logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

शेरगढ़ में बदला मौसम का मिजाज: तेज आंधी-बारिश से मिली राहत, गर्मी से मिली थोड़ी राहत शेरगढ़ उपखंड क्षेत्र में शनिवार शाम करीब 4 बजे अचानक मौसम ने करवट ले ली। दिनभर भीषण गर्मी और तेज धूप से परेशान लोगों को उस समय राहत मिली, जब अचानक तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। गरज-चमक के साथ हुई यह बारिश करीब 15 मिनट तक जारी रही। अचानक बदले मौसम के चलते जहां एक ओर लोगों ने राहत की सांस ली, वहीं तेज हवा के कारण कुछ स्थानों पर अस्थायी अव्यवस्थाएं भी देखने को मिलीं। दिनभर तापमान अधिक रहने से हालात काफी खराब थे, लेकिन शाम को आई बारिश ने गर्मी से कुछ हद तक राहत दिलाई। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में भी मौसम इसी तरह बदलता रह सकता है। गर्मी के साथ-साथ आंधी और बारिश की संभावना बनी हुई है। फिलहाल क्षेत्र में मौसम का मिजाज अस्थिर बना हुआ है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

12 hrs ago
user_विक्रमसिंह चौहान
विक्रमसिंह चौहान
Local News Reporter शेरगढ़, जोधपुर, राजस्थान•
12 hrs ago

शेरगढ़ में बदला मौसम का मिजाज: तेज आंधी-बारिश से मिली राहत, गर्मी से मिली थोड़ी राहत शेरगढ़ उपखंड क्षेत्र में शनिवार शाम करीब 4 बजे अचानक मौसम ने करवट ले ली। दिनभर भीषण गर्मी और तेज धूप से परेशान लोगों को उस समय राहत मिली, जब अचानक तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। गरज-चमक के साथ हुई यह बारिश करीब 15 मिनट तक जारी रही। अचानक बदले मौसम के चलते जहां एक ओर लोगों ने राहत की सांस ली, वहीं तेज हवा के कारण कुछ स्थानों पर अस्थायी अव्यवस्थाएं भी देखने को मिलीं। दिनभर तापमान अधिक रहने से हालात काफी खराब थे, लेकिन शाम को आई बारिश ने गर्मी से कुछ हद तक राहत दिलाई। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में भी मौसम इसी तरह बदलता रह सकता है। गर्मी के साथ-साथ आंधी और बारिश की संभावना बनी हुई है। फिलहाल क्षेत्र में मौसम का मिजाज अस्थिर बना हुआ है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • बालरवा तिंवरी सेंटर को ऑपरेटिव की बैठक में, किसानों के kyc का बोल के उनके withdrawal पर हस्ताक्षर कर उनके खाते से रुपयों की निकाशी कर उन को रुपए नहीं दिए गए , उनकी शिकायत करने पर 24, अप्रैल को एक बैठक कमिटी रखी गई थी जिसमें मुख्य जांच आयोग अधिकारी के तौर पर ताराचंद भाटी आए जिनके समक्ष सभी पीड़ित किसानों ने अपनी आप बीती सुनाई पर किसानों के उनसे लिखित रूप में सबूत मांगे जिसके अंतर्गत किसानों के पास पर्याप्त सबूतों के अभाव से किसानों को न्याय नहीं मिला, जांचकर्ता ताराचंद भाटी ने इसे आपसी राजनीति का बोल कर उन पर कैश फाइल करने की दी धमकी गुस्साए किसानों ने उन्हें भी चोर बताते अपना गुस्सा निकाला, कैसे मिलेगा किसानों को न्याय या फिर इसे ही पेसो में हेरा फेरी कर गबन करते रहेंगे
    2
