Shuru
Apke Nagar Ki App…
विधानसभा चुनाव 2026 LIVE 🗳️ कौन बनाएगा सरकार? बड़े उलटफेर के संकेत! 2026 के विधानसभा चुनावों की मतगणना जारी है और पूरे देश की नजर नतीजों पर टिकी हुई है 👀 तमिलनाडु में Vijay की पार्टी TVK ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई सीटों पर बढ़त बनाई है, जिससे राज्य की राजनीति में बड़ा बदलाव संभव माना जा रहा है। वहीं असम में Bharatiya Janata Party मजबूत स्थिति में नजर आ रही है और सत्ता में वापसी की ओर बढ़ रही है। पश्चिम बंगाल और केरल में मुकाबला बेहद कांटे का बना हुआ है, जहां हर सीट पर कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। इन चुनाव नतीजों का असर सिर्फ राज्यों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि राष्ट्रीय राजनीति की दिशा भी तय कर सकता है 🇮🇳 👉 ऐसे ही अपडेट के लिए पेज को Follow करें!
Krishanpal singh Ji Bhati
विधानसभा चुनाव 2026 LIVE 🗳️ कौन बनाएगा सरकार? बड़े उलटफेर के संकेत! 2026 के विधानसभा चुनावों की मतगणना जारी है और पूरे देश की नजर नतीजों पर टिकी हुई है 👀 तमिलनाडु में Vijay की पार्टी TVK ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई सीटों पर बढ़त बनाई है, जिससे राज्य की राजनीति में बड़ा बदलाव संभव माना जा रहा है। वहीं असम में Bharatiya Janata Party मजबूत स्थिति में नजर आ रही है और सत्ता में वापसी की ओर बढ़ रही है। पश्चिम बंगाल और केरल में मुकाबला बेहद कांटे का बना हुआ है, जहां हर सीट पर कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। इन चुनाव नतीजों का असर सिर्फ राज्यों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि राष्ट्रीय राजनीति की दिशा भी तय कर सकता है 🇮🇳 👉 ऐसे ही अपडेट के लिए पेज को Follow करें!
More news from राजस्थान and nearby areas
- राजस्थान की आज की सभी बड़ी खबरें एक ही जगह — मौसम का अलर्ट, राजनीति में हलचल, क्राइम अपडेट और सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी। 👉 ऐसी ही लेटेस्ट और तेज खबरों के लिए पेज को फॉलो करें 👍 वीडियो को लाइक करें 📲 दोस्तों के साथ शेयर करना ना भूलें1
- स्वर्गाश्रम के शांत वातावरण में पक्षी परिंडे लगाकर पूर्व मुख्यमंत्री का जन्मदिवस मनाया राजस्थान के पूर्व यशस्वी मुख्यमंत्री एवं वर्तमान सरदारपुरा विधायक जननायक श्री अशोक जी गहलोत का 75 वां जन्म दिवस जीवदया रक्षार्थ पक्षी परिंडे लगा कर मनाया गया। बाबा रामदेव विकास समिति ट्रस्ट, मगरा पूंजला, चैनपुरा जोधपुर के अध्यक्ष डॉ. महेश परिहार ने बताया कि मगरा पूंजला, चैनपुरा रामतलाई नाडी स्थित सैनिक क्षत्रिय माली स्वर्गाश्रम प्रांगण में जननायक अशोक जी गहलोत का 75 वां जन्मदिवस पूर्व राज्यमंत्री राजस्थान सरकार, पूर्व JDA चेयरमैन युवा हृदय सम्राट श्री राजेंद्र सिंह जी सोलंकी के मुख्य आतिथ्य एवं ग्रीन माइंडेड फाउंडेशन के अध्यक्ष समाजसेवी श्री नरेंद्र गहलोत की अध्यक्षता एवं दानवीर भामाशाह श्री मनोहर सिंह टाक के विशिष्ट आतिथ्य में मनाया गया । स्वर्गाश्रम के घने पेड़ों पर पक्षियों की सेवार्थ एवं रक्षार्थ 101 पक्षी परिंडे, दाना पानी पात्र लगाकर सेवा कार्य किया गया। कार्यक्रम के अंत में भामाशाह मनोहरसिंह टाक द्वारा सभी के लिए अल्पाहार एवं मिल्क शेक की व्यवस्था की गई। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के सभी गणमान्य नागरिक, बुजुर्ग गण, स्थानीय जनप्रतिनिधियों सहित युवा साथियों ने इस सेवा कार्य में अपनी सहभागिता निभाई ।1
