logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पेहल में बड़ा हादसा टला: अधिक ऊंचाई के वाहन ने तोड़े बिजली के तार, बाइक पर गिरा खंभा पेहल। कस्बे के मुख्य मार्ग पर रविवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। मुख्य सड़क से गुजर रहे एक अधिक ऊंचाई वाले भारी वाहन की चपेट में आने से विद्युत लाइन के तार और पोल क्षतिग्रस्त होकर नीचे गिर पड़े। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वाहन की टक्कर से बिजली का तार टूट गया और पोल उखड़कर पास में ही खड़ी एक बाइक पर जा गिरा। हादसे में बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत यह रही कि जिस समय यह दुर्घटना हुई, उस वक्त आसपास कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था। अन्यथा कोई गंभीर जनहानि हो सकती थी। घटना के बाद कुछ समय के लिए क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और बिजली आपूर्ति भी बाधित हो गई। ग्रामीणों ने घटना की सूचना विद्युत निगम को दी है।

2 hrs ago
user_पत्रकार संदीप यादव
पत्रकार संदीप यादव
Computer Shop Mandawar, Alwar•
2 hrs ago

पेहल में बड़ा हादसा टला: अधिक ऊंचाई के वाहन ने तोड़े बिजली के तार, बाइक पर गिरा खंभा पेहल। कस्बे के मुख्य मार्ग पर रविवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। मुख्य सड़क से गुजर रहे एक अधिक ऊंचाई वाले भारी वाहन की चपेट में आने से विद्युत लाइन के तार और पोल क्षतिग्रस्त होकर नीचे गिर पड़े। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वाहन की टक्कर से बिजली का तार टूट गया और पोल उखड़कर पास में ही खड़ी एक बाइक पर जा गिरा। हादसे में बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत यह रही कि जिस समय यह दुर्घटना हुई, उस वक्त आसपास कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था। अन्यथा कोई गंभीर जनहानि हो सकती थी। घटना के बाद कुछ समय के लिए क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और बिजली आपूर्ति भी बाधित हो गई। ग्रामीणों ने घटना की सूचना विद्युत निगम को दी है।

More news from Rajasthan and nearby areas
  • चामुंडा माता के विशाल भंडारा का कार्यक्रम आयोजित हुआ। बसवा(दौसा)रामरतन मीणा । चामुंडा माता मंदिर विजय सागर बांध बसवा में विशाल भंडारा का कार्यक्रम आयोजित हुआ । माता जी के भंडारे में पूर्व विधायक जी आर खटाणा सरपंच श्रीराम मीणा कमला ब्याडवाल कमलेश मीणा जयसिंहपुरा पूर्व सरपंच विजय सिंह राजू यादव भी उपस्थित हुए। सभी अतिथियों का चामुंडा माता की कमेटी के द्वारा माला व साफा पहनाकर स्वागत किया गया। पूर्व विधायक ने कहा कि भंडारे से भाई चारा कायम रहता है। इस कार्यक्रम में भामाशाह विजय कुमार जोरवाल ने संपूर्ण चीनी, बबली जोरवाल संपूर्ण सब्जी दी,संपूर्ण आटा देवकरण जोरवाल,संपूर्ण पातल दुन्धा रामफूल जोरवाल ने दिया गया। हजारों की संख्या में लोगों ने भंडारे में बैठकर प्रसाद प्राप्त किया। इस अवसर पर पूर्व जिला परिषद सदस्य तेजाराम मीणा मिठ्ठन भोपा लक्ष्मी नारायण भोपा,रमेश मीणा,काना राम मीणा मांगीलाल मीणा रामकिशोर मीणा मोरपाल मीणा रामकिशन भोपा राम प्रताप मीणा आदि लोग उपस्थित रहे।
    3
    चामुंडा माता के विशाल  भंडारा का कार्यक्रम आयोजित हुआ।
