पांवटा के स्थित आगामी नगर निकाय व पंचायती राज चुनावों के मद्देनजर जिलाध्यक्ष इन्द्राज सिंह गुर्जर के निर्देश पर नारेहड़ा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की संगठनात्मक बैठक रविवार को ब्लॉक अध्यक्ष एड. सतीश निमोरिया की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में कोटपूतली विधानसभा प्रभारी डॉ. विनोद कुमारी सांगवान व ब्लॉक प्रभारी जयराम पूनियां मौजूद रहे। इस दौरान आगामी चुनावों को लेकर कांग्रेस की तैयारियों पर विस्तार से मंथन किया गया। पदाधिकारियों ने संगठन की एकजुटता पर जोर देते हुए कार्यकर्ताओं से चुनावी तैयारियों में पूरी ताकत से जुटने का आह्वान किया। बैठक में निर्णय लिया गया कि संगठन को बूथ स्तर तक बेहद मजबूत और सक्रिय बनाया जायेगा, ताकि चुनावों में ऐतिहासिक विजय सुनिश्चित की जा सके। कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर संकल्प लिया कि वे मौजूदा भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को जनता के सामने उजागर करेंगे और कांग्रेस की जनकल्याणकारी विचारधारा व सामाजिक न्याय के संदेश को प्रत्येक घर तक पहुंचायेंगे। बैठक में संगठन की सबसे बड़ी ताकत कार्यकर्ताओं को बताते हुए मंडल स्तर पर संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने पर चर्चा की गई। कांग्रेस नेताओं ने विष्वास जताया कि समर्पित और कर्मठ कार्यकर्ताओं की मेहनत और एकजुटता के बल पर कांग्रेस आगामी पंचायत और निकाय चुनावों में शानदार जीत दर्ज करेगी। बैठक में पूर्व संसदीय सचिव रामस्वरूप कसाना, कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष रघुवीर यादव, सरपंच विक्रम छावड़ी, सतीश मांडैया, एड. रामावतार नाहर, बनेठी मंडल अध्यक्ष ब्रह्मानंद गौड़, नारेहड़ा मंडल अध्यक्ष पूर्ण सिंह तंवर, पनियाला मंडल अध्यक्ष प्रभुदयाल रावत, सांगटेड़ा मंडल अध्यक्ष वीरसिंह चौधरी, कांग्रेस सेवादल के विधानसभा अध्यक्ष कमल मीणा, राकेश रावत, सुभाष महारानियां, उदय सैनी, अजीत जाट, हरिराम मीणा, राकेश पोषवाल, सुभाष मीणा समेत बूथ अध्यक्ष व बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहें।

- चामुंडा माता के विशाल भंडारा का कार्यक्रम आयोजित हुआ। बसवा(दौसा)रामरतन मीणा । चामुंडा माता मंदिर विजय सागर बांध बसवा में विशाल भंडारा का कार्यक्रम आयोजित हुआ । माता जी के भंडारे में पूर्व विधायक जी आर खटाणा सरपंच श्रीराम मीणा कमला ब्याडवाल कमलेश मीणा जयसिंहपुरा पूर्व सरपंच विजय सिंह राजू यादव भी उपस्थित हुए। सभी अतिथियों का चामुंडा माता की कमेटी के द्वारा माला व साफा पहनाकर स्वागत किया गया। पूर्व विधायक ने कहा कि भंडारे से भाई चारा कायम रहता है। इस कार्यक्रम में भामाशाह विजय कुमार जोरवाल ने संपूर्ण चीनी, बबली जोरवाल संपूर्ण सब्जी दी,संपूर्ण आटा देवकरण जोरवाल,संपूर्ण पातल दुन्धा रामफूल जोरवाल ने दिया गया। हजारों की संख्या में लोगों ने भंडारे में बैठकर प्रसाद प्राप्त किया। इस अवसर पर पूर्व जिला परिषद सदस्य तेजाराम मीणा मिठ्ठन भोपा लक्ष्मी नारायण भोपा,रमेश मीणा,काना राम मीणा मांगीलाल मीणा रामकिशोर मीणा मोरपाल मीणा रामकिशन भोपा राम प्रताप मीणा आदि लोग उपस्थित रहे।3
- दौसा कुंडल तहसील मुख्यालय क्षेत्र के ग्राम खड़का में स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल तकिया बाबा परिसर और राजकीय माध्यमिक विद्यालय खड़का में खेल मैदान समतलीकरण का कार्य ग्रामीणों की मौजूदगी में सफलतापूर्वक संपन्न करवाया गया यह जनहित कार्य क्षेत्र के प्रख्यात समाज सेवी रोहित भेडोली के सौजन्य से जेसीबी मशीन के माध्यम से करवाया गया।ग्रामीणों ने बताया कि लंबे समय से विद्यालय और मंदिर परिसर का मैदान उबड़-खाबड़ होने के कारण बच्चों को खेलने और श्रद्धालुओं को आवागमन में भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा था। ग्राम खड़का के निवासियों ने इस समस्या से समाज सेवी रोहित भेडोली को अवगत कराया था। समस्या की गंभीरता को देखते हुए रोहित भेडोली ने तुरंत संज्ञान लिया और स्वयं के स्तर पर जेसीबी मशीन उपलब्ध करवाकर दोनों परिसरों के मैदानों को समतल और सुव्यवस्थित करवाया।