दहेज हत्या के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, राजपुर पुलिस की कार्रवाई खबर कानपुर देहात | पत्रकार इकबाल अहमद दहेज हत्या के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, राजपुर पुलिस की कार्रवाई खबर कानपुर देहात | पत्रकार इकबाल अहमद कानपुर देहात के थाना राजपुर पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी पर अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता के साथ मारपीट और उसकी मौत के मामले में मुकदमा दर्ज था। पुलिस के अनुसार 14 अगस्त को पीड़ित पक्ष की ओर से थाना राजपुर में तहरीर दी गई थी। आरोप है कि शादी में दिए गए दहेज से ससुरालीजन संतुष्ट नहीं थे और अतिरिक्त दहेज की मांग करते थे। मांग पूरी न होने पर विवाहिता के साथ गाली-गलौज और मारपीट की जाती थी। आरोप है कि 13 अगस्त को विवाहिता के साथ मारपीट कर फांसी लगाकर उसकी जान ले ली गई। मामले में थाना राजपुर में मु0अ0सं0 090/2026, धारा 85/80(2) बीएनएस एवं 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत अखिलेश समेत आठ आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। राजपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 16 अगस्त को नामजद आरोपी अखिलेश पुत्र विश्वनाथ, उम्र 36 वर्ष, निवासी ग्राम भाल, थाना राजपुर, कानपुर देहात को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक मामले में शेष आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई जारी है। गिरफ्तार आरोपी को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक नीरज कुमार, कांस्टेबल 58 सर्वजीत सिंह एवं रिजर्व कांस्टेबल 655 राजा शामिल रहे।
दहेज हत्या के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, राजपुर पुलिस की कार्रवाई खबर कानपुर देहात | पत्रकार इकबाल अहमद दहेज हत्या के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, राजपुर पुलिस की कार्रवाई खबर कानपुर देहात | पत्रकार इकबाल अहमद कानपुर देहात के थाना राजपुर पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी पर अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता के साथ मारपीट और उसकी मौत के मामले में मुकदमा दर्ज था। पुलिस के अनुसार 14 अगस्त को पीड़ित पक्ष की ओर से थाना राजपुर में तहरीर दी गई थी। आरोप है कि शादी में दिए गए दहेज से ससुरालीजन संतुष्ट नहीं थे और अतिरिक्त दहेज की मांग करते थे। मांग पूरी न होने पर विवाहिता के साथ
गाली-गलौज और मारपीट की जाती थी। आरोप है कि 13 अगस्त को विवाहिता के साथ मारपीट कर फांसी लगाकर उसकी जान ले ली गई। मामले में थाना राजपुर में मु0अ0सं0 090/2026, धारा 85/80(2) बीएनएस एवं 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत अखिलेश समेत आठ आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। राजपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 16 अगस्त को नामजद आरोपी अखिलेश पुत्र विश्वनाथ, उम्र 36 वर्ष, निवासी ग्राम भाल, थाना राजपुर, कानपुर देहात को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक मामले में शेष आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई जारी है। गिरफ्तार आरोपी को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक नीरज कुमार, कांस्टेबल 58 सर्वजीत सिंह एवं रिजर्व कांस्टेबल 655 राजा शामिल रहे।
- घर में घुसकर मारपीट व जान से मारने की धमकी का आरोप, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शुरू की जांच घर में घुसकर मारपीट व जान से मारने की धमकी का आरोप, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शुरू की जांच मंगलपुर थाना क्षेत्र के तल्हुआपुर गांव निवासी सुनीत कुमार ने गांव के ही वैभव तिवारी, राकेश तिवारी और उनके मामा विनय तिवारी पर घर में घुसकर मारपीट करने, गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। मामले का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित सुनीत कुमार के अनुसार, कुछ दिन पहले वैभव तिवारी और राकेश तिवारी उसके घर