बसवा(दौसा)रामरतन मीणा । चामुंडा माता मंदिर विजय सागर बांध बसवा में विशाल भंडारा का कार्यक्रम आयोजित हुआ । माता जी के भंडारे में पूर्व विधायक जी आर खटाणा सरपंच श्रीराम मीणा कमला ब्याडवाल कमलेश मीणा जयसिंहपुरा पूर्व सरपंच विजय सिंह राजू यादव भी उपस्थित हुए। सभी अतिथियों का चामुंडा माता की कमेटी के द्वारा माला व साफा पहनाकर स्वागत किया गया। पूर्व विधायक ने कहा कि भंडारे से भाई चारा कायम रहता है। इस कार्यक्रम में भामाशाह विजय कुमार जोरवाल ने संपूर्ण चीनी, बबली जोरवाल संपूर्ण सब्जी दी,संपूर्ण आटा देवकरण जोरवाल,संपूर्ण पातल दुन्धा रामफूल जोरवाल ने दिया गया। हजारों की संख्या में लोगों ने भंडारे में बैठकर प्रसाद प्राप्त किया। इस अवसर पर पूर्व जिला परिषद सदस्य तेजाराम मीणा मिठ्ठन भोपा लक्ष्मी नारायण भोपा,रमेश मीणा,काना राम मीणा मांगीलाल मीणा रामकिशोर मीणा मोरपाल मीणा रामकिशन भोपा राम प्रताप मीणा आदि लोग उपस्थित रहे।
    user_Ram Ratan meena
    Ram Ratan meena
    Local News Reporter Alwar, Rajasthan•
    6 hrs ago
  • तिजारा में भाजपा के पूर्व जिला प्रमुख प्रत्याशी एवं जिला पार्षद रामवीर यादव शाहबादी के जन्मदिवस 4 अगस्त 2026 को प्रातः 9:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक जैन नशिया जी के सामने स्थित मैरिज होम में होगा विशाल रक्तदान एवं नेत्रदान तथा स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन, शिविर के आयोजक रामवीर यादव शाहाबादी ने लोगों से शिविर में भाग लेने तथा आशीर्वाद देने की अपील की। क्षेत्र की तमाम लेटेस्ट अपडेट जानने के लिए कृपया हमारे चैनल को लाइक शेयर और सब्सक्राइब करना ना भूले धन्यवाद जय हिंद वंदे मातरम आपका दिन शुभ और मंगलमय हो।
    1
    तिजारा में भाजपा के पूर्व जिला प्रमुख प्रत्याशी एवं जिला पार्षद रामवीर यादव शाहबादी के जन्मदिवस 4 अगस्त 2026 को प्रातः 9:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक जैन नशिया जी के सामने स्थित मैरिज होम में होगा विशाल रक्तदान एवं नेत्रदान तथा स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन, शिविर के आयोजक रामवीर यादव शाहाबादी ने लोगों से शिविर में भाग लेने तथा आशीर्वाद देने की अपील की।
क्षेत्र की तमाम लेटेस्ट अपडेट जानने के लिए कृपया हमारे चैनल को लाइक शेयर और सब्सक्राइब करना ना भूले धन्यवाद जय हिंद वंदे मातरम आपका दिन शुभ और मंगलमय हो।
    user_संजय कुमार बंसल डिजिटल मीडिया
    संजय कुमार बंसल डिजिटल मीडिया
    Local News Reporter तिजारा, अलवर, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • भारतीय जनता पार्टी हरियाणा संगठन में बड़ा फेर बदल विधायक लक्ष्मण भारतीय जनता पार्टी हरियाणा संगठन में बड़ा फेर बदल पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता द्वारा राष्ट्रीय नेतृत्व की सहमति से नए पदाधिकारीओ की सूची जारी रेवाड़ी के विधायक लक्ष्मण सिंह यादव को हरियाणा भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौपी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव के उपाध्यक्ष बनते ही राजनीति गलियारों में हलचल तेज विधायक लक्ष्मण सिंह यादव के समर्थको में खुशी की लहर
    1
    भारतीय जनता पार्टी हरियाणा संगठन में बड़ा फेर बदल विधायक लक्ष्मण 
भारतीय जनता पार्टी हरियाणा संगठन में बड़ा फेर बदल 
पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता द्वारा राष्ट्रीय नेतृत्व की सहमति से नए पदाधिकारीओ की सूची जारी 
