीरालाल प्रजापत, भंवरलाल भंडारी आदि सदस्य उपस्थित थे।2
- शेरगढ़। क्षेत्र में ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां अज्ञात बदमाशों ने सोने की चेन के नाम पर नकली चेन देकर एक व्यक्ति से 3 लाख रुपए ऐंठ लिए। मामले को लेकर शेरगढ़ थाने में प्रकरण दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। थाना अधिकारी बुद्धाराम के अनुसार छायण पोकरण हाल निवासी बालेसर, मूलचंद पुत्र भगवानराम ब्राह्मण ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में बताया कि वह पिछले करीब 18 वर्षों से बालेसर में पुराना बस स्टैंड पर सब्जी का ठेला लगाकर गुजर-बसर कर रहा है। करीब एक सप्ताह पहले दो अज्ञात व्यक्ति उसके पास आए और बातचीत के दौरान उन्होंने अपने पास सोने की चेन होने तथा उसे बेचने की बात कही। विश्वास दिलाने के लिए उन्होंने चेन का एक छोटा टुकड़ा मूलचंद को दिया, जिसे उसने सुनार को दिखाया तो वह असली निकला। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच चेन का सौदा 3 लाख रुपए में तय हो गया। आरोपियों ने चेन शेरगढ़ में देने की बात कही। तय कार्यक्रम के अनुसार 18 अप्रैल को मूलचंद अपने बेटे के साथ शेरगढ़ पहुंचा, जहां दोनों अज्ञात व्यक्तियों ने उससे 3 लाख रुपए लेकर चेन थमा दी और मौके से फरार हो गए। बाद में जब चेन को सुनार को दिखाया गया तो वह नकली पाई गई। पीड़ित ने आरोपियों से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उनके मोबाइल फोन स्विच ऑफ मिले। काफी खोजबीन के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं लग पाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।2
- होडू लाइन पर अचानक लगी आग,ग्रामीणों ने करवाई सप्लाई बंद बायतु होडू लाइन पर अचानक आग लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने जानकारी देते हुए बताया कि इस तेज गर्मी के कारण व तेज आंधी के कारण विधुत तार आपस मे टकराने से आग पकड़ ली। वही बताया कि आग की लपटें देखकर ग्रामीणों ने विधुत विभाग के कर्मचारियों को सूचना दी। वही इस दौरान विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने तुरंत प्रभाव से विधुत सप्लाई बंद की। वही विधुत विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर आकर कार्य सुचारू रूप से करवाने को लेकर प्रयासरत है।1
- जालौर शहर में शनिवार को दोपहर में करीब 12:30 बजे के आसपास तापमान 38 डिग्री तक रहा जिसके चलते गर्मी बहुत तेज धूप के कारण शहर वासी परेशान नजर आए दोपहर में शहर के प्रमुख सड़क मार्ग चौराहे पर सन्नाटा नजर आया गर्मी से राहत पाने के लिए जूस की दुकान पर लोगों की भारी भीड़ नजर आई2
- बाड़मेर महिला आरक्षण के मुद्दे पर बीजेपी और कांग्रेस के बीच बयानबाजी का दौर चल रहा है। शनिवार को बाड़मेर कांग्रेस प्रभारी और भोपालगढ़ कांग्रेस विधायक गीता बरवड़ ने बीजेपी पर महिला आरक्षण को लेकर राजनीति करने के आरोप लगाए है।मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि तीन दिन के लिए स्पेशल लोकसभा बुलाई गई। 33 प्रतिशत आरक्षण में न तो जनगणना की जरूरत है, और न ही परिसीमन की आवश्यकता है। वर्तमान लोकसभा सीटों पर 33 प्रतिशत आरक्षण क्यूं नहीं कर रहे हो। बीजेपी सरकार ने 2023 में महिला विधेयक पास कर दिया था। उसको 2024 लोकसभा चुनाव में लागू नहीं किया गया। विधायक ने बीजेपी को महिला विरोधी पार्टी कहा है।1
- disha1
- बाड़मेर1
- शेरगढ़ उपखंड क्षेत्र में शनिवार शाम करीब 4 बजे अचानक मौसम ने करवट ले ली। दिनभर भीषण गर्मी और तेज धूप से परेशान लोगों को उस समय राहत मिली, जब अचानक तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। गरज-चमक के साथ हुई यह बारिश करीब 15 मिनट तक जारी रही। अचानक बदले मौसम के चलते जहां एक ओर लोगों ने राहत की सांस ली, वहीं तेज हवा के कारण कुछ स्थानों पर अस्थायी अव्यवस्थाएं भी देखने को मिलीं। दिनभर तापमान अधिक रहने से हालात काफी खराब थे, लेकिन शाम को आई बारिश ने गर्मी से कुछ हद तक राहत दिलाई। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में भी मौसम इसी तरह बदलता रह सकता है। गर्मी के साथ-साथ आंधी और बारिश की संभावना बनी हुई है। फिलहाल क्षेत्र में मौसम का मिजाज अस्थिर बना हुआ है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।1