logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

लोकसभा की बैठक में हाइकोर्ट के फैसले पर चिंतित कामरेड अमराराम सीकर के सांसद कामरेड अमराराम ने लोकसभा में राजस्थान के लाखों परिवारों की पीड़ा और डर को बेबाकी से रखा है , नेशनल High ways के 75 75 मीटर के दायरे में आने वाले बने मकानों , स्कूलों ,होटलों और दुकानों को तोड़ने के लिए दिए जा रहे हाइ कोर्ट नोटिस पर गहरी चिंता व्यक्त की

13 hrs ago
user_Unknown journalist
Unknown journalist
Farmer टिनवारी, जोधपुर, राजस्थान•
13 hrs ago

लोकसभा की बैठक में हाइकोर्ट के फैसले पर चिंतित कामरेड अमराराम सीकर के सांसद कामरेड अमराराम ने लोकसभा में राजस्थान के लाखों परिवारों की पीड़ा और डर को बेबाकी से रखा है , नेशनल High ways के 75 75 मीटर के दायरे में आने वाले बने मकानों , स्कूलों ,होटलों और दुकानों को तोड़ने के लिए दिए जा रहे हाइ कोर्ट नोटिस पर गहरी चिंता व्यक्त की

  • user_Unknown journalist
    Unknown journalist
    टिनवारी, जोधपुर, राजस्थान
    🙏
    9 hrs ago
More news from Rajasthan and nearby areas
  • #वायरल वीडियो *स्टाफ का बच्चा खिलौनों की तरह दवाईयों से खेलता नजर आया* वीडियो जोधपुर MDM हॉस्पिटल का बताया जा रहा है। और कैप्शन में लिखा है👇🏼 *MDM अस्पताल के युरोलोजी (न्युरो) व डेंटल वार्ड में भर्ती मरीजों की दवाईयों को खिलोना समझ कर खेलता नर्गिस स्टाफ का बच्चा* #हॉस्पिटल अधीक्षक महोदय संज्ञान ले।
    1
    #वायरल वीडियो
*स्टाफ का बच्चा खिलौनों की तरह दवाईयों से खेलता नजर आया*
वीडियो जोधपुर MDM हॉस्पिटल का बताया जा रहा है। और कैप्शन में लिखा है👇🏼
*MDM अस्पताल के युरोलोजी (न्युरो) व डेंटल वार्ड में भर्ती मरीजों की दवाईयों को खिलोना समझ कर खेलता नर्गिस स्टाफ का बच्चा*
#हॉस्पिटल अधीक्षक महोदय संज्ञान ले।
    user_Jitendra dave
    Jitendra dave
    Journalist Jodhpur, Rajasthan•
    16 hrs ago
  • शेरगढ़ उपखंड क्षेत्र में शनिवार शाम करीब 4 बजे अचानक मौसम ने करवट ले ली। दिनभर भीषण गर्मी और तेज धूप से परेशान लोगों को उस समय राहत मिली, जब अचानक तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। गरज-चमक के साथ हुई यह बारिश करीब 15 मिनट तक जारी रही। अचानक बदले मौसम के चलते जहां एक ओर लोगों ने राहत की सांस ली, वहीं तेज हवा के कारण कुछ स्थानों पर अस्थायी अव्यवस्थाएं भी देखने को मिलीं। दिनभर तापमान अधिक रहने से हालात काफी खराब थे, लेकिन शाम को आई बारिश ने गर्मी से कुछ हद तक राहत दिलाई। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में भी मौसम इसी तरह बदलता रह सकता है। गर्मी के साथ-साथ आंधी और बारिश की संभावना बनी हुई है। फिलहाल क्षेत्र में मौसम का मिजाज अस्थिर बना हुआ है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
    1
    शेरगढ़ उपखंड क्षेत्र में शनिवार शाम करीब 4 बजे अचानक मौसम ने करवट ले ली। दिनभर भीषण गर्मी और तेज धूप से परेशान लोगों को उस समय राहत मिली, जब अचानक तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। गरज-चमक के साथ हुई यह बारिश करीब 15 मिनट तक जारी रही।