रेवाड़ी के विधायक लक्ष्मण सिंह यादव को हरियाणा भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौपी 
विधायक लक्ष्मण सिंह यादव के उपाध्यक्ष बनते ही राजनीति गलियारों में हलचल तेज 
विधायक लक्ष्मण सिंह यादव के समर्थको में खुशी की लहर
    user_Prem bhardwaj bhardwaj
    Prem bhardwaj bhardwaj
    Court reporter रेवाड़ी, रेवाड़ी, हरियाणा•
    15 hrs ago
  • पांवटा के स्थित आगामी नगर निकाय व पंचायती राज चुनावों के मद्देनजर जिलाध्यक्ष इन्द्राज सिंह गुर्जर के निर्देश पर नारेहड़ा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की संगठनात्मक बैठक रविवार को ब्लॉक अध्यक्ष एड. सतीश निमोरिया की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में कोटपूतली विधानसभा प्रभारी डॉ. विनोद कुमारी सांगवान व ब्लॉक प्रभारी जयराम पूनियां मौजूद रहे। इस दौरान आगामी चुनावों को लेकर कांग्रेस की तैयारियों पर विस्तार से मंथन किया गया। पदाधिकारियों ने संगठन की एकजुटता पर जोर देते हुए कार्यकर्ताओं से चुनावी तैयारियों में पूरी ताकत से जुटने का आह्वान किया। बैठक में निर्णय लिया गया कि संगठन को बूथ स्तर तक बेहद मजबूत और सक्रिय बनाया जायेगा, ताकि चुनावों में ऐतिहासिक विजय सुनिश्चित की जा सके। कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर संकल्प लिया कि वे मौजूदा भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को जनता के सामने उजागर करेंगे और कांग्रेस की जनकल्याणकारी विचारधारा व सामाजिक न्याय के संदेश को प्रत्येक घर तक पहुंचायेंगे। बैठक में संगठन की सबसे बड़ी ताकत कार्यकर्ताओं को बताते हुए मंडल स्तर पर संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने पर चर्चा की गई। कांग्रेस नेताओं ने विष्वास जताया कि समर्पित और कर्मठ कार्यकर्ताओं की मेहनत और एकजुटता के बल पर कांग्रेस आगामी पंचायत और निकाय चुनावों में शानदार जीत दर्ज करेगी। बैठक में पूर्व संसदीय सचिव रामस्वरूप कसाना, कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष रघुवीर यादव, सरपंच विक्रम छावड़ी, सतीश मांडैया, एड. रामावतार नाहर, बनेठी मंडल अध्यक्ष ब्रह्मानंद गौड़, नारेहड़ा मंडल अध्यक्ष पूर्ण सिंह तंवर, पनियाला मंडल अध्यक्ष प्रभुदयाल रावत, सांगटेड़ा मंडल अध्यक्ष वीरसिंह चौधरी, कांग्रेस सेवादल के विधानसभा अध्यक्ष कमल मीणा, राकेश रावत, सुभाष महारानियां, उदय सैनी, अजीत जाट, हरिराम मीणा, राकेश पोषवाल, सुभाष मीणा समेत बूथ अध्यक्ष व बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहें।
    1
    पांवटा के स्थित आगामी नगर निकाय व पंचायती राज चुनावों के मद्देनजर जिलाध्यक्ष इन्द्राज सिंह गुर्जर के निर्देश पर नारेहड़ा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की संगठनात्मक बैठक रविवार को ब्लॉक अध्यक्ष एड. सतीश निमोरिया की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में कोटपूतली विधानसभा प्रभारी डॉ. विनोद कुमारी सांगवान व ब्लॉक प्रभारी जयराम पूनियां मौजूद रहे। इस दौरान आगामी चुनावों को लेकर कांग्रेस की तैयारियों पर विस्तार से मंथन किया गया। पदाधिकारियों ने संगठन की एकजुटता पर जोर देते हुए कार्यकर्ताओं से चुनावी तैयारियों में पूरी ताकत से जुटने का आह्वान किया। बैठक में निर्णय लिया गया कि संगठन को बूथ स्तर तक बेहद मजबूत और सक्रिय बनाया जायेगा, ताकि चुनावों में ऐतिहासिक विजय सुनिश्चित की जा सके। कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर संकल्प लिया कि वे मौजूदा भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को जनता के सामने उजागर करेंगे और कांग्रेस की जनकल्याणकारी विचारधारा व सामाजिक न्याय के संदेश को प्रत्येक घर तक पहुंचायेंगे। बैठक में संगठन की सबसे बड़ी ताकत कार्यकर्ताओं को बताते हुए मंडल स्तर पर संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने पर चर्चा की गई। कांग्रेस नेताओं ने विष्वास जताया कि समर्पित और कर्मठ कार्यकर्ताओं की मेहनत और एकजुटता के बल पर कांग्रेस आगामी पंचायत और निकाय चुनावों में शानदार जीत दर्ज करेगी। बैठक में पूर्व संसदीय सचिव रामस्वरूप कसाना, कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष रघुवीर यादव, सरपंच विक्रम छावड़ी, सतीश मांडैया, एड. रामावतार नाहर, बनेठी मंडल अध्यक्ष ब्रह्मानंद गौड़, नारेहड़ा मंडल अध्यक्ष पूर्ण सिंह तंवर, पनियाला मंडल अध्यक्ष प्रभुदयाल रावत, सांगटेड़ा मंडल अध्यक्ष वीरसिंह चौधरी, कांग्रेस सेवादल के विधानसभा अध्यक्ष कमल मीणा, राकेश रावत, सुभाष महारानियां, उदय सैनी, अजीत जाट, हरिराम मीणा, राकेश पोषवाल, सुभाष मीणा समेत बूथ अध्यक्ष व बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहें।
    user_Social Media Rajasthan-1
    Social Media Rajasthan-1
    Pavta, Jaipur•
    1 hr ago
  • विराटनगर ग्राम पंचायत बागावास चौरासी में विकास कार्यों में भारी लापरवाही और भ्रष्टाचार का बड़ा मामला सामने आया है। पंचायत मुख्यालय को जोड़ने वाली मुख्य PWD सड़क निर्माण की समय अवधि पूरी होने से पहले ही पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है। घटिया निर्माण कार्य को लेकर आक्रोशित ग्राम पंचायत सरपंच चौथी देवी, त्रिवेणी मंडल उपाध्यक्ष रविना देवी ने जयपुर ग्रामीण सांसद राजेन्द्र सिंह को पत्र लिखकर मामले की उच्च स्तरीय जांच और सड़क को दोबारा सही कराने की मांग की है,वर्ष 2022 में बनी सड़क 2 साल में ही गड्ढों में तब्दील हुई सड़क सांसद को भेजे गए आधिकारिक शिकायत पत्र में ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम पंचायत बागावास चौरासी के अन्नपूर्णा स्टैंड से लेकर ग्राम पंचायत मुख्यालय तक लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा सड़क निर्माण को स्वीकृति मिली थी। लेकिन यह समय से पहले ही पूरी तरह टूटकर बिखर चुकी है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे हो गए हैं, जिससे ग्रामीणों और राहगीरों का पैदल चलना भी दूभर हो गया है। अधिकारियों और ठेकेदार पर मिलीभगत का आरोप, रविना देवी त्रिवेणी मंडल उपाध्यक्ष ने खोला मोर्चा,दोबारा निर्माण की मांग,इस मामले को लेकर पूरी ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधि एकजुट हो गए हैं। सांसद को भेजे गए पत्र पर हस्ताक्षर ग्राम पंचायत सरपंच चौथी देवी,उप-सरपंच श्रीराम मीणा,राजेन्द्र प्रसाद कुम्हार, विनोद अग्रवाल,ओमप्रकाश मीणा, सुभाष कुम्हार, राकेश कुमार, समाजसेवी जयराम वर्मा, वार्ड पंच ममता देवी, सरदार मल वार्ड पंच , मनोज पारीक, कैलाश मीणा सहित सैकड़ों सामूहिक हस्ताक्षर कर अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया है,इस मुख्य मार्ग की सड़क को तुरंत प्रभाव से वापस सही (दुरुस्त) करवाया जाए ताकि जनता को राहत मिल सके।
    1
