logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कोंच में हरछठ पर्व पर बलदाऊ धर्मशाला में धूमधाम से मनाया भगवान बलदाऊ जी महाराज का जन्मोत्सव जालौन के कोंच में गल्ला व्यापारियों की प्रमुख संस्था धर्मादा रक्षिणी सभा द्वारा संचालित बल्दाऊ मंदिर में बुधवार शाम 5:30 बजे भगवान श्रीकृष्ण के बड़े भाई भगवान बलराम का प्राकट्य दिवस धूमधाम और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर में धार्मिक अनुष्ठानों के साथ श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भगवान बलराम के जयकारों और भजनों से मंदिर परिसर भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम की शुरुआत नगर के विद्वान ब्राह्मणों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-पूजन से हुई। विधि-विधान से पूजन के बाद भगवान बलभद्र को पंचामृत स्नान कराया गया। इसके बाद मंदिर के पुजारी हनुमंत गोस्वामी ने गर्भगृह में विराजमान भगवान बल्दाऊ और मैया रेवती के श्रीविग्रहों की विधिवत पूजा-अर्चना कर आरती उतारी। आरती के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान बल्दाऊ के जयकारे लगाए और सुख-समृद्धि की कामना की। भगवान बलराम के प्राकट्य उत्सव में दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए नगर सहित आसपास के क्षेत्रों से सैकड़ों श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। महिलाओं ने भजन और बधाइयां गाकर भगवान को रिझाने का प्रयास किया। मंदिर में महिलाओं द्वारा गाए गए मंगल गीतों से वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने भगवान बलराम और मैया रेवती के दर्शन कर परिवार की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम में धर्मादा रक्षिणी सभा के अध्यक्ष विजय गुप्ता भोले, मंत्री विनोद दुबे, राममोहन रिछारिया, जय मुखिया, पवन अग्रवाल, पालिकाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, रमेश चंद्र पटैरिया, राघवराम, विजय मिश्रा, पुनीत वैद, राघवेंद्र तिवारी, मुकेश सोनी, राजू मिश्रा सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे। इधर, सनातनी परिवारों में भी भगवान बलराम के प्राकट्य दिवस को हरछठ पर्व के रूप में श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया गया। महिलाओं ने व्रत रखकर हरछठ की पूजा की और परिवार में संतान की कुशलता, सुख-समृद्धि तथा दीर्घायु की कामना की। परंपरा के अनुसार महिलाओं ने हरछठ की कथा सुनी और एक-दूसरे के साथ पर्व की बधाइयां साझा कीं।

6 hrs ago
user_Vivek Dwivedi public news
Vivek Dwivedi public news
पत्रकार Konch, Jalaun•
6 hrs ago

कोंच में हरछठ पर्व पर बलदाऊ धर्मशाला में धूमधाम से मनाया भगवान बलदाऊ जी महाराज का जन्मोत्सव जालौन के कोंच में गल्ला व्यापारियों की प्रमुख संस्था धर्मादा रक्षिणी सभा द्वारा संचालित बल्दाऊ मंदिर में बुधवार शाम 5:30 बजे भगवान श्रीकृष्ण के बड़े भाई भगवान बलराम का प्राकट्य दिवस धूमधाम और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर में धार्मिक अनुष्ठानों के साथ श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भगवान बलराम के जयकारों और भजनों से मंदिर परिसर भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम की शुरुआत नगर के विद्वान ब्राह्मणों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-पूजन से हुई। विधि-विधान से पूजन के बाद भगवान बलभद्र को पंचामृत स्नान कराया गया। इसके बाद मंदिर के पुजारी हनुमंत गोस्वामी ने गर्भगृह में विराजमान भगवान बल्दाऊ और मैया रेवती के श्रीविग्रहों की विधिवत पूजा-अर्चना कर आरती उतारी। आरती के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान बल्दाऊ के जयकारे लगाए और सुख-समृद्धि की कामना की। भगवान बलराम के प्राकट्य उत्सव में दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए नगर सहित आसपास के क्षेत्रों से सैकड़ों श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। महिलाओं ने भजन और बधाइयां गाकर भगवान को रिझाने का प्रयास किया। मंदिर में महिलाओं द्वारा गाए गए मंगल गीतों से वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने भगवान बलराम और मैया रेवती के दर्शन कर परिवार की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम में धर्मादा रक्षिणी सभा के अध्यक्ष विजय गुप्ता भोले, मंत्री विनोद दुबे, राममोहन रिछारिया, जय मुखिया, पवन अग्रवाल, पालिकाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, रमेश चंद्र पटैरिया, राघवराम, विजय मिश्रा, पुनीत वैद, राघवेंद्र तिवारी, मुकेश सोनी, राजू मिश्रा सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे। इधर, सनातनी परिवारों में भी भगवान बलराम के प्राकट्य दिवस को हरछठ पर्व के रूप में श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया गया। महिलाओं ने व्रत रखकर हरछठ की पूजा की और परिवार में संतान की कुशलता, सुख-समृद्धि तथा दीर्घायु की कामना की। परंपरा के अनुसार महिलाओं ने हरछठ की कथा सुनी और एक-दूसरे के साथ पर्व की बधाइयां साझा कीं।

More news from Jalaun and nearby areas
