दिल्ली: CJP नेताओं अभिजीत दीपके और आशुतोष रांका ने CEC ज्ञानेश कुमार से माँगा इस्तीफा; दी 48 घंटे की आखरी चेतावनी। इस्तीफा न मिलने पर देशव्यापी आंदोलन की घोषणा, निर्वाचन आयोग के पास सुरक्षा बढ़ाई गई। #Delhi कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके और सह-संयोजक आशुतोष रांका ने नई दिल्ली में आयोजित एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की पुरजोर मांग की। CJP नेताओं की ओर से मुख्य निर्वाचन आयुक्त को 48 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए कहा गया कि यदि वे 48 घंटे के भीतर अपने पद से इस्तीफा नहीं देते हैं, तो पार्टी द्वारा पूरे देश में व्यापक आंदोलन शुरू किया जाएगा। नेताओं ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और निर्णयों पर सवाल उठाते हुए यह चेतावनी जारी की है। CJP नेताओं द्वारा दी गई 48 घंटे की चेतावनी और आंदोलन की घोषणा के बाद दिल्ली पुलिस तथा सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं। निर्वाचन आयोग कार्यालय (निर्वाचन सदन) और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है ताकि किसी भी तरह के विरोध प्रदर्शन के दौरान कानून-व्यवस्था बनी रहे।
दिल्ली: CJP नेताओं अभिजीत दीपके और आशुतोष रांका ने CEC ज्ञानेश कुमार से माँगा इस्तीफा; दी 48 घंटे की आखरी चेतावनी। इस्तीफा न मिलने पर देशव्यापी आंदोलन की घोषणा, निर्वाचन आयोग के पास सुरक्षा बढ़ाई गई। #Delhi कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके और सह-संयोजक आशुतोष रांका ने नई दिल्ली में आयोजित एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की पुरजोर मांग की। CJP नेताओं की ओर से मुख्य निर्वाचन आयुक्त को 48 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए कहा गया कि यदि वे 48 घंटे के भीतर अपने पद से इस्तीफा नहीं देते हैं, तो पार्टी द्वारा पूरे देश में व्यापक आंदोलन शुरू किया जाएगा। नेताओं ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और निर्णयों पर सवाल उठाते हुए यह चेतावनी जारी की है। CJP नेताओं द्वारा दी गई 48 घंटे की चेतावनी और आंदोलन की घोषणा के बाद दिल्ली पुलिस तथा सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं। निर्वाचन आयोग कार्यालय (निर्वाचन सदन) और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है ताकि किसी भी तरह के विरोध प्रदर्शन के दौरान कानून-व्यवस्था बनी रहे।
- Delhi Police senior officers are leading focused patrolling and area checks across vulnerable public spaces, with special emphasis on women’s safety and security. Safer Spaces. Stronger Presence. Greater Confidence. Delhi Police senior officers are leading focused patrolling and area checks across vulnerable public spaces, with special emphasis on women’s safety and security. Visible policing, wherever safety matters.1
