Shuru
Apke Nagar Ki App…
तिजारा में भाजपा के पूर्व जिला प्रमुख प्रत्याशी एवं जिला पार्षद रामवीर यादव शाहबादी के जन्मदिवस 4 अगस्त 2026 को प्रातः 9:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक जैन नशिया जी के सामने स्थित मैरिज होम में होगा विशाल रक्तदान एवं नेत्रदान तथा स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन, शिविर के आयोजक रामवीर यादव शाहाबादी ने लोगों से शिविर में भाग लेने तथा आशीर्वाद देने की अपील की। क्षेत्र की तमाम लेटेस्ट अपडेट जानने के लिए कृपया हमारे चैनल को लाइक शेयर और सब्सक्राइब करना ना भूले धन्यवाद जय हिंद वंदे मातरम आपका दिन शुभ और मंगलमय हो।
संजय कुमार बंसल डिजिटल मीडिया
तिजारा में भाजपा के पूर्व जिला प्रमुख प्रत्याशी एवं जिला पार्षद रामवीर यादव शाहबादी के जन्मदिवस 4 अगस्त 2026 को प्रातः 9:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक जैन नशिया जी के सामने स्थित मैरिज होम में होगा विशाल रक्तदान एवं नेत्रदान तथा स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन, शिविर के आयोजक रामवीर यादव शाहाबादी ने लोगों से शिविर में भाग लेने तथा आशीर्वाद देने की अपील की। क्षेत्र की तमाम लेटेस्ट अपडेट जानने के लिए कृपया हमारे चैनल को लाइक शेयर और सब्सक्राइब करना ना भूले धन्यवाद जय हिंद वंदे मातरम आपका दिन शुभ और मंगलमय हो।
More news from राजस्थान and nearby areas
- तिजारा में भाजपा के पूर्व जिला प्रमुख प्रत्याशी एवं जिला पार्षद रामवीर यादव शाहबादी के जन्मदिवस 4 अगस्त 2026 को प्रातः 9:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक जैन नशिया जी के सामने स्थित मैरिज होम में होगा विशाल रक्तदान एवं नेत्रदान तथा स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन, शिविर के आयोजक रामवीर यादव शाहाबादी ने लोगों से शिविर में भाग लेने तथा आशीर्वाद देने की अपील की। क्षेत्र की तमाम लेटेस्ट अपडेट जानने के लिए कृपया हमारे चैनल को लाइक शेयर और सब्सक्राइब करना ना भूले धन्यवाद जय हिंद वंदे मातरम आपका दिन शुभ और मंगलमय हो।1
- आगामी चुनाव को लेकर बैठक का हुआ आयोजन विधायक दीपचंद खैरिया के नेतृत्व में विस्तार से हुई चर्चा किशनगढ़बास। आगामी पंचायत और नगर निकाय चुनाव को लेकर गंज रोड पर स्थित गुलाब देवी धर्मशाला में किशनगढ़ बास विधानसभा के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक बैठक विधायक दीपचंद खेरिया के नेतृत्व में आयोजित की गई। विधायक खैरिया के निजी सहायक सुनील कान्त गोल्डी ने बताया कि किशनगढ़ बास विधानसभा के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की संगठन की मजबूती और आगामी चुनावो की तैयारी को गति देने के लिए एक विशेष बैठक का आयोजन विधायक दीपचंद खेरिया के नेतृत्व व खैरथल-तिजारा जिला के सह-प्रभारी पुष्पेंद्र धाभाई एवं किशनगढ़ बास विधानसभा प्रभारी देव कसाना की मौजूदगी में किया गया। इस मौके पर विधानसभा के विभिन्न गांव से आए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने सुझाव रखें। इस मौके पर विधायक दीपचंद खेरिया वह प्रभारी पुष्पेंद्र धाबाई एवं देव कसाना ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाले नगर निकाय चुनाव व पंचायती राज चुनाव में पार्टी द्वारा सर्वे के आधार पर टिकटों का वितरण किया जाएगा साथ ही कहा कि पार्टी कार्यकर्ता आज से ही चुनावो की तैयारी में जुट जाए। चुनाव का समय नजदीक आ चुका है इसलिए सभी कांग्रेसी कार्यकर्ता एकजुट होकर कार्य करें। इस अवसर पर हरसोली बीजेपी के पदाधिकारी रामकिशन चौधरी ने भाजपा का साथ छोड़कर कांग्रेस का हाथ थामा। इस मौके पर किशनगढ़ बास प्रधान बीपी सुमन, कोटकासिम प्रधान व महिला जिला अध्यक्ष डॉ विनोद कुमारी सांगवान, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव अजीत यादव, पीसीसी सदस्य तेजाराम सैनी, पीसीसी सदस्य गिरीश डाटा, खैरथल तिजारा एससी विभाग के जिला अध्यक्ष भूपेश लहकरा, किशनगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष संदीप पाटिल, कोटकासिम ब्लॉक अध्यक्ष राम प्रसाद गुर्जर, विक्की चौधरी, उमेश यादव, किशनगढ़ शहर कांग्रेस अध्यक्ष संस्कार अग्रवाल, खैरथल शहर कांग्रेस अध्यक्ष मास्टर शिवचरण गुप्ता, कोटकासिम शहर कांग्रेस अध्यक्ष चंदू सैनी, जिला परिषद सदस्य सद्दीक खान, अशोक सरपंच जाटूवास, जखौपुर सरपंच राजू चौधरी , झाड़का सरपंच शीशराम चौधरी, हरसोली परगना अध्यक्ष, जीतराम चौधरी, सरजीत चौधरी, नूर मोहम्मद हल्लू, प्रकाश चंद पूर्व सरपंच, बलवान सिंह, निक्की प्रजापत, सुल्तान सिंह यादव, पूर्व सरपंच रतिराम चौधरी, मास्टर आसम खान सरपंच विश्राम गुर्जर, सरपंच जैकम खान, सरपंच फूल सिंह चौधरी, ब्लाक कार्यकारिणी, पंचायत समिति सदस्य, मंडल अध्यक्ष, मंडल कार्यकारिणी, सभी वार्डों के अध्यक्ष, पूर्व एवं निवर्तमान पार्षद सहित पदाधिकारी मौजूद रहे।1