  • कोंच में हरछठ पर्व पर बलदाऊ धर्मशाला में धूमधाम से मनाया भगवान बलदाऊ जी महाराज का जन्मोत्सव जालौन के कोंच में गल्ला व्यापारियों की प्रमुख संस्था धर्मादा रक्षिणी सभा द्वारा संचालित बल्दाऊ मंदिर में बुधवार शाम 5:30 बजे भगवान श्रीकृष्ण के बड़े भाई भगवान बलराम का प्राकट्य दिवस धूमधाम और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर में धार्मिक अनुष्ठानों के साथ श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भगवान बलराम के जयकारों और भजनों से मंदिर परिसर भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम की शुरुआत नगर के विद्वान ब्राह्मणों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-पूजन से हुई। विधि-विधान से पूजन के बाद भगवान बलभद्र को पंचामृत स्नान कराया गया। इसके बाद मंदिर के पुजारी हनुमंत गोस्वामी ने गर्भगृह में विराजमान भगवान बल्दाऊ और मैया रेवती के श्रीविग्रहों की विधिवत पूजा-अर्चना कर आरती उतारी। आरती के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान बल्दाऊ के जयकारे लगाए और सुख-समृद्धि की कामना की। भगवान बलराम के प्राकट्य उत्सव में दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए नगर सहित आसपास के क्षेत्रों से सैकड़ों श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। महिलाओं ने भजन और बधाइयां गाकर भगवान को रिझाने का प्रयास किया। मंदिर में महिलाओं द्वारा गाए गए मंगल गीतों से वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने भगवान बलराम और मैया रेवती के दर्शन कर परिवार की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम में धर्मादा रक्षिणी सभा के अध्यक्ष विजय गुप्ता भोले, मंत्री विनोद दुबे, राममोहन रिछारिया, जय मुखिया, पवन अग्रवाल, पालिकाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, रमेश चंद्र पटैरिया, राघवराम, विजय मिश्रा, पुनीत वैद, राघवेंद्र तिवारी, मुकेश सोनी, राजू मिश्रा सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे। इधर, सनातनी परिवारों में भी भगवान बलराम के प्राकट्य दिवस को हरछठ पर्व के रूप में श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया गया। महिलाओं ने व्रत रखकर हरछठ की पूजा की और परिवार में संतान की कुशलता, सुख-समृद्धि तथा दीर्घायु की कामना की। परंपरा के अनुसार महिलाओं ने हरछठ की कथा सुनी और एक-दूसरे के साथ पर्व की बधाइयां साझा कीं।
    1
    कोंच में हरछठ पर्व पर बलदाऊ धर्मशाला में धूमधाम से मनाया भगवान बलदाऊ जी महाराज का जन्मोत्सव
जालौन के कोंच में गल्ला व्यापारियों की प्रमुख संस्था धर्मादा रक्षिणी सभा द्वारा संचालित बल्दाऊ मंदिर में बुधवार शाम 5:30 बजे भगवान श्रीकृष्ण के बड़े भाई भगवान बलराम का प्राकट्य दिवस धूमधाम और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर में धार्मिक अनुष्ठानों के साथ श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भगवान बलराम के जयकारों और भजनों से मंदिर परिसर भक्तिमय हो गया।
कार्यक्रम की शुरुआत नगर के विद्वान ब्राह्मणों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-पूजन से हुई। विधि-विधान से पूजन के बाद भगवान बलभद्र को पंचामृत स्नान कराया गया। इसके बाद मंदिर के पुजारी हनुमंत गोस्वामी ने गर्भगृह में विराजमान भगवान बल्दाऊ और मैया रेवती के श्रीविग्रहों की विधिवत पूजा-अर्चना कर आरती उतारी। आरती के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान बल्दाऊ के जयकारे लगाए और सुख-समृद्धि की कामना की।
भगवान बलराम के प्राकट्य उत्सव में दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए नगर सहित आसपास के क्षेत्रों से सैकड़ों श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। महिलाओं ने भजन और बधाइयां गाकर भगवान को रिझाने का प्रयास किया। मंदिर में महिलाओं द्वारा गाए गए मंगल गीतों से वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने भगवान बलराम और मैया रेवती के दर्शन कर परिवार की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।
कार्यक्रम में धर्मादा रक्षिणी सभा के अध्यक्ष विजय गुप्ता भोले, मंत्री विनोद दुबे, राममोहन रिछारिया, जय मुखिया, पवन अग्रवाल, पालिकाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, रमेश चंद्र पटैरिया, राघवराम, विजय मिश्रा, पुनीत वैद, राघवेंद्र तिवारी, मुकेश सोनी, राजू मिश्रा सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।
इधर, सनातनी परिवारों में भी भगवान बलराम के प्राकट्य दिवस को हरछठ पर्व के रूप में श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया गया। महिलाओं ने व्रत रखकर हरछठ की पूजा की और परिवार में संतान की कुशलता, सुख-समृद्धि तथा दीर्घायु की कामना की। परंपरा के अनुसार महिलाओं ने हरछठ की कथा सुनी और एक-दूसरे के साथ पर्व की बधाइयां साझा कीं।
    user_Vivek Dwivedi public news
    Vivek Dwivedi public news
    पत्रकार Konch, Jalaun•
    6 hrs ago