- फिरोजाबाद। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (SC/ST) के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति नहीं मिलने के मुद्दे को लेकर भीम आर्मी भारत एकता मिशन के आगरा मंडल के पदाधिकारियों ने आवाज बुलंद की। संगठन के पदाधिकारी पैदल मार्च करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति शीघ्र जारी कराने की मांग को लेकर जिलाधिकारी फिरोजाबाद को ज्ञापन सौंपा। पदाधिकारियों ने कहा कि छात्रवृत्ति विद्यार्थियों की शिक्षा को जारी रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। समय पर छात्रवृत्ति न मिलने से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के छात्र-छात्राओं को पढ़ाई में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। संगठन ने प्रशासन से मांग की कि लंबित छात्रवृत्ति आवेदनों की तत्काल जांच कराकर पात्र SC/ST विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति जल्द से जल्द उनके खातों में भेजी जाए तथा आवेदन प्रक्रिया में आने वाली समस्याओं का भी समाधान किया जाए। पदाधिकारियों ने कहा कि शिक्षा हर विद्यार्थी का अधिकार है और आर्थिक कठिनाई किसी भी छात्र की पढ़ाई में बाधा नहीं बननी चाहिए। विद्यार्थियों के अधिकारों के लिए संगठन आगे भी लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाता रहेगा।2
- मोदी सरकार ने कानून बनाया कि चुनाव आयुक्तों को गिरफ्तार नहीं किया जा सकता। "मोदी सरकार को मालूम था कि एक दिन चुनाव आयोग के भीतर का खेल बाहर आएगा और जनता चुनाव आयुक्त को गिरफ्तार करने की मांग करेगी। इसीलिए दिसंबर 2023 में मोदी सरकार ने कानून बनाया कि चुनाव आयुक्तों को गिरफ्तार नहीं किया जा सकता। यह कानून तब बना जब दोनों सदनों के 141 सांसदों को सस्पेंड कर दिया गया था। सदन में कोई विपक्ष ही नहीं था। अब समझ में आ रहा है कि वह कानून किसलिए बनाया गया था1
- चुनाव आयोग और निष्पक्षता के मुद्दों पर संजय सिंह का बड़ा बयान—क्या देश में लोकतांत्रिक व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं? मतदाता सूची और चुनाव प्रक्रिया को लेकर चल रहे विवाद पर देखिए क्या कहा गया। हैशटैग्स (Hashtags) #SanjaySingh #ElectionCommission #IndianPolitics #AAP #PublicApp #VoterList #CurrentAffairs #Democracy1
- दिल्ली पुलिस ने कालिंदी कुंज थाना क्षेत्र में चलाया Say No to Drugs” यानी “नशे को ना कहें” अभियान दिल्ली में नशे के खिलाफ जंग को लेकर दिल्ली पुलिस लगातार जागरूकता अभियान चला रही है। इसी कड़ी में कालिंदी कुंज थाना क्षेत्र के खड्डा कॉलोनी, अर्पण विहार स्थित एनटीपीसी पार्क में “Say No to Drugs” यानी “नशे को ना कहें” अभियान चलाया गया। कालिंदी कुंज थाना अध्यक्ष रमन कुमार के नेतृत्व में आयोजित इस जागरूकता कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक किया गया। नाटक के जरिए यह संदेश दिया गया कि नशे की शुरुआत भले ही छोटी लगे, लेकिन धीरे-धीरे यह व्यक्ति के साथ-साथ पूरे परिवार और समाज को प्रभावित कर सकता है। लोगों से अपील की गई कि वे खुद नशे से दूर रहें और अपने आसपास के लोगों को भी नशे से बचाने के लिए जागरूक करें। इस दौरान दिल्ली पुलिस की इस पहल को क्षेत्र के लोगों ने भी सकारात्मक कदम बताया। पुलिस का उद्देश्य सिर्फ नशे के कारोबार पर कार्रवाई करना ही नहीं, बल्कि लोगों को जागरूक करके नशे की मांग और लत को कम करना भी है। थाना अध्यक्ष रमन कुमार ने कहा कि इलाके को नशामुक्त बनाने के लिए पुलिस पूरी गंभीरता से काम कर रही है। उन्होंने साफ संदेश दिया कि क्षेत्र में नशे का कारोबार या किसी भी तरह की अवैध गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से अपील करते हुए कहा कि अगर कहीं नशे का कारोबार या कोई अन्य अवैध गतिविधि दिखाई देती है, तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। फिलहाल, “नशे को ना कहें” अभियान के जरिए कालिंदी कुंज पुलिस ने लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक करने का संदेश दिया है। नुक्कड़ नाटक और जन-जागरूकता के माध्यम से पुलिस का प्रयास है कि समाज को नशे की गिरफ्त से बचाया जाए और क्षेत्र को नशामुक्त बनाने की दिशा में लगातार काम किया जाए।1
