Shuru
Apke Nagar Ki App…
RSS में दम है तो सामने आकर चुनाव लड़ें, पर्दे के पीछे से राज कब तक?" — डोटासरा का खुला चैलेंज! सत्ता के नशे में चूर होकर एजेंसियों का डर दिखाना बंद करें। गोविंद सिंह डोटासरा ने BJP और RSS के 'डर और नफरत' के एजेंडे को भरी सभा में धो डाला। सुनिए कैसे उन्होंने 'टिड्डी' और 'ED' के खेल को बेनकाब किया!
Chandrabhan Solanki Journalist
RSS में दम है तो सामने आकर चुनाव लड़ें, पर्दे के पीछे से राज कब तक?" — डोटासरा का खुला चैलेंज! सत्ता के नशे में चूर होकर एजेंसियों का डर दिखाना बंद करें। गोविंद सिंह डोटासरा ने BJP और RSS के 'डर और नफरत' के एजेंडे को भरी सभा में धो डाला। सुनिए कैसे उन्होंने 'टिड्डी' और 'ED' के खेल को बेनकाब किया!
More news from राजस्थान and nearby areas
- राजस्थान के जैसलमेर से एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है। जहाँ एक तरफ सरहद पर सुरक्षा का पहरा है, वहीं दूसरी तरफ मानवीय संवेदनाएं इस कदर गिर गईं कि महज लूट के लालच में एक पड़ोसी ने अपनी ही पड़ोसन की बेरहमी से हत्या कर दी। झिंझनियाली थाना क्षेत्र में एक ढाणी के अंदर सो रही महिला को टोपीदार बंदूक से मौत के घाट उतार दिया गया। लेकिन जैसलमेर पुलिस की मुस्तैदी ने मुल्जिम के 'परफेक्ट मर्डर' के प्लान को 48 घंटों में ही ध्वस्त कर दिया। बता दे कि घटना 21 अप्रैल की है। जोगीदास गांव की सरहद पर स्थित एक ढाणी में हथूदेवी नाम की महिला अकेली थी। उसका पति अमराराम एक शादी समारोह में शामिल होने गांव गया हुआ था। उसे क्या पता था कि पीछे से उसकी पत्नी की जान पर आफत आने वाली है। जब अमराराम शादी से लौटा, तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। कमरे के अंदर चारपाई पर उसकी पत्नी का लहूलुहान शव पड़ा था। चेहरा और आंखें बुरी तरह क्षतिग्रस्त थीं। घर से जीरे की बोरियां, पैसे और ट्रैक्टर गायब था। पहली नजर में यह मामला लूट और हत्या का लग रहा था।1
- बाड़मेर जिले के बायतु क्षेत्र में हाई टेंशन लाइन मामले में किसानों ने किया विरोध। पुलिस ने की समझाइश। किसानों का कहना है कि उन्हें उचित मुआवजा नहीं मिला। किसानों में भारी रोष है। लेकिन पुलिस ने कहा सरकार के तय नियम अनुसार मुआवजा दे दिया गया है..1
- बाड़मेर महिला आरक्षण के मुद्दे पर बीजेपी और कांग्रेस के बीच बयानबाजी का दौर चल रहा है। शनिवार को बाड़मेर कांग्रेस प्रभारी और भोपालगढ़ कांग्रेस विधायक गीता बरवड़ ने बीजेपी पर महिला आरक्षण को लेकर राजनीति करने के आरोप लगाए है।मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि तीन दिन के लिए स्पेशल लोकसभा बुलाई गई। 33 प्रतिशत आरक्षण में न तो जनगणना की जरूरत है, और न ही परिसीमन की आवश्यकता है। वर्तमान लोकसभा सीटों पर 33 प्रतिशत आरक्षण क्यूं नहीं कर रहे हो। बीजेपी सरकार ने 2023 में महिला विधेयक पास कर दिया था। उसको 2024 लोकसभा चुनाव में लागू नहीं किया गया। विधायक ने बीजेपी को महिला विरोधी पार्टी कहा है।1
- disha1
- बाड़मेर1
- बताया जा रहा है कि घर से निकलते ही रमेश ने आग की लपटें देखीं और शोर मचाया, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक 50 से 60 हजार रुपये का सामान जलकर राख हो चुका था। अब सवाल ये है कि ये हादसा था या किसी ने जानबूझकर आग लगाई? 👉 पूरी खबर देखें और अपनी राय जरूर दें #GadraRoad #BreakingNews #FireIncident #RajasthanNews #HakamKiAwaz1
- आजकल अस्पताल भी सुरक्षित नहीं! सेतरावा CHC में एक युवक नंगी तलवार लेकर घुस गया। 21 अप्रैल का बताया जा रहा यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। घटना से मरीजों और परिजनों में दहशत फैल गई। CCTV में पूरी घटना कैद होने के बावजूद अस्पताल प्रबंधन की ओर से अब तक कोई पुलिस शिकायत दर्ज नहीं कराई गई। इससे सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। हालांकि वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इस घटना ने अस्पतालों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।1
- barmer1