logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

5 लाख का जीरा और एक कत्ल लूट की झूठी साजिश रचने वाला पड़ोसी गिरफ्तार, पुलिस ने 48 घंटे में सुलझाई गुत्थी। राजस्थान के जैसलमेर से एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है। जहाँ एक तरफ सरहद पर सुरक्षा का पहरा है, वहीं दूसरी तरफ मानवीय संवेदनाएं इस कदर गिर गईं कि महज लूट के लालच में एक पड़ोसी ने अपनी ही पड़ोसन की बेरहमी से हत्या कर दी। झिंझनियाली थाना क्षेत्र में एक ढाणी के अंदर सो रही महिला को टोपीदार बंदूक से मौत के घाट उतार दिया गया। लेकिन जैसलमेर पुलिस की मुस्तैदी ने मुल्जिम के 'परफेक्ट मर्डर' के प्लान को 48 घंटों में ही ध्वस्त कर दिया। बता दे कि घटना 21 अप्रैल की है। जोगीदास गांव की सरहद पर स्थित एक ढाणी में हथूदेवी नाम की महिला अकेली थी। उसका पति अमराराम एक शादी समारोह में शामिल होने गांव गया हुआ था। उसे क्या पता था कि पीछे से उसकी पत्नी की जान पर आफत आने वाली है। जब अमराराम शादी से लौटा, तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। कमरे के अंदर चारपाई पर उसकी पत्नी का लहूलुहान शव पड़ा था। चेहरा और आंखें बुरी तरह क्षतिग्रस्त थीं। घर से जीरे की बोरियां, पैसे और ट्रैक्टर गायब था। पहली नजर में यह मामला लूट और हत्या का लग रहा था।

12 hrs ago
user_Chandrabhan Solanki Journalist
Chandrabhan Solanki Journalist
Local News Reporter जैसलमेर, जैसलमेर, राजस्थान•
12 hrs ago

5 लाख का जीरा और एक कत्ल लूट की झूठी साजिश रचने वाला पड़ोसी गिरफ्तार, पुलिस ने 48 घंटे में सुलझाई गुत्थी। राजस्थान के जैसलमेर से एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है। जहाँ एक तरफ सरहद पर सुरक्षा का पहरा है, वहीं दूसरी तरफ मानवीय संवेदनाएं इस कदर गिर गईं कि महज लूट के लालच में एक पड़ोसी ने अपनी ही पड़ोसन की बेरहमी से हत्या कर दी। झिंझनियाली थाना क्षेत्र में एक ढाणी के अंदर सो रही महिला को टोपीदार बंदूक से मौत के घाट उतार दिया गया। लेकिन जैसलमेर पुलिस की मुस्तैदी ने मुल्जिम के 'परफेक्ट मर्डर' के प्लान को 48 घंटों में ही ध्वस्त कर दिया। बता दे कि घटना 21 अप्रैल की है। जोगीदास गांव की सरहद पर स्थित एक ढाणी में हथूदेवी नाम की महिला अकेली थी। उसका पति अमराराम एक शादी समारोह में शामिल होने गांव गया हुआ था। उसे क्या पता था कि पीछे से उसकी पत्नी की जान पर आफत आने वाली है। जब अमराराम शादी से लौटा, तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। कमरे के अंदर चारपाई पर उसकी पत्नी का लहूलुहान शव पड़ा था। चेहरा और आंखें बुरी तरह क्षतिग्रस्त थीं। घर से जीरे की बोरियां, पैसे और ट्रैक्टर गायब था। पहली नजर में यह मामला लूट और हत्या का लग रहा था।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • बाड़मेर
    1
    बाड़मेर
    user_@sawai parihar 🆔 youtub chena
    @sawai parihar 🆔 youtub chena
    Taxi Driver बाड़मेर ग्रामीण, बाड़मेर, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • होडू लाइन पर अचानक लगी आग,ग्रामीणों ने करवाई सप्लाई बंद बायतु होडू लाइन पर अचानक आग लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने जानकारी देते हुए बताया कि इस तेज गर्मी के कारण व तेज आंधी के कारण विधुत तार आपस मे टकराने से आग पकड़ ली। वही बताया कि आग की लपटें देखकर ग्रामीणों ने विधुत विभाग के कर्मचारियों को सूचना दी। वही इस दौरान विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने तुरंत प्रभाव से विधुत सप्लाई बंद की। वही विधुत विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर आकर कार्य सुचारू रूप से करवाने को लेकर प्रयासरत है।
