logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बंदूक लेकर ज्वेलरी की दुकान पर चोरी करने गए बदमाश खुद ही पकड़े गए बंदूक लेकर ज्वेलरी की दुकान पर चोरी करने गए बदमाश खुद ही पकड़े गए

12 hrs ago
user_PGS INDIA NEWS
PGS INDIA NEWS
Court reporter झुंझुनू, झुंझुनू, राजस्थान•
12 hrs ago

बंदूक लेकर ज्वेलरी की दुकान पर चोरी करने गए बदमाश खुद ही पकड़े गए बंदूक लेकर ज्वेलरी की दुकान पर चोरी करने गए बदमाश खुद ही पकड़े गए

More news from हरियाणा and nearby areas
  • बाबा खेतानाथ गोवंश उपचारशाला में भव्य संत समागम सम्पन्न महामण्डलेश्वर स्वामी धर्मदेव जी महाराज का हुआ भव्य स्वागत, श्रद्धालुओं ने लिया आशीर्वाद बाबा खेतानाथ गोवंश उपचारशाला में भव्य संत समागम सम्पन्न महामण्डलेश्वर स्वामी धर्मदेव जी महाराज का हुआ भव्य स्वागत, श्रद्धालुओं ने लिया आशीर्वाद अटेली 2 अगस्त। (सतीश कुमार शर्मा) ग्राम सीहमा स्थित बाबा खेतानाथ गोवंश उपचारशाला में रविवार को भव्य संत समागम श्रद्धा, भक्ति एवं आध्यात्मिक वातावरण के बीच सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में महामण्डलेश्वर स्वामी धर्मदेव जी महाराज के आगमन पर श्रद्धालुओं ने फूल-मालाओं, जयघोष और पुष्पवर्षा के साथ उनका भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बाबा इतवार नाथ जी महाराज ने की। अपने प्रेरणादायी प्रवचनों में स्वामी धर्मदेव जी महाराज ने धर्म, संस्कृति, गौसेवा एवं मानव सेवा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि समाज में प्रेम, सद्भाव, संस्कार और सेवा की भावना का प्रसार ही सच्चा धर्म है। उन्होंने श्रद्धालुओं से सदाचार का पालन करने तथा राष्ट्रहित, गौसंरक्षण और समाजसेवा के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। संत समागम में बड़ी संख्या में संत-महात्माओं, गौसेवकों एवं आसपास के गांवों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने भाग लिया। श्रद्धालुओं ने संतों का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा गौसेवा के महत्व को आत्मसात किया। पूरे आयोजन के दौरान भजन-कीर्तन और धार्मिक जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा। कार्यक्रम के अंत में आयोजन समिति ने सभी संत-महात्माओं, अतिथियों, समाजसेवियों, गौसेवकों एवं ग्रामीणों का कार्यक्रम को सफल बनाने में दिए गए सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मंच संचालन अध्यापक ओमप्रकाश खनगवाल (छापड़ा सलीमपुर) ने किया। कार्यक्रम में जीन भवानी गौशाला (नांगल शालू), गौशाला पटीकरा, गौसेवक गहली, पूर्व सरपंच नरेश यादव, अजीत सिंह, किसान नेता जोगेंद्र फौजी, अनिरुद्ध ठेकेदार, बनवारीलाल, रणवीर भगत, संदीप, सत्यप्रकाश, मा. नवीन, सतीश, नरेंद्र, गौसेवक अभिषेक, सरपंच प्रतिनिधि प्रमोद यादव, अशोक शर्मा, महेंद्र, यश, अजय, हेमंत, नवजीत, सोनू, जतिन, दीपक, डॉ. अमित कलवाड़ी, डॉ. अंशु (अटाली), नरेंद्र शर्मा (अटाली), आचार्य प्रवीण शास्त्री (महासर), देवानंद शास्त्री (पुजारी, शीतला माता मंदिर, गुरुग्राम) सहित समस्त ग्रामवासी एवं गौसेवक उपस्थित रहे।
    4
    बाबा खेतानाथ गोवंश उपचारशाला में भव्य संत समागम सम्पन्न

महामण्डलेश्वर स्वामी धर्मदेव जी महाराज का हुआ भव्य स्वागत, श्रद्धालुओं ने लिया आशीर्वाद
बाबा खेतानाथ गोवंश उपचारशाला में भव्य संत समागम सम्पन्न
