समाजसेवी ने 15 अगस्त को दिलौलिया गांव बच्चों को स्कूल में पेन और रजिस्टर बांटे । अक्षय कुमार की रिपोर्ट डेरापुर।, वीडियो। स्लग। डिलौलिया में समाजसेवी ने बच्चों को बांटे पेन और रजिस्टर। डेरापुर। 80 स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर डिलौलिया गांव में समाजसेवी अक्षय कटियार के लोगो द्वारा आदित्य कटियार ने हर साल के जैसे इस साल भी विद्यालय में पहुंचकर छात्र छात्राओं को पेन और रजिस्टर वितरित किए। इस पहल का उद्देश्य बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना और उनमें पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ाना रहा। 15 अगस्त को विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अक्षय कटियार ने बच्चों से बातचीत की और उन्हें नियमित रूप से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव है। बच्चों को पढ़ाई के लिए आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने से उनके मनोबल को बढ़ावा मिलता है। पेन और रजिस्टर पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। छात्र-छात्राओं ने समाजसेवी का आभार जताते हुए मन लगाकर पढ़ाई करने का संकल्प लिया। विद्यालय के शिक्षकों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि समाज के लोगों को शिक्षा के क्षेत्र में इसी तरह सहयोग के लिए आगे आना चाहिए। इस दौरान विद्यालय के शिक्षक, छात्र-छात्राएं और ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में बच्चों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व की जानकारी देते हुए देश के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया गया।
समाजसेवी ने 15 अगस्त को दिलौलिया गांव बच्चों को स्कूल में पेन और रजिस्टर बांटे । अक्षय कुमार की रिपोर्ट डेरापुर।, वीडियो। स्लग। डिलौलिया में समाजसेवी ने बच्चों को बांटे पेन और रजिस्टर। डेरापुर। 80 स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर डिलौलिया गांव में समाजसेवी अक्षय कटियार के लोगो द्वारा आदित्य कटियार ने हर साल के जैसे इस साल भी विद्यालय में पहुंचकर छात्र छात्राओं को पेन और रजिस्टर वितरित किए। इस पहल का उद्देश्य बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना और उनमें पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ाना रहा। 15 अगस्त को विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अक्षय कटियार ने बच्चों से बातचीत की और उन्हें नियमित रूप से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव है। बच्चों को पढ़ाई के लिए आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने से उनके मनोबल को बढ़ावा मिलता है। पेन और रजिस्टर पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। छात्र-छात्राओं ने समाजसेवी का आभार जताते हुए मन लगाकर पढ़ाई करने का संकल्प लिया। विद्यालय के शिक्षकों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि समाज के लोगों को शिक्षा के क्षेत्र में इसी तरह सहयोग के लिए आगे आना चाहिए। इस दौरान विद्यालय के शिक्षक, छात्र-छात्राएं और ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में बच्चों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व की जानकारी देते हुए देश के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया गया।
- VNU ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज ने पत्रकारों और सट्टी पुलिस टीम को किया सम्मानित खबर कानपुर देहात | पत्रकार इकबाल अहमद VNU ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज ने पत्रकारों और सट्टी पुलिस टीम को किया सम्मानित खबर कानपुर देहात | पत्रकार इकबाल अहमद कानपुर देहात के थाना सट्टी क्षेत्र के ग्राम कुंवरपुर में VNU ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज की ओर से पत्रकार बंधुओं एवं पुलिस विभाग के कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में भोगनीपुर विधानसभा के पूर्व विधायक विनोद कटियार ने पत्रकारों और पुलिसकर्मियों का माल्यार्पण कर एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान किया। बताया गया कि कुछ समय पूर्व कुंवरपुर स्थित VNU कंपनी इंडस्ट्रीज में बैटरी समेत अन्य सामान की चोरी की घटना हुई थी। इस मामले को पत्रकार बंधुओं ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। वहीं, थाना सट्टी पुलिस द्वारा गहन जांच-पड़ताल करते हुए चोरी की घटना का खुलासा किया गया। इसी के उपलक्ष्य में VNU ग्रुप की टीम एवं पूर्व विधायक विनोद कटियार द्वारा पुलिस स्टाफ और पत्रकार बंधुओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान सभी के उज्जवल भविष्य की कामना की गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ. अंकुश कटियार, मंच संचालक डॉ. केके हॉस्पिटल पनकी कानपुर, मयंक कटियार, प्रवीन राजपूत बायोटीक, सौरभ कटिहार, अंकुर रावत, अंकित राजावत, अनुज कटिहार, सुबोध कटिहार, सुमित बाजपेई सहित VNU ग्रुप के समस्त सदस्य मौजूद रहे।3
- घर में घुसकर मारपीट व जान से मारने की धमकी का आरोप, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शुरू की जांच घर में घुसकर मारपीट व जान से मारने की धमकी का आरोप, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शुरू की जांच मंगलपुर थाना क्षेत्र के तल्हुआपुर गांव निवासी सुनीत कुमार ने गांव के ही वैभव तिवारी, राकेश तिवारी और उनके मामा विनय तिवारी पर घर में घुसकर मारपीट करने, गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। मामले का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित सुनीत कुमार के अनुसार, कुछ दिन पहले वैभव तिवारी और राकेश तिवारी उसके घर में घुस आए। इस दौरान उन्होंने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। सुनीत कुमार का आरोप है कि पहली घटना के बाद जब वह निजी कार्य से झींझक जा रहा था, तभी हवासपुर के पास वैभव तिवारी, राकेश तिवारी और उनके मामा विनय तिवारी ने मिलकर उसे रोक लिया और उसके साथ मारपीट की। घटना के बाद उसने मंगलपुर थाने पहुंचकर तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। मंगलपुर थाना प्रभारी अनिल सिंह ने रविवार शाम करीब चार बजे बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की विवेचना संदलपुर चौकी पुलिस कर रही है। उन्होंने कहा कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी1
- M.. P.. Guvaliyar... Bijauli.. Thana.. Chhetr.. Men.. 1..biyaktiko...shanpne...kata...md.. Anish.. Kuraishi.. Fattepur.. Mushangar.. Kanpur.. Dihat.. U. P1
- पुलिस अधीक्षक ने किया देर रात देवकली मंदिर की सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण2
- एसपी ने देररात्रि में देवकली मंदिर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया औरैया एसपी अभिषेक भारती ने रविवार देर रात श्रावण के तृतीय सोमवार के मद्देनजर देवकली मंदिर का निरीक्षण किया। चौराहों, कांवड़ मार्गों व संवेदनशील स्थलों पर सुरक्षा, यातायात व भीड़ प्रबंधन देखा। श्रद्धालुओं की सुरक्षा हेतु अधिकारियों को निर्देश दिए। पर्याप्त पुलिस बल तैनात। मौके पर एएसपी, सीओ नगर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।1
- जसापुर में 14–15 वर्ष की किशोरियों को लगाई गई एचपीवी वैक्सीन, गर्भाशय ग्रीवा कैंसर से बचाव का प्रभावी कदम जसापुर में 14–15 वर्ष की किशोरियों को लगाई गई एचपीवी वैक्सीन, गर्भाशय ग्रीवा कैंसर से बचाव का प्रभावी कदम विकासखंड संदलपुर के ग्राम जसापुर में 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की किशोरियों को एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) वैक्सीन लगाई गई। यह टीका गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल) कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव के लिए लगाया जाता है। सरकार द्वारा यह टीकाकरण अभियान पूरी तरह निशुल्क संचालित किया जा रहा है। टीकाकरण कार्य एएनएम सीमा दीक्षित की देखरेख में संपन्न हुआ। इस अभियान में आशा कार्यकर्ता स्नेह कुमारी, शिवशील कुमारी एवं सुमन देवी ने भी सक्रिय सहयोग किया और किशोरियों व उनके अभिभावकों को वैक्सीन के महत्व के बारे में जागरूक किया। एएनएम सीमा दीक्षित ने रविवार को करीब दोपहर 1 बजे बताया कि एचपीवी वैक्सीन किशोरियों को भविष्य में गर्भाशय ग्रीवा कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपनी पात्र बेटियों को समय पर यह निशुल्क टीका अवश्य लगवाएं, ताकि वे गंभीर बीमारियों से सुरक्षित रह सकें।1