    1
    होडू लाइन पर अचानक लगी आग,ग्रामीणों ने करवाई सप्लाई बंद 
बायतु 
होडू लाइन पर अचानक आग लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने जानकारी देते हुए बताया कि इस तेज गर्मी के कारण व तेज आंधी के कारण विधुत तार आपस मे टकराने से आग पकड़ ली। वही बताया कि आग की लपटें देखकर ग्रामीणों ने विधुत विभाग के कर्मचारियों को सूचना दी। वही इस दौरान विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने तुरंत प्रभाव से विधुत सप्लाई बंद की। वही विधुत विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर आकर कार्य सुचारू रूप से करवाने को लेकर प्रयासरत है।
    user_Ghamanda Ram
    Ghamanda Ram
    पत्रकार बायतू, बाड़मेर, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • शेरगढ़। क्षेत्र में ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां अज्ञात बदमाशों ने सोने की चेन के नाम पर नकली चेन देकर एक व्यक्ति से 3 लाख रुपए ऐंठ लिए। मामले को लेकर शेरगढ़ थाने में प्रकरण दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। थाना अधिकारी बुद्धाराम के अनुसार छायण पोकरण हाल निवासी बालेसर, मूलचंद पुत्र भगवानराम ब्राह्मण ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में बताया कि वह पिछले करीब 18 वर्षों से बालेसर में पुराना बस स्टैंड पर सब्जी का ठेला लगाकर गुजर-बसर कर रहा है। करीब एक सप्ताह पहले दो अज्ञात व्यक्ति उसके पास आए और बातचीत के दौरान उन्होंने अपने पास सोने की चेन होने तथा उसे बेचने की बात कही। विश्वास दिलाने के लिए उन्होंने चेन का एक छोटा टुकड़ा मूलचंद को दिया, जिसे उसने सुनार को दिखाया तो वह असली निकला। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच चेन का सौदा 3 लाख रुपए में तय हो गया। आरोपियों ने चेन शेरगढ़ में देने की बात कही। तय कार्यक्रम के अनुसार 18 अप्रैल को मूलचंद अपने बेटे के साथ शेरगढ़ पहुंचा, जहां दोनों अज्ञात व्यक्तियों ने उससे 3 लाख रुपए लेकर चेन थमा दी और मौके से फरार हो गए। बाद में जब चेन को सुनार को दिखाया गया तो वह नकली पाई गई। पीड़ित ने आरोपियों से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उनके मोबाइल फोन स्विच ऑफ मिले। काफी खोजबीन के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं लग पाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
    2
    शेरगढ़। क्षेत्र में ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां अज्ञात बदमाशों ने सोने की चेन के नाम पर नकली चेन देकर एक व्यक्ति से 3 लाख रुपए ऐंठ लिए। मामले को लेकर शेरगढ़ थाने में प्रकरण दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
थाना अधिकारी बुद्धाराम के अनुसार छायण पोकरण हाल निवासी बालेसर, मूलचंद पुत्र भगवानराम ब्राह्मण ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में बताया कि वह पिछले करीब 18 वर्षों से बालेसर में पुराना बस स्टैंड पर सब्जी का ठेला लगाकर गुजर-बसर कर रहा है।