    बालरवा तिंवरी सेंटर को ऑपरेटिव की बैठक में, किसानों के kyc का बोल के उनके withdrawal पर हस्ताक्षर कर उनके खाते से रुपयों की निकाशी कर उन को रुपए नहीं दिए गए , उनकी शिकायत करने पर 24, अप्रैल को एक बैठक कमिटी रखी गई थी जिसमें मुख्य  जांच आयोग अधिकारी के तौर पर ताराचंद भाटी आए जिनके समक्ष सभी पीड़ित किसानों ने अपनी आप बीती सुनाई पर किसानों के उनसे लिखित रूप में  सबूत मांगे जिसके अंतर्गत किसानों के पास पर्याप्त सबूतों के अभाव से किसानों को न्याय नहीं मिला, जांचकर्ता ताराचंद भाटी ने इसे आपसी राजनीति का बोल कर उन पर कैश फाइल करने की दी धमकी गुस्साए किसानों ने उन्हें भी चोर बताते अपना गुस्सा निकाला, कैसे मिलेगा किसानों को न्याय या फिर इसे ही पेसो में हेरा फेरी कर गबन करते रहेंगे
    user_Unknown journalist
    Unknown journalist
    Farmer टिनवारी, जोधपुर, राजस्थान•
    18 hrs ago
  • #वायरल वीडियो *स्टाफ का बच्चा खिलौनों की तरह दवाईयों से खेलता नजर आया* वीडियो जोधपुर MDM हॉस्पिटल का बताया जा रहा है। और कैप्शन में लिखा है👇🏼 *MDM अस्पताल के युरोलोजी (न्युरो) व डेंटल वार्ड में भर्ती मरीजों की दवाईयों को खिलोना समझ कर खेलता नर्गिस स्टाफ का बच्चा* #हॉस्पिटल अधीक्षक महोदय संज्ञान ले।
    1
    #वायरल वीडियो
*स्टाफ का बच्चा खिलौनों की तरह दवाईयों से खेलता नजर आया*
वीडियो जोधपुर MDM हॉस्पिटल का बताया जा रहा है। और कैप्शन में लिखा है👇🏼
*MDM अस्पताल के युरोलोजी (न्युरो) व डेंटल वार्ड में भर्ती मरीजों की दवाईयों को खिलोना समझ कर खेलता नर्गिस स्टाफ का बच्चा*
#हॉस्पिटल अधीक्षक महोदय संज्ञान ले।
    user_Jitendra dave
    Jitendra dave
    Journalist Jodhpur, Rajasthan•
    16 hrs ago
  • सऊओ की ढाणी में हाईटेंशन लाइन कार्य को लेकर तनाव, बिना मुआवजा किसानों की जमीन पर काम शुरू करने का आरोप बायतु सऊओ की ढाणी क्षेत्र में हाईटेंशन विद्युत लाइन के कार्य को लेकर किसानों और प्रशासन के बीच विवाद गहरा गया। ग्रामीणों का आरोप है कि बिना उचित मुआवजा दिए ही प्रशासन की मौजूदगी में जबरन लाइन का कार्य शुरू करवाया जा रहा है। स्थिति तनावपूर्ण होने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास जारी है। किसानों का कहना है कि जब तक उचित मुआवजा नहीं दिया जाएगा, तब तक वे अपनी जमीन पर कार्य नहीं होने देंगे। ग्रामीणों ने प्रशासन पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी वर्षों पुरानी कृषि भूमि पर बिना सहमति कार्य करवाना अन्याय है। वहीं प्रशासनिक अधिकारी ग्रामीणों को समझाइश देकर समाधान निकालने की कोशिश में जुटे हैं। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हैं, जिससे माहौल गरमाया हुआ है। फिलहाल पुलिस और प्रशासन स्थिति को शांतिपूर्वक संभालने का प्रयास कर रहे हैं।
    1
    सऊओ की ढाणी में हाईटेंशन लाइन कार्य को लेकर तनाव,
बिना मुआवजा किसानों की जमीन पर काम शुरू करने का आरोप 
बायतु 
