पत्नी समेत तीन की हत्या के बाद बच्चों को बनाया बंधक, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी की मौत कमरे में बेटे को भी मारी गोली, उपचार के दौरान शौर्य की मौत; दो बच्चों को पुलिस ने सकुशल बचाया अहरौला। थाना क्षेत्र के शम्भूपुर गांव में मंगलवार को सनसनीखेज वारदात में अरविंद कुमार ने अपनी पत्नी समेत तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद वह अपने तीन बच्चों और लाइसेंसी हथियार के साथ कमरे में बंद हो गया। पुलिस के अनुसार, बच्चों को सुरक्षित बाहर निकालने के प्रयास के दौरान आरोपी ने अपने नौ वर्षीय पुत्र शौर्य सिंह को भी गोली मार दी। गंभीर हालत में अस्पताल ले जाए गए शौर्य की उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं पुलिस की जवाबी कार्रवाई में घायल आरोपी अरविंद कुमार की भी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, अरविंद कुमार ने अपनी पत्नी बबिता सिंह तथा धार्मिक अनुष्ठान में शामिल अखिलेश मिश्रा और महेन्द्र पाठक को गोली मार दी थी। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों के अनुसार अरविंद की मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती थी और इसी कारण घर में पांच दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान कराया जा रहा था। घटना अनुष्ठान के चौथे दिन हुई। वारदात के बाद आरोपी अपने तीन बच्चों के साथ कमरे में बंद हो गया और उन्हें गोली मारने की धमकी देता रहा। पुलिस व परिजनों ने उसे आत्मसमर्पण के लिए समझाने का प्रयास किया। देर रात एटीएस और एसओजी की टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार, बच्चों को सुरक्षित निकालने के प्रयास के दौरान कमरे के अंदर से गोली चलने की आवाज सुनाई दी। पुलिस टीम ने तत्काल कमरे में प्रवेश किया तो शौर्य सिंह गोली लगने से गंभीर रूप से घायल मिला। उसे तत्काल अस्पताल भेजा गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इसी दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर भी फायरिंग की। पुलिस के अनुसार, बच्चों की सुरक्षा और आत्मरक्षा में की गई जवाबी कार्रवाई में अरविंद घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस टीम ने जान जोखिम में डालकर आरोपी की 10 वर्षीय पुत्री परी और छह माह की बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाला। बड़ी पुत्री के हाथ में मामूली खरोंच आई है। दोनों बच्चे सुरक्षित हैं। घटना की सूचना पर अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन नवीन अरोड़ा और डीआईजी आजमगढ़ परिक्षेत्र सुनील कुमार सिंह कई घंटे घटनास्थल पर मौजूद रहे और पुलिस टीम को दिशा-निर्देश देते रहे। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। सभी मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। पुलिस के अनुसार मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

- बाढ़ के बाद बीमारियों से जूझ रहे देवारा के लोगों के लिए सहारा बना 'प्रयास' — कुड़ही ढाला पर लगा निःशुल्क मेडिकल कैंप, 500 मरीजों का हुआ इलाज1
- आज़मगढ़ में लेखक राजेश चंद्र मिश्रा की किताब “आसमान छूने की ज़िद” पर भव्य चर्चा — सांसद धर्मेंद्र यादव बोले— "यथार्थ पर आधारित काम आज के दौर में सबसे बड़ी चुनौती"1