महामण्डलेश्वर स्वामी धर्मदेव जी महाराज का हुआ भव्य स्वागत, श्रद्धालुओं ने लिया आशीर्वाद
अटेली 2 अगस्त।
(सतीश कुमार शर्मा)
ग्राम सीहमा स्थित बाबा खेतानाथ गोवंश उपचारशाला में रविवार को भव्य संत समागम श्रद्धा, भक्ति एवं आध्यात्मिक वातावरण के बीच सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में महामण्डलेश्वर स्वामी धर्मदेव जी महाराज के आगमन पर श्रद्धालुओं ने फूल-मालाओं, जयघोष और पुष्पवर्षा के साथ उनका भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बाबा इतवार नाथ जी महाराज ने की।
अपने प्रेरणादायी प्रवचनों में स्वामी धर्मदेव जी महाराज ने धर्म, संस्कृति, गौसेवा एवं मानव सेवा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि समाज में प्रेम, सद्भाव, संस्कार और सेवा की भावना का प्रसार ही सच्चा धर्म है। उन्होंने श्रद्धालुओं से सदाचार का पालन करने तथा राष्ट्रहित, गौसंरक्षण और समाजसेवा के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।
संत समागम में बड़ी संख्या में संत-महात्माओं, गौसेवकों एवं आसपास के गांवों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने भाग लिया। श्रद्धालुओं ने संतों का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा गौसेवा के महत्व को आत्मसात किया। पूरे आयोजन के दौरान भजन-कीर्तन और धार्मिक जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
कार्यक्रम के अंत में आयोजन समिति ने सभी संत-महात्माओं, अतिथियों, समाजसेवियों, गौसेवकों एवं ग्रामीणों का कार्यक्रम को सफल बनाने में दिए गए सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर मंच संचालन अध्यापक ओमप्रकाश खनगवाल (छापड़ा सलीमपुर) ने किया। कार्यक्रम में जीन भवानी गौशाला (नांगल शालू), गौशाला पटीकरा, गौसेवक गहली, पूर्व सरपंच नरेश यादव, अजीत सिंह, किसान नेता जोगेंद्र फौजी, अनिरुद्ध ठेकेदार, बनवारीलाल, रणवीर भगत, संदीप, सत्यप्रकाश, मा. नवीन, सतीश, नरेंद्र, गौसेवक अभिषेक, सरपंच प्रतिनिधि प्रमोद यादव, अशोक शर्मा, महेंद्र, यश, अजय, हेमंत, नवजीत, सोनू, जतिन, दीपक, डॉ. अमित कलवाड़ी, डॉ. अंशु (अटाली), नरेंद्र शर्मा (अटाली), आचार्य प्रवीण शास्त्री (महासर), देवानंद शास्त्री (पुजारी, शीतला माता मंदिर, गुरुग्राम) सहित समस्त ग्रामवासी एवं गौसेवक उपस्थित रहे।
    user_Dainik news Haryana live
    Dainik news Haryana live
    Local News Reporter महेंद्रगढ़, महेंद्रगढ़, हरियाणा•
    9 hrs ago
  • महेंद्रगढ़ नारनौल सूचना आर्य समाज सुरजनवास का वार्षिक उत्सव जो हर वर्ष 30 व 31 अगस्त को होता है उसमें भारतवर्ष के उच्च कोटि के भजनोपदेशक, वेदों के विद्वान, ऋषि परंपरा पर चलने वाले विद्वान वह विदुषी विशेष तौर पर आमंत्रित किए गए हैं । आप सभी से विशेष निवेदन है आप इस दो दिवसीय कार्यक्रम में अपने परिवार सहित आमंत्रित हैं।।
    1
    महेंद्रगढ़ नारनौल सूचना 
आर्य समाज  सुरजनवास का वार्षिक उत्सव जो हर वर्ष 30 व 31 अगस्त  को होता है उसमें भारतवर्ष के उच्च कोटि के भजनोपदेशक, वेदों के विद्वान, ऋषि परंपरा पर चलने वाले विद्वान वह विदुषी विशेष तौर पर आमंत्रित किए गए हैं । आप सभी से विशेष निवेदन है आप इस दो दिवसीय कार्यक्रम में अपने परिवार सहित आमंत्रित हैं।।
    user_Om Parkash
    Om Parkash
    Local News Reporter अटेली, महेंद्रगढ़, हरियाणा•
    9 hrs ago
