Shuru
Apke Nagar Ki App…
जालौन जिले में देर रात फिर हुई पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको जालौन जिले के उरई कोतवाली क्षेत्र से जुड़ी खबर दिखाने जा रहे हैं जहां आज देर रात पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई है रक्षाबंधन पर्व पर सरेआम महिला का मंगलसूत्र छीनने वाले बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है इसके पास से महिला का मंगलसूत्र और अवैध असलहा कारतूस तथा मोटरसाइकिल बरामद की गई है
Deves Swarnkar द न्यूज जालौन
जालौन जिले में देर रात फिर हुई पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको जालौन जिले के उरई कोतवाली क्षेत्र से जुड़ी खबर दिखाने जा रहे हैं जहां आज देर रात पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई है रक्षाबंधन पर्व पर सरेआम महिला का मंगलसूत्र छीनने वाले बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है इसके पास से महिला का मंगलसूत्र और अवैध असलहा कारतूस तथा मोटरसाइकिल बरामद की गई है
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- जालौन-बंगरा मार्ग पर आवारा जानवरों का आतंक, हादसों का बना खतरा जालौन। जालौन-बंगरा मार्ग पर छिरिया सलेमपुर के पास आवारा जानवरों की वजह से राहगीरों को लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर झुंड में घूमते और अचानक वाहन के सामने आ जाने वाले आवारा जानवर हादसों का कारण बन रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, इस समस्या को लेकर कई बार जिम्मेदार अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। सड़क पर आए दिन आवारा जानवरों की वजह से वाहन चालकों को अचानक ब्रेक लगाना पड़ता है, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों और राहगीरों ने प्रशासन से मांग की है कि जालौन-बंगरा मार्ग, छिरिया सलेमपुर के पास आवारा जानवरों को हटवाकर उचित व्यवस्था कराई जाए, ताकि किसी बड़े हादसे से बचा जा सके। कई शिकायतों के बावजूद सुनवाई न होने से लोगों में नाराजगी है। अब देखना यह है कि प्रशासन कब इस समस्या का संज्ञान लेकर कार्रवाई करता है।1
- दिव्यांग छात्रा से छेड़खानी के मामले में पुलिस एक्शन, ASP ने मौके पर पहुंचकर किया निरीक्षण जालौन। दिव्यांग छात्रा से सामूहिक छेड़खानी के मामले में खबर चलने के बाद एसपी ने संज्ञान लेते हुए जांच तेज कर दी। एडिशनल एसपी ईशान सोनी घटना स्थल पर पहुंचे और मौके का निरीक्षण किया। इस दौरान पीड़ित छात्रा का भाई भी मौजूद रहा। छात्रा द्वारा बताए गए दो नामजद युवकों समेत तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। छात्रा ने पुलिस को दो आरोपियों के नाम बताए हैं, जबकि तीन की पहचान अभी अज्ञात है। मामला कुठौंद थाना क्षेत्र के जुगराजपुर के पास का है। पुलिस आरोपियों की तलाश और मामले की जांच में जुटी है। ✍️ संजयकुमार पत्रकार जालौन1
- 245 स्मार्ट क्लास, 45 आईसीटी कंप्यूटर लैब एवं 03 डिजिटल लाइब्रेरी से विद्यार्थियों को मिल रही आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा *आधुनिक क्लासेज से बदलेगी सरकारी स्कूलों की तस्वीर -डीएम Dio Jalaun DM Jalaun District Magistrate/District Election Officer, Jalaun प्रदेश के मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की मंशा के अनुरूप परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा को आधुनिक, तकनीक आधारित और गुणवत्तापूर्ण बनाने की दिशा में जनपद जालौन में निरंतर प्रभावी कार्य किया जा रहा है। सरकारी विद्यालयों में स्मार्ट क्लास, कंप्यूटर लैब और डिजिटल संसाधनों की उपलब्धता से ग्रामीण क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को भी आधुनिक शिक्षा का लाभ मिल रहा है। जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में 245 स्मार्ट क्लास स्थापित की गई हैं, जिनके माध्यम से छात्र-छात्राएं विषयों को केवल पुस्तकों तक सीमित न रखकर डिजिटल माध्यम से देखकर और