  • 24 घंटे में मोबाइल लूट का खुलासा /उरई पुलिस ने दो शातिर लुटेरों को किया गिरफ्तार* *मोबाइल लूट के मामले में उरई पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही /24 घंटे में दो आरोपी गिरफ्तार* सब दिखाते हैं खबर हम दिखाते हकीकत समीर मंसूरी की कलम से 🖋️ 🖋️ 🖋️ 🖋️ आजाद अहमद व यासीन मंसूरी व आशुतोष की रिपोट खबरों का सिलसिला जारी *24 घंटे में मोबाइल लूट का खुलासा /उरई पुलिस ने दो शातिर लुटेरों को किया गिरफ्तार* *मोबाइल लूट के मामले में उरई पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही /24 घंटे में दो आरोपी गिरफ्तार* जनपद जालौन उरई कोतवाली पुलिस ने मोबाइल लूट की घटना का 24 घंटे के अंदर खुलासा करते हुए दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन एक देशी तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है दोनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया पुलिस के अनुसार वादिनी श्रीमती संतोषी देवी ने उनके साथ हुई मोबाइल लूट की घटना के संबंध में कोतवाली उरई में प्रार्थना पत्र दिया था तहरीर के आधार पर कोतवाली उरई में मु0अ0सं0 514/2026 धारा 309(4)/351(3) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था आप को बता दें घटना के शीघ्र अनावरण के लिए अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन कानपुर एवं पुलिस महानिरीक्षक झांसी परिक्षेत्र झांसी के निर्देशन में जालौन पुलिस द्वारा अपराधियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया गया इसी क्रम में कोतवाली उरई पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान दो संदिग्ध आरोपियों को गिरफ्तार किया गिरफ्तार आरोपियों की पहचान माधव उर्फ चीकू पुत्र श्यामबाबू दोहरे उम्र करीब 22 वर्ष तथा मुकेश पुत्र हरि सिंह दोहरे उम्र करीब 28 वर्ष दोनों निवासी ग्राम चकजगदेवपुर थाना कोतवाली उरई जनपद जालौन के रूप में हुई पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पीड़िता से लूटा गया VIVO Y29 मोबाइल फोन एक देशी तमंचा 315 बोर तथा एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किया गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में दर्ज मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस एवं धारा 3/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोतरी की गई है इसी के मद्देनजर रखते हुए हम आप को बता दें पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जानकारी आसपास के जनपदों एवं थानों से जुटाई जा रही है गिरफ्तार आरोपियों का विवरण माधव उर्फ चीकू पुत्र श्यामबाबू दोहरे उम्र करीब 22 वर्ष निवासी ग्राम चकजगदेव पुर थाना कोतवाली उरई जनपद जालौन मुकेश पुत्र हरि सिंह दोहरे उम्र करीब 28 वर्ष निवासी ग्राम चकजगदेवपुर थाना कोतवाली उरई जनपद जालौन बरामदगी का विवरण एक देशी तमंचा 315 बोर एक जिंदा कारतूस 315 बोर एक लूटा गया VIVO Y29 मोबाइल फोन बता दें पुलिस की त्वरित कार्यवाही से मोबाइल लूट की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा होने पर क्षेत्र में पुलिस की कार्रवाई की सराहना की जा रही है
    2
    24 घंटे में मोबाइल लूट का खुलासा /उरई पुलिस ने दो शातिर लुटेरों को किया गिरफ्तार*

*मोबाइल लूट के मामले में उरई पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही /24 घंटे में दो आरोपी गिरफ्तार*
सब दिखाते हैं खबर हम दिखाते हकीकत 
समीर मंसूरी की कलम से 
🖋️ 🖋️ 🖋️ 🖋️ 
आजाद अहमद व यासीन मंसूरी व आशुतोष की रिपोट 
खबरों का सिलसिला जारी 
*24 घंटे में मोबाइल लूट का खुलासा /उरई पुलिस ने दो शातिर लुटेरों को किया गिरफ्तार*
*मोबाइल लूट के मामले में उरई पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही /24 घंटे में दो आरोपी गिरफ्तार*
जनपद जालौन उरई कोतवाली पुलिस ने मोबाइल लूट की घटना का 24 घंटे के अंदर खुलासा करते हुए दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन एक देशी तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है दोनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया 
पुलिस के अनुसार वादिनी श्रीमती संतोषी देवी ने उनके साथ हुई मोबाइल लूट की घटना के संबंध में कोतवाली उरई में प्रार्थना पत्र दिया था तहरीर के आधार पर कोतवाली उरई में मु0अ0सं0 514/2026 धारा 309(4)/351(3) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था
आप को बता दें घटना के शीघ्र अनावरण के लिए अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन कानपुर एवं पुलिस महानिरीक्षक झांसी परिक्षेत्र झांसी के निर्देशन में जालौन पुलिस द्वारा अपराधियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया गया इसी क्रम में कोतवाली उरई पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान दो संदिग्ध आरोपियों को गिरफ्तार किया गिरफ्तार आरोपियों की पहचान माधव उर्फ चीकू पुत्र श्यामबाबू दोहरे उम्र करीब 22 वर्ष तथा मुकेश पुत्र हरि सिंह दोहरे उम्र करीब 28 वर्ष दोनों निवासी ग्राम चकजगदेवपुर थाना कोतवाली उरई जनपद जालौन के रूप में हुई पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पीड़िता से लूटा गया VIVO Y29 मोबाइल फोन एक देशी तमंचा 315 बोर तथा एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किया गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में दर्ज मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस एवं धारा 3/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोतरी की गई है 
इसी के मद्देनजर रखते हुए हम आप को बता दें पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जानकारी आसपास के जनपदों एवं थानों से जुटाई जा रही है गिरफ्तार आरोपियों का विवरण
