हथगांव में विश्व हिंदू परिषद का स्थापना दिवस मनाया, हिंदू आचार संहिता के प्रति किया जागरूक खागा (फतेहपुर)। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल की टीम द्वारा रविवार को संगठन के प्रखंड हथगांव के पैगंबरपुर रिकौहा, अकबरपुर चौरई और मवैया ग्राम सभा में विश्व हिंदू परिषद का स्थापना दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में हिंदू समाज के लोग एवं संगठन के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला गौ रक्षा प्रमुख वैभव गुप्ता ने किया। उन्होंने हिंदू आचार संहिता के संबंध में लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि हिंदू समाज के लोगों को अपनी संस्कृति और परंपराओं को आगे बढ़ाने के लिए तिलक लगाने तथा हाथ में कलावा बांधने जैसी परंपराओं को अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जन्मदिन भी हिंदू संस्कृति और परंपरा के अनुसार मनाया जाना चाहिए। इसके साथ ही समाज में समरसता बढ़ाने के लिए अनुसूचित जाति के लोगों के साथ मित्रता रखते हुए उनके साथ भोजन करने तथा सभी लोगों को धार्मिक आयोजनों में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में वक्ता एवं प्रखंड मंत्री शक्तिकांत मिश्रा ने संबोधित करते हुए कहा कि विश्व हिंदू परिषद की स्थापना 29 अगस्त 1964 को हुई थी। संगठन का उद्देश्य हिंदू समाज को संगठित करना, अपनी संस्कृति एवं परंपराओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा समाज और राष्ट्रहित में सेवा कार्यों को आगे बढ़ाना रहा है। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने हिंदू समाज की एकजुटता, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक परंपराओं को मजबूत करने पर जोर दिया। कार्यक्रम में जिला गौ रक्षा प्रमुख बजरंग दल वैभव गुप्ता, प्रखंड मंत्री शक्तिकांत मिश्रा, समरसता प्रमुख सूर्यप्रकाश सरोज, प्रखंड उपाध्यक्ष विहिप संतोष सविता सहित संगठन के कार्यकर्ता एवं सैकड़ों हिंदू समाज के लोग मौजूद रहे।
हथगांव में विश्व हिंदू परिषद का स्थापना दिवस मनाया, हिंदू आचार संहिता के प्रति किया जागरूक खागा (फतेहपुर)। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल की टीम द्वारा रविवार को संगठन के प्रखंड हथगांव के पैगंबरपुर रिकौहा, अकबरपुर चौरई और मवैया ग्राम सभा में विश्व हिंदू परिषद का स्थापना दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में हिंदू समाज के लोग एवं संगठन के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन
जिला गौ रक्षा प्रमुख वैभव गुप्ता ने किया। उन्होंने हिंदू आचार संहिता के संबंध में लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि हिंदू समाज के लोगों को अपनी संस्कृति और परंपराओं को आगे बढ़ाने के लिए तिलक लगाने तथा हाथ में कलावा बांधने जैसी परंपराओं को अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जन्मदिन भी हिंदू संस्कृति और परंपरा के अनुसार मनाया जाना चाहिए। इसके साथ ही समाज में समरसता बढ़ाने
के लिए अनुसूचित जाति के लोगों के साथ मित्रता रखते हुए उनके साथ भोजन करने तथा सभी लोगों को धार्मिक आयोजनों में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में वक्ता एवं प्रखंड मंत्री शक्तिकांत मिश्रा ने संबोधित करते हुए कहा कि विश्व हिंदू परिषद की स्थापना 29 अगस्त 1964 को हुई थी। संगठन का उद्देश्य हिंदू समाज को संगठित करना, अपनी संस्कृति एवं परंपराओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा
समाज और राष्ट्रहित में सेवा कार्यों को आगे बढ़ाना रहा है। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने हिंदू समाज की एकजुटता, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक परंपराओं को मजबूत करने पर जोर दिया। कार्यक्रम में जिला गौ रक्षा प्रमुख बजरंग दल वैभव गुप्ता, प्रखंड मंत्री शक्तिकांत मिश्रा, समरसता प्रमुख सूर्यप्रकाश सरोज, प्रखंड उपाध्यक्ष विहिप संतोष सविता सहित संगठन के कार्यकर्ता एवं सैकड़ों हिंदू समाज के लोग मौजूद रहे।
