Shuru
Apke Nagar Ki App…
पंडितों से मांगा आधार कार्ड नहीं देने पर नाराज व्यक्ति ने मेरी पत्नी सहित दो पंडितों को गोली बाद में पुलिस एनकाउंटर में हुआ ढेर आजमगढ़ जिले के अहरौला थाना क्षेत्र के गजी गांव में मंगलवार को शाम 6:00 बजे एक व्यक्ति के घर पूजा करने दो पंडित आए थे आधार कार्ड मांगने पर विवाद हो गया आधार कार्ड न देने पर गुस्सा आए पति ने अपने पत्नी के साथ दो पंडितों की हत्या कर दी देर रात डीआईजी हुआ पुलिस अधीक्षक द्वारा ऑपरेशन चलाया गया जिसमें आरोपी पुलिस के गोली का शिकार हुआ साथी उसका एक बेटा घायल हो गया
एसके मिश्रा
पंडितों से मांगा आधार कार्ड नहीं देने पर नाराज व्यक्ति ने मेरी पत्नी सहित दो पंडितों को गोली बाद में पुलिस एनकाउंटर में हुआ ढेर आजमगढ़ जिले के अहरौला थाना क्षेत्र के गजी गांव में मंगलवार को शाम 6:00 बजे एक व्यक्ति के घर पूजा करने दो पंडित आए थे आधार कार्ड मांगने पर विवाद हो गया आधार कार्ड न देने पर गुस्सा आए पति ने अपने पत्नी के साथ दो पंडितों की हत्या कर दी देर रात डीआईजी हुआ पुलिस अधीक्षक द्वारा ऑपरेशन चलाया गया जिसमें आरोपी पुलिस के गोली का शिकार हुआ साथी उसका एक बेटा घायल हो गया
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- नारी सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन के लिए प्रतिबद्ध ‘नया उत्तर प्रदेश’ नारी सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन के लिए प्रतिबद्ध ‘नया उत्तर प्रदेश’ गोरखपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज गोरखपुर में राजकीय महिला शरणालय के लोकार्पण कार्यक्रम में सहभाग किया। कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के अंतर्गत छात्र-छात्राओं को लैपटॉप भी वितरित किए गए। कार्यक्रम में महिला सुरक्षा, संरक्षण और स्वावलंबन से जुड़े प्रयासों पर जोर दिया गया। मुख्यमंत्री ने लाभार्थियों से संवाद भी किया।1
- वा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित, आदर्श विश्वकर्मा रहे प्रथम बूढ़नपुर। तहसील क्षेत्र के उद्योग विद्यालय इंटर कॉलेज कोयलसा में मंगलवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में एक दर्जन से अधिक विद्यार्थियों ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। छात्रों ने आकर्षक और संदेशपरक चित्र बनाकर सभी का ध्यान आकर्षित किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा लालगंज जिलाध्यक्ष विनोद कुमार राजभर ने चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक कार्यकाल के उपलक्ष्य में सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। ऐसे आयोजनों का उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, आत्मनिर्भरता और नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा देना है। विशिष्ट अतिथि जिला महामंत्री हरीश तिवारी ने कहा कि विद्यालय में विद्यार्थियों का अनुशासन देखकर मन प्रसन्न हुआ। उन्होंने छात्रों से शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों से जुड़कर आगे बढ़ने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. रणधीर सिंह ने की। उन्होंने बताया कि चित्रकला प्रतियोगिता में आदर्श विश्वकर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। हरीश प्रजापति द्वितीय और विभव जायसवाल तृतीय स्थान पर रहे। मुख्य अतिथि ने विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।कार्यक्रम का संचालन डॉ. संजय सिंह ने किया। इस दौरान विद्यालय परिसर में जिला अध्यक्ष विनोद राजभर द्वारा पौधे रोपण किया गया।इस अवसर पर प्रमुख प्रतिनिधि संतोष यादव, नीरज तिवारी, रुद्र शर्मा, यशवंत सिंह, धर्मेंद्र मिश्रा, उमामाधवी, गीता सिंह, रीना सिंह सहित विद्यालय के शिक्षक, विद्यार्थी और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।1
