Shuru
Apke Nagar Ki App…
बाड़मेर में प्रेस वार्ता के दौरान विधायक गीता देवी बोलीं- भाजपा महिला विरोधी बाड़मेर महिला आरक्षण के मुद्दे पर बीजेपी और कांग्रेस के बीच बयानबाजी का दौर चल रहा है। शनिवार को बाड़मेर कांग्रेस प्रभारी और भोपालगढ़ कांग्रेस विधायक गीता बरवड़ ने बीजेपी पर महिला आरक्षण को लेकर राजनीति करने के आरोप लगाए है।मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि तीन दिन के लिए स्पेशल लोकसभा बुलाई गई। 33 प्रतिशत आरक्षण में न तो जनगणना की जरूरत है, और न ही परिसीमन की आवश्यकता है। वर्तमान लोकसभा सीटों पर 33 प्रतिशत आरक्षण क्यूं नहीं कर रहे हो। बीजेपी सरकार ने 2023 में महिला विधेयक पास कर दिया था। उसको 2024 लोकसभा चुनाव में लागू नहीं किया गया। विधायक ने बीजेपी को महिला विरोधी पार्टी कहा है।
Jitesh
बाड़मेर में प्रेस वार्ता के दौरान विधायक गीता देवी बोलीं- भाजपा महिला विरोधी बाड़मेर महिला आरक्षण के मुद्दे पर बीजेपी और कांग्रेस के बीच बयानबाजी का दौर चल रहा है। शनिवार को बाड़मेर कांग्रेस प्रभारी और भोपालगढ़ कांग्रेस विधायक गीता बरवड़ ने बीजेपी पर महिला आरक्षण को लेकर राजनीति करने के आरोप लगाए है।मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि तीन दिन के लिए स्पेशल लोकसभा बुलाई गई। 33 प्रतिशत आरक्षण में न तो जनगणना की जरूरत है, और न ही परिसीमन की आवश्यकता है। वर्तमान लोकसभा सीटों पर 33 प्रतिशत आरक्षण क्यूं नहीं कर रहे हो। बीजेपी सरकार ने 2023 में महिला विधेयक पास कर दिया था। उसको 2024 लोकसभा चुनाव में लागू नहीं किया गया। विधायक ने बीजेपी को महिला विरोधी पार्टी कहा है।
More news from राजस्थान and nearby areas
- बाड़मेर1
- सऊओ की ढाणी में हाईटेंशन लाइन कार्य को लेकर तनाव, बिना मुआवजा किसानों की जमीन पर काम शुरू करने का आरोप बायतु सऊओ की ढाणी क्षेत्र में हाईटेंशन विद्युत लाइन के कार्य को लेकर किसानों और प्रशासन के बीच विवाद गहरा गया। ग्रामीणों का आरोप है कि बिना उचित मुआवजा दिए ही प्रशासन की मौजूदगी में जबरन लाइन का कार्य शुरू करवाया जा रहा है। स्थिति तनावपूर्ण होने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास जारी है। किसानों का कहना है कि जब तक उचित मुआवजा नहीं दिया जाएगा, तब तक वे अपनी जमीन पर कार्य नहीं होने देंगे। ग्रामीणों ने प्रशासन पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी वर्षों पुरानी कृषि भूमि पर बिना सहमति कार्य करवाना अन्याय है। वहीं प्रशासनिक अधिकारी ग्रामीणों को समझाइश देकर समाधान निकालने की कोशिश में जुटे हैं। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हैं, जिससे माहौल गरमाया हुआ है। फिलहाल पुलिस और प्रशासन स्थिति को शांतिपूर्वक संभालने का प्रयास कर रहे हैं।1
- शेरगढ़। क्षेत्र में ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां अज्ञात बदमाशों ने सोने की चेन के नाम पर नकली चेन देकर एक व्यक्ति से 3 लाख रुपए ऐंठ लिए। मामले को लेकर शेरगढ़ थाने में प्रकरण दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। थाना अधिकारी बुद्धाराम के अनुसार छायण पोकरण हाल निवासी बालेसर, मूलचंद पुत्र भगवानराम ब्राह्मण ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में बताया कि वह पिछले करीब 18 वर्षों से बालेसर में पुराना बस स्टैंड पर सब्जी का ठेला लगाकर गुजर-बसर कर रहा है। करीब एक सप्ताह पहले दो अज्ञात व्यक्ति उसके पास आए और बातचीत के दौरान उन्होंने अपने पास सोने की चेन होने तथा उसे बेचने की बात कही। विश्वास दिलाने के लिए उन्होंने चेन का एक छोटा टुकड़ा मूलचंद को दिया, जिसे उसने सुनार को दिखाया तो वह असली निकला। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच चेन का सौदा 3 लाख रुपए में तय हो गया। आरोपियों ने चेन शेरगढ़ में देने की बात कही। तय कार्यक्रम के अनुसार 18 अप्रैल को मूलचंद अपने बेटे के साथ शेरगढ़ पहुंचा, जहां दोनों अज्ञात व्यक्तियों ने उससे 3 लाख रुपए लेकर चेन थमा दी और मौके से फरार हो गए। बाद में जब चेन को सुनार को दिखाया गया तो वह नकली पाई गई। पीड़ित ने आरोपियों से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उनके मोबाइल फोन स्विच ऑफ मिले। काफी खोजबीन के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं लग पाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।2