माधव उर्फ चीकू पुत्र श्यामबाबू दोहरे उम्र करीब 22 वर्ष निवासी ग्राम चकजगदेव पुर थाना कोतवाली उरई जनपद जालौन
मुकेश पुत्र हरि सिंह दोहरे उम्र करीब 28 वर्ष निवासी ग्राम चकजगदेवपुर थाना कोतवाली उरई जनपद जालौन बरामदगी का विवरण एक देशी तमंचा 315 बोर
एक जिंदा कारतूस 315 बोर एक लूटा गया VIVO Y29 मोबाइल फोन 
बता दें पुलिस की त्वरित कार्यवाही से मोबाइल लूट की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा होने पर क्षेत्र में पुलिस की कार्रवाई की सराहना की जा रही है
    user_Samir mansuri
    Samir mansuri
    Local News Reporter जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • मस्जिद विवाद में नया मोड़: कमेटी ने मीडिया के सामने रखा पक्ष, हिंदू युवा वाहिनी की शिकायत के बाद SDM की कार्रवाई से उठे सवाल जालौन। नगर के मोहल्ला दबगरान में मस्जिद से जुड़े निर्माण विवाद में अब नया मोड़ सामने आया है। एक ओर मस्जिद कमेटी के सदस्यों ने मीडिया के सामने अपना पक्ष रखते हुए निर्माण को लेकर स्थिति स्पष्ट करने का प्रयास किया, वहीं दूसरी ओर हिंदू युवा वाहिनी के वर्तमान जिला अध्यक्ष राजा सिंह सेंगर द्वारा प्रशासन से कार्रवाई की मांग को लेकर प्रार्थना पत्र दिए जाने की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि हिंदू युवा वाहिनी की शिकायत के बाद SDM जालौन द्वारा मौके पर कार्रवाई करते हुए निर्माण कार्य रुकवाया गया। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। मस्जिद कमेटी के सदस्यों का कहना है कि निर्माण को जिस तरह से ‘मदरसा निर्माण’ बताया जा रहा है, वह सही नहीं है। कमेटी ने मीडिया के सामने अपना पक्ष रखते हुए निर्माण की वास्तविक स्थिति और अपने पास मौजूद दस्तावेजों के आधार पर स्थिति स्पष्ट करने की बात कही। वहीं, हिंदू युवा वाहिनी की ओर से निर्माण को लेकर आपत्ति जताते हुए प्रशासन से जांच और कार्रवाई की मांग की गई थी। शिकायत के बाद हुई प्रशासनिक कार्रवाई ने पूरे मामले को और गंभीर बना दिया है। अब बड़ा सवाल यह है कि मौके पर आखिर किस तरह का निर्माण हो रहा था? निर्माण के लिए संबंधित पक्ष के पास कौन-कौन से दस्तावेज और अनुमतियां मौजूद हैं? हाईकोर्ट के आदेश का इस मामले में क्या प्रभाव है और SDM द्वारा किस कानूनी आधार पर कार्रवाई की गई? इसके साथ ही यह भी जांच का विषय है कि भारी बारिश के दौरान तिरपाल लगाकर दीवार क्यों उठाई जा रही थी और क्या निर्माण कार्य के लिए स्थानीय स्तर पर आवश्यक अनुमति ली गई थी। फिलहाल दोनों पक्ष अपने-अपने दावे कर रहे हैं। ऐसे में पूरे मामले की निष्पक्ष प्रशासनिक जांच और उपलब्ध दस्तावेजों के सत्यापन के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि वास्तविक स्थिति क्या है और कार्रवाई किस आधार पर की गई। मामला अब सिर्फ निर्माण रुकवाने तक सीमित नहीं, बल्कि यह सवाल भी खड़ा कर रहा है कि आखिर मौके पर निर्माण की वास्तविक प्रकृति क्या थी और संबंधित पक्षों के दावों में कितनी सच्चाई है?
    1
    मस्जिद विवाद में नया मोड़: कमेटी ने मीडिया के सामने रखा पक्ष, हिंदू युवा वाहिनी की शिकायत के बाद SDM की कार्रवाई से उठे सवाल
जालौन। नगर के मोहल्ला दबगरान में मस्जिद से जुड़े निर्माण विवाद में अब नया मोड़ सामने आया है। एक ओर मस्जिद कमेटी के सदस्यों ने मीडिया के सामने अपना पक्ष रखते हुए निर्माण को लेकर स्थिति स्पष्ट करने का प्रयास किया, वहीं दूसरी ओर हिंदू युवा वाहिनी के वर्तमान जिला अध्यक्ष राजा सिंह सेंगर द्वारा प्रशासन से कार्रवाई की मांग को लेकर प्रार्थना पत्र दिए जाने की बात सामने आई है।
बताया जा रहा है कि हिंदू युवा वाहिनी की शिकायत के बाद SDM जालौन द्वारा मौके पर कार्रवाई करते हुए निर्माण कार्य रुकवाया गया। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
मस्जिद कमेटी के सदस्यों का कहना है कि निर्माण को जिस तरह से ‘मदरसा निर्माण’ बताया जा रहा है, वह सही नहीं है। कमेटी ने मीडिया के सामने अपना पक्ष रखते हुए निर्माण की वास्तविक स्थिति और अपने पास मौजूद दस्तावेजों के आधार पर स्थिति स्पष्ट करने की बात कही।
वहीं, हिंदू युवा वाहिनी की ओर से निर्माण को लेकर आपत्ति जताते हुए प्रशासन से जांच और कार्रवाई की मांग की गई थी। शिकायत के बाद हुई प्रशासनिक कार्रवाई ने पूरे मामले को और गंभीर बना दिया है।
अब बड़ा सवाल यह है कि मौके पर आखिर किस तरह का निर्माण हो रहा था? निर्माण के लिए संबंधित पक्ष के पास कौन-कौन से दस्तावेज और अनुमतियां मौजूद हैं? हाईकोर्ट के आदेश का इस मामले में क्या प्रभाव है और SDM द्वारा किस कानूनी आधार पर कार्रवाई की गई?
इसके साथ ही यह भी जांच का विषय है कि भारी बारिश के दौरान तिरपाल लगाकर दीवार क्यों उठाई जा रही थी और क्या निर्माण कार्य के लिए स्थानीय स्तर पर आवश्यक अनुमति ली गई थी।
फिलहाल दोनों पक्ष अपने-अपने दावे कर रहे हैं। ऐसे में पूरे मामले की निष्पक्ष प्रशासनिक जांच और उपलब्ध दस्तावेजों के सत्यापन के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि वास्तविक स्थिति क्या है और कार्रवाई किस आधार पर की गई।
मामला अब सिर्फ निर्माण रुकवाने तक सीमित नहीं, बल्कि यह सवाल भी खड़ा कर रहा है कि आखिर मौके पर निर्माण की वास्तविक प्रकृति क्या थी और संबंधित पक्षों के दावों में कितनी सच्चाई है?