  • पांवटा के स्थित आगामी नगर निकाय व पंचायती राज चुनावों के मद्देनजर जिलाध्यक्ष इन्द्राज सिंह गुर्जर के निर्देश पर नारेहड़ा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की संगठनात्मक बैठक रविवार को ब्लॉक अध्यक्ष एड. सतीश निमोरिया की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में कोटपूतली विधानसभा प्रभारी डॉ. विनोद कुमारी सांगवान व ब्लॉक प्रभारी जयराम पूनियां मौजूद रहे। इस दौरान आगामी चुनावों को लेकर कांग्रेस की तैयारियों पर विस्तार से मंथन किया गया। पदाधिकारियों ने संगठन की एकजुटता पर जोर देते हुए कार्यकर्ताओं से चुनावी तैयारियों में पूरी ताकत से जुटने का आह्वान किया। बैठक में निर्णय लिया गया कि संगठन को बूथ स्तर तक बेहद मजबूत और सक्रिय बनाया जायेगा, ताकि चुनावों में ऐतिहासिक विजय सुनिश्चित की जा सके। कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर संकल्प लिया कि वे मौजूदा भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को जनता के सामने उजागर करेंगे और कांग्रेस की जनकल्याणकारी विचारधारा व सामाजिक न्याय के संदेश को प्रत्येक घर तक पहुंचायेंगे। बैठक में संगठन की सबसे बड़ी ताकत कार्यकर्ताओं को बताते हुए मंडल स्तर पर संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने पर चर्चा की गई। कांग्रेस नेताओं ने विष्वास जताया कि समर्पित और कर्मठ कार्यकर्ताओं की मेहनत और एकजुटता के बल पर कांग्रेस आगामी पंचायत और निकाय चुनावों में शानदार जीत दर्ज करेगी। बैठक में पूर्व संसदीय सचिव रामस्वरूप कसाना, कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष रघुवीर यादव, सरपंच विक्रम छावड़ी, सतीश मांडैया, एड. रामावतार नाहर, बनेठी मंडल अध्यक्ष ब्रह्मानंद गौड़, नारेहड़ा मंडल अध्यक्ष पूर्ण सिंह तंवर, पनियाला मंडल अध्यक्ष प्रभुदयाल रावत, सांगटेड़ा मंडल अध्यक्ष वीरसिंह चौधरी, कांग्रेस सेवादल के विधानसभा अध्यक्ष कमल मीणा, राकेश रावत, सुभाष महारानियां, उदय सैनी, अजीत जाट, हरिराम मीणा, राकेश पोषवाल, सुभाष मीणा समेत बूथ अध्यक्ष व बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहें।
    1
    पांवटा के स्थित आगामी नगर निकाय व पंचायती राज चुनावों के मद्देनजर जिलाध्यक्ष इन्द्राज सिंह गुर्जर के निर्देश पर नारेहड़ा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की संगठनात्मक बैठक रविवार को ब्लॉक अध्यक्ष एड. सतीश निमोरिया की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में कोटपूतली विधानसभा प्रभारी डॉ. विनोद कुमारी सांगवान व ब्लॉक प्रभारी जयराम पूनियां मौजूद रहे। इस दौरान आगामी चुनावों को लेकर कांग्रेस की तैयारियों पर विस्तार से मंथन किया गया। पदाधिकारियों ने संगठन की एकजुटता पर जोर देते हुए कार्यकर्ताओं से चुनावी तैयारियों में पूरी ताकत से जुटने का आह्वान किया। बैठक में निर्णय लिया गया कि संगठन को बूथ स्तर तक बेहद मजबूत और सक्रिय बनाया जायेगा, ताकि चुनावों में ऐतिहासिक विजय सुनिश्चित की जा सके। कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर संकल्प लिया कि वे मौजूदा भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को जनता के सामने उजागर करेंगे और कांग्रेस की जनकल्याणकारी विचारधारा व सामाजिक न्याय के संदेश को प्रत्येक घर तक पहुंचायेंगे। बैठक में संगठन की सबसे बड़ी ताकत कार्यकर्ताओं