*पिंडवाड़ा में बड़ी कार्रवाई: पूर्व पार्षद की फैक्ट्री पर छापा, लाखों का सामान जब्त* *पत्रकार बलराम चौधरी* सिरोही जिले के पिंडवाड़ा नगर में शनिवार को नगर पालिका टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पूर्व पार्षद की फैक्ट्री पर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान पालिका कर्मियों ने झूले, जिम सामग्री और लोहे के फोटो कवर सहित लाखों रुपए का सामान जब्त किया। इस कार्रवाई के बाद पूरे नगर में चर्चाओं का माहौल गर्म हो गया है। स्थानीय लोगों के बीच इस मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी योगेश आचार्य ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जिस पूर्व पार्षद की फैक्ट्री से यह सामान बरामद हुआ है, उसके खिलाफ नियमों के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की इस कार्रवाई को अवैध कब्जे और अनियमितताओं के खिलाफ सख्त कदम माना जा रहा है, जिससे नगर में अन्य लोगों को भी स्पष्ट संदेश गया है कि नियमों के उल्लंघन पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।
*पिंडवाड़ा में बड़ी कार्रवाई: पूर्व पार्षद की फैक्ट्री पर छापा, लाखों का सामान जब्त* *पत्रकार बलराम चौधरी* सिरोही जिले के पिंडवाड़ा नगर में शनिवार को नगर पालिका टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पूर्व पार्षद की फैक्ट्री पर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान पालिका कर्मियों ने झूले, जिम सामग्री और लोहे के फोटो कवर सहित लाखों रुपए का सामान जब्त किया। इस कार्रवाई के बाद पूरे नगर में चर्चाओं का माहौल गर्म हो गया है। स्थानीय लोगों के बीच इस मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी योगेश आचार्य ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जिस पूर्व पार्षद की फैक्ट्री से यह सामान बरामद हुआ है, उसके खिलाफ नियमों के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की इस कार्रवाई को अवैध कब्जे और अनियमितताओं के खिलाफ सख्त कदम माना जा रहा है, जिससे नगर में अन्य लोगों को भी स्पष्ट संदेश गया है कि नियमों के उल्लंघन पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।
- *पत्रकार नरेंद्र सिंह भाटी* सिरोही जिले के पिंडवाड़ा में शनिवार को नगर पालिका ने जोरदार एक्शन लेते हुए पूर्व पार्षद की फैक्ट्री पर छापा मारकर हड़कंप मचा दिया। कार्रवाई के दौरान टीम ने झूले, जिम उपकरण और लोहे के फोटो कवर सहित लाखों रुपए का सामान जब्त कर लिया। बताया जा रहा है कि यह सामान लंबे समय से फैक्ट्री में रखा हुआ था, जिस पर अब पालिका ने सख्त कदम उठाया है। अचानक हुई इस कार्रवाई से पूरे नगर में सनसनी फैल गई और मामला चर्चा का विषय बन गया। पालिका के अधिशासी अधिकारी योगेश आचार्य ने साफ कहा है कि पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है और नियमों का उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने यह भी संकेत दिए कि आगे और बड़ी कार्रवाई हो सकती है। इस कार्रवाई को लेकर अब कई सवाल खड़े हो रहे हैं—क्या यह सिर्फ शुरुआत है? क्या और भी बड़े खुलासे सामने आएंगे? पिंडवाड़ा में पालिका का यह एक्शन साफ संदेश दे रहा है—अब नियम तोड़ने वालों की खैर नहीं!1
- गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने के लिए शिवगंज गौ भक्तों द्वारा केरलेश्वर महादेव मंदिर परिसर में प्रातः 10:00 बजे एकत्रीकरण होकर उपखंड कार्यालय तक पहुंचेंगे जहां पर ज्ञापन दिया जाएगा सभी गौ भक्तों से आह्वान है कि ज्यादा से ज्यादा तादाद में पधार कर इस आयोजन को सफल बनावे1
