नैनापुर गांव में छत पर गई बुजुर्ग महिला पर बंदरों के झुंड ने किया हमला, गंभीर रूप से घायल, सीएचसी में भर्ती सिकंदरा तहसील क्षेत्र के नैनापुर गांव में शनिवार को बंदरों के झुंड ने छत पर गई एक बुजुर्ग महिला पर हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने आनन-फानन में उसे उपचार के लिए सीएचसी सिकंदरा में भर्ती कराया, जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. आनंद गुप्ता ने उसका उपचार शुरू किया। जानकारी के मुताबिक नैनापुर गांव निवासी शांति देवी शनिवार को करीब 11 बजे किसी काम से अपने घर की छत पर गई थीं। इसी दौरान छत पर मौजूद बंदरों के झुंड ने अचानक उन पर हमला कर दिया। बंदरों के हमले से वह बुरी तरह घायल हो गईं और शोर मचाने पर परिजन मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी होने पर परिजन घायल शांति देवी को उपचार के लिए सीएचसी सिकंदरा लेकर पहुंचे। यहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. आनंद गुप्ता ने उनका उपचार शुरू किया। घटना के बाद ग्रामीणों में बंदरों के बढ़ते आतंक को लेकर दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने बंदरों को पकड़वाने की मांग की है, ताकि ऐसी घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।
नैनापुर गांव में छत पर गई बुजुर्ग महिला पर बंदरों के झुंड ने किया हमला, गंभीर रूप से घायल, सीएचसी में भर्ती सिकंदरा तहसील क्षेत्र के नैनापुर गांव में शनिवार को बंदरों के झुंड ने छत पर गई एक बुजुर्ग महिला पर हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने आनन-फानन में उसे उपचार के लिए सीएचसी सिकंदरा में भर्ती कराया, जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. आनंद गुप्ता ने उसका उपचार शुरू किया। जानकारी के मुताबिक नैनापुर गांव निवासी शांति देवी शनिवार को करीब 11 बजे किसी काम से अपने घर की छत पर गई थीं। इसी दौरान छत पर मौजूद बंदरों के झुंड ने अचानक उन पर हमला कर दिया। बंदरों के हमले से वह बुरी तरह घायल हो गईं और शोर मचाने पर परिजन मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी होने पर परिजन घायल शांति देवी को उपचार के लिए सीएचसी सिकंदरा लेकर पहुंचे। यहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. आनंद गुप्ता ने उनका उपचार शुरू किया। घटना के बाद ग्रामीणों में बंदरों के बढ़ते आतंक को लेकर दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने बंदरों को पकड़वाने की मांग की है, ताकि ऐसी घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।
- दहेज हत्या के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, राजपुर पुलिस की कार्रवाई खबर कानपुर देहात | सबनम दहेज हत्या के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, राजपुर पुलिस की कार्रवाई खबर कानपुर देहात | सबनम कानपुर देहात के थाना राजपुर पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी पर अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता के साथ मारपीट और उसकी मौत के मामले में मुकदमा दर्ज था। पुलिस के अनुसार 14 अगस्त को पीड़ित पक्ष की ओर से थाना राजपुर में तहरीर दी गई थी। आरोप है कि शादी में दिए गए दहेज से ससुरालीजन संतुष्ट नहीं थे और अतिरिक्त दहेज की मांग करते थे। मांग पूरी न होने पर विवाहिता के साथ गाली-गलौज और मारपीट की जाती थी। आरोप है कि 13 अगस्त को विवाहिता के साथ मारपीट कर फांसी लगाकर उसकी जान ले ली गई। मामले में थाना राजपुर में मु0अ0सं0 090/2026, धारा 85/80(2) बीएनएस एवं 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत अखिलेश समेत आठ आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। राजपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 16 अगस्त को नामजद आरोपी अखिलेश पुत्र विश्वनाथ, उम्र 36 वर्ष, निवासी ग्राम भाल, थाना राजपुर, कानपुर देहात को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक मामले में शेष आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई जारी है। गिरफ्तार आरोपी को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक नीरज कुमार, कांस्टेबल 58 सर्वजीत सिंह एवं रिजर्व कांस्टेबल 655 राजा शामिल रहे।2
