logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

10वीं PAC के जवान का वीडियो वायरल, रहने-खाने की व्यवस्था पर उठाए सवाल PAC जवान का वीडियो सामने आया, ड्यूटी के बाद मूलभूत सुविधाओं को लेकर लगाए गंभीर आरोप। जवान ने व्यवस्था सुधारने और मनोबल बनाए रखने की मांग की। [ PAC Jawan, UP Police, UP Police News, 10th Battalion PAC, Barabanki PAC, Barabanki News, PAC News, Police News, Police Jawan, Jawan Video, Jawan Viral Video, Police Force, UP News, Uttar Pradesh News, Police News Update, Barabanki News Today, Viral News, Viral Video, Vande Times ]

13 hrs ago
user_Vande Times
Vande Times
Gola, Gorakhpur•
13 hrs ago

10वीं PAC के जवान का वीडियो वायरल, रहने-खाने की व्यवस्था पर उठाए सवाल PAC जवान का वीडियो सामने आया, ड्यूटी के बाद मूलभूत सुविधाओं को लेकर लगाए गंभीर आरोप। जवान ने व्यवस्था सुधारने और मनोबल बनाए रखने की मांग की। [ PAC Jawan, UP Police, UP Police News, 10th Battalion PAC, Barabanki PAC, Barabanki News, PAC News, Police News, Police Jawan, Jawan Video, Jawan Viral Video, Police Force, UP News, Uttar Pradesh News, Police News Update, Barabanki News Today, Viral News, Viral Video, Vande Times ]

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • वा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित, आदर्श विश्वकर्मा रहे प्रथम बूढ़नपुर। तहसील क्षेत्र के उद्योग विद्यालय इंटर कॉलेज कोयलसा में मंगलवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में एक दर्जन से अधिक विद्यार्थियों ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। छात्रों ने आकर्षक और संदेशपरक चित्र बनाकर सभी का ध्यान आकर्षित किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा लालगंज जिलाध्यक्ष विनोद कुमार राजभर ने चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक कार्यकाल के उपलक्ष्य में सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। ऐसे आयोजनों का उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, आत्मनिर्भरता और नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा देना है। विशिष्ट अतिथि जिला महामंत्री हरीश तिवारी ने कहा कि विद्यालय में विद्यार्थियों का अनुशासन देखकर मन प्रसन्न हुआ। उन्होंने छात्रों से शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों से जुड़कर आगे बढ़ने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. रणधीर सिंह ने की। उन्होंने बताया कि चित्रकला प्रतियोगिता में आदर्श विश्वकर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। हरीश प्रजापति द्वितीय और विभव जायसवाल तृतीय स्थान पर रहे। मुख्य अतिथि ने विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।कार्यक्रम का संचालन डॉ. संजय सिंह ने किया। इस दौरान विद्यालय परिसर में जिला अध्यक्ष विनोद राजभर द्वारा पौधे रोपण किया गया।इस अवसर पर प्रमुख प्रतिनिधि संतोष यादव, नीरज तिवारी, रुद्र शर्मा, यशवंत सिंह, धर्मेंद्र मिश्रा, उमामाधवी, गीता सिंह, रीना सिंह सहित विद्यालय के शिक्षक, विद्यार्थी और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
    1
    वा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित, आदर्श विश्वकर्मा रहे प्रथम
बूढ़नपुर। तहसील क्षेत्र के उद्योग विद्यालय इंटर कॉलेज कोयलसा में मंगलवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में एक दर्जन से अधिक विद्यार्थियों ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। छात्रों ने आकर्षक और संदेशपरक चित्र बनाकर सभी का ध्यान आकर्षित किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा लालगंज जिलाध्यक्ष विनोद कुमार राजभर ने चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक कार्यकाल के उपलक्ष्य में सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। ऐसे आयोजनों का उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, आत्मनिर्भरता और नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा देना है।
