logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

फलोदी सेतरावा CHC में नंगी तलवार के साथ घुसा युवक, अस्पताल सुरक्षा पर उठे सवाल | Video Viral आजकल अस्पताल भी सुरक्षित नहीं! सेतरावा CHC में एक युवक नंगी तलवार लेकर घुस गया। 21 अप्रैल का बताया जा रहा यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। घटना से मरीजों और परिजनों में दहशत फैल गई। CCTV में पूरी घटना कैद होने के बावजूद अस्पताल प्रबंधन की ओर से अब तक कोई पुलिस शिकायत दर्ज नहीं कराई गई। इससे सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। हालांकि वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इस घटना ने अस्पतालों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

8 hrs ago
user_Sachin vyas
Sachin vyas
Journalist फलोदी, जोधपुर, राजस्थान•
8 hrs ago

फलोदी सेतरावा CHC में नंगी तलवार के साथ घुसा युवक, अस्पताल सुरक्षा पर उठे सवाल | Video Viral आजकल अस्पताल भी सुरक्षित नहीं! सेतरावा CHC में एक युवक नंगी तलवार लेकर घुस गया। 21 अप्रैल का बताया जा रहा यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। घटना से मरीजों और परिजनों में दहशत फैल गई। CCTV में पूरी घटना कैद होने के बावजूद अस्पताल प्रबंधन की ओर से अब तक कोई पुलिस शिकायत दर्ज नहीं कराई गई। इससे सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। हालांकि वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इस घटना ने अस्पतालों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • आजकल अस्पताल भी सुरक्षित नहीं! सेतरावा CHC में एक युवक नंगी तलवार लेकर घुस गया। 21 अप्रैल का बताया जा रहा यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। घटना से मरीजों और परिजनों में दहशत फैल गई। CCTV में पूरी घटना कैद होने के बावजूद अस्पताल प्रबंधन की ओर से अब तक कोई पुलिस शिकायत दर्ज नहीं कराई गई। इससे सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। हालांकि वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इस घटना ने अस्पतालों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।
    1
    आजकल अस्पताल भी सुरक्षित नहीं!
सेतरावा CHC में एक युवक नंगी तलवार लेकर घुस गया। 21 अप्रैल का बताया जा रहा यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। घटना से मरीजों और परिजनों में दहशत फैल गई।
CCTV में पूरी घटना कैद होने के बावजूद अस्पताल प्रबंधन की ओर से अब तक कोई पुलिस शिकायत दर्ज नहीं कराई गई। इससे सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
बताया जा रहा है कि आरोपी के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। हालांकि वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इस घटना ने अस्पतालों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।
    user_Sachin vyas
    Sachin vyas
    Journalist फलोदी, जोधपुर, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • कुचामन सिटी
    1
    कुचामन सिटी
    user_तिलोकाराम गोदारा जिला अध्यक्ष
    तिलोकाराम गोदारा जिला अध्यक्ष
    Social worker लोहावट, जोधपुर, राजस्थान•
    18 hrs ago
  • कलकत्ता हाईकोर्ट ने पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले चुनाव आयोग के 48 घंटे के बाइक बैन को रद्द कर दिया। अदालत ने कहा कि आम लोगों की आवाजाही पर पूर्ण प्रतिबंध उचित नहीं है। हालांकि मतदान के दिन पिलियन राइडिंग पर सीमित रोक जारी रहेगी। इस फैसले से जनता को राहत मिली है और चुनावी सुरक्षा व नागरिक स्वतंत्रता के बीच संतुलन पर बहस तेज हो गई है। बंगाल चुनाव से पहले बड़ा फैसला! हाईकोर्ट ने बदला EC का आदेश Calcutta HC Action: बाइक बैन पर बड़ा यू-टर्न, जनता को राहत West Bengal Elections: कोर्ट बनाम चुनाव आयोग, क्या बदला?