- जसापुर से पहली बार निकली डाक कांवड़ यात्रा, पूरे गांव ने भक्ति भाव से दी विदाई जसापुर से पहली बार निकली डाक कांवड़ यात्रा, पूरे गांव ने भक्ति भाव से दी विदाई सेंगुर नदी के पावन तट पर स्थित प्राचीन भोले बाबा मंदिर से रविवार शाम 6 बजे पहली बार डाक कांवड़ यात्रा बिठूर के लिए रवाना हुई। इस ऐतिहासिक और धार्मिक अवसर पर पूरा गांव शिवभक्ति में सराबोर नजर आया। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा, जहां महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों और युवाओं ने एकत्रित होकर भगवान भोलेनाथ की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की तथा डाक कांवड़ लेकर रवाना हुए शिवभक्तों का तिलक, पुष्पवर्षा और 'हर-हर महादेव' व 'बम-बम भोले' के जयघोष के साथ भव्य विदाई दी। पूरे गांव में श्रद्धा, उत्साह और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। सभी ग्रामवासी पूरी श्रद्धा के साथ एकजुट होकर कांवड़ियों की मंगलमय यात्रा की कामना करते रहे। मंदिर परिसर में गूंजते शिवभक्ति के जयघोषों ने वातावरण को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया। डाक कांवड़ यात्रा में शामिल शिवभक्त बिठूर पहुंचकर मां गंगा का पवित्र जल भरेंगे और सोमवार प्रातः जसापुर स्थित भोले बाबा मंदिर में भगवान शिव का विधिवत जलाभिषेक करेंगे। गांव से पहली बार निकली इस डाक कांवड़ यात्रा को लेकर ग्रामीणों में विशेष उत्साह और हर्ष का माहौल रहा। श्रद्धा, सेवा और सामाजिक एकता का यह अनुपम दृश्य पूरे क्षेत्र के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा। ग्रामीणों का कहना है कि पहली बार निकली यह डाक कांवड़ यात्रा आने वाले वर्षों में गांव की एक गौरवशाली धार्मिक परंपरा के रूप में स्थापित होगी।1
- कानपुर देहात में VNU ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज ने पत्रकारों और सट्टी पुलिस टीम को किया सम्मानित पत्रकार आशू श्रीवास्तव कानपुर देहात के थाना सट्टी क्षेत्र के ग्राम कुंवरपुर में VNU ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज की ओर से पत्रकार बंधुओं एवं पुलिस विभाग के कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में भोगनीपुर विधानसभा के पूर्व विधायक विनोद कटियार ने पत्रकारों और पुलिसकर्मियों का माल्यार्पण कर एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान किया। बताया गया कि कुछ समय पूर्व कुंवरपुर स्थित VNU कंपनी इंडस्ट्रीज में बैटरी समेत अन्य सामान की चोरी की घटना हुई थी। इस मामले को पत्रकार बंधुओं ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। वहीं, थाना सट्टी पुलिस द्वारा गहन जांच-पड़ताल करते हुए चोरी की घटना का खुलासा किया गया। इसी के उपलक्ष्य में VNU ग्रुप की टीम एवं पूर्व विधायक विनोद कटियार द्वारा पुलिस स्टाफ और पत्रकार बंधुओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान सभी के उज्जवल भविष्य की कामना की गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ. अंकुश कटियार, मंच संचालक डॉ. केके हॉस्पिटल पनकी कानपुर, मयंक कटियार, प्रवीन राजपूत बायोटीक, सौरभ कटियार, अंकुर रावत, अंकित राजावत, अनुज कटियार, सुबोध कटियार, सुमित बाजपेई सहित VNU ग्रुप के समस्त सदस्य मौजूद रहे।2
- दहेज हत्या के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, राजपुर पुलिस की कार्रवाई खबर कानपुर देहात | पत्रकार इकबाल अहमद दहेज हत्या के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, राजपुर पुलिस की कार्रवाई खबर कानपुर देहात | पत्रकार इकबाल अहमद कानपुर देहात के थाना राजपुर पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी पर अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता के साथ मारपीट और उसकी मौत के मामले में मुकदमा दर्ज था। पुलिस के अनुसार 14 अगस्त को पीड़ित पक्ष की ओर से थाना राजपुर में तहरीर दी गई थी। आरोप है कि शादी में दिए गए दहेज से ससुरालीजन संतुष्ट नहीं थे और अतिरिक्त दहेज की मांग करते थे। मांग पूरी न होने पर विवाहिता के साथ गाली-गलौज और मारपीट की जाती थी। आरोप है कि 13 अगस्त को विवाहिता के साथ मारपीट कर फांसी लगाकर उसकी जान ले ली गई। मामले में थाना राजपुर में मु0अ0सं0 090/2026, धारा 85/80(2) बीएनएस एवं 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत अखिलेश समेत आठ आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। राजपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 16 अगस्त को नामजद आरोपी अखिलेश पुत्र विश्वनाथ, उम्र 36 वर्ष, निवासी ग्राम भाल, थाना राजपुर, कानपुर देहात को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक मामले में शेष आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई जारी है। गिरफ्तार आरोपी को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक नीरज कुमार, कांस्टेबल 58 सर्वजीत सिंह एवं रिजर्व कांस्टेबल 655 राजा शामिल रहे।2