विशिष्ट अतिथि जिला महामंत्री हरीश तिवारी ने कहा कि विद्यालय में विद्यार्थियों का अनुशासन देखकर मन प्रसन्न हुआ। उन्होंने छात्रों से शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों से जुड़कर आगे बढ़ने का आह्वान किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. रणधीर सिंह ने की। उन्होंने बताया कि चित्रकला प्रतियोगिता में आदर्श विश्वकर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। हरीश प्रजापति द्वितीय और विभव जायसवाल तृतीय स्थान पर रहे। मुख्य अतिथि ने विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।कार्यक्रम का संचालन डॉ. संजय सिंह ने किया। इस दौरान विद्यालय परिसर में जिला अध्यक्ष विनोद राजभर द्वारा पौधे रोपण किया गया।इस अवसर पर प्रमुख प्रतिनिधि संतोष यादव, नीरज तिवारी, रुद्र शर्मा, यशवंत सिंह, धर्मेंद्र मिश्रा, उमामाधवी, गीता सिंह, रीना सिंह सहित विद्यालय के शिक्षक, विद्यार्थी और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
    user_एसके मिश्रा
    एसके मिश्रा
    Lawyer आजमगढ़, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • अतरौलिया के खानपुर टंडवा में पीडीए पंचायत — विधायक डॉ. संग्राम यादव बोले— "संविधान नहीं रहा तो फिर गुलामी की ओर धकेल दिया जाएगा पीडीए समाज"
    1
    अतरौलिया के खानपुर टंडवा में पीडीए पंचायत — विधायक डॉ. संग्राम यादव बोले— "संविधान नहीं रहा तो फिर गुलामी की ओर धकेल दिया जाएगा पीडीए समाज"
    user_Akash Modanwal
    Akash Modanwal
    Repoter बुरहानपुर, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • बाढ़ के बाद बीमारियों से जूझ रहे देवारा के लोगों के लिए सहारा बना 'प्रयास' — कुड़ही ढाला पर लगा निःशुल्क मेडिकल कैंप, 500 मरीजों का हुआ इलाज
    1
    बाढ़ के बाद बीमारियों से जूझ रहे देवारा के लोगों के लिए सहारा बना 'प्रयास' — कुड़ही ढाला पर लगा निःशुल्क मेडिकल कैंप, 500 मरीजों का हुआ इलाज
    user_News Update
    News Update
    Local News Reporter बुरहानपुर, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • खलीलाबाद सदर में अंकुर राज तिवारी का भव्य स्वागत,जन्मदिन पर उमड़ी समर्थकों की भारी भीड़,चुनावी माहौल में बढ़ी सियासी हलचल,समर्थकों के जुटान से विपक्षी खेमे में हलचल! #अंकुर_राज_तिवारी #खलीलाबाद_सदर #संतकबीरनगर #जन्मदिन_समारोह #भव्य_स्वागत #समर्थकों_की_भीड़ #सियासी_हलचल #खलीलाबाद #संतकबीरनगर_न्यूज #UPPolitics #UPNews #ABC_Hindustan2027 #UPChunav2027 #UPElection2027 #उत्तरप्रदेश_चुनाव2027 #खलीलाबाद_विधानसभा #खलीलाबाद_सदर #संतकबीरनगर #अंकुर_तिवारी #विधानसभा_चुनाव2027 #सियासी_हलचल #चुनावी_माहौल #Khalilabad #SantKabirNagar #UPPolitics #ABC_Hindustan #UPBolega2027
    1
    खलीलाबाद सदर में अंकुर राज तिवारी का भव्य स्वागत,जन्मदिन पर उमड़ी समर्थकों की भारी भीड़,चुनावी माहौल में बढ़ी सियासी हलचल,समर्थकों के जुटान से विपक्षी खेमे में हलचल!


#अंकुर_राज_तिवारी
#खलीलाबाद_सदर
#संतकबीरनगर
#जन्मदिन_समारोह
#भव्य_स्वागत
#समर्थकों_की_भीड़
#सियासी_हलचल
#खलीलाबाद
#संतकबीरनगर_न्यूज
#UPPolitics
#UPNews
#ABC_Hindustan2027 

#UPChunav2027
#UPElection2027
#उत्तरप्रदेश_चुनाव2027
#खलीलाबाद_विधानसभा
#खलीलाबाद_सदर
#संतकबीरनगर
#अंकुर_तिवारी
#विधानसभा_चुनाव2027
#सियासी_हलचल
#चुनावी_माहौल
#Khalilabad
#SantKabirNagar
#UPPolitics
#ABC_Hindustan
#UPBolega2027
    user_Abc Hindustan
    Abc Hindustan
    News Anchor Gorakhpur, Uttar Pradesh•
    3 hrs ago