अचानक बदले मौसम के चलते जहां एक ओर लोगों ने राहत की सांस ली, वहीं तेज हवा के कारण कुछ स्थानों पर अस्थायी अव्यवस्थाएं भी देखने को मिलीं। दिनभर तापमान अधिक रहने से हालात काफी खराब थे, लेकिन शाम को आई बारिश ने गर्मी से कुछ हद तक राहत दिलाई।
मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में भी मौसम इसी तरह बदलता रह सकता है। गर्मी के साथ-साथ आंधी और बारिश की संभावना बनी हुई है। फिलहाल क्षेत्र में मौसम का मिजाज अस्थिर बना हुआ है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
    user_विक्रमसिंह चौहान
    विक्रमसिंह चौहान
    Local News Reporter शेरगढ़, जोधपुर, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • आजकल अस्पताल भी सुरक्षित नहीं! सेतरावा CHC में एक युवक नंगी तलवार लेकर घुस गया। 21 अप्रैल का बताया जा रहा यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। घटना से मरीजों और परिजनों में दहशत फैल गई। CCTV में पूरी घटना कैद होने के बावजूद अस्पताल प्रबंधन की ओर से अब तक कोई पुलिस शिकायत दर्ज नहीं कराई गई। इससे सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। हालांकि वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इस घटना ने अस्पतालों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।
    1
    आजकल अस्पताल भी सुरक्षित नहीं!
सेतरावा CHC में एक युवक नंगी तलवार लेकर घुस गया। 21 अप्रैल का बताया जा रहा यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। घटना से मरीजों और परिजनों में दहशत फैल गई।
CCTV में पूरी घटना कैद होने के बावजूद अस्पताल प्रबंधन की ओर से अब तक कोई पुलिस शिकायत दर्ज नहीं कराई गई। इससे सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
बताया जा रहा है कि आरोपी के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। हालांकि वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इस घटना ने अस्पतालों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।
    user_Sachin vyas
    Sachin vyas
    Journalist फलोदी, जोधपुर, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • भारतीय सीरवी युवा परिषद 9636550000 सेवा में पुलिस अधीक्षक महोदय, जिला पाली (राजस्थान) विषयः एफआईआर संख्या 192/2025 व एफआईआर संख्या 79/2026 थाना मारवाड जंक्शन में दर्ज प्रकरण में अब तक कोई कार्रवाई न होने के संबंध में ज्ञापन। महोदय, सविनय निवेदन है कि प्रार्थी एफआईआर संख्या 79/2026 नेनाराम पुत्र लच्छाराम जाति सीरवी निवासी देवली आऊवा, एफआईआर संख्या 192/2025 प्रार्थिनी श्रीमती दाखू देवी पत्नी मेधाराम निवासी देवली आऊया द्वारा थाना भारवाड़ जंक्शन, जिला पाली एफआईआर दर्ज करवाई गई थी। यह है कि उक्त प्रकरण दर्ज हुए काफी समय (यानि कि 07 माह) व्यतीत हो जाने के बावजूद मारवाड़ जंक्शन पुलिस द्वारा चोरों के खिलाफ कोई ठोस एवं प्रभावी कार्रवाई नहीं करने के कारण चोरी करने वाले चोरों कि अभी तक गिरफ्तारी नहीं कि गई और न ही चोरी हुए आभूषण गहने रुपयों कि बरामदगी कि गई। इससे यह साफ जाहीर होता है कि मामले की निष्पक्ष जांच नहीं की जा रही है और न ही संबंधित आरोपियों