सऊओ की ढाणी क्षेत्र में हाईटेंशन विद्युत लाइन के कार्य को लेकर किसानों और प्रशासन के बीच विवाद गहरा गया। ग्रामीणों का आरोप है कि बिना उचित मुआवजा दिए ही प्रशासन की मौजूदगी में जबरन लाइन का कार्य शुरू करवाया जा रहा है। स्थिति तनावपूर्ण होने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास जारी है। किसानों का कहना है कि जब तक उचित मुआवजा नहीं दिया जाएगा, तब तक वे अपनी जमीन पर कार्य नहीं होने देंगे। ग्रामीणों ने प्रशासन पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी वर्षों पुरानी कृषि भूमि पर बिना सहमति कार्य करवाना अन्याय है। वहीं प्रशासनिक अधिकारी ग्रामीणों को समझाइश देकर समाधान निकालने की कोशिश में जुटे हैं। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हैं, जिससे माहौल गरमाया हुआ है। फिलहाल पुलिस और प्रशासन स्थिति को शांतिपूर्वक संभालने का प्रयास कर रहे हैं।
    user_Ghamanda Ram
    Ghamanda Ram
    पत्रकार बायतू, बाड़मेर, राजस्थान•
    18 hrs ago
  • रोड़वेज बस स्टैंड फलौदी में ’एयर स्ट्राइक' की सूचना पर सिविल डिफेंस, एनडीआरफ का मॉक ड्रिल, रेस्क्यू टीम ने किया त्वरित रिस्पॉन्स आपदा की स्थिति में समन्वित कार्य प्रणाली और विभागीय तत्परता का किया गया मूल्यांकन फलौदी, 24 अप्रैल। जिला प्रशासन द्वारा शुक्रवार को रोड़वेज बस स्टैंड फलौदी में सिविल डिफेंस के तहत आपातकालीन मॉक ड्रिल का अभ्यास किया गया। यह अभ्यास "एयर स्ट्राइक" की सूचना पर किया गया, जिसमें राहत एवं बचाव कार्यों की विभागीय प्रतिक्रिया और समन्वय की वास्तविक स्थिति का आकलन किया गया। जैसे ही एयर स्ट्राइक की सूचना मिली, सभी संबंधित विभागों को तत्काल सूचित किया गया। जिला कलक्टर अंकित कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक सतनाम सिंह सहित अन्य अधिकारी सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंच गए। साथ ही सिविल डिफेंस दल, एनडीआरफ, स्काउट,फायर ब्रिगेड, पुलिस, चिकित्सा, बिजली सहित अन्य विभागों की टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं और अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन शुरू किया। फायर ब्रिगेड द्वारा आग पर काबू पाने की कार्रवाई की गई, जबकि चिकित्सा विभाग की टीमों ने घायलों को प्राथमिक उपचार प्रदान कर एम्बुलेंस के माध्यम से उन्हें जिला अस्पताल पहुँचाया। आपदा प्रबंधन की टीम ने फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के साथ-साथ सभी स्थानों की गहन तलाशी ली ताकि कोई व्यक्ति घायल अवस्था में पीछे न रह जाए। जिला कलक्टर ने कहा कि आपदा कभी पूर्व सूचना देकर नहीं आती, ऐसे में सभी विभागों को तत्पर, सजग और समन्वित रहना आवश्यक है। उन्होंने सभी संबंधित विभागों के समन्वय और तत्परता की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरह की मॉकड्रिल से किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने की हमारी क्षमता बढ़ती है। जिला पुलिस अधीक्षक ने कहा कि यह मॉकड्रिल स्टैंड पर हवाई हमले की स्थिति में मौके पर राहत एवं बचाव कार्य, घायलों को त्वरित रूप से अस्पताल पहुंचाने और अस्पताल की आपातकालीन व्यवस्थाओं की तैयारियों का जायजा लेने के उद्देश्य से की गई। रेस्पॉन्स समय के अनुसार सभी का मूल्यांकन भी किया जाएगा। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बृजराज सिंह चारण, एसीईओ गौतम चौधरी, उपखंड अधिकारी पूजा चौधरी ,तहसीलदार विशन सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहें।
    1