  • चोरी की छह बकरियों में से दो बरामद, कार समेत दो आरोपी गिरफ्तार चोरी की छह बकरियों में से दो बरामद, कार समेत दो आरोपी गिरफ्तार देवरिया, 23 सितंबर। बरियारपुर थाना पुलिस ने चोरी के मामले में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की दो बकरियां और वारदात में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार बरामद की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक देवरिया अभिजित आर. शंकर के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी सुनील कुमार सिंह के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी सलेमपुर गौरव सिंह के पर्यवेक्षण में बरियारपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर महुआपाटन पुल के पास घेराबंदी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अंकुर पासवान पुत्र ज्ञान पासवान, निवासी नन्दा नगर, थाना एम्स, गोरखपुर और राम भवन पुत्र कपिलदेव, निवासी देवकुआं, थाना गौरीबाजार, देवरिया के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक, दोनों के कब्जे से चोरी की दो बकरियां तथा UP52BU5637 नंबर की स्विफ्ट डिजायर कार बरामद हुई। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि 14 सितंबर की रात राउतपार से कुल छह बकरियां चोरी की गई थीं। इनमें से पांच बकरे और एक बकरी राह चलते लोगों को बेच दी गई थी। आरोपियों के अनुसार, बिक्री से मिली रकम शराब पीने और वाहन में पेट्रोल भराने में खर्च कर दी गई, जबकि दो बकरियों को लेकर वे रिश्तेदारी में जा रहे थे। पुलिस ने मामले में मु0अ0सं0 182/2026, धारा 303(2)/317(2) बीएनएस के तहत कार्रवाई की है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक दुर्गेश कुमार शुक्ल, हेड कांस्टेबल ज्ञान प्रकाश और हेड कांस्टेबल मनोज उपाध्याय शामिल रहे।
    2
    चोरी की छह बकरियों में से दो बरामद, कार समेत दो आरोपी गिरफ्तार
चोरी की छह बकरियों में से दो बरामद, कार समेत दो आरोपी गिरफ्तार
देवरिया, 23 सितंबर। बरियारपुर थाना पुलिस ने चोरी के मामले में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की दो बकरियां और वारदात में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार बरामद की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक देवरिया अभिजित आर. शंकर के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी सुनील कुमार सिंह के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी सलेमपुर गौरव सिंह के पर्यवेक्षण में बरियारपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर महुआपाटन पुल के पास घेराबंदी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अंकुर पासवान पुत्र ज्ञान पासवान, निवासी नन्दा नगर, थाना एम्स, गोरखपुर और राम भवन पुत्र कपिलदेव, निवासी देवकुआं, थाना गौरीबाजार, देवरिया के रूप में हुई।
पुलिस के मुताबिक, दोनों के कब्जे से चोरी की दो बकरियां तथा UP52BU5637 नंबर की स्विफ्ट डिजायर कार बरामद हुई। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि 14 सितंबर की रात राउतपार से कुल छह बकरियां चोरी की गई थीं। इनमें से पांच बकरे और एक बकरी राह चलते लोगों को बेच दी गई थी। आरोपियों के अनुसार, बिक्री से मिली रकम शराब पीने और वाहन में पेट्रोल भराने में खर्च कर दी गई, जबकि दो बकरियों को लेकर वे रिश्तेदारी में जा रहे थे।
पुलिस ने मामले में मु0अ0सं0 182/2026, धारा 303(2)/317(2) बीएनएस के तहत कार्रवाई की है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक दुर्गेश कुमार शुक्ल, हेड कांस्टेबल ज्ञान प्रकाश और हेड कांस्टेबल मनोज उपाध्याय शामिल रहे।
    user_Dilip kumar
    Dilip kumar
    Graphic designer देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • आज़मगढ़ में लेखक राजेश चंद्र मिश्रा की किताब “आसमान छूने की ज़िद” पर भव्य चर्चा — सांसद धर्मेंद्र यादव बोले— "यथार्थ पर आधारित काम आज के दौर में सबसे बड़ी चुनौती"
    1
    आज़मगढ़ में लेखक राजेश चंद्र मिश्रा की किताब “आसमान छूने की ज़िद” पर भव्य चर्चा — सांसद धर्मेंद्र यादव बोले— "यथार्थ पर आधारित काम आज के दौर में सबसे बड़ी चुनौती"
    user_Akash Modanwal
    Akash Modanwal
    Repoter बुरहानपुर, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • आज़मगढ़ में मनरेगा तकनीकी सहायकों ने खोला मोर्चा — ₹45,000 मानदेय की मांग को लेकर दी आंदोलन की चेतावनी, 28 सितंबर से ईको गार्डन में धरने का ऐलान
    1
    आज़मगढ़ में मनरेगा तकनीकी सहायकों ने खोला मोर्चा — ₹45,000 मानदेय की मांग को लेकर दी आंदोलन की चेतावनी, 28 सितंबर से ईको गार्डन में धरने का ऐलान
    user_News Update
    News Update
