logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा से पहले नूंह में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद, पुलिस महानिदेशक दक्षिण मंडल रेवाड़ी ओम प्रकाश नरवाल ने लिया तैयारियों का जायजा नूंह, 02 अगस्त। सोमवार को प्रस्तावित ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा के मद्देनजर जिला प्रशासन और नूंह पुलिस पूरी तरह सतर्क एवं मुस्तैद नजर आ रहे हैं। इसी क्रम में रविवार को साउथ रेंज के आईजी श्री ओम प्रकाश नरवाल ने नूंह पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने नालेश्वर मंदिर पहुंचकर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा सुरक्षा बलों के फ्लैग मार्च को रवाना किया। इस दौरान मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए। आईजी ने मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए। मीडिया से बातचीत के दौरान आईजी ओम प्रकाश नरवाल ने बताया कि यात्रा मार्ग पर स्थित मीट एवं मांस की दुकानें बंद रहेंगी। उन्होंने कहा कि पुलिस एवं प्रशासन की ओर से सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर किसी प्रकार की कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। इंटरनेट सेवाएं बंद किए जाने की संभावना के संबंध में उन्होंने स्पष्ट किया कि फिलहाल ऐसी कोई आवश्यकता महसूस नहीं की जा रही है। वहीं बाजार बंद रखने के विषय में उन्होंने कहा कि पुलिस की ओर से किसी भी व्यापारी या बाजार समिति पर कोई दबाव नहीं डाला गया है। यदि व्यापारी संगठन स्वेच्छा से बाजार बंद रखने का निर्णय लेते हैं तो यह उनका व्यक्तिगत निर्णय होगा। पुलिस महानिरीक्षक ने बताया कि यात्रा नालेश्वर मंदिर से आरंभ होकर झिरका, फिरोजपुर झिरका और श्रृंगार मंदिर तक पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि पुलिस एवं प्रशासन की तैयारियां संतोषजनक हैं और सभी श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। पुलिस महानिरीक्षक ने मेवात क्षेत्र की 36 बिरादरियों से बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के स्वागत एवं सहयोग का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि पिछले वर्षों की तरह इस बार भी सामाजिक सौहार्द और भाईचारे का संदेश पूरे क्षेत्र से देखने को मिलेगा।

3 hrs ago
user_माथुर पत्रकार
माथुर पत्रकार
Voice of people हथीन, पलवल, हरियाणा•
3 hrs ago

ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा से पहले नूंह में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद, पुलिस महानिदेशक दक्षिण मंडल रेवाड़ी ओम प्रकाश नरवाल ने लिया तैयारियों का जायजा नूंह, 02 अगस्त। सोमवार को प्रस्तावित ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा के मद्देनजर जिला प्रशासन और नूंह पुलिस पूरी तरह सतर्क एवं मुस्तैद नजर आ रहे हैं। इसी क्रम में रविवार को साउथ रेंज के आईजी श्री ओम प्रकाश नरवाल ने नूंह पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने नालेश्वर मंदिर पहुंचकर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा सुरक्षा बलों के फ्लैग मार्च को रवाना किया। इस दौरान मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए। आईजी ने मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए। मीडिया से बातचीत के दौरान आईजी ओम प्रकाश नरवाल ने बताया कि यात्रा मार्ग पर स्थित मीट एवं मांस की दुकानें बंद रहेंगी। उन्होंने कहा कि पुलिस एवं प्रशासन की ओर से सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई

हैं और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर किसी प्रकार की कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। इंटरनेट सेवाएं बंद किए जाने की संभावना के संबंध में उन्होंने स्पष्ट किया कि फिलहाल ऐसी कोई आवश्यकता महसूस नहीं की जा रही है। वहीं बाजार बंद रखने के विषय में उन्होंने कहा कि पुलिस की ओर से किसी भी व्यापारी या बाजार समिति पर कोई दबाव नहीं डाला गया है। यदि व्यापारी संगठन स्वेच्छा से बाजार बंद रखने का निर्णय लेते हैं तो यह उनका व्यक्तिगत निर्णय होगा। पुलिस महानिरीक्षक ने बताया कि यात्रा नालेश्वर मंदिर से आरंभ होकर झिरका, फिरोजपुर झिरका और श्रृंगार मंदिर तक पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि पुलिस एवं प्रशासन की तैयारियां संतोषजनक हैं और सभी श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। पुलिस महानिरीक्षक ने मेवात क्षेत्र की 36 बिरादरियों से बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के स्वागत एवं सहयोग का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि पिछले वर्षों की तरह इस बार भी सामाजिक सौहार्द और भाईचारे का संदेश पूरे क्षेत्र से देखने को मिलेगा।