को बताते हुए मंडल स्तर पर संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने पर चर्चा की गई। कांग्रेस नेताओं ने विष्वास जताया कि समर्पित और कर्मठ कार्यकर्ताओं की मेहनत और एकजुटता के बल पर कांग्रेस आगामी पंचायत और निकाय चुनावों में शानदार जीत दर्ज करेगी। बैठक में पूर्व संसदीय सचिव रामस्वरूप कसाना, कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष रघुवीर यादव, सरपंच विक्रम छावड़ी, सतीश मांडैया, एड. रामावतार नाहर, बनेठी मंडल अध्यक्ष ब्रह्मानंद गौड़, नारेहड़ा मंडल अध्यक्ष पूर्ण सिंह तंवर, पनियाला मंडल अध्यक्ष प्रभुदयाल रावत, सांगटेड़ा मंडल अध्यक्ष वीरसिंह चौधरी, कांग्रेस सेवादल के विधानसभा अध्यक्ष कमल मीणा, राकेश रावत, सुभाष महारानियां, उदय सैनी, अजीत जाट, हरिराम मीणा, राकेश पोषवाल, सुभाष मीणा समेत बूथ अध्यक्ष व बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहें।
    user_Social Media Rajasthan-1
    Social Media Rajasthan-1
    Pavta, Jaipur•
    5 hrs ago
  • *शाहपुरा में सफाई कर्मियों के पद घटाने पर आक्रोश, 25 से बढ़ाकर 350 पद करने की मांग को लेकर सांसद को सौंपा ज्ञापन* शाहपुरा नगर परिषद में सफाई कर्मचारियों की भर्ती में पदों की संख्या भारी कटौती किए जाने को लेकर स्थानीय वाल्मीकि समाज और जनप्रतिनिधियों में गहरा रोष व्याप्त है। इस संबंध में आज नगर परिषद शाहपुरा के समस्त वाल्मीकि समाज द्वारा जयपुर ग्रामीण सांसद राव राजेंद्र सिंह को एक ज्ञापन सौंपकर पदों की संख्या बढ़ाने की पुरजोर मांग की गई । 107 से घटाकर महज 25 किए पदसांसद को सौंपे गए प्रार्थना पत्र में समाज के लोगों ने बताया कि शाहपुरा नगर परिषद क्षेत्र में वर्तमान में कुल 55 वार्डों का गठन हो चुका है। इतने बड़े क्षेत्र की सफाई व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए बड़ी संख्या में कर्मचारियों की आवश्यकता है। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि विभाग द्वारा पूर्व में निकाली गई विज्ञप्ति में 107 पद घोषित किए गए थे, लेकिन वर्तमान में इसे अत्यधिक कम करके महज 25 पदों पर ही आवेदन मांगे जा रहे हैं, जो कि न्यायसंगत नहीं है।350 पदों की भर्ती निकालने की मांग प्रतिनिधिमंडल ने सांसद से मांग की है ताकि शहर की सफाई व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित हो सके और स्थानीय युवाओं को रोजगार मिल सके । इस ज्ञापन की प्रतिलिपियां स्वायत्त शासन विभाग (UDH) के मंत्री के नाम भेजीं,शाहपुरा उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा, पुलिया थाने में ज्ञापन सौंपा, जिस दौरान मिटूलाल पार्षद वार्ड-17,रोहिताश, राजू वाल्मिक समाज अध्यक्ष,रमेश,कैलाश,रतन,दामोदर, जयराम, धर्मपाल, अमित,अमन, छीतरमल, जयप्रकाश, विक्की ज्ञापन सौंपने वालों में वाल्मीकि समाज के अनेक गणमान्य नागरिक और युवा शामिल रहे।
    1
    *शाहपुरा में सफाई कर्मियों के पद घटाने पर आक्रोश, 25 से बढ़ाकर 350 पद करने की मांग को लेकर सांसद को सौंपा ज्ञापन*