    1
    कलकत्ता हाईकोर्ट ने पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले चुनाव आयोग के 48 घंटे के बाइक बैन को रद्द कर दिया। अदालत ने कहा कि आम लोगों की आवाजाही पर पूर्ण प्रतिबंध उचित नहीं है। हालांकि मतदान के दिन पिलियन राइडिंग पर सीमित रोक जारी रहेगी। इस फैसले से जनता को राहत मिली है और चुनावी सुरक्षा व नागरिक स्वतंत्रता के बीच संतुलन पर बहस तेज हो गई है।
बंगाल चुनाव से पहले बड़ा फैसला! हाईकोर्ट ने बदला EC का आदेश
Calcutta HC Action: बाइक बैन पर बड़ा यू-टर्न, जनता को राहत
West Bengal Elections: कोर्ट बनाम चुनाव आयोग, क्या बदला?
    user_Omprakash Prajapat
    Omprakash Prajapat
    बापिणी, जोधपुर, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • शेरगढ़। क्षेत्र में ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां अज्ञात बदमाशों ने सोने की चेन के नाम पर नकली चेन देकर एक व्यक्ति से 3 लाख रुपए ऐंठ लिए। मामले को लेकर शेरगढ़ थाने में प्रकरण दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। थाना अधिकारी बुद्धाराम के अनुसार छायण पोकरण हाल निवासी बालेसर, मूलचंद पुत्र भगवानराम ब्राह्मण ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में बताया कि वह पिछले करीब 18 वर्षों से बालेसर में पुराना बस स्टैंड पर सब्जी का ठेला लगाकर गुजर-बसर कर रहा है। करीब एक सप्ताह पहले दो अज्ञात व्यक्ति उसके पास आए और बातचीत के दौरान उन्होंने अपने पास सोने की चेन होने तथा उसे बेचने की बात कही। विश्वास दिलाने के लिए उन्होंने चेन का एक छोटा टुकड़ा मूलचंद को दिया, जिसे उसने सुनार को दिखाया तो वह असली निकला। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच चेन का सौदा 3 लाख रुपए में तय हो गया। आरोपियों ने चेन शेरगढ़ में देने की बात कही। तय कार्यक्रम के अनुसार 18 अप्रैल को मूलचंद अपने बेटे के साथ शेरगढ़ पहुंचा, जहां दोनों अज्ञात व्यक्तियों ने उससे 3 लाख रुपए लेकर चेन थमा दी और मौके से फरार हो गए। बाद में जब चेन को सुनार को दिखाया गया तो वह नकली पाई गई। पीड़ित ने आरोपियों से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उनके मोबाइल फोन स्विच ऑफ मिले। काफी खोजबीन के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं लग पाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
    2
    शेरगढ़। क्षेत्र में ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां अज्ञात बदमाशों ने सोने की चेन के नाम पर नकली चेन देकर एक व्यक्ति से 3 लाख रुपए ऐंठ लिए। मामले को लेकर शेरगढ़ थाने में प्रकरण दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
थाना अधिकारी बुद्धाराम के अनुसार छायण पोकरण हाल निवासी बालेसर, मूलचंद पुत्र भगवानराम ब्राह्मण ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में बताया कि वह पिछले करीब 18 वर्षों से बालेसर में पुराना बस स्टैंड पर सब्जी का ठेला लगाकर गुजर-बसर कर रहा है।
करीब एक सप्ताह पहले दो अज्ञात व्यक्ति उसके पास आए और बातचीत के दौरान उन्होंने अपने पास सोने की चेन होने तथा उसे बेचने की बात कही। विश्वास दिलाने के लिए उन्होंने चेन का एक छोटा टुकड़ा मूलचंद को दिया, जिसे उसने सुनार को दिखाया तो वह असली निकला। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच चेन का सौदा 3 लाख रुपए में तय हो गया।