में घुस आए। इस दौरान उन्होंने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। सुनीत कुमार का आरोप है कि पहली घटना के बाद जब वह निजी कार्य से झींझक जा रहा था, तभी हवासपुर के पास वैभव तिवारी, राकेश तिवारी और उनके मामा विनय तिवारी ने मिलकर उसे रोक लिया और उसके साथ मारपीट की। घटना के बाद उसने मंगलपुर थाने पहुंचकर तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। मंगलपुर थाना प्रभारी अनिल सिंह ने रविवार शाम करीब चार बजे बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की विवेचना संदलपुर चौकी पुलिस कर रही है। उन्होंने कहा कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी1
- नैनापुर गांव में छत पर गई बुजुर्ग महिला पर बंदरों के झुंड ने किया हमला, गंभीर रूप से घायल, सीएचसी में भर्ती सिकंदरा तहसील क्षेत्र के नैनापुर गांव में शनिवार को बंदरों के झुंड ने छत पर गई एक बुजुर्ग महिला पर हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने आनन-फानन में उसे उपचार के लिए सीएचसी सिकंदरा में भर्ती कराया, जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. आनंद गुप्ता ने उसका उपचार शुरू किया। जानकारी के मुताबिक नैनापुर गांव निवासी शांति देवी शनिवार को करीब 11 बजे किसी काम से अपने घर की छत पर गई थीं। इसी दौरान छत पर मौजूद बंदरों के झुंड ने अचानक उन पर हमला कर दिया। बंदरों के हमले से वह बुरी तरह घायल हो गईं और शोर मचाने पर परिजन मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी होने पर परिजन घायल शांति देवी को उपचार के लिए सीएचसी सिकंदरा लेकर पहुंचे। यहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. आनंद गुप्ता ने उनका उपचार शुरू किया। घटना के बाद ग्रामीणों में बंदरों के बढ़ते आतंक को लेकर दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने बंदरों को पकड़वाने की मांग की है, ताकि ऐसी घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।1
- देवकली धाम में उमड़ा शिवभक्तों का सैलाब, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक औरैया। बीहड़ क्षेत्र में यमुना नदी के किनारे स्थित प्रसिद्ध देवकली धाम मंदिर में सोमवार को सुबह से ही शिवभक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भोर होते ही दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ के दर्शन किए और शिवलिंग पर जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर में हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने यमुना नदी से जल लेकर भगवान शिव का अभिषेक किया। वहीं, कांवड़ियों की टोलियां भी देवकली धाम पहुंचीं और विधि-विधान से शिवलिंग पर जल चढ़ाकर भगवान भोलेनाथ की पूजा की। कांवड़ियों के पहुंचने से मंदिर परिसर में विशेष उत्साह देखने को मिला। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए। मंदिर परिसर और आसपास के प्रमुख स्थानों पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहा। पुलिसकर्मी श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के साथ ही व्यवस्था बनाए रखने में जुटे रहे। वहीं, यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए यातायात पुलिस की भी तैनाती की गई। पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा लगातार व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया, जिससे श्रद्धालुओं को जलाभिषेक और दर्शन में किसी प्रकार की परेशानी न हो।3
- श्रावण मास के तृतीय सोमवार को लेकर देवकली मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण औरैया। श्रावण मास के तृतीय सोमवार के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा थाना कोतवाली क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध देवकली मंदिर का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। इस दौरान उन्होंने प्रमुख चौराहों, कांवड़ मार्गों और संवेदनशील स्थलों का भ्रमण कर सुरक्षा, यातायात तथा भीड़ प्रबंधन व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। पुलिस अधीक्षक ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम आवागमन और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए क्षेत्र में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती और सतर्क निगरानी सुनिश्चित की जा रही है। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक औरैया और क्षेत्राधिकारी नगर सहित अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।4