करीब एक सप्ताह पहले दो अज्ञात व्यक्ति उसके पास आए और बातचीत के दौरान उन्होंने अपने पास सोने की चेन होने तथा उसे बेचने की बात कही। विश्वास दिलाने के लिए उन्होंने चेन का एक छोटा टुकड़ा मूलचंद को दिया, जिसे उसने सुनार को दिखाया तो वह असली निकला। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच चेन का सौदा 3 लाख रुपए में तय हो गया।
आरोपियों ने चेन शेरगढ़ में देने की बात कही। तय कार्यक्रम के अनुसार 18 अप्रैल को मूलचंद अपने बेटे के साथ शेरगढ़ पहुंचा, जहां दोनों अज्ञात व्यक्तियों ने उससे 3 लाख रुपए लेकर चेन थमा दी और मौके से फरार हो गए। बाद में जब चेन को सुनार को दिखाया गया तो वह नकली पाई गई।
पीड़ित ने आरोपियों से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उनके मोबाइल फोन स्विच ऑफ मिले। काफी खोजबीन के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं लग पाया।
पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
    user_विक्रमसिंह चौहान
    विक्रमसिंह चौहान
    Local News Reporter शेरगढ़, जोधपुर, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • हारे का सहारा खाटू श्याम हमारा
    1
    हारे का सहारा खाटू श्याम हमारा
    user_तिलोकाराम गोदारा जिला अध्यक्ष
    तिलोकाराम गोदारा जिला अध्यक्ष
    Social worker लोहावट, जोधपुर, राजस्थान•
    40 min ago
  • सेवा समर्पण की और वीर केंद्र के बढ़ते कदम क्लब सदस्यों के परिवार की हर छोटी छोटी ख़ुशियाँ गौ माता की सेवा सुश्रुषा करके मनायी जाती हैं। जिसमें क्लब अध्यक्ष रेखा पी.डोसी चोपड़ा, अरुणा जैन, मानव सेवा समिति के अध्यक्ष हीरालाल प्रजापत, भंवरलाल भंडारी आदि सदस्य उपस्थित थे।
    2
    सेवा समर्पण की और वीर केंद्र के बढ़ते कदम क्लब सदस्यों के परिवार की हर छोटी छोटी ख़ुशियाँ गौ माता की सेवा सुश्रुषा करके मनायी जाती हैं। जिसमें क्लब अध्यक्ष रेखा पी.डोसी चोपड़ा, अरुणा जैन,
मानव सेवा समिति के अध्यक्ष हीरालाल प्रजापत, भंवरलाल भंडारी  आदि सदस्य उपस्थित थे।
    user_Pukhraj soni
    Pukhraj soni
    पत्रकार पचपदरा, बाड़मेर, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • Hanuman Beniwal 💪💯🙏🔰👍💯
    1
    Hanuman Beniwal 💪💯🙏🔰👍💯
    user_Seetaram
    Seetaram
    Farmer बज्जू, बीकानेर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • फलोदी
    1
    फलोदी
    user_@sawai parihar 🆔 youtub chena
    @sawai parihar 🆔 youtub chena
    Taxi Driver बाड़मेर ग्रामीण, बाड़मेर, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • सऊओ की ढाणी में हाईटेंशन लाइन कार्य को लेकर तनाव, बिना मुआवजा किसानों की जमीन पर काम शुरू करने का आरोप बायतु सऊओ की ढाणी क्षेत्र में हाईटेंशन विद्युत लाइन के कार्य को लेकर किसानों और प्रशासन के बीच विवाद गहरा गया। ग्रामीणों का आरोप है कि बिना उचित मुआवजा दिए ही प्रशासन की मौजूदगी में जबरन लाइन का कार्य शुरू करवाया जा रहा है। स्थिति तनावपूर्ण होने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास जारी है। किसानों का कहना है कि जब तक उचित मुआवजा नहीं दिया जाएगा, तब तक वे अपनी जमीन पर कार्य नहीं होने देंगे। ग्रामीणों ने प्रशासन पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी वर्षों पुरानी कृषि भूमि पर बिना सहमति कार्य करवाना अन्याय है। वहीं प्रशासनिक अधिकारी ग्रामीणों को समझाइश देकर समाधान निकालने की कोशिश में जुटे हैं। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हैं, जिससे माहौल गरमाया हुआ है। फिलहाल पुलिस और प्रशासन स्थिति को शांतिपूर्वक संभालने का प्रयास कर रहे हैं।