- महालक्ष्मी हाऊसिंग सोसायटी में भक्तिभाव से गणेश पूजन एवं आरती पुणे। महालक्ष्मी हाऊसिंग सोसायटी में सायंकालीन श्री गणेश आरती का आयोजन सोसायटी के अध्यक्ष श्री सूर्यप्रकाश पाण्डेय जी ने अपने संपूर्ण परिवार के साथ अत्यंत श्रद्धा एवं भक्तिभाव से किया। इस पावन अवसर पर सोसायटी के सभी गणेश भक्त उपस्थित रहे और भगवान श्री गणेश का विधिवत पूजन एवं आरती श्रद्धापूर्वक संपन्न की। आरती के दौरान “गणपति बाप्पा मोरया” के जयघोष से संपूर्ण सोसायटी परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा। उपस्थित श्रद्धालुओं के मन में श्री गणेश जी के प्रति श्रद्धा, भक्ति और आस्था का भाव दिखाई दिया। पूजन एवं आरती के पश्चात सभी भक्तजनों ने भगवान श्री गणेश का प्रसाद श्रद्धापूर्वक ग्रहण किया। इस अवसर पर सभी परिवारों के सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य एवं मंगलमय जीवन की कामना करते हुए भगवान गणपति बाप्पा से प्रार्थना की गई कि उनकी कृपा और आशीर्वाद सदैव सभी पर बना रहे। मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण ऑर्गनाइजेशन श्री सूर्यप्रकाश पाण्डेय जी1
- सेवा संकल्प अभियान के तहत जनपद के सभी विकासखंडों में बहुउद्देशीय कार्यक्रमों का आयोजन विभागीय स्टॉलों के माध्यम से योजनाओं की जानकारी, पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने के साथ स्वास्थ्य शिविरों में हो रहा नागरिकों का स्वास्थ्य परीक्षण सेवा संकल्प अभियान एवं आयुर्वेद दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से मिल रही स्वास्थ्य सेवाएं मऊ । सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जनपद के समस्त विकासखंडों में जनसामान्य को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से व्यापक स्तर पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। अभियान के तहत प्रत्येक विकासखंड में विभिन्न विभागों द्वारा अपने-अपने विभाग से संबंधित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी प्रदान करने के लिए स्टॉल लगाए गए हैं।इन विभागीय स्टॉलों के माध्यम से ग्रामीणों को केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया एवं योजनाओं से मिलने वाले लाभ के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी जा रही है। अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा मौके पर ही लोगों की समस्याओं एवं जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए पात्र व्यक्तियों को संबंधित योजनाओं से जोड़ने की कार्रवाई भी की जा रही है। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत अधिकारी एवं कर्मचारी गांव-गांव पहुंचकर जनसामान्य से सीधे संवाद कर रहे हैं तथा उन्हें शासन द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी उपलब्ध करा रहे हैं। इस दौरान ऐसे पात्र लाभार्थियों को चिन्हित किया जा रहा है, जो किसी कारणवश अभी तक योजनाओं के लाभ से वंचित हैं। पात्रता के अनुसार ऐसे लाभार्थियों को संबंधित योजनाओं से जोड़ते हुए लाभ दिलाने की कार्रवाई की जा रही है। अभियान के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों पर ग्रामीणों को विभागीय योजनाओं से संबंधित आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने के साथ-साथ आवेदन एवं लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया के संबंध में भी अवगत कराया जा रहा है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि शासन की योजनाओं का लाभ पात्र एवं जरूरतमंद लोगों तक सुगमता से पहुंच सके तथा कोई भी पात्र व्यक्ति जानकारी के अभाव में योजना के लाभ से वंचित न रहे।