- अहरौला थाना क्षेत्र के शंभूपुर गांव में हुई गोलीबारी की घटना के बाद TV24 News Express की टीम ग्राउंड जीरो पर पहुंची। 🔴 शंभूपुर कांड की ग्राउंड रिपोर्ट | आजमगढ़ अहरौला थाना क्षेत्र के शंभूपुर गांव में हुई गोलीबारी की घटना के बाद TV24 News Express की टीम ग्राउंड जीरो पर पहुंची। हमने घटनास्थल पर पहुंचकर मौके की स्थिति को करीब से देखा और घटना को लेकर ग्रामीणों से बातचीत की। इसके साथ ही आरोपी अरविंद की बहन और मृतक पंडित महेंद्र पाठक के परिवार से भी बात कर उनका पक्ष जाना। आखिर उस रात क्या हुआ था? दोनों पक्ष इस घटना को लेकर क्या कहते हैं? ग्राउंड रिपोर्ट में देखिए घटनास्थल से पूरी तस्वीर और लोगों की जुबानी सामने आया पक्ष। ⚠️ नोट: रिपोर्ट में शामिल बयान संबंधित लोगों के अपने हैं। इन बयानों की स्वतंत्र पुष्टि TV24 News Express द्वारा नहीं की गई है। मामले में पुलिस की जांच और कानूनी कार्रवाई जारी है। 📍 शंभूपुर, अहरौला, आजमगढ़ आपने पूरी रिपोर्ट देखी—आपकी राय क्या है? कमेंट में जरूर बताएं। #Azamgarh #आजमगढ़ #अहरौला #शंभूपुर #GroundReport #AzamgarhNews #UPNews #TV24NewsExpress1
- Post by CHANDRESH PATRKAR1
- अतरौलिया के खानपुर टंडवा में पीडीए पंचायत — विधायक डॉ. संग्राम यादव बोले— "संविधान नहीं रहा तो फिर गुलामी की ओर धकेल दिया जाएगा पीडीए समाज"1
- आजमगढ़ : शम्भूपुर गोलीकांड में आधी रात मचा हड़कंप, बच्चे को गोली मारने के बाद पुलिस की जवाबी फायरिंग, आरोपी अरविंद की भी मौत समाचार भारत अरुण पाण्डेय आजमगढ़ आजमगढ़। अहरौला थाना क्षेत्र के शम्भूपुर में पत्नी और दो पंडितों की हत्या के बाद बच्चों को कमरे में बंधक बनाकर बैठे आरोपी अरविंद सिंह ने पुलिस की घेराबंदी के बीच एक बच्चे को भी गोली मार दी। बच्चे की जान बचाने के लिए पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें अरविंद घायल हो गया। पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान आरोपी और बच्चे की मौत हो गई। मंगलवार शाम पत्नी और दो पंडितों को गोली मारने के बाद अरविंद अपने तीन बच्चों को लेकर कमरे में बंद हो गया था। सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। देर रात तक पुलिस टीम आरोपी को बच्चों समेत बाहर निकालने के लिए समझाती रही और बाहर आने की चेतावनी देती रही, लेकिन वह नहीं माना। इसी दौरान कमरे के अंदर से गोली चलने की आवाज सुनाई दी। पुलिस के अनुसार, पर्याप्त चेतावनी के बावजूद आरोपी ने अपने एक बच्चे को गोली मार दी। बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें अरविंद घायल हो गया। दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। कमरे में मौजूद दो अन्य बच्चों को पुलिस ने सकुशल बाहर निकाल लिया। घटनास्थल पर पुलिस बल के साथ एसओजी और फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। एसएसपी डॉ. अनिल कुमार ने बुधवार को घटना की आधिकारिक जानकारी देते हुए बताया कि मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।1