    Local News Reporter बुरहानपुर, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • आजमगढ़: अहरौला के शंभूपुर में 3 लोगों की हत्या का मामला, अपर पुलिस महानिदेशक ने दिया बड़ा बयान अहरौला थाना क्षेत्र के ग्राम शंभूपुर में एक व्यक्ति द्वारा अपनी पत्नी एवं 02 अन्य व्यक्तियों की गोली मारकर हत्या किए जाने की घटना सामने आई है। पुलिस के आधिकारिक बयान के अनुसार, वरिष्ठ अधिकारियों ने तत्काल घटनास्थल का निरीक्षण किया। आरोपी अरविंद को बच्चों सहित कमरे से बाहर निकालने के प्रयास के दौरान हुई फायरिंग में आरोपी और एक बच्चा घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। मौके पर पर्याप्त पुलिस बल, एसओजी एवं फॉरेन्सिक टीम मौजूद है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। 🎙️ पूरे मामले पर अपर पुलिस महानिदेशक, वाराणसी जोन, श्री नवीन अरोड़ा का आधिकारिक वक्तव्य सामने आया है। ⚠️ नोट: यह जानकारी पुलिस के आधिकारिक बयान पर आधारित है। घटना की पूरी स्थिति जांच एवं विधिक प्रक्रिया के अनुसार स्पष्ट होगी। किसी भी अपुष्ट जानकारी को तथ्य न मानें। 📍 शंभूपुर, थाना अहरौला, आजमगढ़ #Azamgarh #आजमगढ़ #अहरौला #AzamgarhNews #BreakingNews #UPNews
    1
    आजमगढ़: अहरौला के शंभूपुर में 3 लोगों की हत्या का मामला, अपर पुलिस महानिदेशक ने दिया बड़ा बयान 
अहरौला थाना क्षेत्र के ग्राम शंभूपुर में एक व्यक्ति द्वारा अपनी पत्नी एवं 02 अन्य व्यक्तियों की गोली मारकर हत्या किए जाने की घटना सामने आई है।
पुलिस के आधिकारिक बयान के अनुसार, वरिष्ठ अधिकारियों ने तत्काल घटनास्थल का निरीक्षण किया। आरोपी अरविंद को बच्चों सहित कमरे से बाहर निकालने के प्रयास के दौरान हुई फायरिंग में आरोपी और एक बच्चा घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
मौके पर पर्याप्त पुलिस बल, एसओजी एवं फॉरेन्सिक टीम मौजूद है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
🎙️ पूरे मामले पर अपर पुलिस महानिदेशक, वाराणसी जोन, श्री नवीन अरोड़ा का आधिकारिक वक्तव्य सामने आया है।
⚠️ नोट: यह जानकारी पुलिस के आधिकारिक बयान पर आधारित है। घटना की पूरी स्थिति जांच एवं विधिक प्रक्रिया के अनुसार स्पष्ट होगी। किसी भी अपुष्ट जानकारी को तथ्य न मानें।
📍 शंभूपुर, थाना अहरौला, आजमगढ़
#Azamgarh #आजमगढ़ #अहरौला #AzamgarhNews #BreakingNews #UPNews
    user_TV24 NEWS EXPRESS
    TV24 NEWS EXPRESS
    Media company बुरहानपुर, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • पत्नी समेत तीन की हत्या के बाद बच्चों को बनाया बंधक, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी की मौत कमरे में बेटे को भी मारी गोली, उपचार के दौरान शौर्य की मौत; दो बच्चों को पुलिस ने सकुशल बचाया अहरौला। थाना क्षेत्र के शम्भूपुर गांव में मंगलवार को सनसनीखेज वारदात में अरविंद कुमार ने अपनी पत्नी समेत तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद वह अपने तीन बच्चों और लाइसेंसी हथियार के साथ कमरे में बंद हो गया। पुलिस के अनुसार, बच्चों को सुरक्षित बाहर निकालने के प्रयास के दौरान आरोपी ने अपने नौ वर्षीय पुत्र शौर्य सिंह को भी गोली मार दी। गंभीर हालत में अस्पताल ले जाए गए शौर्य की उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं पुलिस की जवाबी कार्रवाई में घायल आरोपी अरविंद कुमार की भी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, अरविंद कुमार ने अपनी पत्नी बबिता सिंह तथा धार्मिक अनुष्ठान में शामिल अखिलेश मिश्रा और महेन्द्र पाठक को गोली मार दी थी। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों के अनुसार अरविंद की मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती थी और इसी कारण घर में पांच दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान कराया जा रहा था। घटना अनुष्ठान के चौथे दिन हुई। वारदात के बाद आरोपी अपने तीन बच्चों के साथ कमरे में बंद हो गया और उन्हें गोली मारने की धमकी देता रहा। पुलिस व परिजनों ने उसे आत्मसमर्पण के लिए समझाने का प्रयास किया। देर रात एटीएस और एसओजी की टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार, बच्चों को सुरक्षित निकालने के प्रयास के दौरान कमरे के अंदर से गोली चलने की आवाज