के विरुद्ध कोई विशेष अभियान चलाया जा रहा है। यह है कि इस प्रकार की पुलिस प्रशासन कि लापरवाही के कारण प्रार्थीगणों को निरंतर मानसिक एवं सामाजिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है तथा न्याय मिलने में अनावश्यक विलंब हो रहा है। अतः आपसे निवेदन है किकृउक्त दोनों प्रकरणो कि निष्पक्ष एवं त्वरित जांच सुनिश्चित की जाए। यह है कि चोरी करने वाले आरोपियों के विरुद्ध शीघ्र आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर तुरंत गिरफ्तारी की जाए और चोरी हुए आभूषण गहने रुपयों कि बरामदगी कर पीड़ित परिवार को सुपुर्द किया जाए । यह है कि प्रकरण में अब तक हुई लापरवाही की जांच कर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई की जाए। यदि शीघ्र उचित कार्यवाही नहीं की जाती है, तो हमे मजबूरन विशाल जन आंदोलन करना पड़ेगा ! अतः न्यायहित में शीघ्र कार्यवाही करने की कृपा करें। दिनांक= 25/4/26. (सुरराचौबी भवदीय, Gand 10.0192/संलग्न FIR. NO. 25-963655000 Sham FIRNO-079/26 केसाराम येथी दाऊ thangetan -शमलाल चौधरी ताराचन्द चोवी Chanagazine
    1
    भारतीय सीरवी युवा परिषद
9636550000
सेवा में
पुलिस अधीक्षक महोदय,
जिला पाली (राजस्थान)
विषयः एफआईआर संख्या 192/2025 व एफआईआर संख्या 79/2026 थाना मारवाड जंक्शन में दर्ज प्रकरण में अब तक कोई कार्रवाई न होने के संबंध में ज्ञापन।
महोदय,
सविनय निवेदन है कि प्रार्थी एफआईआर संख्या 79/2026 नेनाराम पुत्र लच्छाराम जाति सीरवी निवासी देवली आऊवा, एफआईआर संख्या 192/2025 प्रार्थिनी श्रीमती दाखू देवी पत्नी मेधाराम निवासी देवली आऊया द्वारा थाना भारवाड़ जंक्शन, जिला पाली एफआईआर दर्ज करवाई गई थी।
यह है कि उक्त प्रकरण दर्ज हुए काफी समय (यानि कि 07 माह) व्यतीत हो जाने के बावजूद मारवाड़ जंक्शन पुलिस द्वारा चोरों के खिलाफ कोई ठोस एवं प्रभावी कार्रवाई नहीं करने के कारण चोरी करने वाले चोरों कि अभी तक गिरफ्तारी नहीं कि गई और न ही चोरी हुए आभूषण गहने रुपयों कि बरामदगी कि गई। इससे यह साफ जाहीर होता है कि मामले की निष्पक्ष जांच नहीं की जा रही है और न ही संबंधित आरोपियों के विरुद्ध कोई विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
यह है कि इस प्रकार की पुलिस प्रशासन कि लापरवाही के कारण प्रार्थीगणों को निरंतर मानसिक एवं सामाजिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है तथा न्याय मिलने में अनावश्यक विलंब हो रहा है।
अतः आपसे निवेदन है किकृउक्त दोनों प्रकरणो कि निष्पक्ष एवं त्वरित जांच सुनिश्चित की जाए।
यह है कि चोरी करने वाले आरोपियों के विरुद्ध शीघ्र आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर तुरंत गिरफ्तारी की जाए और चोरी हुए आभूषण गहने रुपयों कि बरामदगी कर पीड़ित परिवार को सुपुर्द किया जाए ।
यह है कि प्रकरण में अब तक हुई लापरवाही की जांच कर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई की जाए।
यदि शीघ्र उचित कार्यवाही नहीं की जाती है, तो हमे मजबूरन विशाल जन आंदोलन करना पड़ेगा !
अतः न्यायहित में शीघ्र कार्यवाही करने की कृपा करें।
दिनांक= 25/4/26.
(सुरराचौबी
भवदीय,
Gand
10.0192/संलग्न FIR. NO.
