logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पत्नी का कटा हुआ सिर बोरी में रखकर गांव में लोगों को दिखाता रहा छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के ग्राम बुंदेली से एक बेहद सनसनीखेज और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। घरेलू विवाद के बाद एक पति ने शराब के नशे में अपनी पत्नी की निर्मम हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी का व्यवहार और भी हैरान करने वाला रहा। बताया जा रहा है कि वह पत्नी का कटा हुआ सिर बोरी में रखकर गांव में लोगों को दिखाता रहा और खुद ही पुलिस चौकी जाने की बात करता रहा। इस भयावह दृश्य को देखकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। प्राथमिक जांच में घरेलू विवाद को घटना की मुख्य वजह बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस हर पहलू से मामले की पड़ताल कर रही है।

16 hrs ago
user_विक्रम कुमार
विक्रम कुमार
Electrician रानीवाड़ा, जालोर, राजस्थान•
16 hrs ago

पत्नी का कटा हुआ सिर बोरी में रखकर गांव में लोगों को दिखाता रहा छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के ग्राम बुंदेली से एक बेहद सनसनीखेज और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। घरेलू विवाद के बाद एक पति ने शराब के नशे में अपनी पत्नी की निर्मम हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी का व्यवहार और भी हैरान करने वाला रहा। बताया जा रहा है कि वह पत्नी का कटा हुआ सिर बोरी में रखकर गांव में लोगों को दिखाता रहा और खुद ही पुलिस चौकी जाने की बात करता रहा। इस भयावह दृश्य को देखकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। प्राथमिक जांच में घरेलू विवाद को घटना की मुख्य वजह बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस हर पहलू से मामले की पड़ताल कर रही है।

More news from Rajasthan and nearby areas
  • *पत्रकार नरेंद्र सिंह भाटी* सिरोही जिले के पिंडवाड़ा में शनिवार को नगर पालिका ने जोरदार एक्शन लेते हुए पूर्व पार्षद की फैक्ट्री पर छापा मारकर हड़कंप मचा दिया। कार्रवाई के दौरान टीम ने झूले, जिम उपकरण और लोहे के फोटो कवर सहित लाखों रुपए का सामान जब्त कर लिया। बताया जा रहा है कि यह सामान लंबे समय से फैक्ट्री में रखा हुआ था, जिस पर अब पालिका ने सख्त कदम उठाया है। अचानक हुई इस कार्रवाई से पूरे नगर में सनसनी फैल गई और मामला चर्चा का विषय बन गया। पालिका के अधिशासी अधिकारी योगेश आचार्य ने साफ कहा है कि पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है और नियमों का उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने यह भी संकेत दिए कि आगे और बड़ी कार्रवाई हो सकती है। इस कार्रवाई को लेकर अब कई सवाल खड़े हो रहे हैं—क्या यह सिर्फ शुरुआत है? क्या और भी बड़े खुलासे सामने आएंगे? पिंडवाड़ा में पालिका का यह एक्शन साफ संदेश दे रहा है—अब नियम तोड़ने वालों की खैर नहीं!
    1
    *पत्रकार नरेंद्र सिंह भाटी* 
सिरोही जिले के पिंडवाड़ा में शनिवार को नगर पालिका ने जोरदार एक्शन लेते हुए पूर्व पार्षद की फैक्ट्री पर छापा मारकर हड़कंप मचा दिया। कार्रवाई के दौरान टीम ने झूले, जिम उपकरण और लोहे के फोटो कवर सहित लाखों रुपए का सामान जब्त कर लिया। बताया जा रहा है कि यह सामान लंबे समय से फैक्ट्री में रखा हुआ था, जिस पर अब पालिका ने सख्त कदम उठाया है। अचानक हुई इस कार्रवाई से पूरे नगर में सनसनी फैल गई और मामला चर्चा का विषय बन गया। पालिका के अधिशासी अधिकारी योगेश आचार्य ने साफ कहा है कि पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है और नियमों का उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने यह भी संकेत दिए कि आगे और बड़ी कार्रवाई हो सकती है। इस कार्रवाई को लेकर अब कई सवाल खड़े हो रहे हैं—क्या यह सिर्फ शुरुआत है? क्या और भी बड़े खुलासे सामने आएंगे?