- पुलिस अधीक्षक ने किया देर रात देवकली मंदिर की सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण2
- एसपी ने देररात्रि में देवकली मंदिर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया औरैया एसपी अभिषेक भारती ने रविवार देर रात श्रावण के तृतीय सोमवार के मद्देनजर देवकली मंदिर का निरीक्षण किया। चौराहों, कांवड़ मार्गों व संवेदनशील स्थलों पर सुरक्षा, यातायात व भीड़ प्रबंधन देखा। श्रद्धालुओं की सुरक्षा हेतु अधिकारियों को निर्देश दिए। पर्याप्त पुलिस बल तैनात। मौके पर एएसपी, सीओ नगर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।1
- VNU ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज ने पत्रकारों और सट्टी पुलिस टीम को किया सम्मानित खबर कानपुर देहात | पत्रकार इकबाल अहमद VNU ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज ने पत्रकारों और सट्टी पुलिस टीम को किया सम्मानित खबर कानपुर देहात | पत्रकार इकबाल अहमद कानपुर देहात के थाना सट्टी क्षेत्र के ग्राम कुंवरपुर में VNU ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज की ओर से पत्रकार बंधुओं एवं पुलिस विभाग के कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में भोगनीपुर विधानसभा के पूर्व विधायक विनोद कटियार ने पत्रकारों और पुलिसकर्मियों का माल्यार्पण कर एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान किया। बताया गया कि कुछ समय पूर्व कुंवरपुर स्थित VNU कंपनी इंडस्ट्रीज में बैटरी समेत अन्य सामान की चोरी की घटना हुई थी। इस मामले को पत्रकार बंधुओं ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। वहीं, थाना सट्टी पुलिस द्वारा गहन जांच-पड़ताल करते हुए चोरी की घटना का खुलासा किया गया। इसी के उपलक्ष्य में VNU ग्रुप की टीम एवं पूर्व विधायक विनोद कटियार द्वारा पुलिस स्टाफ और पत्रकार बंधुओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान सभी के उज्जवल भविष्य की कामना की गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ. अंकुश कटियार, मंच संचालक डॉ. केके हॉस्पिटल पनकी कानपुर, मयंक कटियार, प्रवीन राजपूत बायोटीक, सौरभ कटिहार, अंकुर रावत, अंकित राजावत, अनुज कटिहार, सुबोध कटिहार, सुमित बाजपेई सहित VNU ग्रुप के समस्त सदस्य मौजूद रहे।3
- भाल में दहेज की मांग को लेकर विवाहिता की हत्या का आरोप, पति समेत नौ लोगों पर मुकदमा दर्ज, फांसी के फंदे पर लटका मिला था शव राजपुर थाना क्षेत्र के भाल गांव में गुरुवार को विवाहिता पिंकी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी थी। शुक्रवार को मृतिका के पिता नरेंद्र पाल ने थाना पुलिस को तहरीर देकर पति समेत ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या कर शव को फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नरेंद्र पाल ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपनी बेटी पिंकी की शादी जून 2021 में भाल गांव निवासी अखिलेश के साथ की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही अखिलेश और उसके परिवार के लोग दान-दहेज से खुश नहीं थे और आए दिन अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर पिंकी के साथ मारपीट व मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते थे। समझाने के बावजूद ससुराल पक्ष के लोगों की हरकतों में सुधार नहीं हुआ। पिता का आरोप है कि गुरुवार को भी पिंकी के साथ मारपीट की गई। इसके बाद पति अखिलेश समेत शैम्पू, जयप्रकाश, सचिन, प्रेमचंद्र, अनिल, अखिलेश की भाभी और मां ने उसकी मारपीट कर हत्या कर दी और घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को पंखे से फांसी के फंदे पर लटका दिया। राजपुर थाना प्रभारी सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि मृतिका के पिता की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच क्षेत्राधिकारी द्वारा की जाएगी। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।1