मैदान समतलीकरण कार्य के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण और युवा मौके पर उपस्थित रहे। कार्य पूर्ण होने पर ग्रामीणों ने समाज सेवी रोहित भेडोली का आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने कहा कि रोहित भेडोली हमेशा क्षेत्र के विकास और जनहित के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाते हैं, जिससे ग्रामीण क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं का समय पर समाधान हो रहा है। इस दौरान विद्यालय प्रशासन और स्थानीय प्रबुद्ध जनों ने भी इस सहयोग की सराहना की।1
- महेंद्रगढ़ नारनौल सूचना आर्य समाज सुरजनवास का वार्षिक उत्सव जो हर वर्ष 30 व 31 अगस्त को होता है उसमें भारतवर्ष के उच्च कोटि के भजनोपदेशक, वेदों के विद्वान, ऋषि परंपरा पर चलने वाले विद्वान वह विदुषी विशेष तौर पर आमंत्रित किए गए हैं । आप सभी से विशेष निवेदन है आप इस दो दिवसीय कार्यक्रम में अपने परिवार सहित आमंत्रित हैं।।1
- खैरथल में बड़ा सड़क हादसा टला, तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने सवारियों से भरे टेंपो को मारी टक्कर खैरथल, 2 अगस्त (प्रमोद केवलानी) खैरथल रेलवे स्टेशन से रविवार सुबह करीब 5 बजे सवारियों को लेकर जा रहे एक टेंपो को हरसौली रोड स्थित अस्पताल के पास सामने से आ रहे पत्थरों से भरे महिंद्रा ट्रैक्टर ने कथित रूप से तेज रफ्तार और गलत दिशा (रॉन्ग साइड) से आकर जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि टेंपो पलट गया और पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं ट्रैक्टर की रफ्तार का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सड़क किनारे लगा पार्षद जयदीप राणा का बोर्ड भी टक्कर की चपेट में आकर पूरी तरह टूट गया। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई। टेंपो में सवार यात्रियों को मामूली चोटें आईं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद राहत मिली। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि उस समय सड़क पर अधिक आवाजाही होती तो यह हादसा गंभीर और जानलेवा साबित हो सकता था। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस हादसे ने एक बार फिर तेज रफ्तार और गलत दिशा में चलने वाले भारी वाहनों पर सख्त कार्रवाई की आवश्यकता को उजागर कर दिया। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से ऐसे वाहनों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई और यातायात नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने की मांग की।1
- आगामी चुनाव को लेकर बैठक का हुआ आयोजन विधायक दीपचंद खैरिया के नेतृत्व में विस्तार से हुई चर्चा किशनगढ़बास। आगामी पंचायत और नगर निकाय चुनाव को लेकर गंज रोड पर स्थित गुलाब देवी धर्मशाला में किशनगढ़ बास विधानसभा के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक बैठक विधायक दीपचंद खेरिया के नेतृत्व में आयोजित की गई। विधायक खैरिया के निजी सहायक सुनील कान्त गोल्डी ने बताया कि किशनगढ़ बास विधानसभा के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की संगठन की मजबूती और आगामी चुनावो की तैयारी को गति देने के लिए एक विशेष बैठक का आयोजन विधायक दीपचंद खेरिया के नेतृत्व व खैरथल-तिजारा जिला के सह-प्रभारी पुष्पेंद्र धाभाई एवं किशनगढ़ बास विधानसभा प्रभारी देव कसाना की मौजूदगी में किया गया। इस मौके पर विधानसभा के विभिन्न गांव से आए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने सुझाव रखें। इस मौके पर विधायक दीपचंद खेरिया वह प्रभारी पुष्पेंद्र धाबाई एवं देव कसाना ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाले नगर निकाय चुनाव व पंचायती राज चुनाव में पार्टी द्वारा