25-963655000
Sham
FIRNO-079/26
केसाराम येथी
दाऊ
thangetan
-शमलाल चौधरी
ताराचन्द चोवी
Chanagazine
    user_CHHAGANLAL BHARDWAJ
    CHHAGANLAL BHARDWAJ
    Pali, Rajasthan•
    4 hrs ago
  • सेवा समर्पण की और वीर केंद्र के बढ़ते कदम क्लब सदस्यों के परिवार की हर छोटी छोटी ख़ुशियाँ गौ माता की सेवा सुश्रुषा करके मनायी जाती हैं। जिसमें क्लब अध्यक्ष रेखा पी.डोसी चोपड़ा, अरुणा जैन, मानव सेवा समिति के अध्यक्ष हीरालाल प्रजापत, भंवरलाल भंडारी आदि सदस्य उपस्थित थे।
    2
    सेवा समर्पण की और वीर केंद्र के बढ़ते कदम क्लब सदस्यों के परिवार की हर छोटी छोटी ख़ुशियाँ गौ माता की सेवा सुश्रुषा करके मनायी जाती हैं। जिसमें क्लब अध्यक्ष रेखा पी.डोसी चोपड़ा, अरुणा जैन,
मानव सेवा समिति के अध्यक्ष हीरालाल प्रजापत, भंवरलाल भंडारी  आदि सदस्य उपस्थित थे।
    user_Pukhraj soni
    Pukhraj soni
    पत्रकार पचपदरा, बाड़मेर, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • पाली। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय जोजावर में शनिवार को कक्षा 6 के नवीन प्रवेशार्थियों के स्वागत के लिए समारोह आयोजित किया गया। कुल 61 छात्रो ने रिपोर्टिंग की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीबीईओ पाली दिलीप कुमार रामचंदानी थे। समारोह की शुरुआत नवीन विद्यार्थियों के तिलक लगाकर स्वागत से हुई। विद्यालय के उप प्राचार्य राजपाल सिंह ने मुख्य अतिथि को शिरोपाव पहनाकर पुष्प गुच्छ भेंट किया। प्राचार्य डी.सी. गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। उप प्राचार्य राजपाल सिंह ने अतिथियों, अभिभावकों एवं नवीन प्रवेशार्थियों का स्वागत करते हुए विद्यालय की विस्तृत जानकारी दी तथा विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें विद्यालय परिवार का अभिन्न अंग बताया। इस दौरान सभी सदन प्रभारियों ने अपना परिचय भी दिया। मुख्य अतिथि दिलीप कुमार रामचंदानी ने अपने संबोधन में शिक्षा को जीवन का आधार बताते हुए नवोदय विद्यालय की व्यवस्थाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि नवोदय विद्यालय की पहचान उत्कृष्ट परीक्षा परिणामों से है और इसका प्रभाव राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी देखा जाता है। उन्होंने विद्यार्थियों को इस संस्थान में चयनित होने पर भाग्यशाली बताया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में आरपी पाली प्रभु सिंह उपस्थित रहे। मंच संचालन के दौरान शिक्षक शैलेष पंड्या ने विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से संवाद करते हुए उनसे विद्यालय की जानकारी, प्रवेश प्रक्रिया, तैयारी एवं भविष्य के लक्ष्य से जुड़े प्रश्न पूछे, जिनका सभी ने उत्साहपूर्वक उत्तर दिया। अंत में मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि एवं उप प्राचार्य ने नवीन विद्यार्थियों के साथ मंच साझा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर विश्व पीफा संगठन द्वारा आवंटित एवं नवोदय विद्यालय समिति जयपुर संभाग के निर्देशानुसार सीबीईओ पाली को ब्लॉक के विद्यालयों में वितरण हेतु फुटबॉल भी प्रदान किए गए। फुटबॉल उप प्राचार्य एवं शारीरिक शिक्षक मोहन लाल बेड़ा द्वारा सौंपे गए। कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।
    3
    पाली। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय जोजावर में शनिवार को कक्षा 6 के नवीन प्रवेशार्थियों के स्वागत के लिए समारोह आयोजित किया गया। कुल 61 छात्रो ने रिपोर्टिंग की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीबीईओ पाली दिलीप कुमार रामचंदानी थे। समारोह की शुरुआत नवीन विद्यार्थियों के तिलक लगाकर स्वागत से हुई। विद्यालय के उप प्राचार्य राजपाल सिंह ने मुख्य अतिथि को शिरोपाव पहनाकर पुष्प गुच्छ भेंट किया।