शाहपुरा नगर परिषद में सफाई कर्मचारियों की भर्ती में पदों की संख्या भारी कटौती किए जाने को लेकर स्थानीय वाल्मीकि समाज और जनप्रतिनिधियों में गहरा रोष व्याप्त है। इस संबंध में आज नगर परिषद शाहपुरा के समस्त वाल्मीकि समाज द्वारा जयपुर ग्रामीण सांसद राव राजेंद्र सिंह को एक ज्ञापन सौंपकर पदों की संख्या बढ़ाने की पुरजोर मांग की गई । 107 से घटाकर महज 25 किए पदसांसद को सौंपे गए प्रार्थना पत्र में समाज के लोगों ने बताया कि शाहपुरा नगर परिषद क्षेत्र में वर्तमान में कुल 55 वार्डों का गठन हो चुका है। इतने बड़े क्षेत्र की सफाई व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए बड़ी संख्या में कर्मचारियों की आवश्यकता है। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि विभाग द्वारा पूर्व में निकाली गई विज्ञप्ति में 107 पद घोषित किए गए थे, लेकिन वर्तमान में इसे अत्यधिक कम करके महज 25 पदों पर ही आवेदन मांगे जा रहे हैं, जो कि न्यायसंगत नहीं है।350 पदों की भर्ती निकालने की मांग प्रतिनिधिमंडल ने सांसद से मांग की है ताकि शहर की सफाई व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित हो सके और स्थानीय युवाओं को रोजगार मिल सके । इस ज्ञापन की प्रतिलिपियां स्वायत्त शासन विभाग (UDH) के मंत्री के नाम भेजीं,शाहपुरा उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा, पुलिया थाने में ज्ञापन सौंपा, जिस दौरान मिटूलाल पार्षद वार्ड-17,रोहिताश, राजू वाल्मिक समाज अध्यक्ष,रमेश,कैलाश,रतन,दामोदर, जयराम, धर्मपाल, अमित,अमन, छीतरमल, जयप्रकाश, विक्की ज्ञापन सौंपने वालों में वाल्मीकि समाज के अनेक गणमान्य नागरिक और युवा शामिल रहे।
    user_Breaking Live News
    Breaking Live News
    Shahpura, Jaipur•
    5 hrs ago
  • कोटपूतली सेवा भारती समिति कोटपूतली द्वारा बसंत प्रभु आदर्श विद्या मंदिर में 08 वें प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सेवा भारती समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े जरूरतमंद, निर्धन एवं वंचित वर्ग के उत्थान के लिए शिक्षा, संस्कार, स्वास्थ्य, स्वावलंबन, महिला सशक्तिकरण एवं सेवा के विभिन्न प्रकल्पों के माध्यम से निरंतर कार्य कर रही है। समिति द्वारा समय-समय पर प्रतिभा सम्मान, सिलाई प्रशिक्षण, शिक्षा सहयोग तथा सामाजिक सेवा के अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। समारोह के मुख्य वक्ता पूर्व प्राचार्य एवं सेवा भारती समिति जयपुर प्रांत के कार्यकारिणी सदस्य निरंजन लाल आर्य ने कहा कि सेवा ही राष्ट्र निर्माण का सशक्त माध्यम है तथा मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान समाज का दायित्व है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ संस्कार, अनुशासन और सेवा भावना का समन्वय ही राष्ट्र को सशक्त बनाता है। विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा का उपयोग समाज और राष्ट्रहित में करने का संकल्प लेना चाहिये। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवा भारती समिति के जिलाध्यक्ष रामसिंह यादव ने की तथा मंच संचालन विजय कुमार आर्य ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ द्वीप प्रज्जवलन के साथ हुआ। प्रकल्प शिक्षिकाओं ने दीप मंत्र, गायत्री मंत्र एवं शांति पाठ की प्रस्तुति देकर वातावरण को भक्तिमय बनाया। अतिथियों का दुपट्टा ओढ़ाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। समारोह में क्षेत्र के विभिन्न राजकीय विद्यालयों की कक्षा 10 वीं एवं 12 वीं के 30 मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह एवं दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया गया। साथ ही उनके अभिभावकों एवं गुरुजनों