    रोड़वेज बस स्टैंड फलौदी में ’एयर स्ट्राइक' की सूचना पर सिविल डिफेंस, एनडीआरफ का मॉक ड्रिल, रेस्क्यू टीम ने किया त्वरित रिस्पॉन्स
आपदा की स्थिति में समन्वित कार्य प्रणाली और विभागीय तत्परता का किया गया मूल्यांकन
फलौदी, 24 अप्रैल।  जिला प्रशासन द्वारा शुक्रवार को रोड़वेज बस स्टैंड फलौदी में सिविल डिफेंस के तहत आपातकालीन मॉक ड्रिल का अभ्यास  किया गया। यह अभ्यास "एयर स्ट्राइक" की सूचना पर किया गया, जिसमें राहत एवं बचाव कार्यों की विभागीय प्रतिक्रिया और समन्वय की वास्तविक स्थिति का आकलन किया गया। जैसे ही एयर स्ट्राइक की सूचना मिली, सभी संबंधित विभागों को तत्काल सूचित किया गया।
जिला कलक्टर अंकित कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक सतनाम सिंह सहित अन्य अधिकारी सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंच गए। साथ ही  सिविल डिफेंस दल, एनडीआरफ, स्काउट,फायर ब्रिगेड, पुलिस, चिकित्सा, बिजली सहित अन्य विभागों की टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं और अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन शुरू किया। 
फायर ब्रिगेड द्वारा आग पर काबू पाने की कार्रवाई की गई, जबकि चिकित्सा विभाग की टीमों ने घायलों को प्राथमिक उपचार प्रदान कर एम्बुलेंस के माध्यम से उन्हें जिला अस्पताल पहुँचाया। आपदा प्रबंधन की टीम ने फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के साथ-साथ सभी स्थानों की गहन तलाशी ली ताकि कोई व्यक्ति घायल अवस्था में पीछे न रह जाए। 
जिला कलक्टर ने कहा कि आपदा कभी पूर्व सूचना देकर नहीं आती, ऐसे में सभी विभागों को तत्पर, सजग और समन्वित रहना आवश्यक है। उन्होंने सभी संबंधित विभागों के समन्वय और तत्परता की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरह की मॉकड्रिल से किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने की हमारी क्षमता बढ़ती है।
जिला पुलिस अधीक्षक ने कहा कि यह मॉकड्रिल स्टैंड पर  हवाई हमले की स्थिति में मौके पर राहत एवं बचाव कार्य, घायलों को त्वरित रूप से अस्पताल पहुंचाने और अस्पताल की आपातकालीन व्यवस्थाओं की तैयारियों का जायजा लेने के उद्देश्य से की गई। रेस्पॉन्स समय के अनुसार सभी का मूल्यांकन भी किया जाएगा। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बृजराज सिंह चारण, एसीईओ गौतम चौधरी, उपखंड अधिकारी पूजा चौधरी ,तहसीलदार विशन सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहें।
    user_Sachin vyas
    Sachin vyas
    Journalist फलोदी, जोधपुर, राजस्थान•
    21 hrs ago
  • कलकत्ता हाईकोर्ट ने पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले चुनाव आयोग के 48 घंटे के बाइक बैन को रद्द कर दिया। अदालत ने कहा कि आम लोगों की आवाजाही पर पूर्ण प्रतिबंध उचित नहीं है। हालांकि मतदान के दिन पिलियन राइडिंग पर सीमित रोक जारी रहेगी। इस फैसले से जनता को राहत मिली है और चुनावी सुरक्षा व नागरिक स्वतंत्रता के बीच संतुलन पर बहस तेज हो गई है। बंगाल चुनाव से पहले बड़ा फैसला! हाईकोर्ट ने बदला EC का आदेश Calcutta HC Action: बाइक बैन पर बड़ा यू-टर्न, जनता को राहत West Bengal Elections: कोर्ट बनाम चुनाव आयोग, क्या बदला?