    विराटनगर ग्राम पंचायत बागावास चौरासी में विकास कार्यों में भारी लापरवाही और भ्रष्टाचार का बड़ा मामला सामने आया है। पंचायत मुख्यालय को जोड़ने वाली मुख्य PWD सड़क निर्माण की समय अवधि पूरी होने से पहले ही पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है। घटिया निर्माण कार्य को लेकर आक्रोशित ग्राम पंचायत सरपंच चौथी देवी, त्रिवेणी मंडल उपाध्यक्ष रविना देवी ने जयपुर ग्रामीण सांसद राजेन्द्र सिंह को पत्र लिखकर मामले की उच्च स्तरीय जांच और सड़क को दोबारा सही कराने की मांग की है,वर्ष 2022 में बनी सड़क 2 साल में ही गड्ढों में तब्दील हुई सड़क सांसद को भेजे गए आधिकारिक शिकायत पत्र में ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम पंचायत बागावास चौरासी के अन्नपूर्णा स्टैंड से लेकर ग्राम पंचायत मुख्यालय तक लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा सड़क निर्माण को स्वीकृति मिली थी। लेकिन यह समय से पहले ही पूरी तरह टूटकर बिखर चुकी है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे हो गए हैं, जिससे ग्रामीणों और राहगीरों का पैदल चलना भी दूभर हो गया है। अधिकारियों और ठेकेदार पर मिलीभगत का आरोप, रविना देवी त्रिवेणी मंडल उपाध्यक्ष ने खोला मोर्चा,दोबारा निर्माण की मांग,इस मामले को लेकर पूरी ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधि एकजुट हो गए हैं। सांसद को भेजे गए पत्र पर हस्ताक्षर ग्राम पंचायत सरपंच चौथी देवी,उप-सरपंच श्रीराम मीणा,राजेन्द्र प्रसाद कुम्हार, विनोद अग्रवाल,ओमप्रकाश मीणा, सुभाष कुम्हार, राकेश कुमार, समाजसेवी जयराम वर्मा, वार्ड पंच ममता देवी, सरदार मल वार्ड पंच , मनोज पारीक, कैलाश मीणा सहित सैकड़ों सामूहिक हस्ताक्षर कर अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया है,इस मुख्य मार्ग की सड़क को तुरंत प्रभाव से वापस सही (दुरुस्त) करवाया जाए ताकि जनता को राहत मिल सके।
    user_Raj.JANTA SEVA-84 NEWS
    Raj.JANTA SEVA-84 NEWS
    रिपोर्टर Viratnagar, Jaipur•
    2 hrs ago
  • नांगल चौधरी महेंद्रगढ़।आज दिनांक 1 जनवरी 2026 को सरस्वती विद्या मंदिर के अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष श्रीमान दयाराम जी ने सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल नांगल चौधरी में अपने पोते अक्षत का जन्मदिन बड़े विशाल कार्यक्रम और धूमधाम से मनाया जिसमें महाशय सत्यवीर सिंह आर्य दत़ाल अक्षत को गीत के माध्यम सेआशीर्वाद देते हुए धन्यवाद
    1
    नांगल चौधरी महेंद्रगढ़।आज दिनांक 1 जनवरी 2026 को सरस्वती विद्या मंदिर के अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष श्रीमान दयाराम जी ने सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल नांगल चौधरी में अपने पोते अक्षत का जन्मदिन बड़े विशाल कार्यक्रम और धूमधाम से मनाया जिसमें महाशय सत्यवीर सिंह आर्य दत़ाल अक्षत को गीत के माध्यम सेआशीर्वाद देते हुए धन्यवाद
    user_Om Parkash
    Om Parkash
    Local News Reporter अटेली, महेंद्रगढ़, हरियाणा•
    23 hrs ago
  • Post by Social Media Rajasthan-1
    1
    Post by Social Media Rajasthan-1
    user_Social Media Rajasthan-1
    Social Media Rajasthan-1
    Pavta, Jaipur•
    1 hr ago