का भी सम्मान किया गया। इसके अतिरिक्त सेवा भारती समिति के सिलाई प्रकल्प में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही प्रतिभागियों को भी प्रशस्ति पत्र एवं सम्मान स्वरूप उपहार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर महिला सशक्तिकरण एवं आत्मनिर्भर भारत की दिशा में सेवा भारती के प्रयासों की सराहना की गई। कार्यक्रम के दौरान कैलाश आचार्य एवं उनकी टीम ने ओजपूर्ण देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति देकर उपस्थित जनसमूह में राष्ट्रभक्ति का संचार किया।इस अवसर पर सेवा भारती समिति की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा भी की गई। जिसमें नागरमल अग्रवाल को सह जिला मंत्री, एड. निशु सैनी को जिला सामाजिक आयाम प्रमुख, छाजूराम सैनी को जिला स्वावलंबन आयाम प्रमुख, बीना सोनी को जिला सह शिक्षा आयाम प्रमुख, विजय कुमार आर्य को नगर मंत्री, सुभाष गुप्ता को नगर सह मंत्री तथा गिरिराज भारती को नगर शिक्षा आयाम प्रमुख का दायित्व सौंपा गया। इस दौरान प्रांत संरक्षक महेश कुमार गोयल, जिला मंत्री महेश चंद सैनी, नागरमल अग्रवाल, सत्यनारायण कौशिक, टेकचंद टेलर, रमेश बंसल, सुरेन्द्र बालास्या, भूपेंद्र सोनी, अमरसिंह कुमावत, सीताराम गुप्ता, बीना सोनी, सुरेश मीणा, रतन मोरीजावाला, निशु सैनी, अमिता भटनागर, पूर्ण चौहान सहित विभिन्न संस्थाओं के प्रधानाचार्य, अभिभावक, गुरुजन एवं समाज के प्रबुद्धजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रकल्प शिक्षिकाओं अंजना रैगर (मनोहरपुर), अंबिका शेखावत (राजनौता), सुनीता स्वामी (विराटनगर), प्रतिभा उदिनिया (भरूपुरा), सोमा योगी (गरुड़ी, बानसूर) तथा राधा देवी (सरूंड) की सक्रिय सहभागिता रही। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
    1
    कोटपूतली सेवा भारती समिति कोटपूतली द्वारा बसंत प्रभु आदर्श विद्या मंदिर में 08 वें प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सेवा भारती समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े जरूरतमंद, निर्धन एवं वंचित वर्ग के उत्थान के लिए शिक्षा, संस्कार, स्वास्थ्य, स्वावलंबन, महिला सशक्तिकरण एवं सेवा के विभिन्न प्रकल्पों के माध्यम से निरंतर कार्य कर रही है। समिति द्वारा समय-समय पर प्रतिभा सम्मान, सिलाई प्रशिक्षण, शिक्षा सहयोग तथा सामाजिक सेवा के अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। समारोह के मुख्य वक्ता पूर्व प्राचार्य एवं सेवा भारती समिति जयपुर प्रांत के कार्यकारिणी सदस्य निरंजन लाल आर्य ने कहा कि सेवा ही राष्ट्र निर्माण का सशक्त माध्यम है तथा मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान समाज का दायित्व है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ संस्कार, अनुशासन और सेवा भावना का समन्वय ही राष्ट्र को सशक्त बनाता है। विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा का उपयोग समाज और राष्ट्रहित में करने का संकल्प लेना चाहिये। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवा भारती समिति के जिलाध्यक्ष रामसिंह यादव ने की तथा मंच संचालन विजय कुमार आर्य ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ द्वीप प्रज्जवलन के साथ हुआ। प्रकल्प शिक्षिकाओं ने दीप मंत्र, गायत्री मंत्र एवं शांति पाठ की प्रस्तुति देकर वातावरण को भक्तिमय बनाया। अतिथियों का दुपट्टा ओढ़ाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। समारोह में क्षेत्र के विभिन्न राजकीय विद्यालयों की कक्षा 10 वीं एवं 12 वीं के 30 मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह एवं दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया गया। साथ ही उनके अभिभावकों एवं गुरुजनों का भी सम्मान किया गया। इसके अतिरिक्त सेवा भारती समिति के सिलाई प्रकल्प में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही प्रतिभागियों को भी प्रशस्ति पत्र एवं सम्मान स्वरूप उपहार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर महिला सशक्तिकरण एवं आत्मनिर्भर भारत की दिशा में सेवा भारती के प्रयासों की सराहना की गई। कार्यक्रम के दौरान कैलाश आचार्य एवं उनकी टीम ने ओजपूर्ण देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति देकर उपस्थित जनसमूह में राष्ट्रभक्ति का संचार किया।इस अवसर पर सेवा भारती समिति की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा भी की गई। जिसमें नागरमल अग्रवाल को सह जिला मंत्री, एड. निशु सैनी को जिला सामाजिक आयाम प्रमुख, छाजूराम सैनी को जिला स्वावलंबन आयाम प्रमुख, बीना सोनी को जिला सह शिक्षा आयाम प्रमुख, विजय कुमार आर्य को नगर मंत्री, सुभाष गुप्ता को नगर सह मंत्री तथा गिरिराज भारती को नगर शिक्षा आयाम प्रमुख का दायित्व सौंपा गया। इस दौरान प्रांत संरक्षक महेश कुमार गोयल, जिला मंत्री महेश चंद सैनी, नागरमल अग्रवाल, सत्यनारायण कौशिक, टेकचंद टेलर, रमेश बंसल, सुरेन्द्र बालास्या, भूपेंद्र सोनी, अमरसिंह कुमावत, सीताराम गुप्ता, बीना सोनी, सुरेश मीणा, रतन मोरीजावाला, निशु सैनी, अमिता भटनागर, पूर्ण चौहान सहित विभिन्न संस्थाओं के प्रधानाचार्य, अभिभावक, गुरुजन एवं समाज के प्रबुद्धजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रकल्प शिक्षिकाओं अंजना रैगर (मनोहरपुर), अंबिका शेखावत (राजनौता), सुनीता स्वामी (विराटनगर), प्रतिभा उदिनिया (भरूपुरा), सोमा योगी (गरुड़ी, बानसूर) तथा राधा देवी (सरूंड) की सक्रिय सहभागिता रही। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
    user_Kotputli-Behror
    Kotputli-Behror
    कोटपूतली, जयपुर, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • शुद्ध खान-पान सनातन धर्म और संस्कार और संस्कृति के लिए था खान-पान दुषित सबकुछ समाप्त हो गया क्या फिर लौटकर आयेगे कांमेंट कर जरूर बताये।
    1
    शुद्ध खान-पान सनातन धर्म और संस्कार और संस्कृति के लिए था खान-पान दुषित सबकुछ समाप्त हो गया क्या फिर लौटकर आयेगे कांमेंट कर जरूर बताये।
    user_Bhajan lal sharma
    Bhajan lal sharma
    Farmer चूरू, चूरू, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • Post by Social Media Rajasthan-1
    1
    Post by Social Media Rajasthan-1
    user_Social Media Rajasthan-1
    Social Media Rajasthan-1
    Pavta, Jaipur•
    5 hrs ago
  • जोधपुर राजस्थान मे अच्छी बारिश के समाचार बाजार मे भरा चार पांच फीट तक पानी सुत्रो से।
    1
    जोधपुर राजस्थान मे अच्छी बारिश के समाचार बाजार मे भरा चार पांच फीट तक पानी सुत्रो से।
    user_Bhajan lal sharma
    Bhajan lal sharma
    Farmer चूरू, चूरू, राजस्थान•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.