Shuru
Apke Nagar Ki App…
बाड़मेर जिले के बायतु क्षेत्र में हाई टेंशन लाइन मामले में किसानों ने किया विरोध। पुलिस ने की समझाइश। किसानों का कहना है कि उन्हें उचित मुआवजा नहीं मिला। किसानों में भारी रोष है। लेकिन पुलिस ने कहा सरकार के तय नियम अनुसार मुआवजा दे दिया गया है..
पत्रकार खेत सिंह राजपुरोहित
बाड़मेर जिले के बायतु क्षेत्र में हाई टेंशन लाइन मामले में किसानों ने किया विरोध। पुलिस ने की समझाइश। किसानों का कहना है कि उन्हें उचित मुआवजा नहीं मिला। किसानों में भारी रोष है। लेकिन पुलिस ने कहा सरकार के तय नियम अनुसार मुआवजा दे दिया गया है..
More news from राजस्थान and nearby areas
- बाड़मेर1
- सऊओ की ढाणी में हाईटेंशन लाइन कार्य को लेकर तनाव, बिना मुआवजा किसानों की जमीन पर काम शुरू करने का आरोप बायतु सऊओ की ढाणी क्षेत्र में हाईटेंशन विद्युत लाइन के कार्य को लेकर किसानों और प्रशासन के बीच विवाद गहरा गया। ग्रामीणों का आरोप है कि बिना उचित मुआवजा दिए ही प्रशासन की मौजूदगी में जबरन लाइन का कार्य शुरू करवाया जा रहा है। स्थिति तनावपूर्ण होने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास जारी है। किसानों का कहना है कि जब तक उचित मुआवजा नहीं दिया जाएगा, तब तक वे अपनी जमीन पर कार्य नहीं होने देंगे। ग्रामीणों ने प्रशासन पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी वर्षों पुरानी कृषि भूमि पर बिना सहमति कार्य करवाना अन्याय है। वहीं प्रशासनिक अधिकारी ग्रामीणों को समझाइश देकर समाधान निकालने की कोशिश में जुटे हैं। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हैं, जिससे माहौल गरमाया हुआ है। फिलहाल पुलिस और प्रशासन स्थिति को शांतिपूर्वक संभालने का प्रयास कर रहे हैं।1
- सत्ता के नशे में चूर होकर एजेंसियों का डर दिखाना बंद करें। गोविंद सिंह डोटासरा ने BJP और RSS के 'डर और नफरत' के एजेंडे को भरी सभा में धो डाला। सुनिए कैसे उन्होंने 'टिड्डी' और 'ED' के खेल को बेनकाब किया!1
- सेवा समर्पण की और वीर केंद्र के बढ़ते कदम क्लब सदस्यों के परिवार की हर छोटी छोटी ख़ुशियाँ गौ माता की सेवा सुश्रुषा करके मनायी जाती हैं। जिसमें क्लब अध्यक्ष रेखा पी.डोसी चोपड़ा, अरुणा जैन, मानव सेवा समिति के अध्यक्ष हीरालाल प्रजापत, भंवरलाल भंडारी आदि सदस्य उपस्थित थे।2
- शेरगढ़। क्षेत्र में ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां अज्ञात बदमाशों ने सोने की चेन के नाम पर नकली चेन देकर एक व्यक्ति से 3 लाख रुपए ऐंठ लिए। मामले को लेकर शेरगढ़ थाने में प्रकरण दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। थाना अधिकारी बुद्धाराम के अनुसार छायण पोकरण हाल निवासी बालेसर, मूलचंद पुत्र भगवानराम ब्राह्मण ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में बताया कि वह पिछले करीब 18 वर्षों से बालेसर में पुराना बस स्टैंड पर सब्जी का ठेला लगाकर गुजर-बसर कर रहा है। करीब एक सप्ताह पहले दो अज्ञात व्यक्ति उसके पास आए और बातचीत के दौरान उन्होंने अपने पास सोने की चेन होने तथा उसे बेचने की बात कही। विश्वास दिलाने के लिए उन्होंने चेन का एक छोटा टुकड़ा मूलचंद को दिया, जिसे उसने सुनार को दिखाया तो वह असली निकला। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच चेन का सौदा 3 लाख रुपए में तय हो गया। आरोपियों ने चेन शेरगढ़ में देने की बात कही। तय कार्यक्रम के अनुसार 18 अप्रैल को मूलचंद अपने बेटे के साथ शेरगढ़ पहुंचा, जहां दोनों अज्ञात व्यक्तियों ने उससे 3 लाख रुपए लेकर चेन थमा दी और मौके से फरार हो गए। बाद में जब चेन को सुनार को दिखाया गया तो वह नकली पाई गई। पीड़ित ने आरोपियों से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उनके मोबाइल फोन स्विच ऑफ मिले। काफी खोजबीन के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं लग पाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।2
- आजकल अस्पताल भी सुरक्षित नहीं! सेतरावा CHC में एक युवक नंगी तलवार लेकर घुस गया। 21 अप्रैल का बताया जा रहा यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। घटना से मरीजों और परिजनों में दहशत फैल गई। CCTV में पूरी घटना कैद होने के बावजूद अस्पताल प्रबंधन की ओर से अब तक कोई पुलिस शिकायत दर्ज नहीं कराई गई। इससे सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। हालांकि वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इस घटना ने अस्पतालों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।1
- फलोदी1
- शेरगढ़ उपखंड क्षेत्र में शनिवार शाम करीब 4 बजे अचानक मौसम ने करवट ले ली। दिनभर भीषण गर्मी और तेज धूप से परेशान लोगों को उस समय राहत मिली, जब अचानक तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। गरज-चमक के साथ हुई यह बारिश करीब 15 मिनट तक जारी रही। अचानक बदले मौसम के चलते जहां एक ओर लोगों ने राहत की सांस ली, वहीं तेज हवा के कारण कुछ स्थानों पर अस्थायी अव्यवस्थाएं भी देखने को मिलीं। दिनभर तापमान अधिक रहने से हालात काफी खराब थे, लेकिन शाम को आई बारिश ने गर्मी से कुछ हद तक राहत दिलाई। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में भी मौसम इसी तरह बदलता रह सकता है। गर्मी के साथ-साथ आंधी और बारिश की संभावना बनी हुई है। फिलहाल क्षेत्र में मौसम का मिजाज अस्थिर बना हुआ है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।1
- कुचामन सिटी1