- “हमारा जुंजाणी-स्वच्छ जुंजाणी” सिर्फ बोर्ड तक सीमित! अंबार में बदला कचरा, लाखों का बजट सवालों के घेरे में भीनमाल (विक्रम राठी) भीनमाल पंचायत समिति की ग्राम पंचायत जुंजाणी में स्वच्छता व्यवस्था की हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। एक ओर जहां गांव में "हमारा जुंजाणी" “स्वच्छ जुंजाणी” के बड़े-बड़े बोर्ड लगाकर स्वच्छता के दावे किए जा रहे हैं, वहीं उन्हीं बोर्डों के आसपास कचरे और पॉलीथिन के ढेर लगे हुए नजर आ रहे हैं। यह दृश्य न केवल स्वच्छता अभियान की पोल खोलता है, बल्कि जिम्मेदारों की कार्यशैली पर भी गंभीर सवाल खड़े करता है। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत द्वारा घर-घर कचरा संग्रहण के नाम पर हर साल लाखों रुपए का बजट उठाया जा रहा है, लेकिन जमीनी स्तर पर स्थिति बदतर बनी हुई है। कचरा संग्रहण की व्यवस्था कागजों में तो सक्रिय दिखाई देती है, मगर हकीकत में गांव की गलियों और सार्वजनिक स्थानों पर कचरे के ढेर आम बात बन चुके हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नियमित रूप से कचरा उठाने की व्यवस्था नहीं है, जिससे गंदगी बढ़ती जा रही है और बीमारी फैलने का खतरा भी बना हुआ है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि जिस स्थान पर “स्वच्छता” का संदेश देने वाला बोर्ड लगा है, वहीं सबसे ज्यादा गंदगी फैली हुई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच करवाई जाए और कचरा संग्रहण के नाम पर खर्च किए जा रहे बजट का हिसाब सार्वजनिक किया जाए। साथ ही, जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि स्वच्छता अभियान सिर्फ कागजों तक सीमित न रहे, बल्कि धरातल पर भी नजर आए।2
- राजस्थान के जैसलमेर से एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है। जहाँ एक तरफ सरहद पर सुरक्षा का पहरा है, वहीं दूसरी तरफ मानवीय संवेदनाएं इस कदर गिर गईं कि महज लूट के लालच में एक पड़ोसी ने अपनी ही पड़ोसन की बेरहमी से हत्या कर दी। झिंझनियाली थाना क्षेत्र में एक ढाणी के अंदर सो रही महिला को टोपीदार बंदूक से मौत के घाट उतार दिया गया। लेकिन जैसलमेर पुलिस की मुस्तैदी ने मुल्जिम के 'परफेक्ट मर्डर' के प्लान को 48 घंटों में ही ध्वस्त कर दिया। बता दे कि घटना 21 अप्रैल की है। जोगीदास गांव की सरहद पर स्थित एक ढाणी में हथूदेवी नाम की महिला अकेली थी। उसका पति अमराराम एक शादी समारोह में शामिल होने गांव गया हुआ था। उसे क्या पता था कि पीछे से उसकी पत्नी की जान पर आफत आने वाली है। जब अमराराम शादी से लौटा, तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। कमरे के अंदर चारपाई पर उसकी पत्नी का लहूलुहान शव पड़ा था। चेहरा और आंखें बुरी तरह क्षतिग्रस्त थीं। घर से जीरे की बोरियां, पैसे और ट्रैक्टर गायब था। पहली नजर में यह मामला लूट और हत्या का लग रहा था।1
- जालौर शहर में शनिवार को दोपहर में करीब 12:30 बजे के आसपास तापमान 38 डिग्री तक रहा जिसके चलते गर्मी बहुत तेज धूप के कारण शहर वासी परेशान नजर आए दोपहर में शहर के प्रमुख सड़क मार्ग चौराहे पर सन्नाटा नजर आया गर्मी से राहत पाने के लिए जूस की दुकान पर लोगों की भारी भीड़ नजर आई2
- फलोदी1
- शेरगढ़ उपखंड क्षेत्र में शनिवार शाम करीब 4 बजे अचानक मौसम ने करवट ले ली। दिनभर भीषण गर्मी और तेज धूप से परेशान लोगों को उस समय राहत मिली, जब अचानक तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। गरज-चमक के साथ हुई यह बारिश करीब 15 मिनट तक जारी रही। अचानक बदले मौसम के चलते जहां एक ओर लोगों ने राहत की सांस ली, वहीं तेज हवा के कारण कुछ स्थानों पर अस्थायी अव्यवस्थाएं भी देखने को मिलीं। दिनभर तापमान अधिक रहने से हालात काफी खराब थे, लेकिन शाम को आई बारिश ने गर्मी से कुछ हद तक राहत दिलाई। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में भी मौसम इसी तरह बदलता रह सकता है। गर्मी के साथ-साथ आंधी और बारिश की संभावना बनी हुई है। फिलहाल क्षेत्र में मौसम का मिजाज अस्थिर बना हुआ है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।1
- छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के ग्राम बुंदेली से एक बेहद सनसनीखेज और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। घरेलू विवाद के बाद एक पति ने शराब के नशे में अपनी पत्नी की निर्मम हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी का व्यवहार और भी हैरान करने वाला रहा। बताया जा रहा है कि वह पत्नी का कटा हुआ सिर बोरी में रखकर गांव में लोगों को दिखाता रहा और खुद ही पुलिस चौकी जाने की बात करता रहा। इस भयावह दृश्य को देखकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। प्राथमिक जांच में घरेलू विवाद को घटना की मुख्य वजह बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस हर पहलू से मामले की पड़ताल कर रही है।1