सुनाई दी। पुलिस टीम ने तत्काल कमरे में प्रवेश किया तो शौर्य सिंह गोली लगने से गंभीर रूप से घायल मिला। उसे तत्काल अस्पताल भेजा गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इसी दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर भी फायरिंग की। पुलिस के अनुसार, बच्चों की सुरक्षा और आत्मरक्षा में की गई जवाबी कार्रवाई में अरविंद घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस टीम ने जान जोखिम में डालकर आरोपी की 10 वर्षीय पुत्री परी और छह माह की बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाला। बड़ी पुत्री के हाथ में मामूली खरोंच आई है। दोनों बच्चे सुरक्षित हैं। घटना की सूचना पर अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन नवीन अरोड़ा और डीआईजी आजमगढ़ परिक्षेत्र सुनील कुमार सिंह कई घंटे घटनास्थल पर मौजूद रहे और पुलिस टीम को दिशा-निर्देश देते रहे। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। सभी मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। पुलिस के अनुसार मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    1
    पत्नी समेत तीन की हत्या के बाद बच्चों को बनाया बंधक, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी की मौत
कमरे में बेटे को भी मारी गोली, उपचार के दौरान शौर्य की मौत; दो बच्चों को पुलिस ने सकुशल बचाया
अहरौला। थाना क्षेत्र के शम्भूपुर गांव में मंगलवार को सनसनीखेज वारदात में अरविंद कुमार ने अपनी पत्नी समेत तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद वह अपने तीन बच्चों और लाइसेंसी हथियार के साथ कमरे में बंद हो गया। पुलिस के अनुसार, बच्चों को सुरक्षित बाहर निकालने के प्रयास के दौरान आरोपी ने अपने नौ वर्षीय पुत्र शौर्य सिंह को भी गोली मार दी। गंभीर हालत में अस्पताल ले जाए गए शौर्य की उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं पुलिस की जवाबी कार्रवाई में घायल आरोपी अरविंद कुमार की भी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।
पुलिस के मुताबिक, अरविंद कुमार ने अपनी पत्नी बबिता सिंह तथा धार्मिक अनुष्ठान में शामिल अखिलेश मिश्रा और महेन्द्र पाठक को गोली मार दी थी। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों के अनुसार अरविंद की मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती थी और इसी कारण घर में पांच दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान कराया जा रहा था। घटना अनुष्ठान के चौथे दिन हुई।
वारदात के बाद आरोपी अपने तीन बच्चों के साथ कमरे में बंद हो गया और उन्हें गोली मारने की धमकी देता रहा। पुलिस व परिजनों ने उसे आत्मसमर्पण के लिए समझाने का प्रयास किया। देर रात एटीएस और एसओजी की टीम भी मौके पर पहुंची।
पुलिस के अनुसार, बच्चों को सुरक्षित निकालने के प्रयास के दौरान कमरे के अंदर से गोली चलने की आवाज सुनाई दी। पुलिस टीम ने तत्काल कमरे में प्रवेश किया तो शौर्य सिंह गोली लगने से गंभीर रूप से घायल मिला। उसे तत्काल अस्पताल भेजा गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
इसी दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर भी फायरिंग की। पुलिस के अनुसार, बच्चों की सुरक्षा और आत्मरक्षा में की गई जवाबी कार्रवाई में अरविंद घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस टीम ने जान जोखिम में डालकर आरोपी की 10 वर्षीय पुत्री परी और छह माह की बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाला। बड़ी पुत्री के हाथ में मामूली खरोंच आई है। दोनों बच्चे सुरक्षित हैं।
घटना की सूचना पर अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन नवीन अरोड़ा और डीआईजी आजमगढ़ परिक्षेत्र सुनील कुमार सिंह कई घंटे घटनास्थल पर मौजूद रहे और पुलिस टीम को दिशा-निर्देश देते रहे। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। सभी मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। पुलिस के अनुसार मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    user_एसके मिश्रा
    एसके मिश्रा
    Lawyer आजमगढ़, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.