- खैरथल में बड़ा सड़क हादसा टला, तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने सवारियों से भरे टेंपो को मारी टक्कर खैरथल, 2 अगस्त (प्रमोद केवलानी) खैरथल रेलवे स्टेशन से रविवार सुबह करीब 5 बजे सवारियों को लेकर जा रहे एक टेंपो को हरसौली रोड स्थित अस्पताल के पास सामने से आ रहे पत्थरों से भरे महिंद्रा ट्रैक्टर ने कथित रूप से तेज रफ्तार और गलत दिशा (रॉन्ग साइड) से आकर जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि टेंपो पलट गया और पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं ट्रैक्टर की रफ्तार का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सड़क किनारे लगा पार्षद जयदीप राणा का बोर्ड भी टक्कर की चपेट में आकर पूरी तरह टूट गया। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई। टेंपो में सवार यात्रियों को मामूली चोटें आईं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद राहत मिली। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि उस समय सड़क पर अधिक आवाजाही होती तो यह हादसा गंभीर और जानलेवा साबित हो सकता था। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस हादसे ने एक बार फिर तेज रफ्तार और गलत दिशा में चलने वाले भारी वाहनों पर सख्त कार्रवाई की आवश्यकता को उजागर कर दिया। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से ऐसे वाहनों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई और यातायात नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने की मांग की।1
- ब्रज मंडल जलाभिषेक यात्रा: 85-90 किलोमीटर रूट पर 1925 पुलिसकर्मी तैनात,13 डीएसपी संभालेंगे सुरक्षा नूंह मेवात लियाकत अली: नूंह जिले में सोमवार को आयोजित होने वाली ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा को लेकर प्रशासन और पुलिस ने व्यापक स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली हैं। यात्रा के शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित संचालन को सुनिश्चित करने के लिए पुलिस विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में है। पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन स्वयं लगातार तैयारियों की निगरानी कर रहे हैं और विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं। मीडिया से बातचीत करते हुए एसपी डॉ. अर्पित जैन ने बताया कि यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष इंतजाम किए गए हैं। करीब 85-90 किलोमीटर लंबे यात्रा मार्ग पर 1925 पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी, जबकि 13 डीएसपी पूरे सुरक्षा प्रबंधन की निगरानी करेंगे। इसके अलावा बाहरी जिलों से भी सात कंपनियां सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग करेंगी। यात्रा मार्ग के प्रमुख चौराहों, संवेदनशील स्थानों और ऊंची इमारतों पर भी पुलिस बल तैनात रहेगा, ताकि हर गतिविधि पर नजर रखी जा सके।एसपी ने बताया कि सोशल मीडिया मॉनिटरिंग लगातार जारी है और किसी भी प्रकार की भ्रामक पोस्ट, अफवाह या माहौल खराब करने वाली सामग्री पर पुलिस की विशेष नजर है।1
- नूंह जिला में 3 अगस्त को ब्रजमंडल जल अभिषेक यात्रा को लेकर जिला पार्षद तौफीक की अपील, शांति और भाईचारा बनाए रखें नूंह जिला के वार्ड नंबर-25 से भाजपा जिला पार्षद तौफीक ने 3 अगस्त को होने वाले कार्यक्रम के मद्देनज़र क्षेत्रवासियों से शांति, भाईचारा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने आज इतवार 8 बजे कहा कि सभी लोग प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें, किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और मेवात की गंगा-जमुनी तहज़ीब तथा आपसी सौहार्द की परंपरा को मिलकर कायम रखें।1
- ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा से पहले नूंह में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद, पुलिस महानिदेशक दक्षिण मंडल रेवाड़ी ओम प्रकाश नरवाल ने लिया तैयारियों का जायजा नूंह, 02 अगस्त। सोमवार को प्रस्तावित ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा के मद्देनजर जिला प्रशासन और नूंह पुलिस पूरी तरह सतर्क एवं मुस्तैद नजर आ रहे हैं। इसी क्रम में रविवार को साउथ रेंज के आईजी श्री ओम प्रकाश नरवाल ने नूंह पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने नालेश्वर मंदिर पहुंचकर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा सुरक्षा बलों के फ्लैग मार्च को रवाना किया। इस दौरान मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए। आईजी ने मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए। मीडिया से बातचीत के दौरान आईजी ओम प्रकाश नरवाल ने बताया कि यात्रा मार्ग पर स्थित मीट एवं मांस की दुकानें बंद रहेंगी। उन्होंने कहा कि पुलिस एवं प्रशासन की ओर से सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर किसी प्रकार की कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। इंटरनेट सेवाएं बंद किए जाने की संभावना के संबंध में उन्होंने स्पष्ट किया कि फिलहाल ऐसी कोई आवश्यकता महसूस नहीं की जा रही है। वहीं बाजार बंद रखने के विषय में उन्होंने कहा कि पुलिस की ओर से किसी भी व्यापारी या बाजार समिति पर कोई दबाव नहीं डाला गया है। यदि व्यापारी संगठन स्वेच्छा से बाजार बंद रखने का निर्णय लेते हैं तो यह उनका व्यक्तिगत निर्णय होगा। पुलिस महानिरीक्षक ने बताया कि यात्रा नालेश्वर मंदिर से आरंभ होकर झिरका, फिरोजपुर झिरका और श्रृंगार मंदिर तक पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि पुलिस एवं प्रशासन की तैयारियां संतोषजनक हैं और सभी श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। पुलिस महानिरीक्षक ने मेवात क्षेत्र की 36 बिरादरियों से बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के स्वागत एवं सहयोग का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि पिछले वर्षों की तरह इस बार भी सामाजिक सौहार्द और भाईचारे का संदेश पूरे क्षेत्र से देखने को मिलेगा।2
- मेवात ब्रजमंडल यात्रा पर बोले विधायक मामन खान और आफताब अहमद, मेवात के भाईचारे पर दिया बड़ा संदेश नूंह मेवात लियाकत अली: कांग्रेस नेताओं ने ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा को लेकर कहा कि मेवात हमेशा से भाईचारे और आपसी सौहार्द की मिसाल रहा है तथा इस बार भी यात्रा का स्वागत किया जाएगा। नेताओं ने कहा कि क्षेत्र में शांति और सद्भाव बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। विधायक मामन खान ने कहा कि वे जनता के मुद्दों को लगातार उठाते रहेंगे और भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करते रहेंगे। उन्होंने हाल ही में पूर्व विधायक नसीम अहमद के साथ हुई नोंकझोंक, एसडीई वली मोहम्मद द्वारा पुलिस थाने में दी गई शिकायत तथा ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा से पहले जारी किए गए नोटिसों को लेकर भी अपना पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि कानून का सम्मान करते हुए लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखना हर जनप्रतिनिधि का अधिकार है। वहीं विधायक आफताब अहमद ने कहा कि मेवात का भाईचारा अटूट है और यहां किसी को भी ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा से कोई आपत्ति नहीं है। उन्होंने यात्रा के दौरान पुलिस बल की तैनाती, इंटरनेट सेवाओं तथा स्कूलों को लेकर प्रशासन द्वारा लिए जा रहे निर्णयों पर भी अपनी राय रखी। बैठक में कांग्रेस नेताओं ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और जनता के बीच सक्रिय रहने का आह्वान किया।1
- पेहल में बड़ा हादसा टला: अधिक ऊंचाई के वाहन ने तोड़े बिजली के तार, बाइक पर गिरा खंभा पेहल। कस्बे के मुख्य मार्ग पर रविवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। मुख्य सड़क से गुजर रहे एक अधिक ऊंचाई वाले भारी वाहन की चपेट में आने से विद्युत लाइन के तार और पोल क्षतिग्रस्त होकर नीचे गिर पड़े। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वाहन की टक्कर से बिजली का तार टूट गया और पोल उखड़कर पास में ही खड़ी एक बाइक पर जा गिरा। हादसे में बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत यह रही कि जिस समय यह दुर्घटना हुई, उस वक्त आसपास कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था। अन्यथा कोई गंभीर जनहानि हो सकती थी। घटना के बाद कुछ समय के लिए क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और बिजली आपूर्ति भी बाधित हो गई। ग्रामीणों ने घटना की सूचना विद्युत निगम को दी है।1