- काष्ठकला ट्रेड में 10 दिवसीय निःशुल्क प्रशिक्षण के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित रायबरेली : उपायुक्त उद्योग परमहंस मौर्य ने बताया कि प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी एक जनपद एक उत्पाद (ओडीओपी) प्रशिक्षण एवं टूलकिट योजना के अंतर्गत जनपद में वुडवर्क (काष्ठकला) ट्रेड में 10 दिवसीय प्रशिक्षण प्रदान किए जाने हेतु पात्र अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। इच्छुक अभ्यर्थी योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की तिथि को अभ्यर्थी की आयु न्यूनतम 18 वर्ष होनी चाहिए तथा उसका वुडवर्क/काष्ठकला के क्षेत्र में कार्यरत होना आवश्यक है। चयन प्रक्रिया के उपरांत पात्र लाभार्थियों को 10 दिवसीय निःशुल्क प्रशिक्षण के साथ संबंधित ट्रेड की टूलकिट भी उपलब्ध कराई जाएगी। योजना के अंतर्गत आवेदक का उत्तर प्रदेश का मूल निवासी होना आवश्यक है। इसके लिए किसी शैक्षिक योग्यता की बाध्यता नहीं है। आवेदक द्वारा भारत सरकार अथवा उत्तर प्रदेश सरकार की किसी अन्य योजना के अंतर्गत संबंधित उत्पाद ट्रेड से जुड़ी टूलकिट का लाभ विगत दो वर्षों में प्राप्त नहीं किया गया होना चाहिए। साथ ही आवेदक अथवा उसके परिवार के किसी सदस्य को इस योजना के अंतर्गत केवल एक बार लाभान्वित किया जाएगा। इस प्रयोजन हेतु परिवार से आशय पति एवं पत्नी से है। योजना से संबंधित पात्रता, शर्तों एवं अन्य आवश्यक जानकारी के लिए किसी भी कार्य दिवस में जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र, सिविल लाइन्स, रायबरेली में संपर्क किया जा सकता है।1
- सारस चौराहे पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत रायबरेली। अमेठी जाते समय उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य रविवार को रायबरेली पहुंचे। सारस चौराहे पर पहुंचते ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर उपमुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आया और उन्होंने पार्टी के समर्थन में नारेबाजी की। स्वागत के दौरान उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को पूर्ण बहुमत के साथ एक बार फिर प्रदेश की सत्ता में लाना है। इसके लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को पूरी ताकत के साथ संगठन को मजबूत करने और जन-जन तक सरकार की योजनाओं एवं उपलब्धियों को पहुंचाने की जरूरत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए एकजुट होकर पार्टी के लिए काम करने का संदेश दिया। सहारनपुर मस्जिद मामले को लेकर पूछे गए सवाल पर डिप्टी सीएम ने कहा कि मामले में कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था से जुड़े मामलों में नियमों के अनुसार ही कदम उठाए जाएंगे। स्वागत कार्यक्रम के बाद उपमुख्यमंत्री अमेठी के लिए रवाना हो गए।1
- म्योहर अर्कां वीर बाबा में उमड़ा आस्था का सैलाब, बोल बम भंडारे में 3 हजार श्रद्धालुओं ने पाया प्रसाद #कौशाम्बी #म्योहर #बोलबम #भंडारा #हरहरमहादेव #कांवरियासंघ #करारीथाना #मंझनपुर #UPNews #कौशाम्बीन्यूज़ #ShivBhakt #Kanwariya #LocalNews #BholeNath #KaushambiNews *कौशाम्बी ब्यूरो चीफ सुशील दिवाकर की रिपोर्ट* म्योहर अर्कां वीर बाबा में उमड़ा आस्था का सैलाब, बोल बम भंडारे में 3 हजार श्रद्धालुओं ने पाया प्रसाद #कौशाम्बी #म्योहर #बोलबम #भंडारा #हरहरमहादेव कांवरियासंघ करारीथाना मंझनपुर UPNews कौशाम्बीन्यूज़ ShivBhakt Kanwariya LocalNews BholeNath KaushambiNews *कौशाम्बी ब्यूरो चीफ सुशील दिवाकर की रिपोर्ट* कौशाम्बी जिले के मंझनपुर तहसील अंतर्गत करारी थाना क्षेत्र के म्योहर ग्राम पंचायत में बोल बम के विशाल भंडारे का भव्य आयोजन किया गया। इस भंडारे में करीब 2 से 3 हजार श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। पूरा क्षेत्र हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से गूंज उठा। यह आयोजन बोल बम कांवरिया संघ और ग्रामीणों के सामूहिक सहयोग से संपन्न हुआ। देखें पूरी खबर विस्तार से... 🙏 भोलेनाथ की कृपा से हर साल होने वाला यह आयोजन सेवा और भाईचारे की मिसाल है। 📍 स्थान: म्योहर ग्राम पंचायत, करारी थाना, मंझनपुर, कौशाम्बी 🔔 ऐसी ही स्थानीय खबरों के लिए चैनल को सब्सक्राइब करें और बेल आइकन दबाना न भूलें।1