समझकर सीख रहे हैं। वहीं 45 आईसीटी कंप्यूटर लैब विद्यार्थियों को कंप्यूटर एवं तकनीकी ज्ञान से जोड़ रही हैं। इसके साथ ही 03 डिजिटल लाइब्रेरी के माध्यम से बच्चों को अध्ययन की अतिरिक्त डिजिटल सामग्री एवं ज्ञानवर्धक संसाधनों तक पहुंच उपलब्ध हो रही है। कंपोजिट विद्यालय खरूसा तथा पूर्व माध्यमिक विद्यालय बम्हन मिनोरा में भी छात्र-छात्राएं स्मार्ट क्लास, डिजिटल बोर्ड, कंप्यूटर एवं अन्य आधुनिक शैक्षिक संसाधनों का उपयोग करते हुए पठन-पाठन कर रहे हैं। स्मार्ट बोर्ड पर गणित एवं अंग्रेजी जैसे विषयों को डिजिटल माध्यम से समझने के साथ ही विद्यार्थी स्वयं भी बोर्ड पर अभ्यास कर अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर रहे हैं। विद्यालयों में शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद और रचनात्मक गतिविधियों को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न खेलों में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया जा रहा है, जिससे उनके शारीरिक एवं मानसिक विकास को भी गति मिल रही है। मा0 मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार का प्रयास है कि ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के बच्चों को समान रूप से आधुनिक शैक्षिक सुविधाएं उपलब्ध हों और सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थी तकनीकी रूप से सक्षम बनकर भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार हों। जालौन के परिषदीय विद्यालयों में दिखाई दे रही ये सुविधाएं इसी संकल्प को धरातल पर साकार करती नजर आ रही हैं।1
- उरई कोर्ट गेट पर फिर हंगामा! अंगूरी देवी-सुभाष पक्ष में हाथापाई, पुलिस पर थप्पड़ का आरोप!!.. जनपद जालौन मुख्यालय स्थित उरई कोर्ट गेट के बाहर 2 सितंबर को करीब 1:33 बजे उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब न्यायालय में अपना काम निपटाकर बाहर निकले अंगूरी देवी, उनके कदौरा निवासी भाई और पति सुभाष अहिरवार निवासी मालवीय नगर, कोंच के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते कोर्ट गेट के बाहर सड़क पर हाथापाई शुरू हो गई और मौके पर लोगों की भीड़ एकजुट होकर जमा हो गई। अचानक हुए हंगामे से कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी जैसा माहौल बन गया। बताया गया कि ड्यूटी पर मौजूद एसआई उर्फउद्दीन खान ने विवाद देखा और मौके पर पहुंचे। वायरल वीडियो को लेकर दावा है कि पुलिसकर्मी ने बीच-बचाव से पहले अंगूरी देवी के भाई को थप्पड़ मारा। इसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को अलग किया। वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। भीड़ जुटी तो फिर उठे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल! कोर्ट गेट के बाहर विवाद के दौरान मौके पर भीड़ का एकजुट होकर जमा होना भी चर्चा का विषय बना हुआ है। स्थानीय लोगों के मुताबिक इससे पहले भी कोर्ट गेट के आसपास विवाद और हंगामे की घटनाओं के वीडियो सामने आ चुके हैं। बार-बार कोर्ट गेट के बाहर विवाद क्यों हो रहे हैं? विवाद होते ही मौके पर भीड़ क्यों जुट जाती है? क्या कोर्ट गेट पर पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात रहता है? पुलिस की मौजूदगी के बावजूद विवाद सड़क तक कैसे पहुंचा? वायरल वीडियो में दिख रहे थप्पड़ की भी जांच होगी? पुरानी घटनाओं के बाद सुरक्षा व्यवस्था में क्या बदलाव किया गया? अंगूरी देवी और सुभाष अहिरवार के बीच पहले से वैवाहिक विवाद चल रहा है। अंगूरी देवी की ओर से कोंच कोतवाली में FIR दर्ज है, जबकि सुभाष अहिरवार ने परिवार न्यायालय उरई में धारा 9 हिंदू विवाह अधिनियम के तहत याचिका दाखिल की है। दोनों पक्षों के अपने-अपने दावे हैं और मामलों का अंतिम निर्णय सक्षम न्यायालय द्वारा किया जाना है। नोट: यह खबर वायरल वीडियो एवं स्थानीय लोगों द्वारा बताए गए घटनाक्रम के आधार पर तैयार की गई है। वीडियो और आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। संबंधित पुलिस अधिकारी व दोनों पक्षों का आधिकारिक पक्ष सामने आने पर उसे भी प्रकाशित किया जाना चाहिए। आपकी नजर में पुलिसकर्मी द्वारा थप्पड़ मारना सही था या गलत? और कोर्ट गेट पर भीड़ जुटने की घटना को आप किस नजर से देखते हैं? अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।1