- *सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ संपन्न हुआ स्वतंत्रता दिवस समारोह* *कंचौसी,औरैया।* कस्बा कंचौसी में नौगवां रोड अमरपुर के निकट ब्लू बैल्स वर्ल्ड स्कूल के बच्चों ने आज स्वतंत्रता दिवस समारोह में भिन्न प्रकार का नृत्य,गीत, ब भाषण की विलक्षण प्रस्तुति के साथ सभी का मन मोह लिया। एक चार वर्षीय बच्ची प्रख्या अवस्थी ने दिल मेरा ले गई राधा रानी गीत पर नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के डायरेक्टर अनुज दीक्षित की पूज्य माताजी के द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्पांजलि ब दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके उपरांत मुख्य अतिथि के रूप में पधारे विद्यालय के प्रबंधक अरुण दीक्षित ब उनकी माताजी द्वारा ध्वजारोहण किया गया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के प्रधानाचार्य अजय शुक्ला द्वारा किया गया। विद्यालय के स्टाफ में सिमरन , खुशी , सृष्टि,दिया, मीनाक्षी,शिवांगी, गोविंद दुबे, बृजेश बाथम आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम संपन्न होने के पश्चात बच्चों को मिष्ठान वितरित किया गया।1
- समाजसेवी ने 15 अगस्त को दिलौलिया गांव बच्चों को स्कूल में पेन और रजिस्टर बांटे । अक्षय कुमार की रिपोर्ट डेरापुर।, वीडियो। स्लग। डिलौलिया में समाजसेवी ने बच्चों को बांटे पेन और रजिस्टर। डेरापुर। 80 स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर डिलौलिया गांव में समाजसेवी अक्षय कटियार के लोगो द्वारा आदित्य कटियार ने हर साल के जैसे इस साल भी विद्यालय में पहुंचकर छात्र छात्राओं को पेन और रजिस्टर वितरित किए। इस पहल का उद्देश्य बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना और उनमें पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ाना रहा। 15 अगस्त को विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अक्षय कटियार ने बच्चों से बातचीत की और उन्हें नियमित रूप से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव है। बच्चों को पढ़ाई के लिए आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने से उनके मनोबल को बढ़ावा मिलता है। पेन और रजिस्टर पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। छात्र-छात्राओं ने समाजसेवी का आभार जताते हुए मन लगाकर पढ़ाई करने का संकल्प लिया। विद्यालय के शिक्षकों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि समाज के लोगों को शिक्षा के क्षेत्र में इसी तरह सहयोग के लिए आगे आना चाहिए। इस दौरान विद्यालय के शिक्षक, छात्र-छात्राएं और ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में बच्चों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व की जानकारी देते हुए देश के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया गया।1
- जसापुर में 14–15 वर्ष की किशोरियों को लगाई गई एचपीवी वैक्सीन, गर्भाशय ग्रीवा कैंसर से बचाव का प्रभावी कदम जसापुर में 14–15 वर्ष की किशोरियों को लगाई गई एचपीवी वैक्सीन, गर्भाशय ग्रीवा कैंसर से बचाव का प्रभावी कदम विकासखंड संदलपुर के ग्राम जसापुर में 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की किशोरियों को एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) वैक्सीन लगाई गई। यह टीका गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल) कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव के लिए लगाया जाता है। सरकार द्वारा यह टीकाकरण अभियान पूरी तरह निशुल्क संचालित किया जा रहा है। टीकाकरण कार्य एएनएम सीमा दीक्षित की देखरेख में संपन्न हुआ। इस अभियान में आशा कार्यकर्ता स्नेह कुमारी, शिवशील कुमारी एवं सुमन देवी ने भी सक्रिय सहयोग किया और किशोरियों व उनके अभिभावकों को वैक्सीन के महत्व के बारे में जागरूक किया। एएनएम सीमा दीक्षित ने रविवार को करीब दोपहर 1 बजे बताया कि एचपीवी वैक्सीन किशोरियों को भविष्य में गर्भाशय ग्रीवा कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपनी पात्र बेटियों को समय पर यह निशुल्क टीका अवश्य लगवाएं, ताकि वे गंभीर बीमारियों से सुरक्षित रह सकें।1