More news from हरियाणा and nearby areas
  • ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा से पहले नूंह में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद, पुलिस महानिदेशक दक्षिण मंडल रेवाड़ी ओम प्रकाश नरवाल ने लिया तैयारियों का जायजा नूंह, 02 अगस्त। सोमवार को प्रस्तावित ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा के मद्देनजर जिला प्रशासन और नूंह पुलिस पूरी तरह सतर्क एवं मुस्तैद नजर आ रहे हैं। इसी क्रम में रविवार को साउथ रेंज के आईजी श्री ओम प्रकाश नरवाल ने नूंह पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने नालेश्वर मंदिर पहुंचकर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा सुरक्षा बलों के फ्लैग मार्च को रवाना किया। इस दौरान मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए। आईजी ने मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए। मीडिया से बातचीत के दौरान आईजी ओम प्रकाश नरवाल ने बताया कि यात्रा मार्ग पर स्थित मीट एवं मांस की दुकानें बंद रहेंगी। उन्होंने कहा कि पुलिस एवं प्रशासन की ओर से सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर किसी प्रकार की कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। इंटरनेट सेवाएं बंद किए जाने की संभावना के संबंध में उन्होंने स्पष्ट किया कि फिलहाल ऐसी कोई आवश्यकता महसूस नहीं की जा रही है। वहीं बाजार बंद रखने के विषय में उन्होंने कहा कि पुलिस की ओर से किसी भी व्यापारी या बाजार समिति पर कोई दबाव नहीं डाला गया है। यदि व्यापारी संगठन स्वेच्छा से बाजार बंद रखने का निर्णय लेते हैं तो यह उनका व्यक्तिगत निर्णय होगा। पुलिस महानिरीक्षक ने बताया कि यात्रा नालेश्वर मंदिर से आरंभ होकर झिरका, फिरोजपुर झिरका और श्रृंगार मंदिर तक पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि पुलिस एवं प्रशासन की तैयारियां संतोषजनक हैं और सभी श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। पुलिस महानिरीक्षक ने मेवात क्षेत्र की 36 बिरादरियों से बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के स्वागत एवं सहयोग का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि पिछले वर्षों की तरह इस बार भी सामाजिक सौहार्द और भाईचारे का संदेश पूरे क्षेत्र से देखने को मिलेगा।
    2
    ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा से पहले नूंह में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद, पुलिस महानिदेशक दक्षिण मंडल रेवाड़ी ओम प्रकाश नरवाल ने लिया तैयारियों का जायजा
नूंह, 02 अगस्त। सोमवार को प्रस्तावित ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा के मद्देनजर जिला प्रशासन और नूंह पुलिस पूरी तरह सतर्क एवं मुस्तैद नजर आ रहे हैं। इसी क्रम में रविवार को साउथ रेंज के आईजी श्री ओम प्रकाश नरवाल ने नूंह पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने नालेश्वर मंदिर पहुंचकर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा सुरक्षा बलों के फ्लैग मार्च को रवाना किया।
इस दौरान मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए। आईजी ने मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए।
मीडिया से बातचीत के दौरान आईजी ओम प्रकाश नरवाल ने बताया कि यात्रा मार्ग पर स्थित मीट एवं मांस की दुकानें बंद रहेंगी। उन्होंने कहा कि पुलिस एवं प्रशासन की ओर से सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर किसी प्रकार की कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी।
इंटरनेट सेवाएं बंद किए जाने की संभावना के संबंध में उन्होंने स्पष्ट किया कि फिलहाल ऐसी कोई आवश्यकता महसूस नहीं की जा रही है। वहीं बाजार बंद रखने के विषय में उन्होंने कहा कि पुलिस की ओर से किसी भी व्यापारी या बाजार समिति पर कोई दबाव नहीं डाला गया है। यदि व्यापारी संगठन स्वेच्छा से बाजार बंद रखने का निर्णय लेते हैं तो यह उनका व्यक्तिगत निर्णय होगा।
पुलिस महानिरीक्षक ने बताया कि यात्रा नालेश्वर मंदिर से आरंभ होकर झिरका, फिरोजपुर झिरका और श्रृंगार मंदिर तक पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि पुलिस एवं प्रशासन की तैयारियां संतोषजनक हैं और सभी श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
पुलिस महानिरीक्षक ने मेवात क्षेत्र की 36 बिरादरियों से बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के स्वागत एवं सहयोग का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि पिछले वर्षों की तरह इस बार भी सामाजिक सौहार्द और भाईचारे का संदेश पूरे क्षेत्र से देखने को मिलेगा।
    user_माथुर पत्रकार
    माथुर पत्रकार
    Voice of people हथीन, पलवल, हरियाणा•
    3 hrs ago
  • आज खादर के गांव थनत्री में विकाश कार्यों की झड़ी लगा दी है।मंत्री जी के कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। हरियाणा सरकार में मंत्री गौरव गौतम जी ने खादर के गांव में विकास कार्य जोरो पर पर है
    1
    आज खादर के गांव थनत्री में विकाश कार्यों की झड़ी लगा दी है।मंत्री जी के कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।