- आबूरोड शहर को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ बनाने के उद्देश्य से नगर पालिका ने विशेष स्वच्छता अभियान की शुरुआत की है। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी अनिल झिंगोनिया ने शहरवासियों के नाम संदेश जारी कर स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल नगर पालिका या प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक का कर्तव्य है। यदि सभी लोग अपने घर, गली, मोहल्ले और आसपास के क्षेत्रों में नियमित सफाई रखें, तो शहर को आदर्श और आकर्षक बनाया जा सकता है। अधिशासी अधिकारी ने नागरिकों से आग्रह किया कि कचरा इधर-उधर फेंकने के बजाय निर्धारित स्थानों और डस्टबिन में ही डालें। खुले में कचरा डालने से शहर की सुंदरता प्रभावित होती है और बीमारियों के फैलने का खतरा भी बढ़ जाता है। नगर पालिका ने विशेष रूप से दुकानदारों और व्यापारियों से अपील की है कि वे अपने प्रतिष्ठानों के सामने साफ-सफाई रखें तथा कचरा सड़कों पर न फैलाएं। बाजार क्षेत्र में गंदगी से आमजन को परेशानी होती है और शहर की छवि भी खराब होती है। पालिका प्रशासन ने कहा कि स्वच्छ वातावरण ही स्वस्थ जीवन की आधारशिला है। यदि हर नागरिक छोटा-सा योगदान दे, तो पूरे शहर में बड़ा बदलाव लाया जा सकता है।1
- जालौर शहर में शनिवार को दोपहर में करीब 12:30 बजे के आसपास तापमान 38 डिग्री तक रहा जिसके चलते गर्मी बहुत तेज धूप के कारण शहर वासी परेशान नजर आए दोपहर में शहर के प्रमुख सड़क मार्ग चौराहे पर सन्नाटा नजर आया गर्मी से राहत पाने के लिए जूस की दुकान पर लोगों की भारी भीड़ नजर आई2
- दी पाली सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक की सादड़ी शाखा के प्रबंधक योगेंद्रसिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई ग्राम सेवा सहकारी समिति ढालोप के अध्यक्ष भरतकुमार के साथ नकद भुगतान लेनदेन से इनकार करने और दुर्व्यवहार का वीडियो वायरल होने के बाद की गई। बैंक के प्रबंध निदेशक प्रशांत कल्ला ने निलंबन के आदेश जारी किए।1
- “हमारा जुंजाणी-स्वच्छ जुंजाणी” सिर्फ बोर्ड तक सीमित! अंबार में बदला कचरा, लाखों का बजट सवालों के घेरे में भीनमाल (विक्रम राठी) भीनमाल पंचायत समिति की ग्राम पंचायत जुंजाणी में स्वच्छता व्यवस्था की हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। एक ओर जहां गांव में "हमारा जुंजाणी" “स्वच्छ जुंजाणी” के बड़े-बड़े बोर्ड लगाकर स्वच्छता के दावे किए जा रहे हैं, वहीं उन्हीं बोर्डों के आसपास कचरे और पॉलीथिन के ढेर लगे हुए नजर आ रहे हैं। यह दृश्य न केवल स्वच्छता अभियान की पोल खोलता है, बल्कि जिम्मेदारों की कार्यशैली पर भी गंभीर सवाल खड़े करता है। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत द्वारा घर-घर कचरा संग्रहण के नाम पर हर साल लाखों रुपए का बजट उठाया जा रहा है, लेकिन जमीनी स्तर पर स्थिति बदतर बनी हुई है। कचरा संग्रहण की व्यवस्था कागजों में तो सक्रिय दिखाई देती है, मगर हकीकत में गांव की गलियों और सार्वजनिक स्थानों पर कचरे के ढेर आम बात बन चुके हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नियमित रूप से कचरा उठाने की व्यवस्था नहीं है, जिससे गंदगी बढ़ती जा रही है और बीमारी फैलने का खतरा भी बना हुआ है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि जिस स्थान पर “स्वच्छता” का संदेश देने वाला बोर्ड लगा है, वहीं सबसे ज्यादा गंदगी फैली हुई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच करवाई जाए और कचरा संग्रहण के नाम पर खर्च किए जा रहे बजट का हिसाब सार्वजनिक किया जाए। साथ ही, जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि स्वच्छता अभियान सिर्फ कागजों तक सीमित न रहे, बल्कि धरातल पर भी नजर आए।2