    user_अखिलेश सोनी
    अखिलेश सोनी
    Court reporter जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • उरई कोर्ट गेट पर फिर हंगामा! अंगूरी देवी-सुभाष पक्ष में हाथापाई, पुलिस पर थप्पड़ का आरोप!!.. जनपद जालौन मुख्यालय स्थित उरई कोर्ट गेट के बाहर 2 सितंबर को करीब 1:33 बजे उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब न्यायालय में अपना काम निपटाकर बाहर निकले अंगूरी देवी, उनके कदौरा निवासी भाई और पति सुभाष अहिरवार निवासी मालवीय नगर, कोंच के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते कोर्ट गेट के बाहर सड़क पर हाथापाई शुरू हो गई और मौके पर लोगों की भीड़ एकजुट होकर जमा हो गई। अचानक हुए हंगामे से कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी जैसा माहौल बन गया। बताया गया कि ड्यूटी पर मौजूद एसआई उर्फउद्दीन खान ने विवाद देखा और मौके पर पहुंचे। वायरल वीडियो को लेकर दावा है कि पुलिसकर्मी ने बीच-बचाव से पहले अंगूरी देवी के भाई को थप्पड़ मारा। इसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को अलग किया। वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। भीड़ जुटी तो फिर उठे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल! कोर्ट गेट के बाहर विवाद के दौरान मौके पर भीड़ का एकजुट होकर जमा होना भी चर्चा का विषय बना हुआ है। स्थानीय लोगों के मुताबिक इससे पहले भी कोर्ट गेट के आसपास विवाद और हंगामे की घटनाओं के वीडियो सामने आ चुके हैं। बार-बार कोर्ट गेट के बाहर विवाद क्यों हो रहे हैं? विवाद होते ही मौके पर भीड़ क्यों जुट जाती है? क्या कोर्ट गेट पर पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात रहता है? पुलिस की मौजूदगी के बावजूद विवाद सड़क तक कैसे पहुंचा? वायरल वीडियो में दिख रहे थप्पड़ की भी जांच होगी? पुरानी घटनाओं के बाद सुरक्षा व्यवस्था में क्या बदलाव किया गया? अंगूरी देवी और सुभाष अहिरवार के बीच पहले से वैवाहिक विवाद चल रहा है। अंगूरी देवी की ओर से कोंच कोतवाली में FIR दर्ज है, जबकि सुभाष अहिरवार ने परिवार न्यायालय उरई में धारा 9 हिंदू विवाह अधिनियम के तहत याचिका दाखिल की है। दोनों पक्षों के अपने-अपने दावे हैं और मामलों का अंतिम निर्णय सक्षम न्यायालय द्वारा किया जाना है। नोट: यह खबर वायरल वीडियो एवं स्थानीय लोगों द्वारा बताए गए घटनाक्रम के आधार पर तैयार की गई है। वीडियो और आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। संबंधित पुलिस अधिकारी व दोनों पक्षों का आधिकारिक पक्ष सामने आने पर उसे भी प्रकाशित किया जाना चाहिए। आपकी नजर में पुलिसकर्मी द्वारा थप्पड़ मारना सही था या गलत? और कोर्ट गेट पर भीड़ जुटने की घटना को आप किस नजर से देखते हैं? अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
    1
    उरई कोर्ट गेट पर फिर हंगामा! अंगूरी देवी-सुभाष पक्ष में हाथापाई, पुलिस पर थप्पड़ का आरोप!!..
जनपद जालौन मुख्यालय स्थित उरई कोर्ट गेट के बाहर 2 सितंबर को करीब 1:33 बजे उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब न्यायालय में अपना काम निपटाकर बाहर निकले अंगूरी देवी, उनके कदौरा निवासी भाई और पति सुभाष अहिरवार निवासी मालवीय नगर, कोंच के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया।
देखते ही देखते कोर्ट गेट के बाहर सड़क पर हाथापाई शुरू हो गई और मौके पर लोगों की भीड़ एकजुट होकर जमा हो गई। 
अचानक हुए हंगामे से कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी जैसा माहौल बन गया।
बताया गया कि ड्यूटी पर मौजूद एसआई उर्फउद्दीन खान ने विवाद देखा और मौके पर पहुंचे।
वायरल वीडियो को लेकर दावा है कि पुलिसकर्मी ने बीच-बचाव से पहले अंगूरी देवी के भाई को थप्पड़ मारा। 
इसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को अलग किया। 
वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
भीड़ जुटी तो फिर उठे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल!
कोर्ट गेट के बाहर विवाद के दौरान मौके पर भीड़ का एकजुट होकर जमा होना भी चर्चा का विषय बना हुआ है। 
स्थानीय लोगों के मुताबिक इससे पहले भी कोर्ट गेट के आसपास विवाद और हंगामे की घटनाओं के वीडियो सामने आ चुके हैं।
बार-बार कोर्ट गेट के बाहर विवाद क्यों हो रहे हैं?
विवाद होते ही मौके पर भीड़ क्यों जुट जाती है?
क्या कोर्ट गेट पर पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात रहता है?
पुलिस की मौजूदगी के बावजूद विवाद सड़क तक कैसे पहुंचा?
वायरल वीडियो में दिख रहे थप्पड़ की भी जांच होगी?
पुरानी घटनाओं के बाद सुरक्षा व्यवस्था में क्या बदलाव किया गया?