आरोपियों ने चेन शेरगढ़ में देने की बात कही। तय कार्यक्रम के अनुसार 18 अप्रैल को मूलचंद अपने बेटे के साथ शेरगढ़ पहुंचा, जहां दोनों अज्ञात व्यक्तियों ने उससे 3 लाख रुपए लेकर चेन थमा दी और मौके से फरार हो गए। बाद में जब चेन को सुनार को दिखाया गया तो वह नकली पाई गई।
पीड़ित ने आरोपियों से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उनके मोबाइल फोन स्विच ऑफ मिले। काफी खोजबीन के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं लग पाया।
पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
    user_विक्रमसिंह चौहान
    विक्रमसिंह चौहान
    Local News Reporter शेरगढ़, जोधपुर, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • सीकर के सांसद कामरेड अमराराम ने लोकसभा में राजस्थान के लाखों परिवारों की पीड़ा और डर को बेबाकी से रखा है , नेशनल High ways के 75 75 मीटर के दायरे में आने वाले बने मकानों , स्कूलों ,होटलों और दुकानों को तोड़ने के लिए दिए जा रहे हाइ कोर्ट नोटिस पर गहरी चिंता व्यक्त की
    1
    सीकर के सांसद कामरेड अमराराम ने लोकसभा में राजस्थान के लाखों परिवारों की पीड़ा और डर को बेबाकी से रखा है , नेशनल High ways के 75 75 मीटर के दायरे में आने वाले बने मकानों , स्कूलों ,होटलों और दुकानों को तोड़ने के लिए दिए जा रहे हाइ कोर्ट नोटिस पर गहरी चिंता व्यक्त की
    user_Unknown journalist
    Unknown journalist
    Farmer टिनवारी, जोधपुर, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • bikaner news
    1
    bikaner news
    user_Seetaram
    Seetaram
    Farmer बज्जू, बीकानेर, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • Post by Bhanwar Lal Beniwal
    1
    Post by Bhanwar Lal Beniwal
    user_Bhanwar Lal Beniwal
    Bhanwar Lal Beniwal
    Farmer खींवसर, नागौर, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • रोड़वेज बस स्टैंड फलौदी में ’एयर स्ट्राइक' की सूचना पर सिविल डिफेंस, एनडीआरफ का मॉक ड्रिल, रेस्क्यू टीम ने किया त्वरित रिस्पॉन्स आपदा की स्थिति में समन्वित कार्य प्रणाली और विभागीय तत्परता का किया गया मूल्यांकन फलौदी, 24 अप्रैल। जिला प्रशासन द्वारा शुक्रवार को रोड़वेज बस स्टैंड फलौदी में सिविल डिफेंस के तहत आपातकालीन मॉक ड्रिल का अभ्यास किया गया। यह अभ्यास "एयर स्ट्राइक" की सूचना पर किया गया, जिसमें राहत एवं बचाव कार्यों की विभागीय प्रतिक्रिया और समन्वय की वास्तविक स्थिति का आकलन किया गया। जैसे ही एयर स्ट्राइक की सूचना मिली, सभी संबंधित विभागों को तत्काल सूचित किया गया। जिला कलक्टर अंकित कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक सतनाम सिंह सहित अन्य अधिकारी सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंच गए। साथ ही सिविल डिफेंस दल, एनडीआरफ, स्काउट,फायर ब्रिगेड, पुलिस, चिकित्सा, बिजली सहित अन्य विभागों की टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं और अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन शुरू किया। फायर ब्रिगेड द्वारा आग पर काबू पाने की कार्रवाई की गई, जबकि चिकित्सा विभाग की टीमों ने घायलों को प्राथमिक उपचार प्रदान कर एम्बुलेंस के माध्यम से उन्हें जिला अस्पताल पहुँचाया। आपदा प्रबंधन की टीम ने फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के साथ-साथ सभी स्थानों की गहन तलाशी ली ताकि कोई व्यक्ति घायल अवस्था में पीछे न रह जाए। जिला कलक्टर ने कहा कि आपदा कभी पूर्व सूचना देकर नहीं आती, ऐसे में सभी विभागों को