प्राचार्य डी.सी. गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। उप प्राचार्य राजपाल सिंह ने अतिथियों, अभिभावकों एवं नवीन प्रवेशार्थियों का स्वागत करते हुए विद्यालय की विस्तृत जानकारी दी तथा विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें विद्यालय परिवार का अभिन्न अंग बताया। इस दौरान सभी सदन प्रभारियों ने अपना परिचय भी दिया।
मुख्य अतिथि दिलीप कुमार रामचंदानी ने अपने संबोधन में शिक्षा को जीवन का आधार बताते हुए नवोदय विद्यालय की व्यवस्थाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि नवोदय विद्यालय की पहचान उत्कृष्ट परीक्षा परिणामों से है और इसका प्रभाव राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी देखा जाता है। उन्होंने विद्यार्थियों को इस संस्थान में चयनित होने पर भाग्यशाली बताया।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में आरपी पाली प्रभु सिंह उपस्थित रहे। मंच संचालन के दौरान शिक्षक शैलेष पंड्या ने विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से संवाद करते हुए उनसे विद्यालय की जानकारी, प्रवेश प्रक्रिया, तैयारी एवं भविष्य के लक्ष्य से जुड़े प्रश्न पूछे, जिनका सभी ने उत्साहपूर्वक उत्तर दिया।
अंत में मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि एवं उप प्राचार्य ने नवीन विद्यार्थियों के साथ मंच साझा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर विश्व पीफा संगठन द्वारा आवंटित एवं नवोदय विद्यालय समिति जयपुर संभाग के निर्देशानुसार सीबीईओ पाली को ब्लॉक के विद्यालयों में वितरण हेतु फुटबॉल भी प्रदान किए गए। फुटबॉल उप प्राचार्य एवं शारीरिक शिक्षक मोहन लाल बेड़ा द्वारा सौंपे गए। कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।
    user_Manish Rathore
    Manish Rathore
    Newspaper publisher पाली, पाली, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • 📍 शेरगढ़ (रामगढ़) रेखाणी मेघवालों की ढाणी में करीब 2 साल पहले बनी जीएलआर (पानी टंकी) आज भी बेकार पड़ी है। अब तक जल कनेक्शन नहीं होने से ग्रामीणों और पशुपालकों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। ☀️ अप्रैल की शुरुआत के साथ ही गर्मी और लू का प्रकोप बढ़ गया है, जिससे पानी की मांग भी बढ़ी है। लेकिन जलापूर्ति व्यवस्था बिगड़ी हुई है। 🐄 हालात यह हैं कि पशुकुंड और खेळियां सूख चुकी हैं, मवेशी पानी के लिए जंगलों में भटक रहे हैं, कई जगह दम तोड़ने की नौबत आ गई है। ❗ ग्रामीणों का आरोप है कि बार-बार शिकायत के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे।
    2
    📍 शेरगढ़ (रामगढ़)
रेखाणी मेघवालों की ढाणी में करीब 2 साल पहले बनी जीएलआर (पानी टंकी) आज भी बेकार पड़ी है। अब तक जल कनेक्शन नहीं होने से ग्रामीणों और पशुपालकों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
☀️ अप्रैल की शुरुआत के साथ ही गर्मी और लू का प्रकोप बढ़ गया है, जिससे पानी की मांग भी बढ़ी है। लेकिन जलापूर्ति व्यवस्था बिगड़ी हुई है।
🐄 हालात यह हैं कि पशुकुंड और खेळियां सूख चुकी हैं, मवेशी पानी के लिए जंगलों में भटक रहे हैं, कई जगह दम तोड़ने की नौबत आ गई है।
❗ ग्रामीणों का आरोप है कि बार-बार शिकायत के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे।
    user_विक्रमसिंह चौहान
    विक्रमसिंह चौहान
    Local News Reporter शेरगढ़, जोधपुर, राजस्थान•