पिंडवाड़ा में पालिका का यह एक्शन साफ संदेश दे रहा है—अब नियम तोड़ने वालों की खैर नहीं!
    user_Narendra Singh Bhati
    Narendra Singh Bhati
    पत्रकार Sirohi, Rajasthan•
    17 hrs ago
  • आबूरोड शहर को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ बनाने के उद्देश्य से नगर पालिका ने विशेष स्वच्छता अभियान की शुरुआत की है। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी अनिल झिंगोनिया ने शहरवासियों के नाम संदेश जारी कर स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल नगर पालिका या प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक का कर्तव्य है। यदि सभी लोग अपने घर, गली, मोहल्ले और आसपास के क्षेत्रों में नियमित सफाई रखें, तो शहर को आदर्श और आकर्षक बनाया जा सकता है। अधिशासी अधिकारी ने नागरिकों से आग्रह किया कि कचरा इधर-उधर फेंकने के बजाय निर्धारित स्थानों और डस्टबिन में ही डालें। खुले में कचरा डालने से शहर की सुंदरता प्रभावित होती है और बीमारियों के फैलने का खतरा भी बढ़ जाता है। नगर पालिका ने विशेष रूप से दुकानदारों और व्यापारियों से अपील की है कि वे अपने प्रतिष्ठानों के सामने साफ-सफाई रखें तथा कचरा सड़कों पर न फैलाएं। बाजार क्षेत्र में गंदगी से आमजन को परेशानी होती है और शहर की छवि भी खराब होती है। पालिका प्रशासन ने कहा कि स्वच्छ वातावरण ही स्वस्थ जीवन की आधारशिला है। यदि हर नागरिक छोटा-सा योगदान दे, तो पूरे शहर में बड़ा बदलाव लाया जा सकता है।
    1
    आबूरोड शहर को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ बनाने के उद्देश्य से नगर पालिका ने विशेष स्वच्छता अभियान की शुरुआत की है। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी अनिल झिंगोनिया ने शहरवासियों के नाम संदेश जारी कर स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की है।
उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल नगर पालिका या प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक का कर्तव्य है। यदि सभी लोग अपने घर, गली, मोहल्ले और आसपास के क्षेत्रों में नियमित सफाई रखें, तो शहर को आदर्श और आकर्षक बनाया जा सकता है।
अधिशासी अधिकारी ने नागरिकों से आग्रह किया कि कचरा इधर-उधर फेंकने के बजाय निर्धारित स्थानों और डस्टबिन में ही डालें। खुले में कचरा डालने से शहर की सुंदरता प्रभावित होती है और बीमारियों के फैलने का खतरा भी बढ़ जाता है।
नगर पालिका ने विशेष रूप से दुकानदारों और व्यापारियों से अपील की है कि वे अपने प्रतिष्ठानों के सामने साफ-सफाई रखें तथा कचरा सड़कों पर न फैलाएं। बाजार क्षेत्र में गंदगी से आमजन को परेशानी होती है और शहर की छवि भी खराब होती है।
पालिका प्रशासन ने कहा कि स्वच्छ वातावरण ही स्वस्थ जीवन की आधारशिला है। यदि हर नागरिक छोटा-सा योगदान दे, तो पूरे शहर में बड़ा बदलाव लाया जा सकता है।
    user_Lokesh Soni
    Lokesh Soni
    आबू रोड, सिरोही, राजस्थान•
    19 hrs ago
  • जालौर शहर में शनिवार को दोपहर में करीब 12:30 बजे के आसपास तापमान 38 डिग्री तक रहा जिसके चलते गर्मी बहुत तेज धूप के कारण शहर वासी परेशान नजर आए दोपहर में शहर के प्रमुख सड़क मार्ग चौराहे पर सन्नाटा नजर आया गर्मी से राहत पाने के लिए जूस की दुकान पर लोगों की भारी भीड़ नजर आई
    2
    जालौर शहर में शनिवार को दोपहर में करीब 12:30 बजे के आसपास तापमान 38 डिग्री तक रहा जिसके चलते गर्मी बहुत तेज धूप के कारण शहर वासी परेशान नजर आए दोपहर में शहर के प्रमुख सड़क मार्ग चौराहे पर सन्नाटा नजर आया गर्मी से राहत पाने के लिए जूस की दुकान पर लोगों की भारी भीड़ नजर आई
    user_कमलेश शर्मा
    कमलेश शर्मा
    Voice of people जालोर, जालोर, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • शिवगंज उपखंड के सभी गौ भक्तों से राजेश अहीर पूर्व पार्षद एवं समाजसेवी द्वारा आह्वान किया गया है कि आगामी 27 अप्रैल 2026 सोमवार को स्थान कलेश्वर महादेव मंदिर परिसर में एकत्रीकरण होगा उसके पश्चात राष्ट्रीय स्तर पर गौ माता को राष्ट्रीय माता घोषित करने के लिए आयोजन रखा गया है जिसमें सभी गौ भक्तों एवं 36 काम के लोगों को पहुंचकर ज्यादा से ज्यादा संख्या में एसडीएम कार्यालय पहुंचना है एवं ज्ञापन देना है