- कोंच में हरछठ पर्व पर बलदाऊ धर्मशाला में धूमधाम से मनाया भगवान बलदाऊ जी महाराज का जन्मोत्सव जालौन के कोंच में गल्ला व्यापारियों की प्रमुख संस्था धर्मादा रक्षिणी सभा द्वारा संचालित बल्दाऊ मंदिर में बुधवार शाम 5:30 बजे भगवान श्रीकृष्ण के बड़े भाई भगवान बलराम का प्राकट्य दिवस धूमधाम और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर में धार्मिक अनुष्ठानों के साथ श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भगवान बलराम के जयकारों और भजनों से मंदिर परिसर भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम की शुरुआत नगर के विद्वान ब्राह्मणों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-पूजन से हुई। विधि-विधान से पूजन के बाद भगवान बलभद्र को पंचामृत स्नान कराया गया। इसके बाद मंदिर के पुजारी हनुमंत गोस्वामी ने गर्भगृह में विराजमान भगवान बल्दाऊ और मैया रेवती के श्रीविग्रहों की विधिवत पूजा-अर्चना कर आरती उतारी। आरती के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान बल्दाऊ के जयकारे लगाए और सुख-समृद्धि की कामना की। भगवान बलराम के प्राकट्य उत्सव में दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए नगर सहित आसपास के क्षेत्रों से सैकड़ों श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। महिलाओं ने भजन और बधाइयां गाकर भगवान को रिझाने का प्रयास किया। मंदिर में महिलाओं द्वारा गाए गए मंगल गीतों से वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने भगवान बलराम और मैया रेवती के दर्शन कर परिवार की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम में धर्मादा रक्षिणी सभा के अध्यक्ष विजय गुप्ता भोले, मंत्री विनोद दुबे, राममोहन रिछारिया, जय मुखिया, पवन अग्रवाल, पालिकाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, रमेश चंद्र पटैरिया, राघवराम, विजय मिश्रा, पुनीत वैद, राघवेंद्र तिवारी, मुकेश सोनी, राजू मिश्रा सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे। इधर, सनातनी परिवारों में भी भगवान बलराम के प्राकट्य दिवस को हरछठ पर्व के रूप में श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया गया। महिलाओं ने व्रत रखकर हरछठ की पूजा की और परिवार में संतान की कुशलता, सुख-समृद्धि तथा दीर्घायु की कामना की। परंपरा के अनुसार महिलाओं ने हरछठ की कथा सुनी और एक-दूसरे के साथ पर्व की बधाइयां साझा कीं।1
- 24 घंटे में लूटकांड का खुलासा उरई कोतवाली पुलिस ने लूट की वारदात का किया खुलासा, 2 शातिर आरोपी गिरफ्तार उरई। कोतवाली उरई पुलिस टीम ने लूट की घटना का महज 24 घंटे के अंदर खुलासा करते हुए वारदात को अंजाम देने वाले दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया। पुलिस के मुताबिक, घटना के बाद टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू की थी। जांच और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से लूटकांड का 24 घंटे में खुलासा होने पर क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता की चर्चा है।1
- कोर्ट गेट पर फिर संग्राम! अंगूरी देवी–सुभाष पक्ष भिड़े, थप्पड़ के आरोप से मचा हंगामा उरई, जालौन। उरई कोर्ट गेट के बाहर बुधवार को करीब 1:33 बजे अंगूरी देवी, उनके भाई और पति सुभाष अहिरवार के पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते विवाद हाथापाई में बदल गया और मौके पर भीड़ जुट गई। पुलिस ने पहुंचकर दोनों पक्षों को अलग कर मामला शांत कराया। इसी दौरान वायरल वीडियो को लेकर पुलिसकर्मी पर अंगूरी देवी के भाई को थप्पड़ मारने का आरोप लगाया जा रहा है। हालांकि, वीडियो और आरोप की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। बताया गया है कि अंगूरी देवी और सुभाष अहिरवार के बीच पहले से वैवाहिक विवाद चल रहा है। घटना के बाद कोर्ट गेट की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। ✍️ संजयकुमार पत्रकार जालौन3