    18 hrs ago
  • रोड़वेज बस स्टैंड फलौदी में ’एयर स्ट्राइक' की सूचना पर सिविल डिफेंस, एनडीआरफ का मॉक ड्रिल, रेस्क्यू टीम ने किया त्वरित रिस्पॉन्स आपदा की स्थिति में समन्वित कार्य प्रणाली और विभागीय तत्परता का किया गया मूल्यांकन फलौदी, 24 अप्रैल। जिला प्रशासन द्वारा शुक्रवार को रोड़वेज बस स्टैंड फलौदी में सिविल डिफेंस के तहत आपातकालीन मॉक ड्रिल का अभ्यास किया गया। यह अभ्यास "एयर स्ट्राइक" की सूचना पर किया गया, जिसमें राहत एवं बचाव कार्यों की विभागीय प्रतिक्रिया और समन्वय की वास्तविक स्थिति का आकलन किया गया। जैसे ही एयर स्ट्राइक की सूचना मिली, सभी संबंधित विभागों को तत्काल सूचित किया गया। जिला कलक्टर अंकित कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक सतनाम सिंह सहित अन्य अधिकारी सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंच गए। साथ ही सिविल डिफेंस दल, एनडीआरफ, स्काउट,फायर ब्रिगेड, पुलिस, चिकित्सा, बिजली सहित अन्य विभागों की टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं और अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन शुरू किया। फायर ब्रिगेड द्वारा आग पर काबू पाने की कार्रवाई की गई, जबकि चिकित्सा विभाग की टीमों ने घायलों को प्राथमिक उपचार प्रदान कर एम्बुलेंस के माध्यम से उन्हें जिला अस्पताल पहुँचाया। आपदा प्रबंधन की टीम ने फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के साथ-साथ सभी स्थानों की गहन तलाशी ली ताकि कोई व्यक्ति घायल अवस्था में पीछे न रह जाए। जिला कलक्टर ने कहा कि आपदा कभी पूर्व सूचना देकर नहीं आती, ऐसे में सभी विभागों को तत्पर, सजग और समन्वित रहना आवश्यक है। उन्होंने सभी संबंधित विभागों के समन्वय और तत्परता की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरह की मॉकड्रिल से किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने की हमारी क्षमता बढ़ती है। जिला पुलिस अधीक्षक ने कहा कि यह मॉकड्रिल स्टैंड पर हवाई हमले की स्थिति में मौके पर राहत एवं बचाव कार्य, घायलों को त्वरित रूप से अस्पताल पहुंचाने और अस्पताल की आपातकालीन व्यवस्थाओं की तैयारियों का जायजा लेने के उद्देश्य से की गई। रेस्पॉन्स समय के अनुसार सभी का मूल्यांकन भी किया जाएगा। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बृजराज सिंह चारण, एसीईओ गौतम चौधरी, उपखंड अधिकारी पूजा चौधरी ,तहसीलदार विशन सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहें।
    1
    रोड़वेज बस स्टैंड फलौदी में ’एयर स्ट्राइक' की सूचना पर सिविल डिफेंस, एनडीआरफ का मॉक ड्रिल, रेस्क्यू टीम ने किया त्वरित रिस्पॉन्स
आपदा की स्थिति में समन्वित कार्य प्रणाली और विभागीय तत्परता का किया गया मूल्यांकन
फलौदी, 24 अप्रैल।  जिला प्रशासन द्वारा शुक्रवार को रोड़वेज बस स्टैंड फलौदी में सिविल डिफेंस के तहत आपातकालीन मॉक ड्रिल का अभ्यास  किया गया। यह अभ्यास "एयर स्ट्राइक" की सूचना पर किया गया, जिसमें राहत एवं बचाव कार्यों की विभागीय प्रतिक्रिया और समन्वय की वास्तविक स्थिति का आकलन किया गया। जैसे ही एयर स्ट्राइक की सूचना मिली, सभी संबंधित विभागों को तत्काल सूचित किया गया।
जिला कलक्टर अंकित कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक सतनाम सिंह सहित अन्य अधिकारी सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंच गए। साथ ही  सिविल डिफेंस दल, एनडीआरफ, स्काउट,फायर ब्रिगेड, पुलिस, चिकित्सा, बिजली सहित अन्य विभागों की टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं और अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन शुरू किया। 