सेवा संकल्प अभियान एवं आयुर्वेद दिवस के अवसर पर जनपद के समस्त विकासखंडों में जनसामान्य को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने तथा आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से स्वास्थ्य शिविर एवं प्रकृति परीक्षण कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित शिविरों में आने वाले नागरिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है तथा चिकित्सकों द्वारा आवश्यक स्वास्थ्य संबंधी परामर्श प्रदान किया जा रहा है। आयुर्वेदिक चिकित्सकों द्वारा लोगों को संतुलित आहार, नियमित दिनचर्या, ऋतुचर्या, योग एवं स्वस्थ जीवनशैली के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति के प्रति जागरूक किया जा रहा है। स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को उनके आसपास ही स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं एवं चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने, समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण कराने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की योजनाओं की जानकारी, जनसमस्याओं के समाधान, पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने तथा स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं को अधिक प्रभावी ढंग से अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना तथा जनसामान्य को शासन की योजनाओं का अधिकतम लाभ उपलब्ध कराना है।4
- 10वीं PAC के जवान का वीडियो वायरल, रहने-खाने की व्यवस्था पर उठाए सवाल PAC जवान का वीडियो सामने आया, ड्यूटी के बाद मूलभूत सुविधाओं को लेकर लगाए गंभीर आरोप। जवान ने व्यवस्था सुधारने और मनोबल बनाए रखने की मांग की। [ PAC Jawan, UP Police, UP Police News, 10th Battalion PAC, Barabanki PAC, Barabanki News, PAC News, Police News, Police Jawan, Jawan Video, Jawan Viral Video, Police Force, UP News, Uttar Pradesh News, Police News Update, Barabanki News Today, Viral News, Viral Video, Vande Times ]1
- आज़मगढ़ में मनरेगा तकनीकी सहायकों ने खोला मोर्चा — ₹45,000 मानदेय की मांग को लेकर दी आंदोलन की चेतावनी, 28 सितंबर से ईको गार्डन में धरने का ऐलान1
- स्वामी विवेकानंद पार्क में अवैध निर्माण पर फूटा भारत रक्षा दल का गुस्सा — डीएम को सौंपा ज्ञापन, फव्वारे को पाटकर निर्माण कराने का गंभीर आरोप1
- आजमगढ़: अहरौला के शंभूपुर में 3 लोगों की हत्या का मामला, अपर पुलिस महानिदेशक ने दिया बड़ा बयान अहरौला थाना क्षेत्र के ग्राम शंभूपुर में एक व्यक्ति द्वारा अपनी पत्नी एवं 02 अन्य व्यक्तियों की गोली मारकर हत्या किए जाने की घटना सामने आई है। पुलिस के आधिकारिक बयान के अनुसार, वरिष्ठ अधिकारियों ने तत्काल घटनास्थल का निरीक्षण किया। आरोपी अरविंद को बच्चों सहित कमरे से बाहर निकालने के प्रयास के दौरान हुई फायरिंग में आरोपी और एक बच्चा घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। मौके पर पर्याप्त पुलिस बल, एसओजी एवं फॉरेन्सिक टीम मौजूद है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। 🎙️ पूरे मामले पर अपर पुलिस महानिदेशक, वाराणसी जोन, श्री नवीन अरोड़ा का आधिकारिक वक्तव्य सामने आया है। ⚠️ नोट: यह जानकारी पुलिस के आधिकारिक बयान पर आधारित है। घटना की पूरी स्थिति जांच एवं विधिक प्रक्रिया के अनुसार स्पष्ट होगी। किसी भी अपुष्ट जानकारी को तथ्य न मानें। 📍 शंभूपुर, थाना अहरौला, आजमगढ़ #Azamgarh #आजमगढ़ #अहरौला #AzamgarhNews #BreakingNews #UPNews1
- पंडितों से मांगा आधार कार्ड नहीं देने पर नाराज व्यक्ति ने मेरी पत्नी सहित दो पंडितों को गोली बाद में पुलिस एनकाउंटर में हुआ ढेर आजमगढ़ जिले के अहरौला थाना क्षेत्र के गजी गांव में मंगलवार को शाम 6:00 बजे एक व्यक्ति के घर पूजा करने दो पंडित आए थे आधार कार्ड मांगने पर विवाद हो गया आधार कार्ड न देने पर गुस्सा आए पति ने अपने पत्नी के साथ दो पंडितों की हत्या कर दी देर रात डीआईजी हुआ पुलिस अधीक्षक द्वारा ऑपरेशन चलाया गया जिसमें आरोपी पुलिस के गोली का शिकार हुआ साथी उसका एक बेटा घायल हो गया1