- दिल्ली: CJP नेताओं अभिजीत दीपके और आशुतोष रांका ने CEC ज्ञानेश कुमार से माँगा इस्तीफा; दी 48 घंटे की आखरी चेतावनी। इस्तीफा न मिलने पर देशव्यापी आंदोलन की घोषणा, निर्वाचन आयोग के पास सुरक्षा बढ़ाई गई। #Delhi कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके और सह-संयोजक आशुतोष रांका ने नई दिल्ली में आयोजित एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की पुरजोर मांग की। CJP नेताओं की ओर से मुख्य निर्वाचन आयुक्त को 48 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए कहा गया कि यदि वे 48 घंटे के भीतर अपने पद से इस्तीफा नहीं देते हैं, तो पार्टी द्वारा पूरे देश में व्यापक आंदोलन शुरू किया जाएगा। नेताओं ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और निर्णयों पर सवाल उठाते हुए यह चेतावनी जारी की है। CJP नेताओं द्वारा दी गई 48 घंटे की चेतावनी और आंदोलन की घोषणा के बाद दिल्ली पुलिस तथा सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं। निर्वाचन आयोग कार्यालय (निर्वाचन सदन) और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है ताकि किसी भी तरह के विरोध प्रदर्शन के दौरान कानून-व्यवस्था बनी रहे।1
- बांदा के जयसिंह यादव की आवाज में सुनिए दिल को छू लेने वाला यह गीत! उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के रहने वाले जयसिंह यादव की शानदार आवाज में सुनिए यह भावुक कर देने वाला गीत: "देख तेरे संसार की हालत क्या हो गई भगवान, कितना बदल गया इंसान..." आपको इनकी यह प्रस्तुति कैसी लगी? कमेंट करके अपनी राय जरूर दें! 👇 #Banda #JaiSinghYadav #LocalArtist #UPElection #Sanskriti #EmotionalSong #ShuruNews1
- दिल्ली जैसी राजधानी राजघाट वीआईपी एरिया के अंदर धड़ल्ले से चल रहा गौ हत्या का कारोबार दिल्ली जैसी राजधानी राजघाट वीआईपी एरिया के अंदर धड़ल्ले से चल रहा गौ हत्या का कारोबार पुलिस प्रशासन की नाक के नीचे इतना बड़ा गिरोह आखिर क्यों चल रहा है साफ-साफ जाहिर हो रहा है कि इसमें पुलिस प्रशासन की मिली भगत नजर आ रही है वीआईपी एरिया में धड़ल्ले से घूम रही अवैध गाड़ी जिसमें गौ मांस सप्लाई होता है मगर पुलिस की कोई भी नाकाबंदी उसे पकड़ नहीं पाती पुलिस प्रशासन से अनुरोध है कि जल्द ही इसके ऊपर में कार्रवाई कर आरोपियों को गिरफ्तार करें और कड़े कानून बनाने की मांग दिल्ली की कम रेखा गुप्ता से करते हुए गृह मंत्रालय कानून मंत्री और माननीय अमित शाह जी से निवेदन है कि गौ हत्या पर कड़े कानून बनाए जाएं ताकि इस और गौ हत्या पर रोक लगा सके1
- दिल्ली: कालकाजी में गैंग रैप के खिलाफ छात्राओं ने मार्च निकाला दिल्ली: कालकाजी इलाके में हुए गैंग रैप की घटना के विरोध में लेडी श्री राम कॉलेज की छात्राओं ने मार्च निकाला। छात्राओं ने आजादी के नारे लगाते हुए पुलिस को अपनी शिकायत दर्ज कराई। इस प्रदर्शन में छात्राओं ने सुरक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग की और इस गंभीर अपराध के खिलाफ कड़ा कदम उठाने की अपील की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।1