फायर ब्रिगेड द्वारा आग पर काबू पाने की कार्रवाई की गई, जबकि चिकित्सा विभाग की टीमों ने घायलों को प्राथमिक उपचार प्रदान कर एम्बुलेंस के माध्यम से उन्हें जिला अस्पताल पहुँचाया। आपदा प्रबंधन की टीम ने फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के साथ-साथ सभी स्थानों की गहन तलाशी ली ताकि कोई व्यक्ति घायल अवस्था में पीछे न रह जाए। 
जिला कलक्टर ने कहा कि आपदा कभी पूर्व सूचना देकर नहीं आती, ऐसे में सभी विभागों को तत्पर, सजग और समन्वित रहना आवश्यक है। उन्होंने सभी संबंधित विभागों के समन्वय और तत्परता की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरह की मॉकड्रिल से किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने की हमारी क्षमता बढ़ती है।
जिला पुलिस अधीक्षक ने कहा कि यह मॉकड्रिल स्टैंड पर  हवाई हमले की स्थिति में मौके पर राहत एवं बचाव कार्य, घायलों को त्वरित रूप से अस्पताल पहुंचाने और अस्पताल की आपातकालीन व्यवस्थाओं की तैयारियों का जायजा लेने के उद्देश्य से की गई। रेस्पॉन्स समय के अनुसार सभी का मूल्यांकन भी किया जाएगा। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बृजराज सिंह चारण, एसीईओ गौतम चौधरी, उपखंड अधिकारी पूजा चौधरी ,तहसीलदार विशन सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहें।
    user_Sachin vyas
    Sachin vyas
    Journalist फलोदी, जोधपुर, राजस्थान•
    21 hrs ago
  • दुश्मन के गुण अवगुण देखें बिना क्षमा करना हिन्दूओं की कायरता। प्रस्तोता - घेवरचन्द आर्य पाली पुरे संसार में केवल एक हिंदू कोम ही है जो सेकुलर और भाईचारे के नाम पर अपना बुरा करने वाले दुश्मन को भी माफ़ कर देती हैं। उदाहरण के लिए पृथ्वीराज चौहान ने मोहम्मद गोरी को सत्रह बार हराकर भी माफ कर दिया। लेकिन अठाहरवीं बार मोहम्मद गोरी ने छल कपट से पृथ्वीराज चौहान को हराकर बंदी बना दिया। अगर पृथ्वीराज चौहान पहली बार ही मोहम्मद गोरी का काम तमाम कर देते तो उनको 17 युद्ध और नहीं लडने पड़ते और न ही वे बंदी बनाये जाते । एक हजार साल का इतिहास गवाह होने के बावजूद भी हिन्दू सिखने को तैयार नहीं है। वरना धरती का कोई भी प्राणी अपने दुश्मन को नहीं छोड़ता ? यह विडियो इस बात का सबूत है की जानवर भी अपने दुश्मन को नहीं छोड़ता। लेकिन हिन्दू!!! हे! भगवान हर जगह मार खाने के बावजूद भी दुश्मन से भाईचारे की उम्मीद करता है। जिसको समझ में आवे आगे फारवर्ड करें।
    1
    दुश्मन के गुण अवगुण देखें बिना क्षमा करना हिन्दूओं की कायरता। प्रस्तोता - घेवरचन्द आर्य पाली 
पुरे संसार में केवल एक हिंदू कोम ही है जो सेकुलर और भाईचारे के नाम पर अपना  बुरा करने वाले दुश्मन को भी माफ़ कर देती हैं। उदाहरण के लिए पृथ्वीराज चौहान ने मोहम्मद गोरी को सत्रह बार हराकर भी माफ कर दिया।  लेकिन अठाहरवीं बार मोहम्मद गोरी ने छल कपट से पृथ्वीराज चौहान को हराकर बंदी बना दिया। अगर पृथ्वीराज चौहान पहली बार ही मोहम्मद गोरी का काम तमाम कर देते तो उनको 17 युद्ध और नहीं लडने पड़ते और न ही वे बंदी बनाये जाते । एक हजार साल का इतिहास गवाह होने के बावजूद भी हिन्दू सिखने को तैयार नहीं है। 
वरना धरती का कोई भी प्राणी अपने दुश्मन को नहीं छोड़ता ? यह विडियो इस बात का सबूत है की जानवर भी अपने दुश्मन को नहीं छोड़ता। लेकिन हिन्दू!!!
हे!  भगवान हर जगह मार खाने के बावजूद भी दुश्मन से भाईचारे की उम्मीद करता है। जिसको समझ में आवे आगे फारवर्ड करें।
    user_घेवरचन्द आर्य  पाली
    घेवरचन्द आर्य पाली
    Citizen Reporter पाली, पाली, राजस्थान•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.