- तिहरे हत्याकांड के बाद करीब 7 घंटे तक चला पुलिस का बड़ा ऑपरेशन। तिहरे हत्याकांड के बाद करीब 7 घंटे तक चला पुलिस का बड़ा ऑपरेशन। पत्नी समेत तीन लोगों की हत्या के बाद आरोपी अरविंद अपने तीन बच्चों और लाइसेंसी हथियार के साथ कमरे में बंद हो गया था। पुलिस के अनुसार, कमरे के अंदर से गोली चलने की आवाज के बाद बच्चों को बचाने के लिए एसएसपी डॉ. अनिल कुमार समेत पुलिस टीम ने कमरे में प्रवेश किया। अंदर 9 वर्षीय शौर्य गोली लगने से घायल मिला। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसी दौरान पुलिस के मुताबिक आरोपी ने टीम पर फायरिंग की। जवाबी फायरिंग में अरविंद घायल हुआ और अस्पताल में उसकी मौत हो गई। पुलिस टीम ने 10 वर्षीय परी और 6 माह की बच्ची को सकुशल बाहर निकाला। बड़ी बेटी को मामूली खरोंच आई है। घटना में अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है। पुलिस की जांच और फॉरेन्सिक कार्रवाई जारी है। #Azamgarh #Atraulia #Ahraula #AzamgarhNews #CrimeNews #BreakingNews #TripleMurder #PoliceEncounter #UPPolice #UttarPradesh #LatestNews #NewsUpdate #RamkrishnaYadavJournalist1
- पत्नी समेत तीन की हत्या के बाद बच्चों को बनाया बंधक, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी की मौत कमरे में बेटे को भी मारी गोली, उपचार के दौरान शौर्य की मौत; दो बच्चों को पुलिस ने सकुशल बचाया अहरौला। थाना क्षेत्र के शम्भूपुर गांव में मंगलवार को सनसनीखेज वारदात में अरविंद कुमार ने अपनी पत्नी समेत तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद वह अपने तीन बच्चों और लाइसेंसी हथियार के साथ कमरे में बंद हो गया। पुलिस के अनुसार, बच्चों को सुरक्षित बाहर निकालने के प्रयास के दौरान आरोपी ने अपने नौ वर्षीय पुत्र शौर्य सिंह को भी गोली मार दी। गंभीर हालत में अस्पताल ले जाए गए शौर्य की उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं पुलिस की जवाबी कार्रवाई में घायल आरोपी अरविंद कुमार की भी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, अरविंद कुमार ने अपनी पत्नी बबिता सिंह तथा धार्मिक अनुष्ठान में शामिल अखिलेश मिश्रा और महेन्द्र पाठक को गोली मार दी थी। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों के अनुसार अरविंद की मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती थी और इसी कारण घर में पांच दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान कराया जा रहा था। घटना अनुष्ठान के चौथे दिन हुई। वारदात के बाद आरोपी अपने तीन बच्चों के साथ कमरे में बंद हो गया और उन्हें गोली मारने की धमकी देता रहा। पुलिस व परिजनों ने उसे आत्मसमर्पण के लिए समझाने का प्रयास किया। देर रात एटीएस और एसओजी की टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार, बच्चों को सुरक्षित निकालने के प्रयास के दौरान कमरे के अंदर से गोली चलने की आवाज सुनाई दी। पुलिस टीम ने तत्काल कमरे में प्रवेश किया तो शौर्य सिंह गोली लगने से गंभीर रूप से घायल मिला। उसे तत्काल अस्पताल भेजा गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इसी दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर भी फायरिंग की। पुलिस के अनुसार, बच्चों की सुरक्षा और आत्मरक्षा में की गई जवाबी कार्रवाई में अरविंद घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस टीम ने जान जोखिम में डालकर आरोपी की 10 वर्षीय पुत्री परी और छह माह की बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाला। बड़ी पुत्री के हाथ में मामूली खरोंच आई है। दोनों बच्चे सुरक्षित हैं। घटना की सूचना पर अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन नवीन अरोड़ा और डीआईजी आजमगढ़ परिक्षेत्र सुनील कुमार सिंह कई घंटे घटनास्थल पर मौजूद रहे और पुलिस टीम को दिशा-निर्देश देते रहे। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। सभी मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। पुलिस के अनुसार मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।1