    1
    कलकत्ता हाईकोर्ट ने पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले चुनाव आयोग के 48 घंटे के बाइक बैन को रद्द कर दिया। अदालत ने कहा कि आम लोगों की आवाजाही पर पूर्ण प्रतिबंध उचित नहीं है। हालांकि मतदान के दिन पिलियन राइडिंग पर सीमित रोक जारी रहेगी। इस फैसले से जनता को राहत मिली है और चुनावी सुरक्षा व नागरिक स्वतंत्रता के बीच संतुलन पर बहस तेज हो गई है।
बंगाल चुनाव से पहले बड़ा फैसला! हाईकोर्ट ने बदला EC का आदेश
Calcutta HC Action: बाइक बैन पर बड़ा यू-टर्न, जनता को राहत
West Bengal Elections: कोर्ट बनाम चुनाव आयोग, क्या बदला?
    user_Omprakash Prajapat
    Omprakash Prajapat
    बापिणी, जोधपुर, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • बाड़मेर
    1
    बाड़मेर
    user_@sawai parihar 🆔 youtub chena
    @sawai parihar 🆔 youtub chena
    Taxi Driver बाड़मेर ग्रामीण, बाड़मेर, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • 📍 शेरगढ़ (रामगढ़) रेखाणी मेघवालों की ढाणी में करीब 2 साल पहले बनी जीएलआर (पानी टंकी) आज भी बेकार पड़ी है। अब तक जल कनेक्शन नहीं होने से ग्रामीणों और पशुपालकों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। ☀️ अप्रैल की शुरुआत के साथ ही गर्मी और लू का प्रकोप बढ़ गया है, जिससे पानी की मांग भी बढ़ी है। लेकिन जलापूर्ति व्यवस्था बिगड़ी हुई है। 🐄 हालात यह हैं कि पशुकुंड और खेळियां सूख चुकी हैं, मवेशी पानी के लिए जंगलों में भटक रहे हैं, कई जगह दम तोड़ने की नौबत आ गई है। ❗ ग्रामीणों का आरोप है कि बार-बार शिकायत के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे।
    2
    📍 शेरगढ़ (रामगढ़)
रेखाणी मेघवालों की ढाणी में करीब 2 साल पहले बनी जीएलआर (पानी टंकी) आज भी बेकार पड़ी है। अब तक जल कनेक्शन नहीं होने से ग्रामीणों और पशुपालकों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
☀️ अप्रैल की शुरुआत के साथ ही गर्मी और लू का प्रकोप बढ़ गया है, जिससे पानी की मांग भी बढ़ी है। लेकिन जलापूर्ति व्यवस्था बिगड़ी हुई है।
🐄 हालात यह हैं कि पशुकुंड और खेळियां सूख चुकी हैं, मवेशी पानी के लिए जंगलों में भटक रहे हैं, कई जगह दम तोड़ने की नौबत आ गई है।
❗ ग्रामीणों का आरोप है कि बार-बार शिकायत के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे।
    user_विक्रमसिंह चौहान
    विक्रमसिंह चौहान
    Local News Reporter शेरगढ़, जोधपुर, राजस्थान•
    18 hrs ago
  • बाड़मेर
    1
    बाड़मेर
    user_@sawai parihar 🆔 youtub chena
    @sawai parihar 🆔 youtub chena
    Taxi Driver बाड़मेर ग्रामीण, बाड़मेर, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • बाड़मेर जिले के बायतु क्षेत्र में हाई टेंशन लाइन मामले में किसानों ने किया विरोध। पुलिस ने की समझाइश। किसानों का कहना है कि उन्हें उचित मुआवजा नहीं मिला। किसानों में भारी रोष है। लेकिन पुलिस ने कहा सरकार के तय नियम अनुसार मुआवजा दे दिया गया है..
    1
    बाड़मेर जिले के बायतु क्षेत्र में हाई टेंशन लाइन मामले में किसानों ने किया विरोध। पुलिस ने की समझाइश।
किसानों का कहना है कि उन्हें उचित मुआवजा नहीं मिला। किसानों में भारी रोष है।
लेकिन पुलिस ने कहा सरकार के तय नियम अनुसार मुआवजा दे दिया गया है..
    user_पत्रकार खेत सिंह राजपुरोहित
    पत्रकार खेत सिंह राजपुरोहित
    शेओ, बाड़मेर, राजस्थान•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.