  • ब्रज मंडल जलाभिषेक यात्रा: 85-90 किलोमीटर रूट पर 1925 पुलिसकर्मी तैनात,13 डीएसपी संभालेंगे सुरक्षा  नूंह मेवात लियाकत अली: नूंह जिले में सोमवार को आयोजित होने वाली ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा को लेकर प्रशासन और पुलिस ने व्यापक स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली हैं। यात्रा के शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित संचालन को सुनिश्चित करने के लिए पुलिस विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में है। पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन स्वयं लगातार तैयारियों की निगरानी कर रहे हैं और विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं। मीडिया से बातचीत करते हुए एसपी डॉ. अर्पित जैन ने बताया कि यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष इंतजाम किए गए हैं। करीब 85-90 किलोमीटर लंबे यात्रा मार्ग पर 1925 पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी, जबकि 13 डीएसपी पूरे सुरक्षा प्रबंधन की निगरानी करेंगे। इसके अलावा बाहरी जिलों से भी सात कंपनियां सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग करेंगी। यात्रा मार्ग के प्रमुख चौराहों, संवेदनशील स्थानों और ऊंची इमारतों पर भी पुलिस बल तैनात रहेगा, ताकि हर गतिविधि पर नजर रखी जा सके।एसपी ने बताया कि सोशल मीडिया मॉनिटरिंग लगातार जारी है और किसी भी प्रकार की भ्रामक पोस्ट, अफवाह या माहौल खराब करने वाली सामग्री पर पुलिस की विशेष नजर है।
    1
    ब्रज मंडल जलाभिषेक यात्रा: 85-90 किलोमीटर रूट पर 1925 पुलिसकर्मी तैनात,13 डीएसपी संभालेंगे सुरक्षा 
नूंह मेवात लियाकत अली: नूंह जिले में सोमवार को आयोजित होने वाली ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा को लेकर प्रशासन और पुलिस ने व्यापक स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली हैं। यात्रा के शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित संचालन को सुनिश्चित करने के लिए पुलिस विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में है। पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन स्वयं लगातार तैयारियों की निगरानी कर रहे हैं और विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं।
मीडिया से बातचीत करते हुए एसपी डॉ. अर्पित जैन ने बताया कि यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष इंतजाम किए गए हैं। करीब 85-90 किलोमीटर लंबे यात्रा मार्ग पर 1925 पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी, जबकि 13 डीएसपी पूरे सुरक्षा प्रबंधन की निगरानी करेंगे। इसके अलावा बाहरी जिलों से भी सात कंपनियां सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग करेंगी। यात्रा मार्ग के प्रमुख चौराहों, संवेदनशील स्थानों और ऊंची इमारतों पर भी पुलिस बल तैनात रहेगा, ताकि हर गतिविधि पर नजर रखी जा सके।एसपी ने बताया कि सोशल मीडिया मॉनिटरिंग लगातार जारी है और किसी भी प्रकार की भ्रामक पोस्ट, अफवाह या माहौल खराब करने वाली सामग्री पर पुलिस की विशेष नजर है।
    user_Liyakat Ali Reporter
    Liyakat Ali Reporter
    Local News Reporter नूंह, नूंह, हरियाणा•
    13 hrs ago
  • जिस बच्ची ने खोया पूरा परिवार देखिए... वो 2 साल की उम्र में बनी मुख्यातिथि
    1
    जिस बच्ची ने खोया पूरा परिवार देखिए... वो 2 साल की उम्र में बनी मुख्यातिथि
    user_Rajbala
    Rajbala
    Local News Reporter रेवाड़ी, रेवाड़ी, हरियाणा•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.