तत्पर, सजग और समन्वित रहना आवश्यक है। उन्होंने सभी संबंधित विभागों के समन्वय और तत्परता की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरह की मॉकड्रिल से किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने की हमारी क्षमता बढ़ती है। जिला पुलिस अधीक्षक ने कहा कि यह मॉकड्रिल स्टैंड पर हवाई हमले की स्थिति में मौके पर राहत एवं बचाव कार्य, घायलों को त्वरित रूप से अस्पताल पहुंचाने और अस्पताल की आपातकालीन व्यवस्थाओं की तैयारियों का जायजा लेने के उद्देश्य से की गई। रेस्पॉन्स समय के अनुसार सभी का मूल्यांकन भी किया जाएगा। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बृजराज सिंह चारण, एसीईओ गौतम चौधरी, उपखंड अधिकारी पूजा चौधरी ,तहसीलदार विशन सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहें।
    1
    रोड़वेज बस स्टैंड फलौदी में ’एयर स्ट्राइक' की सूचना पर सिविल डिफेंस, एनडीआरफ का मॉक ड्रिल, रेस्क्यू टीम ने किया त्वरित रिस्पॉन्स
आपदा की स्थिति में समन्वित कार्य प्रणाली और विभागीय तत्परता का किया गया मूल्यांकन
फलौदी, 24 अप्रैल।  जिला प्रशासन द्वारा शुक्रवार को रोड़वेज बस स्टैंड फलौदी में सिविल डिफेंस के तहत आपातकालीन मॉक ड्रिल का अभ्यास  किया गया। यह अभ्यास "एयर स्ट्राइक" की सूचना पर किया गया, जिसमें राहत एवं बचाव कार्यों की विभागीय प्रतिक्रिया और समन्वय की वास्तविक स्थिति का आकलन किया गया। जैसे ही एयर स्ट्राइक की सूचना मिली, सभी संबंधित विभागों को तत्काल सूचित किया गया।
जिला कलक्टर अंकित कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक सतनाम सिंह सहित अन्य अधिकारी सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंच गए। साथ ही  सिविल डिफेंस दल, एनडीआरफ, स्काउट,फायर ब्रिगेड, पुलिस, चिकित्सा, बिजली सहित अन्य विभागों की टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं और अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन शुरू किया। 
फायर ब्रिगेड द्वारा आग पर काबू पाने की कार्रवाई की गई, जबकि चिकित्सा विभाग की टीमों ने घायलों को प्राथमिक उपचार प्रदान कर एम्बुलेंस के माध्यम से उन्हें जिला अस्पताल पहुँचाया। आपदा प्रबंधन की टीम ने फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के साथ-साथ सभी स्थानों की गहन तलाशी ली ताकि कोई व्यक्ति घायल अवस्था में पीछे न रह जाए। 
जिला कलक्टर ने कहा कि आपदा कभी पूर्व सूचना देकर नहीं आती, ऐसे में सभी विभागों को तत्पर, सजग और समन्वित रहना आवश्यक है। उन्होंने सभी संबंधित विभागों के समन्वय और तत्परता की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरह की मॉकड्रिल से किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने की हमारी क्षमता बढ़ती है।
जिला पुलिस अधीक्षक ने कहा कि यह मॉकड्रिल स्टैंड पर  हवाई हमले की स्थिति में मौके पर राहत एवं बचाव कार्य, घायलों को त्वरित रूप से अस्पताल पहुंचाने और अस्पताल की आपातकालीन व्यवस्थाओं की तैयारियों का जायजा लेने के उद्देश्य से की गई। रेस्पॉन्स समय के अनुसार सभी का मूल्यांकन भी किया जाएगा। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बृजराज सिंह चारण, एसीईओ गौतम चौधरी, उपखंड अधिकारी पूजा चौधरी ,तहसीलदार विशन सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहें।
    user_Sachin vyas
    Sachin vyas
    Journalist फलोदी, जोधपुर, राजस्थान•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.