अंगूरी देवी और सुभाष अहिरवार के बीच पहले से वैवाहिक विवाद चल रहा है।
अंगूरी देवी की ओर से कोंच कोतवाली में FIR दर्ज है, जबकि सुभाष अहिरवार ने परिवार न्यायालय उरई में धारा 9 हिंदू विवाह अधिनियम के तहत याचिका दाखिल की है।
दोनों पक्षों के अपने-अपने दावे हैं और मामलों का अंतिम निर्णय सक्षम न्यायालय द्वारा किया जाना है।
नोट: यह खबर वायरल वीडियो एवं स्थानीय लोगों द्वारा बताए गए घटनाक्रम के आधार पर तैयार की गई है।
वीडियो और आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
संबंधित पुलिस अधिकारी व दोनों पक्षों का आधिकारिक पक्ष सामने आने पर उसे भी प्रकाशित किया जाना चाहिए।
आपकी नजर में पुलिसकर्मी द्वारा थप्पड़ मारना सही था या गलत?
और कोर्ट गेट पर भीड़ जुटने की घटना को आप किस नजर से देखते हैं? 
अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
    user_Harsh Samvad
    Harsh Samvad
    Newspaper publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • महिलाओं की सुरक्षा को लेकर जालौन पुलिस का बड़ा अभियान, एंटी रोमियो टीम ने किया जागरूक मिशन शक्ति फेज-5 के तहत महिलाओं और बालिकाओं से सीधा संवाद, हेल्पलाइन नंबरों से लेकर साइबर अपराध तक दी महत्वपूर्ण जानकारी जालौन। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण को लेकर थाना कोतवाली जालौन पुलिस की एंटी रोमियो टीम लगातार जागरूकता अभियान चला रही है। बुधवार 02 सितंबर 2026 को मिशन शक्ति फेज-5 के द्वितीय चरण के निर्धारित कार्यक्रम के तहत टीम ने कस्बा जालौन में महिलाओं एवं बालिकाओं से सीधे संवाद कर उन्हें सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने महिलाओं और बच्चियों को घरेलू हिंसा, साइबर अपराध, महिला अपराधों से बचाव, कानूनी प्रावधानों एवं उनके अधिकारों के बारे में विस्तार से जागरूक किया। पुलिस ने किसी भी विपरीत परिस्थिति में तत्काल सहायता प्राप्त करने के लिए विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी। महिलाओं को वूमेन पावर लाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, एंबुलेंस सेवा 108, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 और साइबर हेल्पलाइन 1930 के बारे में बताया गया। एंटी रोमियो टीम ने महिलाओं एवं बालिकाओं से सकारात्मक एवं सार्थक संवाद करते हुए उन्हें शासन द्वारा संचालित विभिन्न महिला एवं बालिका कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही जागरूकता संबंधी पंपलेट वितरित कर उन्हें अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर थाना कोतवाली जालौन पुलिस 24 घंटे, सातों दिन प्रतिबद्ध है। मिशन शक्ति अभियान के माध्यम से लगातार लोगों तक सुरक्षा और जागरूकता का संदेश पहुंचाया जा रहा है। पुलिस का संदेश साफ है—महिलाएं और बालिकाएं किसी भी तरह की परेशानी होने पर चुप न रहें, तत्काल पुलिस अथवा संबंधित हेल्पलाइन पर सूचना दें।
    4
    महिलाओं की सुरक्षा को लेकर जालौन पुलिस का बड़ा अभियान, एंटी रोमियो टीम ने किया जागरूक 
मिशन शक्ति फेज-5 के तहत महिलाओं और बालिकाओं से सीधा संवाद, हेल्पलाइन नंबरों से लेकर साइबर अपराध तक दी महत्वपूर्ण जानकारी
जालौन। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण को लेकर थाना कोतवाली जालौन पुलिस की एंटी रोमियो टीम लगातार जागरूकता अभियान चला रही है। बुधवार 02 सितंबर 2026 को मिशन शक्ति फेज-5 के द्वितीय चरण के निर्धारित कार्यक्रम के तहत टीम ने कस्बा जालौन में महिलाओं एवं बालिकाओं से सीधे संवाद कर उन्हें सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी।
अभियान के दौरान पुलिस टीम ने महिलाओं और बच्चियों को घरेलू हिंसा, साइबर अपराध, महिला अपराधों से बचाव, कानूनी प्रावधानों एवं उनके अधिकारों के बारे में विस्तार से जागरूक किया। पुलिस ने किसी भी विपरीत परिस्थिति में तत्काल सहायता प्राप्त करने के लिए विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी।
महिलाओं को वूमेन पावर लाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, एंबुलेंस सेवा 108, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 और साइबर हेल्पलाइन 1930 के बारे में बताया गया।
एंटी रोमियो टीम ने महिलाओं एवं बालिकाओं से सकारात्मक एवं सार्थक संवाद करते हुए उन्हें शासन द्वारा संचालित विभिन्न महिला एवं बालिका कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही जागरूकता संबंधी पंपलेट वितरित कर उन्हें अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया।
पुलिस ने स्पष्ट किया कि महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर थाना कोतवाली जालौन पुलिस 24 घंटे, सातों दिन प्रतिबद्ध है। मिशन शक्ति अभियान के माध्यम से लगातार लोगों तक सुरक्षा और जागरूकता का संदेश पहुंचाया जा रहा है।
पुलिस का संदेश साफ है—महिलाएं और बालिकाएं किसी भी तरह की परेशानी होने पर चुप न रहें, तत्काल पुलिस अथवा संबंधित हेल्पलाइन पर सूचना दें।
    user_Sanjay kumar Pattakar
    Sanjay kumar Pattakar