- बायतु क्षेत्र में आई देर रात आंधी के साथ बारिश, जीवन हुआ अस्त - व्यस्त बायतु बायतु क्षेत्र में देर रात आंधी आ गई। इसके साथ ही तेज बारिश भी शुरू हो गई। जिससे लोगों का जीवन अस्त - व्यस्त हो गया। वही क्षेत्र में अचानक आई तेज आंधी ने लोगों के जीवन को अस्त- व्यस्त कर डाला। वही इसके बाद आई तेज बारिश ने भी लोगों के कार्यशैली पर प्रभाव भी डाला।1
- जोधपुर क्षेत्र के ओसियां तहसील में तीन दिवसीय जनगणना प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रथम चरण का सफलतापूर्वक समापन सोमवार को पूर्ण हुआ। प्रशिक्षण के अंतिम दिन का मुख्य फोकस जनगणना कार्य के दौरान बरती जाने वाली सावधानियां, प्रभावी भाषण कौशल तथा व्यवहारिक अभ्यास (प्रैक्टिकल ट्रेनिंग) पर केंद्रित रहा। प्रशिक्षण में विशेषज्ञों आदुराम चौधरी एवं कुम्भाराम जाखड़ ने जानकारी में बताया कि घर-घर जाकर जानकारी एकत्र करते समय गणनाकर्ताओं को विशेष सतर्कता बरतनी अति आवश्यक है। नागरिकों से विनम्र और स्पष्ट संवाद स्थापित करना, उनकी गोपनीयता का सम्मान करना तथा जानकारी को सत्य और पूर्ण रूप से दर्ज करना प्रमुख जिम्मेदारियों में भी शामिल है। किसी भी प्रकार की जल्दबाजी या अनुमान के आधार पर डेटा भरने से बचने की पूर्ण रुप से हिदायत दी गई। अंतिम सत्र में प्रतिभागियों को भाषण कौशल विकसित करने के लिए बिरमाराम बेंदा एवं छगनाराम परिहार ने प्रेरित किया, जिससे वे आमजन से सहजता से संवाद कर सकें और जनगणना के महत्व को प्रभावी ढंग से समझा सकें। इसके साथ ही विभिन्न परिस्थितियों में आने वाली संभावित समस्याओं के समाधान के लिए व्यावहारिक अभ्यास भी करवाया गया। प्रशिक्षण के दौरान पर्यवेक्षक (सुपरवाइजर) एवं प्रगणक के दायित्वों और कर्तव्यों का भी विस्तार से साझा किया गया। पर्यवेक्षकों को निगरानी, मार्गदर्शन एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई, जबकि प्रगणकों को सटीक डेटा संग्रहण, समयबद्ध कार्य पूर्ण करने और नियमों का पालन करने पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों को इंचार्ज अधिकारी वीरेंद्र सिंह शेखावत द्वारा शपथ भी दिलाई गई कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा,ईमानदारी एवं जिम्मेदारीपूर्वक करेंगे तथा जनगणना कार्य को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न करेंगे। अधिकारियों ने प्रतिभागियों से आह्वान किया कि वे जनगणना कार्य को गंभीरता से लेते हुए देशहित में अपना योगदान दें,क्योंकि जनगणना भविष्य की योजनाओं और नीतियों के निर्माण का आधार होती है। मूला राम जाखड़ ओसियां जिला ब्यूरो चीफ, जोधपुर (भारत संवाद न्यूज नेटवर्क)6
- पश्चिम बंगाल1
- पाली रोड पर जालमन सर्कल से पहले नवदुर्गा कॉलोनी के पास एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। तेज रफ्तार में आ रही एक कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सीधे डिवाइडर पर चढ़ गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गाड़ी की स्पीड काफी ज्यादा थी, जिसके कारण चालक नियंत्रण खो बैठा। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई बड़ी जनहानि की खबर सामने नहीं आई है, हालांकि वाहन को काफी नुकसान पहुंचा है। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। 👉 प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे तेज रफ्तार से बचें और सावधानीपूर्वक1
- बाड़मेर1
- Post by Jodhpur news1
- *जोधपुर की मुख्य चौपासनी रोड पर दिनदहाड़े वाइन शॉप पर मारपीट एवं लूट* आरोप है कि हमलावर आरोपियों ने दुकान के कर्मचारियों पर लोहे के सरियों और पाइपों से हमला कर दिया और गल्ले से नकदी लूटकर फरार हो गए। वीडियो में बदमाशों के साथ महिलाएं भी शामिल नजर आई। घटना 30 अप्रैल की बताई जा रही है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की।1