    1
    शिवगंज उपखंड के सभी गौ भक्तों से राजेश अहीर पूर्व पार्षद एवं समाजसेवी द्वारा आह्वान किया गया है कि आगामी 27 अप्रैल 2026 सोमवार को स्थान कलेश्वर महादेव मंदिर परिसर में एकत्रीकरण होगा उसके पश्चात राष्ट्रीय स्तर पर गौ माता को राष्ट्रीय माता घोषित करने के लिए आयोजन रखा गया है जिसमें सभी गौ भक्तों एवं 36 काम के लोगों को पहुंचकर ज्यादा से ज्यादा संख्या में एसडीएम कार्यालय पहुंचना है एवं ज्ञापन देना है
    user_अशोक कुमार माली
    अशोक कुमार माली
    Local News Reporter शिवगंज, सिरोही, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • विकसित ग्राम अभियान के अंतर्गत आज ग्राम पंचायत पोसालिया व जोयल में ग्राम सभा का आयोजन हुआ जिसमें 2047 तक कि ग्राम पंचायत का मास्टर प्लान बनाने हेतु आम नागरिकों के सुझाव आमंत्रित किये गये ताकि भविष्य की अच्छी ग्राम पंचायत कार्ययोजना बन सके जिसमें पंचायत के सभी विभाग मौजूद रहे तहसीलदार आसु राम नायक, ने ग्राम सभा का निरीक्षण किया और आम जन से अपने सुझाव प्रस्तुत करने की अपील की
    1
    विकसित ग्राम  अभियान के अंतर्गत आज ग्राम पंचायत पोसालिया व जोयल में ग्राम सभा का आयोजन हुआ जिसमें 2047 तक कि ग्राम पंचायत का मास्टर प्लान बनाने हेतु आम नागरिकों के सुझाव आमंत्रित किये गये ताकि भविष्य की अच्छी  ग्राम पंचायत कार्ययोजना बन सके जिसमें पंचायत के सभी विभाग मौजूद रहे तहसीलदार आसु राम नायक, ने ग्राम सभा का निरीक्षण किया और आम जन से अपने सुझाव प्रस्तुत करने की अपील की
    user_Journalist Kalapanamali
    Journalist Kalapanamali
    Doctor शिवगंज, सिरोही, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • दी पाली सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक की सादड़ी शाखा के प्रबंधक योगेंद्रसिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई ग्राम सेवा सहकारी समिति ढालोप के अध्यक्ष भरतकुमार के साथ नकद भुगतान लेनदेन से इनकार करने और दुर्व्यवहार का वीडियो वायरल होने के बाद की गई। बैंक के प्रबंध निदेशक प्रशांत कल्ला ने निलंबन के आदेश जारी किए।
    1
    दी पाली सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक की सादड़ी शाखा के प्रबंधक योगेंद्रसिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई ग्राम सेवा सहकारी समिति ढालोप के अध्यक्ष भरतकुमार के साथ नकद भुगतान लेनदेन से इनकार करने और दुर्व्यवहार का वीडियो वायरल होने के बाद की गई। बैंक के प्रबंध निदेशक प्रशांत कल्ला ने निलंबन के आदेश जारी किए।
    user_मारवाड़ गोडवाड न्यूज़
    मारवाड़ गोडवाड न्यूज़
    Agricultural production बाली, पाली, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • *पत्रकार बलराम चौधरी* सिरोही जिले के पिंडवाड़ा नगर में शनिवार को नगर पालिका टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पूर्व पार्षद की फैक्ट्री पर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान पालिका कर्मियों ने झूले, जिम सामग्री और लोहे के फोटो कवर सहित लाखों रुपए का सामान जब्त किया। इस कार्रवाई के बाद पूरे नगर में चर्चाओं का माहौल गर्म हो गया है। स्थानीय लोगों के बीच इस मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी योगेश आचार्य ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जिस पूर्व पार्षद की फैक्ट्री से यह सामान बरामद हुआ है, उसके खिलाफ नियमों के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की इस कार्रवाई को अवैध कब्जे और अनियमितताओं के खिलाफ सख्त कदम माना जा रहा है, जिससे नगर में अन्य लोगों को भी स्पष्ट संदेश गया है कि नियमों के उल्लंघन पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।
    1