    1
    सऊओ की ढाणी में हाईटेंशन लाइन कार्य को लेकर तनाव,
बिना मुआवजा किसानों की जमीन पर काम शुरू करने का आरोप 
बायतु 
सऊओ की ढाणी क्षेत्र में हाईटेंशन विद्युत लाइन के कार्य को लेकर किसानों और प्रशासन के बीच विवाद गहरा गया। ग्रामीणों का आरोप है कि बिना उचित मुआवजा दिए ही प्रशासन की मौजूदगी में जबरन लाइन का कार्य शुरू करवाया जा रहा है। स्थिति तनावपूर्ण होने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास जारी है। किसानों का कहना है कि जब तक उचित मुआवजा नहीं दिया जाएगा, तब तक वे अपनी जमीन पर कार्य नहीं होने देंगे। ग्रामीणों ने प्रशासन पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी वर्षों पुरानी कृषि भूमि पर बिना सहमति कार्य करवाना अन्याय है। वहीं प्रशासनिक अधिकारी ग्रामीणों को समझाइश देकर समाधान निकालने की कोशिश में जुटे हैं। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हैं, जिससे माहौल गरमाया हुआ है। फिलहाल पुलिस और प्रशासन स्थिति को शांतिपूर्वक संभालने का प्रयास कर रहे हैं।
    user_Ghamanda Ram
    Ghamanda Ram
    पत्रकार बायतू, बाड़मेर, राजस्थान•
    21 hrs ago
  • शेरगढ़ उपखंड क्षेत्र में शनिवार शाम करीब 4 बजे अचानक मौसम ने करवट ले ली। दिनभर भीषण गर्मी और तेज धूप से परेशान लोगों को उस समय राहत मिली, जब अचानक तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। गरज-चमक के साथ हुई यह बारिश करीब 15 मिनट तक जारी रही। अचानक बदले मौसम के चलते जहां एक ओर लोगों ने राहत की सांस ली, वहीं तेज हवा के कारण कुछ स्थानों पर अस्थायी अव्यवस्थाएं भी देखने को मिलीं। दिनभर तापमान अधिक रहने से हालात काफी खराब थे, लेकिन शाम को आई बारिश ने गर्मी से कुछ हद तक राहत दिलाई। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में भी मौसम इसी तरह बदलता रह सकता है। गर्मी के साथ-साथ आंधी और बारिश की संभावना बनी हुई है। फिलहाल क्षेत्र में मौसम का मिजाज अस्थिर बना हुआ है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
    1
    शेरगढ़ उपखंड क्षेत्र में शनिवार शाम करीब 4 बजे अचानक मौसम ने करवट ले ली। दिनभर भीषण गर्मी और तेज धूप से परेशान लोगों को उस समय राहत मिली, जब अचानक तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। गरज-चमक के साथ हुई यह बारिश करीब 15 मिनट तक जारी रही।
अचानक बदले मौसम के चलते जहां एक ओर लोगों ने राहत की सांस ली, वहीं तेज हवा के कारण कुछ स्थानों पर अस्थायी अव्यवस्थाएं भी देखने को मिलीं। दिनभर तापमान अधिक रहने से हालात काफी खराब थे, लेकिन शाम को आई बारिश ने गर्मी से कुछ हद तक राहत दिलाई।
मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में भी मौसम इसी तरह बदलता रह सकता है। गर्मी के साथ-साथ आंधी और बारिश की संभावना बनी हुई है। फिलहाल क्षेत्र में मौसम का मिजाज अस्थिर बना हुआ है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
    user_विक्रमसिंह चौहान
    विक्रमसिंह चौहान
    Local News Reporter शेरगढ़, जोधपुर, राजस्थान•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.