सर्वे के आधार पर टिकटों का वितरण किया जाएगा साथ ही कहा कि पार्टी कार्यकर्ता आज से ही चुनावो की तैयारी में जुट जाए। चुनाव का समय नजदीक आ चुका है इसलिए सभी कांग्रेसी कार्यकर्ता एकजुट होकर कार्य करें। इस अवसर पर हरसोली बीजेपी के पदाधिकारी रामकिशन चौधरी ने भाजपा का साथ छोड़कर कांग्रेस का हाथ थामा। इस मौके पर किशनगढ़ बास प्रधान बीपी सुमन, कोटकासिम प्रधान व महिला जिला अध्यक्ष डॉ विनोद कुमारी सांगवान, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव अजीत यादव, पीसीसी सदस्य तेजाराम सैनी, पीसीसी सदस्य गिरीश डाटा, खैरथल तिजारा एससी विभाग के जिला अध्यक्ष भूपेश लहकरा, किशनगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष संदीप पाटिल, कोटकासिम ब्लॉक अध्यक्ष राम प्रसाद गुर्जर, विक्की चौधरी, उमेश यादव, किशनगढ़ शहर कांग्रेस अध्यक्ष संस्कार अग्रवाल, खैरथल शहर कांग्रेस अध्यक्ष मास्टर शिवचरण गुप्ता, कोटकासिम शहर कांग्रेस अध्यक्ष चंदू सैनी, जिला परिषद सदस्य सद्दीक खान, अशोक सरपंच जाटूवास, जखौपुर सरपंच राजू चौधरी , झाड़का सरपंच शीशराम चौधरी, हरसोली परगना अध्यक्ष, जीतराम चौधरी, सरजीत चौधरी, नूर मोहम्मद हल्लू, प्रकाश चंद पूर्व सरपंच, बलवान सिंह, निक्की प्रजापत, सुल्तान सिंह यादव, पूर्व सरपंच रतिराम चौधरी, मास्टर आसम खान सरपंच विश्राम गुर्जर, सरपंच जैकम खान, सरपंच फूल सिंह चौधरी, ब्लाक कार्यकारिणी, पंचायत समिति सदस्य, मंडल अध्यक्ष, मंडल कार्यकारिणी, सभी वार्डों के अध्यक्ष, पूर्व एवं निवर्तमान पार्षद सहित पदाधिकारी मौजूद रहे।1
- वैशाली नगर में 'जॉन प्लेयर' का भव्य शुभारंभः 50% छूट के साथ ट्रॉली बैग और गिफ्ट ऑफर्स की बारिश, उमड़ी भीड़ जयपुर : राजधानी जयपुर के प्राइम व्यावसायिक क्षेत्र वैशाली नगर में प्रसिद्ध मेंस वेयर ब्रांड 'जॉन प्लेयर' (John Players) के नए एक्सक्लूसिव शोरूम का भव्य उद्घाटन हुआ। समारोह में Prakash Ji ki Bitiya वाणिया देवनानी और उनकी mata राधा देवनानी ने फीता काटकर शोरूम का आधिकारिक शुभारंभ किया। इस अवसर पर फ्रेंचाइजी ओनर प्रकाश देवनानी एवं विनोद देवनानी ने आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। उद्घाटन समारोह में ये रहे मौजूद शोरूम के शुभारंभ के दौरान डिस्ट्रीब्यूटर सुमेर सिंह, 'रीजनल मैनेजर कपिल जी, एरिया मैनेजर हिमांशु बिश्नोई सहित वीएम (विजुअल मर्चेंडाइजिंग) टीम से शम्मी रघुवंशी और योगेश विशेष रूप से उपस्थित रहे। वैशाली नगर स्थित इस नए शोरूम में पुरुषों के फैशन की पूरी रेंज उपलब्ध कराई गई है। यहां पार्टीवेयर, कैजुअल वियर, सूट, ब्लेजर और फॉर्मल्स के नए कलेक्शन व बेहतरीन डिजाइनों को ग्राहकों का जबरदस्त प्रतिसाद मिल रहा है। प्रबंधन का कहना है कि ग्राहकों की पसंद और बजट को ध्यान में रखते हुए किफायती कीमतों पर प्रीमियम कलेक्शन पेश किया गया है।1
- बाबा खेतानाथ गोवंश उपचारशाला में भव्य संत समागम | महामण्डलेश्वर स्वामी धर्मदेव जी महाराज | सीहमा महेंद्रगढ़1
- पेहल में बड़ा हादसा टला: अधिक ऊंचाई के वाहन ने तोड़े बिजली के तार, बाइक पर गिरा खंभा पेहल। कस्बे के मुख्य मार्ग पर रविवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। मुख्य सड़क से गुजर रहे एक अधिक ऊंचाई वाले भारी वाहन की चपेट में आने से विद्युत लाइन के तार और पोल क्षतिग्रस्त होकर नीचे गिर पड़े। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वाहन की टक्कर से बिजली का तार टूट गया और पोल उखड़कर पास में ही खड़ी एक बाइक पर जा गिरा। हादसे में बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत यह रही कि जिस समय यह दुर्घटना हुई, उस वक्त आसपास कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था। अन्यथा कोई गंभीर जनहानि हो सकती थी। घटना के बाद कुछ समय के लिए क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और बिजली आपूर्ति भी बाधित हो गई। ग्रामीणों ने घटना की सूचना विद्युत निगम को दी है।1