- *पत्रकार बलराम चौधरी* सिरोही जिले के पिंडवाड़ा नगर में शनिवार को नगर पालिका टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पूर्व पार्षद की फैक्ट्री पर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान पालिका कर्मियों ने झूले, जिम सामग्री और लोहे के फोटो कवर सहित लाखों रुपए का सामान जब्त किया। इस कार्रवाई के बाद पूरे नगर में चर्चाओं का माहौल गर्म हो गया है। स्थानीय लोगों के बीच इस मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी योगेश आचार्य ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जिस पूर्व पार्षद की फैक्ट्री से यह सामान बरामद हुआ है, उसके खिलाफ नियमों के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की इस कार्रवाई को अवैध कब्जे और अनियमितताओं के खिलाफ सख्त कदम माना जा रहा है, जिससे नगर में अन्य लोगों को भी स्पष्ट संदेश गया है कि नियमों के उल्लंघन पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।1
- *पत्रकार नरेंद्र सिंह भाटी* *सिरोही* जिले के कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर ने आमजन से सीधी अपील करते हुए साफ कहा है कि जनगणना 2027 को सफल बनाना हर नागरिक की जिम्मेदारी है। *कलेक्टर का सख्त संदेश:* “सही जानकारी दें, देश के विकास में भागीदार बनें!” जनगणना सिर्फ आंकड़ों का खेल नहीं, बल्कि आने वाले वर्षों की योजनाओं, बजट और सुविधाओं की नींव है। अगर जानकारी गलत दी गई, तो विकास की रफ्तार भी प्रभावित हो सकती है। *प्रशासन ने किया अलर्ट:* हर घर तक पहुंचेगी टीम पूछे जाएंगे जरूरी सवाल सहयोग नहीं करने पर हो सकती है परेशानी अब फैसला आपका — जिम्मेदारी निभाएंगे या मौका गंवाएंगे? कलेक्टर ने जनता से अपील की है कि अफवाहों से दूर रहें और जनगणना कर्मियों का पूरा सहयोग करें, ताकि जिले का हर व्यक्ति विकास की मुख्यधारा से जुड़ सके।1
- *जय गौ माता* शिवनगरी शिवगंज की पुण्य, पावन धरा पर बिराजमान समस्त साधु संतों के आशीर्वाद से *गौ सम्मान आह्वान अभियान* का समर्थन करते हुए समस्त देशवासियों एवं गौ भक्तों से विनम्र निवेदन: *27 अप्रैल 2026, सोमवार* को आपको बड़ी तादाद में एकत्रित होकर अपने-अपने *तहसील स्तर* पर पहुंचकर माननीय प्रधानमंत्री,राष्ट्रपति जी,राज्यपाल,मुख्यमंत्री के नाम प्रार्थना पत्र सौंपना है। *सिरोही में प्रातः 10 बजे कलेश्वर महादेव मंदिर छावनी सर्कल से उपखंड कार्यालय, शिवगंज तक विशाल शांतिपूर्ण रैली के रूप में* आपकी उपस्थिति भारत वर्ष में गो माता को गो वध से मुक्ति और उचित सम्मान दिला सकती है। *हमारा निवेदन :* 1. *गौ माता को राष्ट्र माता* का दर्जा दिया जाए 2. संपूर्ण भारत में *गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध* लगे। 3. केंद्र सरकार गौ माता की *सेवा, सुरक्षा और सम्मान* सुनिश्चित करे। गौ माता केवल पशु नहीं, हमारी संस्कृति, अर्थव्यवस्था और आस्था की जननी हैं। इनकी रक्षा हमारा परम धर्म है। एकजुट होकर 27 अप्रैल 2026 को शिवगंज तहसील चलो, गौ माता के सम्मान में आवाज बुलंद करो। *एक कदम गौ माता के नाम* अपने जीवन के सिर्फ 2 घंटे का समय गो माता के लिए निकाले।अन्यथा गो माता की जय बोलना सार्थक नहीं रहेगा। *गौ रक्षा, राष्ट्र रक्षा* *निवेदक: गो सम्मान आव्हान अभियान समिति शिवगंज।* *जब गो माता ही नहीं बचेगी तो चारा किसे खिलाओगे,सेवा किसकी कर सकोगे।इसलिए आओ हम सब मिलकर *कटती,तड़पती,मरती गो माता के प्राण बचाने के लिए इस अभियान का हिस्सा बने।*4