    Local News Reporter जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • कोंच,नगेपुरा में जलभराव से ग्रामीण परेशान, पुलिया निर्माण की मांग को लेकर एसडीएम से की शिकायत जालौन के कोंच तहसील क्षेत्र में हुई भीषण बारिश के बाद ग्राम नगेपुरा में जलभराव की समस्या गंभीर हो गई है। गांव में बारिश का पानी सड़कों और गलियों में जमा होने से ग्रामीणों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण पानी लंबे समय तक जमा रहता है, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी है। बुधवार दोपहर करीब 1:30 बजे ग्राम नगेपुरा के ग्रामीणों ने कोंच तहसील पहुंचकर एसडीएम अभिनव कुमार से मुलाकात की और उन्हें शिकायती पत्र सौंपा। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में काली देवी मंदिर से खेड़ा चौकी के पास जाने वाली गली और सड़क के आसपास बारिश का पानी भर गया है। पानी की निकासी के लिए सड़क पर पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से लोगों को जलभराव के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है। ग्रामीणों के मुताबिक सड़क पर बारिश के पानी की निकासी के लिए पुलिया का निर्माण नहीं कराया गया है। इसके चलते प्रत्येक बरसात में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। ग्रामीणों ने बताया कि लंबे समय तक पानी जमा रहने से सड़क के दोनों ओर बनी कंकरखियों की कटान भी हो रही है। इससे सड़क के क्षतिग्रस्त होने की आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों ने एसडीएम को दिए शिकायती पत्र में सड़क के समीप जल निकासी के लिए पुलिया स्वीकृत कर उसका निर्माण कराने की मांग की। साथ ही सड़क के दोनों ओर हो रही कटान को रोकने के लिए आवश्यक कार्यवाही किए जाने की मांग रखी। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिया बनने से बारिश के पानी की निकासी सुचारु हो जाएगी और जलभराव की समस्या से स्थायी राहत मिल सकेगी। शिकायत सुनने के बाद एसडीएम अभिनव कुमार ने ग्रामीणों को समस्या के समाधान के लिए उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया। आश्वासन मिलने के बाद ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि जल्द ही जल निकासी की समस्या का समाधान कराया जाएगा। इस दौरान सुमित परिहार, सुनील, राजू, चंद्रपाल, अंकित, हिमांशु, सोनू, राजेंद्र, गणेश परिहार, लला, राघवेंद्र सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे। अगर चाहें तो मैं इसकी
    1
    कोंच,नगेपुरा में जलभराव से ग्रामीण परेशान, पुलिया निर्माण की मांग को लेकर एसडीएम से की शिकायत
जालौन के कोंच तहसील क्षेत्र में हुई भीषण बारिश के बाद ग्राम नगेपुरा में जलभराव की समस्या गंभीर हो गई है। गांव में बारिश का पानी सड़कों और गलियों में जमा होने से ग्रामीणों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण पानी लंबे समय तक जमा रहता है, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी है।
बुधवार दोपहर करीब 1:30 बजे ग्राम नगेपुरा के ग्रामीणों ने कोंच तहसील पहुंचकर एसडीएम अभिनव कुमार से मुलाकात की और उन्हें शिकायती पत्र सौंपा। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में काली देवी मंदिर से खेड़ा चौकी के पास जाने वाली गली और सड़क के आसपास बारिश का पानी भर गया है। पानी की निकासी के लिए सड़क पर पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से लोगों को जलभराव के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है।
ग्रामीणों के मुताबिक सड़क पर बारिश के पानी की निकासी के लिए पुलिया का निर्माण नहीं कराया गया है। इसके चलते प्रत्येक बरसात में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। ग्रामीणों ने बताया कि लंबे समय तक पानी जमा रहने से सड़क के दोनों ओर बनी कंकरखियों की कटान भी हो रही है। इससे सड़क के क्षतिग्रस्त होने की आशंका बनी हुई है।
ग्रामीणों ने एसडीएम को दिए शिकायती पत्र में सड़क के समीप जल निकासी के लिए पुलिया स्वीकृत कर उसका निर्माण कराने की मांग की। साथ ही सड़क के दोनों ओर हो रही कटान को रोकने के लिए आवश्यक कार्यवाही किए जाने की मांग रखी। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिया बनने से बारिश के पानी की निकासी सुचारु हो जाएगी और जलभराव की समस्या से स्थायी राहत मिल सकेगी।
शिकायत सुनने के बाद एसडीएम अभिनव कुमार ने ग्रामीणों को समस्या के समाधान के लिए उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया। आश्वासन मिलने के बाद ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि जल्द ही जल निकासी की समस्या का समाधान कराया जाएगा।
इस दौरान सुमित परिहार, सुनील, राजू, चंद्रपाल, अंकित, हिमांशु, सोनू, राजेंद्र, गणेश परिहार, लला, राघवेंद्र सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
अगर चाहें तो मैं इसकी
    user_Vivek Dwivedi public news
    Vivek Dwivedi public news
    पत्रकार Konch, Jalaun•
    8 hrs ago