- सिकंदरा में शाही मस्जिद से निकली विशाल तिरंगा यात्रा, देशभक्ति गीतों के साथ वीर जवानों को किया याद सिकंदरा कस्बे में शनिवार को शाही मस्जिद थाना गेट से दोपहर करीब दो बजे विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ देशभक्ति गीतों के साथ हुआ। तिरंगा यात्रा कस्बे के प्रमुख मार्गों से होते हुए पटेल चौक पहुंची, जहां सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद यात्रा मालवीय नगर पहुंची। यहां देशभक्ति गीतों के साथ भारत माता के जयकारे और ‘वंदे मातरम्’ के उद्घोष किए गए। इस दौरान वीर जवानों को याद करते हुए उनके बलिदान को नमन किया गया। यात्रा पुरानी बाजार होते हुए वापस थाना परिसर पहुंची, जहां थाना प्रभारी सुधाकर सिंह ने यात्रा का समापन कराया। तिरंगा यात्रा का नेतृत्व परवेज आलम ने किया। इसमें कस्बे के बड़ी संख्या में लोग, व्यापारी, वार्ड सदस्य और अन्य नागरिक शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान सभी मस्जिदों के इमामों ने भी सहभागिता की। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल तैनात रहा, जिसके चलते यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। इस मौके पर मोनिश बाबा, शहनाज आरफा, डॉ. आरिफ, मुस्तकीम फारूखी, रामकुमार, अनिल गुप्ता समेत सभी मस्जिदों के इमाम, वार्ड सदस्य, व्यापारी और बड़ी संख्या में कस्बावासी मौजूद रहे।1
- *औरैया जिले में धूमधाम से मनाई गई वीरांगना अवंती बाई जयंती* *औरैया।* जनपद के विभिन्न स्थानों पर शहीद वीरांगना अवंती बाई की जयंती प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करधूमधाम से रैली निकाली गई। औरैया बेलाझर बाबरपुर फफूंद दिबियापुर व बिधूना में रैली निकाली गई। बेलाझर में कार्यक्रम के संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री लखन सिंह राजपूतने कहा अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ने वाली प्रथम महिला वीरांगना अवंतीबाई थी जिन्होंने देश को आजाद कराने के लिए 11 बार लड़ाई लड़ी देश को आजाद कराने में माहिती भूमिका निभाई। . उन्होंने कहा समाज कोआगे बढ़ाने के लिए शिक्षित होना बहुत जरूरी है अंधविश्वास कुरीतियों को त्याग कर सकारात्मक सोच अपनाकर अपना जीवन यापन करें कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि योग आचार्य अनिल राजपूत जिला कोऑर्डिनेटर भारतीय शिक्षा बोर्ड प्रदेश सचिव अखिल भारतीय लोधी राजपूत महासभा उत्तर प्रदेश ने कहा वीरांगना अवंती बाई मध्य प्रदेश के शिवनी के मन खेड़ी गांव की थी उनकी शादी विक्रमादित्य के साथ हुई थी। पिता जुझार सिंह थे उनके दो पुत्र भी शेर सिंह और अमन सिंह थे अंग्रेजों ने उनके पति को पागल घोषित कर दिया था इसके बाद रानी ने बागडोर संभाल कर अंग्रेजों के खिलाफ बिगुल छेड़ दिया सजाती राजाओं कोचूड़ी और सिंदूर भेज कर संदेश दिया या तो संघर्ष में साथ दें अन्यथा चूड़ी पहनकर घर बैठेइन कार्यक्रमों में प्रमुख रूप से पूर्व प्रधान रामबाबू राजपूत उत्तम सिंह राजपूत प्रदीप राजपूत अमर सिंह राजपूत मुकेश राजपूत इंजीनियर सत्येंद्र राजपूत सतीश राजपूत एडवोकेट रमाकांत राजपूत प्रेम शंकर राजपूत अवंती बाई फाउंडेशन मनोहर लाल राजपूत पवन सिंह राजपूत अहिबारन सिंह पूर्व प्रधान स्वदेश राजपूत फफूंद कार्यक्रम की मुख्य अतिथिमनु राजपूत जिला महामंत्री भाजपा ने रैली का नेतृत्व किया अच्छे अंक पाने वाले बच्चों को प्रशस्ति पत्रदेकर सम्मानित किया गया अतिथियों का माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया।1