- नैनापुर गांव में छत पर गई बुजुर्ग महिला पर बंदरों के झुंड ने किया हमला, गंभीर रूप से घायल, सीएचसी में भर्ती सिकंदरा तहसील क्षेत्र के नैनापुर गांव में शनिवार को बंदरों के झुंड ने छत पर गई एक बुजुर्ग महिला पर हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने आनन-फानन में उसे उपचार के लिए सीएचसी सिकंदरा में भर्ती कराया, जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. आनंद गुप्ता ने उसका उपचार शुरू किया। जानकारी के मुताबिक नैनापुर गांव निवासी शांति देवी शनिवार को करीब 11 बजे किसी काम से अपने घर की छत पर गई थीं। इसी दौरान छत पर मौजूद बंदरों के झुंड ने अचानक उन पर हमला कर दिया। बंदरों के हमले से वह बुरी तरह घायल हो गईं और शोर मचाने पर परिजन मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी होने पर परिजन घायल शांति देवी को उपचार के लिए सीएचसी सिकंदरा लेकर पहुंचे। यहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. आनंद गुप्ता ने उनका उपचार शुरू किया। घटना के बाद ग्रामीणों में बंदरों के बढ़ते आतंक को लेकर दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने बंदरों को पकड़वाने की मांग की है, ताकि ऐसी घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।1
- देवकली धाम में उमड़ा शिवभक्तों का सैलाब, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक औरैया। बीहड़ क्षेत्र में यमुना नदी के किनारे स्थित प्रसिद्ध देवकली धाम मंदिर में सोमवार को सुबह से ही शिवभक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भोर होते ही दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ के दर्शन किए और शिवलिंग पर जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर में हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने यमुना नदी से जल लेकर भगवान शिव का अभिषेक किया। वहीं, कांवड़ियों की टोलियां भी देवकली धाम पहुंचीं और विधि-विधान से शिवलिंग पर जल चढ़ाकर भगवान भोलेनाथ की पूजा की। कांवड़ियों के पहुंचने से मंदिर परिसर में विशेष उत्साह देखने को मिला। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए। मंदिर परिसर और आसपास के प्रमुख स्थानों पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहा। पुलिसकर्मी श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के साथ ही व्यवस्था बनाए रखने में जुटे रहे। वहीं, यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए यातायात पुलिस की भी तैनाती की गई। पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा लगातार व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया, जिससे श्रद्धालुओं को जलाभिषेक और दर्शन में किसी प्रकार की परेशानी न हो।3
- भाल में दहेज की मांग को लेकर विवाहिता की हत्या का आरोप, पति समेत नौ लोगों पर मुकदमा दर्ज, फांसी के फंदे पर लटका मिला था शव राजपुर थाना क्षेत्र के भाल गांव में गुरुवार को विवाहिता पिंकी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी थी। शुक्रवार को मृतिका के पिता नरेंद्र पाल ने थाना पुलिस को तहरीर देकर पति समेत ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या कर शव को फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नरेंद्र पाल ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपनी बेटी पिंकी की शादी जून 2021 में भाल गांव निवासी अखिलेश के साथ की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही अखिलेश और उसके परिवार के लोग दान-दहेज से खुश नहीं थे और आए दिन अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर पिंकी के साथ मारपीट व मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते थे। समझाने के बावजूद ससुराल पक्ष के लोगों की हरकतों में सुधार नहीं हुआ। पिता का आरोप है कि गुरुवार को भी पिंकी के साथ मारपीट की गई। इसके बाद पति अखिलेश समेत शैम्पू, जयप्रकाश, सचिन, प्रेमचंद्र, अनिल, अखिलेश की भाभी और मां ने उसकी मारपीट कर हत्या कर दी और घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को पंखे से फांसी के फंदे पर लटका दिया। राजपुर थाना प्रभारी सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि मृतिका के पिता की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच क्षेत्राधिकारी द्वारा की जाएगी। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।1