- ट्राला से टकराई डीसीएम, चालक गंभीर घायल ,केबिन में फंसे चालक को पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला, करीब आधे घंटे बाधित रहा यातायात अझुवा कौशाम्बी👉👉😳 सैनी कोतवाली क्षेत्र के आदर्श नगर पंचायत अझुवा स्थित भोला चौराहे के समीप हाईवे पर रविवार सुबह लगभग 5 बजे तेज रफ्तार डीसीएम आगे चल रहे ट्राला से जा भिड़ी।हादसे में डीसीएम चालक गंभीर रूप से घायल हो गया और वह क्षतिग्रस्त केबिन में फंस गया। साथ में मौजूद उसके पिता को भी मामूली चोटें आईं।पुष्पेंद्र पुत्र कमलेश निवासी पिछौरा झांसी डीसीएम में बनारस से कबाड़ लादकर झांसी जा रहे थे। भोला चौराहे के समीप हाईवे पर बने ब्रेकर को एक ट्राला धीमी गति से पार कर रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे भैंस लदे पिकअप वाहन को बचाने के प्रयास में तेज रफ्तार डीसीएम अनियंत्रित होकर ट्राला के पीछे जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि डीसीएम का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक केबिन में फंस गया।हादसे की सूचना पर अझुवा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने दूसरे वाहन की मदद से काफी मशक्कत के बाद चालक पुष्पेंद्र को केबिन से बाहर निकलवाया। इसके बाद एनएचएआई की एंबुलेंस से घायल चालक को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। हादसे के दौरान प्रयागराज से कानपुर जाने वाली लेन पर करीब आधे घंटे तक यातायात बाधित रहा।1
- जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 🔴 बड़ी खबर | सड़क की गुणवत्ता पर उठे सवाल सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा। लेकिन जब सड़क की गुणवत्ता और सुरक्षा पर ही सवाल खड़े हों, तो लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता होना स्वाभाविक है। चित्रकूट से अयोध्या तक प्रस्तावित राम वन गमन मार्ग के निर्माण को लेकर श्रृंगवेरपुर धाम के पास सड़क की बदहाल स्थिति की तस्वीरें सामने आई हैं। बताया जा रहा है कि सड़क का उद्घाटन अभी होना बाकी है, लेकिन बारिश के बाद सड़क के कुछ हिस्सों में खराबी दिखाई दे रही है। इस स्थिति ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता और मानकों के पालन को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। ❓ क्या निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप हुआ है? ❓ सड़क की गुणवत्ता की जांच किस स्तर पर की गई? ❓ यदि सड़क समय से पहले खराब हो रही है तो इसकी जिम्मेदारी किसकी तय होगी? ❓ जनता के पैसों से हो रहे इस महत्वपूर्ण निर्माण की जवाबदेही कौन सुनिश्चित करेगा? भगवान श्रीराम से जुड़े इस महत्वपूर्ण मार्ग के निर्माण में किसी भी तरह की लापरवाही की गुंजाइश नहीं होनी चाहिए। यदि निर्माण में अनियमितता या मानकों की अनदेखी हुई है, तो निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कर जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए। सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा। जब सड़क ही सुरक्षित नहीं होगी, तो लोगों के जीवन की रक्षा कैसे होगी? #रामवनगमनमार्ग #श्रृंगवेरपुरधाम #प्रयागराज #अयोध्या #चित्रकूट #उत्तरप्रदेश #सड़कसुरक्षा #जीवनरक्षा #विकासकार्य #सड़कनिर्माण #गुणवत्ताजांच #जवाबदेही #जांचकीमांग #जनताकीसुरक्षा1
- अनुसूचित जाति/जनजाति के युवक-युवतियों को कम्प्यूटर सॉफ्टवेयर ट्रेड में मिलेगा 04 माह का निःशुल्क प्रशिक्षण,30 सितम्बर तक करें ऑनलाइन आवेदन रायबरेली : उपायुक्त उद्योग परमहंस मौर्य ने बताया है कि जनपद रायबरेली के अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के युवक-युवतियों को स्वरोजगारपरक बनाने के उद्देश्य से वित्तीय वर्ष 2025-26 में सामूहिक प्रशिक्षण योजना के अंतर्गत कम्प्यूटर सॉफ्टवेयर ट्रेड में 04 माह का निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किया जाना प्रस्तावित है। प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए जनपद के अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के इच्छुक महिला एवं पुरुष अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन के लिए अभ्यर्थी की आयु 18 से 45 वर्ष के मध्य तथा न्यूनतम शैक्षिक योग्यता कक्षा 8वीं/जूनियर हाईस्कूल उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी विभागीय वेबसाइट के माध्यम से संबंधित योजना ‘अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति प्रशिक्षण योजना’ के अंतर्गत कम्प्यूटर सॉफ्टवेयर ट्रेड के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 सितम्बर 2026 निर्धारित की गई है। योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी कार्यालय उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र, सिविल लाइन्स, रायबरेली में किसी भी कार्यदिवस में संपर्क कर सकते हैं।1
- कार को बचाने में पलटा मोबिल से भरा ट्रक, चालक-क्लीनर ने कांच तोड़कर बचाई जान जगतपुर (रायबरेली)। चिचौली गांव के पास गंगा एक्सप्रेसवे मार्ग पर शनिवार को कार को बचाने के प्रयास में मोबिल से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद ट्रक का टैंक फट गया, जिससे उसमें भरा मोबिल सड़क किनारे बने नाले और आसपास के हिस्से में फैल गया। दुर्घटना में चालक और क्लीनर ट्रक के अंदर फंस गए। दोनों ने कांच तोड़कर किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। ट्रक चालक तेजेंद्र पाल पुत्र अमरजीत सिंह निवासी बुंदई तराई कोर्ट, लुधियाना, पंजाब के अनुसार वह अपनी साइड से जा रहा था। इसी दौरान एक कार अचानक सामने आकर टर्न लेने लगी। कार को बचाने के प्रयास में उसने ट्रक को मोड़ा, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। चालक ने बताया कि हादसे के बाद वह और क्लीनर काफी देर तक अंदर फंसे रहे। बाहर निकलने के बाद मौके पर मौजूद एक व्यक्ति दोनों को इलाज के लिए ले गया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों वापस घटनास्थल पर पहुंचे। चालक ने आरोप लगाया कि आसपास मौजूद कुछ लोग नाले में बह रहे मोबिल को कंटेनरों में भरकर ले गए। उसका मोबाइल फोन भी मोबिल में बह गया, जो अभी तक नहीं मिला। वाहन में रखे रुपये भी गायब होने की बात कही गई है। सूचना पर एनएचएआई की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। चालक द्वारा कार के अचानक सामने आने की बात कही गई है, जिसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।1
- कौशाम्बी। सिराथू तहसील क्षेत्र के कछुवा में NH-19 किनारे बने ट्रामा सेंटर की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर ग्रामीणों ने गंभीर सवाल उठाए हैं। आरोप है कि सेंटर पर डॉक्टर और फार्मासिस्ट की नियमित मौजूदगी नहीं रहती, जिससे सड़क हादसों में घायल मरीजों को इलाज के बजाय रेफर कर दिया जाता है। ग्रामीणों का आरोप है कि डॉक्टर मनमाने तरीके से आते-जाते हैं। हाल ही में सड़क हादसे में घायल एक मरीज घंटों अस्पताल में इलाज के इंतजार में पड़ा रहा, लेकिन मौके पर डॉक्टर मौजूद नहीं मिले। बताया गया कि फोर्थ क्लास कर्मचारी ने घायल की ड्रेसिंग कर उसे रेफर कर दिया। NH-19 पर आए दिन सड़क हादसे होते हैं। ऐसे में करोड़ों की लागत से बने ट्रामा सेंटर में ही यदि समय पर चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध नहीं होगी तो गंभीर रूप से घायल मरीजों का इलाज कहां होगा? ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग से मामले की जांच कर ट्रामा सेंटर में डॉक्टर और अन्य स्टाफ की नियमित तैनाती सुनिश्चित कराने की मांग की है। कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज़ सुबह की शुरुआत हो कौशांबी एक्सप्रेस न्यूज़ के साथ। हर दिन की ताज़ा खबरें, हर सुबह आपके घर तक।1
- कौशाम्बी। महेवाघाट थाना क्षेत्र के भटपुरवा गांव के पास यमुना नदी में डूबने से तीन बच्चों की मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से तीनों के शव बरामद कराए। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज़ सुबह की शुरुआत हो कौशांबी एक्सप्रेस न्यूज़ के साथ। हर दिन की ताज़ा खबरें, हर सुबह आपके घर तक।1