- उरई में 24 घंटे में लूट का खुलासा, 2 बदमाश लूटे गए मोबाइल व एक देशी तमंचा और कारतूस सहित गिरफ्तार उरई में 24 घंटे में लूट का खुलासा, 2 बदमाश गिरफ्तार *उरई (जालौन)।* कोतवाली उरई पुलिस ने 24 घंटे के अंदर मोबाइल लूट की घटना का खुलासा करते हुए दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से लूटा गया मोबाइल, एक देशी तमंचा और कारतूस बरामद किया है। मामले में वादिनी संतोषी देवी ने मोबाइल लूट की तहरीर दी थी, जिस पर कोतवाली में मु.अ.सं. 514/26 धारा 309(4)/351(3) BNS के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। ADG कानपुर जोन और IG झांसी के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान दोनों आरोपियों को पकड़ा। *गिरफ्तार अभियुक्त -* 1. माधव उर्फ चीकू पुत्र श्यामा बाबू दोहरे, उम्र 22 वर्ष, निवासी चकजगदेवपुर, कोतवाली उरई 2. मुकेश पुत्र हरि सिंह दोहरे, उम्र 28 वर्ष, निवासी चकजगदेवपुर, कोतवाली उरई *बरामदगी -* - 01 देशी तमंचा 315 बोर - 01 जिंदा कारतूस 315 बोर - 01 लूटा हुआ मोबाइल VIVO Y29 पुलिस ने इस मामले में धारा 317(2) BNS और 3/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोतरी की है। दोनों आरोपियों को जेल भेजा गया है और उनके आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।1
- कई गोवंशों की मौत का आरोप, हर माह लाखों का बजट फिर भी बदहाल व्यवस्था *गहरौली की गोशाला में भूख-प्यास से तड़प रहे गोवंश! कई गोवंशों की मौत का आरोप, हर माह लाखों का बजट फिर भी बदहाल व्यवस्था* मुस्करा (हमीरपुर)। मुस्करा विकासखंड की ग्राम पंचायत गहरौली स्थित गोशाला में गोवंशों की बदहाली ने जिम्मेदारों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि गोशाला में पर्याप्त भूसा, चारा और पानी उपलब्ध नहीं कराया जा रहा, जिसके चलते गोवंश भूख-प्यास से तड़प रहे हैं और कई गोवंशों की मौत हो चुकी है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि गोवंशों के भूसा-चारा के लिए प्रतिमाह करीब तीन लाख रुपये आने के बावजूद गोशाला में ऐसी बदहाली क्यों है? ग्रामीणों का आरोप है कि कागजों पर व्यवस्थाएं दुरुस्त दिखाई जाती हैं, जबकि मौके पर गोवंशों को पर्याप्त चारा-पानी तक नहीं मिल पा रहा है। बताया जा रहा है कि ग्राम प्रधान के निधन के बाद गोशाला एवं ग्राम पंचायत की व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी एडीओ पंचायत और ग्राम पंचायत सचिव कुलदीप के जिम्मे है। इसके बावजूद ग्रामीणों ने सचिव कुलदीप और संबंधित पशु चिकित्सक पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि गोशाला में गोवंशों की स्थिति लगातार खराब हो रही है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी मौके की वास्तविक स्थिति पर गंभीरता नहीं दिखा रहे। जब हर माह गोवंशों के भूसा-चारा के नाम पर लाखों रुपये खर्च हो रहे हैं, तो फिर गोशाला में गोवंश भूख-प्यास से क्यों तड़प रहे हैं? आखिर तीन लाख रुपये का चारा कहां जा रहा है? यह सवाल अब ग्रामीणों के साथ-साथ प्रशासन के सामने भी खड़ा हो गया है। ग्रामीणों ने गोशाला में गोवंशों की मौत, भूसा-चारा की उपलब्धता, पानी की व्यवस्था और सरकारी धनराशि के खर्च की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है। साथ ही दोषी पाए जाने वाले जिम्मेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस गंभीर मामले की जांच कराकर गोशाला की बदहाली का सच सामने लाता है या फिर गोवंशों की मौत और सरकारी धन के इस्तेमाल पर उठ रहे सवाल फाइलों में ही दबकर रह जाते हैं। #DMHamirpur #UPGovernment #ChiefMinister #chiefsecretaryup #BJPGovernment #RathVidhansabha1