  • कई गोवंशों की मौत का आरोप, हर माह लाखों का बजट फिर भी बदहाल व्यवस्था *गहरौली की गोशाला में भूख-प्यास से तड़प रहे गोवंश! कई गोवंशों की मौत का आरोप, हर माह लाखों का बजट फिर भी बदहाल व्यवस्था* मुस्करा (हमीरपुर)। मुस्करा विकासखंड की ग्राम पंचायत गहरौली स्थित गोशाला में गोवंशों की बदहाली ने जिम्मेदारों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि गोशाला में पर्याप्त भूसा, चारा और पानी उपलब्ध नहीं कराया जा रहा, जिसके चलते गोवंश भूख-प्यास से तड़प रहे हैं और कई गोवंशों की मौत हो चुकी है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि गोवंशों के भूसा-चारा के लिए प्रतिमाह करीब तीन लाख रुपये आने के बावजूद गोशाला में ऐसी बदहाली क्यों है? ग्रामीणों का आरोप है कि कागजों पर व्यवस्थाएं दुरुस्त दिखाई जाती हैं, जबकि मौके पर गोवंशों को पर्याप्त चारा-पानी तक नहीं मिल पा रहा है। बताया जा रहा है कि ग्राम प्रधान के निधन के बाद गोशाला एवं ग्राम पंचायत की व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी एडीओ पंचायत और ग्राम पंचायत सचिव कुलदीप के जिम्मे है। इसके बावजूद ग्रामीणों ने सचिव कुलदीप और संबंधित पशु चिकित्सक पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि गोशाला में गोवंशों की स्थिति लगातार खराब हो रही है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी मौके की वास्तविक स्थिति पर गंभीरता नहीं दिखा रहे। जब हर माह गोवंशों के भूसा-चारा के नाम पर लाखों रुपये खर्च हो रहे हैं, तो फिर गोशाला में गोवंश भूख-प्यास से क्यों तड़प रहे हैं? आखिर तीन लाख रुपये का चारा कहां जा रहा है? यह सवाल अब ग्रामीणों के साथ-साथ प्रशासन के सामने भी खड़ा हो गया है। ग्रामीणों ने गोशाला में गोवंशों की मौत, भूसा-चारा की उपलब्धता, पानी की व्यवस्था और सरकारी धनराशि के खर्च की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है। साथ ही दोषी पाए जाने वाले जिम्मेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस गंभीर मामले की जांच कराकर गोशाला की बदहाली का सच सामने लाता है या फिर गोवंशों की मौत और सरकारी धन के इस्तेमाल पर उठ रहे सवाल फाइलों में ही दबकर रह जाते हैं। #DMHamirpur #UPGovernment #ChiefMinister #chiefsecretaryup #BJPGovernment #RathVidhansabha
    1
    कई गोवंशों की मौत का आरोप, हर माह लाखों का बजट फिर भी बदहाल व्यवस्था
*गहरौली की गोशाला में भूख-प्यास से तड़प रहे गोवंश! कई गोवंशों की मौत का आरोप, हर माह लाखों का बजट फिर भी बदहाल व्यवस्था*
मुस्करा (हमीरपुर)। मुस्करा विकासखंड की ग्राम पंचायत गहरौली स्थित गोशाला में गोवंशों की बदहाली ने जिम्मेदारों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि गोशाला में पर्याप्त भूसा, चारा और पानी उपलब्ध नहीं कराया जा रहा, जिसके चलते गोवंश भूख-प्यास से तड़प रहे हैं और कई गोवंशों की मौत हो चुकी है।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि गोवंशों के भूसा-चारा के लिए प्रतिमाह करीब तीन लाख रुपये आने के बावजूद गोशाला में ऐसी बदहाली क्यों है? ग्रामीणों का आरोप है कि कागजों पर व्यवस्थाएं दुरुस्त दिखाई जाती हैं, जबकि मौके पर गोवंशों को पर्याप्त चारा-पानी तक नहीं मिल पा रहा है।
बताया जा रहा है कि ग्राम प्रधान के निधन के बाद गोशाला एवं ग्राम पंचायत की व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी एडीओ पंचायत और ग्राम पंचायत सचिव कुलदीप के जिम्मे है। इसके बावजूद ग्रामीणों ने सचिव कुलदीप और संबंधित पशु चिकित्सक पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि गोशाला में गोवंशों की स्थिति लगातार खराब हो रही है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी मौके की वास्तविक स्थिति पर गंभीरता नहीं दिखा रहे।
जब हर माह गोवंशों के भूसा-चारा के नाम पर लाखों रुपये खर्च हो रहे हैं, तो फिर गोशाला में गोवंश भूख-प्यास से क्यों तड़प रहे हैं? आखिर तीन लाख रुपये का चारा कहां जा रहा है? यह सवाल अब ग्रामीणों के साथ-साथ प्रशासन के सामने भी खड़ा हो गया है।
ग्रामीणों ने गोशाला में गोवंशों की मौत, भूसा-चारा की उपलब्धता, पानी की व्यवस्था और सरकारी धनराशि के खर्च की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है। साथ ही दोषी पाए जाने वाले जिम्मेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई है।
अब देखना होगा कि प्रशासन इस गंभीर मामले की जांच कराकर गोशाला की बदहाली का सच सामने लाता है या फिर गोवंशों की मौत और सरकारी धन के इस्तेमाल पर उठ रहे सवाल फाइलों में ही दबकर रह जाते हैं।
#DMHamirpur #UPGovernment #ChiefMinister #chiefsecretaryup #BJPGovernment #RathVidhansabha
    user_RC Rajpoot पत्रकार
    RC Rajpoot पत्रकार
    Local News Reporter उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • जालौन। दिव्यांग छात्रा से सामूहिक छेड़खानी के मामले में खबर चलने के बाद एसपी ने संज्ञान लेते हुए जांच तेज कर दी। एडिशनल एसपी ईशान सोनी घटना स्थल पर पहुंचे और मौके का निरीक्षण किया। इस दौरान पीड़ित छात्रा का भाई भी मौजूद रहा। छात्रा द्वारा बताए गए दो नामजद युवकों समेत तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। छात्रा ने पुलिस को दो आरोपियों के नाम बताए हैं, जबकि तीन की पहचान अभी अज्ञात है। मामला कुठौंद थाना क्षेत्र के जुगराजपुर के पास का है।
    1
    जालौन। दिव्यांग छात्रा से सामूहिक छेड़खानी के मामले में खबर चलने के बाद एसपी ने संज्ञान लेते हुए जांच तेज कर दी।

एडिशनल एसपी ईशान सोनी घटना स्थल पर पहुंचे और मौके का निरीक्षण किया। इस दौरान पीड़ित छात्रा का भाई भी मौजूद रहा।

छात्रा द्वारा बताए गए दो नामजद युवकों समेत तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। छात्रा ने पुलिस को दो आरोपियों के नाम बताए हैं, जबकि तीन की पहचान अभी अज्ञात है। मामला कुठौंद थाना क्षेत्र के जुगराजपुर के पास का है।
    user_Bheem rajawat 9628800458
    Bheem rajawat 9628800458
    पत्रकार जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.