    *पत्रकार बलराम चौधरी*
सिरोही जिले के पिंडवाड़ा नगर में शनिवार को नगर पालिका टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पूर्व पार्षद की फैक्ट्री पर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान पालिका कर्मियों ने झूले, जिम सामग्री और लोहे के फोटो कवर सहित लाखों रुपए का सामान जब्त किया। इस कार्रवाई के बाद पूरे नगर में चर्चाओं का माहौल गर्म हो गया है। स्थानीय लोगों के बीच इस मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं।
नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी योगेश आचार्य ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जिस पूर्व पार्षद की फैक्ट्री से यह सामान बरामद हुआ है, उसके खिलाफ नियमों के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की इस कार्रवाई को अवैध कब्जे और अनियमितताओं के खिलाफ सख्त कदम माना जा रहा है, जिससे नगर में अन्य लोगों को भी स्पष्ट संदेश गया है कि नियमों के उल्लंघन पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।
    user_Reporter Patrakar
    Reporter Patrakar
    Voice of people सिरोही, सिरोही, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • *पत्रकार नरेंद्र सिंह भाटी* *सिरोही* जिले के कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर ने आमजन से सीधी अपील करते हुए साफ कहा है कि जनगणना 2027 को सफल बनाना हर नागरिक की जिम्मेदारी है। *कलेक्टर का सख्त संदेश:* “सही जानकारी दें, देश के विकास में भागीदार बनें!” जनगणना सिर्फ आंकड़ों का खेल नहीं, बल्कि आने वाले वर्षों की योजनाओं, बजट और सुविधाओं की नींव है। अगर जानकारी गलत दी गई, तो विकास की रफ्तार भी प्रभावित हो सकती है। *प्रशासन ने किया अलर्ट:* हर घर तक पहुंचेगी टीम पूछे जाएंगे जरूरी सवाल सहयोग नहीं करने पर हो सकती है परेशानी अब फैसला आपका — जिम्मेदारी निभाएंगे या मौका गंवाएंगे? कलेक्टर ने जनता से अपील की है कि अफवाहों से दूर रहें और जनगणना कर्मियों का पूरा सहयोग करें, ताकि जिले का हर व्यक्ति विकास की मुख्यधारा से जुड़ सके।
    1
    *पत्रकार नरेंद्र सिंह भाटी* 
*सिरोही* जिले के कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर ने आमजन से सीधी अपील करते हुए साफ कहा है कि जनगणना 2027 को सफल बनाना हर नागरिक की जिम्मेदारी है।
*कलेक्टर का सख्त संदेश:*
“सही जानकारी दें, देश के विकास में भागीदार बनें!”
जनगणना सिर्फ आंकड़ों का खेल नहीं, बल्कि आने वाले वर्षों की योजनाओं, बजट और सुविधाओं की नींव है। अगर जानकारी गलत दी गई, तो विकास की रफ्तार भी प्रभावित हो सकती है।
*प्रशासन ने किया अलर्ट:*
हर घर तक पहुंचेगी टीम
पूछे जाएंगे जरूरी सवाल
सहयोग नहीं करने पर हो सकती है परेशानी अब फैसला आपका — जिम्मेदारी निभाएंगे या मौका गंवाएंगे? कलेक्टर ने जनता से अपील की है कि अफवाहों से दूर रहें और जनगणना कर्मियों का पूरा सहयोग करें, ताकि जिले का हर व्यक्ति विकास की मुख्यधारा से जुड़ सके।
    user_Narendra Singh Bhati
    Narendra Singh Bhati
    पत्रकार Sirohi, Rajasthan•
    17 hrs ago
  • गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने के लिए शिवगंज गौ भक्तों द्वारा केरलेश्वर महादेव मंदिर परिसर में प्रातः 10:00 बजे एकत्रीकरण होकर उपखंड कार्यालय तक पहुंचेंगे जहां पर ज्ञापन दिया जाएगा सभी गौ भक्तों से आह्वान है कि ज्यादा से ज्यादा तादाद में पधार कर इस आयोजन को सफल बनावे
    1
    गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने के लिए शिवगंज गौ भक्तों द्वारा केरलेश्वर महादेव मंदिर परिसर में प्रातः 10:00 बजे एकत्रीकरण होकर उपखंड कार्यालय तक पहुंचेंगे जहां पर ज्ञापन दिया जाएगा सभी गौ भक्तों से आह्वान है कि ज्यादा से ज्यादा तादाद में पधार कर इस आयोजन को सफल बनावे
    user_अशोक कुमार माली
    अशोक कुमार माली
    Local News Reporter शिवगंज, सिरोही, राजस्थान•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.