Shuru
Apke Nagar Ki App…
*मिठाई तो बंटेगी ही… और इस बार झालमुड़ी के साथ जश्न होगा। 🪷*
Jodhpur news
*मिठाई तो बंटेगी ही… और इस बार झालमुड़ी के साथ जश्न होगा। 🪷*
More news from Rajasthan and nearby areas
- जोधपुर में ट्रैफिक पुलिस जनता को ट्रैफिक से निजात दिलाने के लिए तपती धूप हो या बरसती बारिश अपने काम के प्रति निष्ठा के साथ अपने काम को अंजाम देती हे वहीं आज जोधपुर में देखने को मिला आज तेज बारिश में भी ट्रैफिक व्यवस्था संभालते पावटा सी रोड पर बारिश में भी मोर्चा संभाले ट्रैफिक ci सुनीता ओर उनकी टिम ने ट्रैफिक को संभाला।1
- जोधपुर क्षेत्र के ओसियां तहसील में तीन दिवसीय जनगणना प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रथम चरण का सफलतापूर्वक समापन सोमवार को पूर्ण हुआ। प्रशिक्षण के अंतिम दिन का मुख्य फोकस जनगणना कार्य के दौरान बरती जाने वाली सावधानियां, प्रभावी भाषण कौशल तथा व्यवहारिक अभ्यास (प्रैक्टिकल ट्रेनिंग) पर केंद्रित रहा। प्रशिक्षण में विशेषज्ञों आदुराम चौधरी एवं कुम्भाराम जाखड़ ने जानकारी में बताया कि घर-घर जाकर जानकारी एकत्र करते समय गणनाकर्ताओं को विशेष सतर्कता बरतनी अति आवश्यक है। नागरिकों से विनम्र और स्पष्ट संवाद स्थापित करना, उनकी गोपनीयता का सम्मान करना तथा जानकारी को सत्य और पूर्ण रूप से दर्ज करना प्रमुख जिम्मेदारियों में भी शामिल है। किसी भी प्रकार की जल्दबाजी या अनुमान के आधार पर डेटा भरने से बचने की पूर्ण रुप से हिदायत दी गई। अंतिम सत्र में प्रतिभागियों को भाषण कौशल विकसित करने के लिए बिरमाराम बेंदा एवं छगनाराम परिहार ने प्रेरित किया, जिससे वे आमजन से सहजता से संवाद कर सकें और जनगणना के महत्व को प्रभावी ढंग से समझा सकें। इसके साथ ही विभिन्न परिस्थितियों में आने वाली संभावित समस्याओं के समाधान के लिए व्यावहारिक अभ्यास भी करवाया गया। प्रशिक्षण के दौरान पर्यवेक्षक (सुपरवाइजर) एवं प्रगणक के दायित्वों और कर्तव्यों का भी विस्तार से साझा किया गया। पर्यवेक्षकों को निगरानी, मार्गदर्शन एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई, जबकि प्रगणकों को सटीक डेटा संग्रहण, समयबद्ध कार्य पूर्ण करने और नियमों का पालन करने पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों को इंचार्ज अधिकारी वीरेंद्र सिंह शेखावत द्वारा शपथ भी दिलाई गई कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा,ईमानदारी एवं जिम्मेदारीपूर्वक करेंगे तथा जनगणना कार्य को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न करेंगे। अधिकारियों ने प्रतिभागियों से आह्वान किया कि वे जनगणना कार्य को गंभीरता से लेते हुए देशहित में अपना योगदान दें,क्योंकि जनगणना भविष्य की योजनाओं और नीतियों के निर्माण का आधार होती है। मूला राम जाखड़ ओसियां जिला ब्यूरो चीफ, जोधपुर (भारत संवाद न्यूज नेटवर्क)6
- पाली रोड पर जालमन सर्कल से पहले नवदुर्गा कॉलोनी के पास एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। तेज रफ्तार में आ रही एक कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सीधे डिवाइडर पर चढ़ गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गाड़ी की स्पीड काफी ज्यादा थी, जिसके कारण चालक नियंत्रण खो बैठा। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई बड़ी जनहानि की खबर सामने नहीं आई है, हालांकि वाहन को काफी नुकसान पहुंचा है। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। 👉 प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे तेज रफ्तार से बचें और सावधानीपूर्वक1
- Post by Jodhpur news1
- शिवगंज का मामला1
- पाली,ब्यूरो चीफ मनीष राठौड़।जयपुर से पाली आ रही रोडवेज बस रविवार रात करीब 9 बजे शहर के नहर रोड पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। एक तेज रफ्तार टैक्सी चालक द्वारा अचानक कट मारने के कारण उसे बचाने के प्रयास में रोडवेज बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। गनीमत रही कि हादसे के समय बस की रफ्तार कम थी और सड़क पर ट्रैफिक का दबाव कम था, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया। *किस्मत अच्छी थी: पुलिया पर उतर गए थे अधिकांश यात्री* हादसे की सूचना मिलते ही कोतवाली थाने के ASI भल्लाराम विश्नोई जाब्ते के साथ मौके पर पहुँचे। उन्होंने बताया कि बस में सवार सभी यात्री और चालक पूरी तरह सुरक्षित हैं। राहत की बात यह रही कि बस में उस वक्त केवल 2-3 यात्री ही सवार थे, क्योंकि अधिकांश सवारियां नहर पुलिया के पास पहले ही उतर चुकी थीं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टैक्सी चालक को बचाने के प्रयास में चालक ने बस को तेजी से डिवाइडर की तरफ मोड़ा, जिससे बस का अगला हिस्सा डिवाइडर फांदते हुए ऊपर चढ़ गया और क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर यातायात व्यवस्था सुचारू करवाई और सुरक्षित बचे यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुँचाया।3
- भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पाली पश्चिम बंगाल व असम मे भारी बहुमत से भारतीय जनता पार्टी विजय होने पर जिला कार्यालय मे जालमुरी मिठाई व आतिशबाज़ी कर कार्यकर्ताओ ने खुशी व्यक्त की जिला प्रवक्ता त्रिलोक चौधरी ने बताया की भारी बहुमत से विजय होने पर कार्यकर्ताओ मे जोश-उत्साह से जश्न मनाया जिला अध्यक्ष सुनिल भंडारी के नेतृत्व मे आतिशबाजी कर व जालमुरी खिलाकर एक दुसरे को बधाई दी इस अवसर पर पुर्व विधायक ज्ञानचंद पारख पुर्व सभापति महेंद्र बोहरा जिला उपाध्यक्ष देविलाल मेघवाल नारायण कुमावत रामकिशोर साबु मुलसिह भाटी सिवपकाश पजापत प्रतापसिंहजौधा राहुल मेवाडा सुरेश पवार मानवेंद्र सिंह भाटी सुदर्शनसिह उदावत गुमान सिंह रावत कैलाश गौड कमलेश मेवाड़ा दिपक सोनी सहित उपस्थित रहे1
- *जोधपुर की मुख्य चौपासनी रोड पर दिनदहाड़े वाइन शॉप पर मारपीट एवं लूट* आरोप है कि हमलावर आरोपियों ने दुकान के कर्मचारियों पर लोहे के सरियों और पाइपों से हमला कर दिया और गल्ले से नकदी लूटकर फरार हो गए। वीडियो में बदमाशों के साथ महिलाएं भी शामिल नजर आई। घटना 30 अप्रैल की बताई जा रही है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की।1