हरियाणा सरकार में मंत्री गौरव गौतम जी ने खादर के गांव  में विकास  कार्य जोरो पर पर है
    user_AMAR NAUHWAR
    AMAR NAUHWAR
    Pharmacist पलवल, पलवल, हरियाणा•
    2 hrs ago
  • पटेल स्मारक इंटर कॉलेज जट्टारी अलीगढ़ में टूर्नामेंट कुश्ती का आयोजन श्री राम गोपाल सिंह प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में किया गया जिसमें शारीरिक शिक्षा आशीष चौधरी जी का भी सहयोग रहा श्री महेंद्र सिंह उप प्रधानाचार्य ने पूर्ण भूमिका निभाई क्षेत्रीय लोग एवं तमाम छात्र-छात्राओं में विद्यालय में उपस्थित कुश्ती का आयोजन देखने में अपनी भूमिका निभाई फोटो की एक झलक
    1
    पटेल स्मारक इंटर कॉलेज जट्टारी अलीगढ़ में टूर्नामेंट कुश्ती का आयोजन श्री राम गोपाल सिंह प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में किया गया जिसमें शारीरिक शिक्षा आशीष चौधरी जी का भी सहयोग रहा श्री महेंद्र सिंह उप प्रधानाचार्य ने पूर्ण भूमिका निभाई क्षेत्रीय लोग एवं तमाम छात्र-छात्राओं में विद्यालय में उपस्थित  कुश्ती का आयोजन देखने में अपनी भूमिका निभाई फोटो की एक झलक
    user_NETRAPAL SINGH
    NETRAPAL SINGH
    Teacher पलवल, पलवल, हरियाणा•
    3 hrs ago
  • विधान सभा होडल में पहुंचे कैविनेट मंत्री विपुल गोयल । होडल पहुंचे पर मंत्री विपुल गोयल का क्षेत्र के विधायक हरेंद्र रामरतन ने फूलमालाओं से जोरदार स्वागत किया। विपुल गोयल ने होडल के गांव गढ़ी पट्टी में इन्डोर खेल स्टेडियम , बालीवाल स्टेडियम ओर क्रिकेट खेल स्टेडियम बनाने की घोषणा की इसके साथ ही होडल में महाराजा अग्रसेन पार्क,शमसान घाट का सौंदर्य करण ,माता सती सरोवर के सौंदर्य करण ओर कम्यूनिटी सेंटर बनाने की घोषणा की।इसके साथ ही विपुल गोयल ने होडल शहर के विकाश कार्यों के लिए सवा सौ करोड़ रुपए देने की घोषणा की। इस मौके पर होडल के विधायक हरेंद्र रामरतन,जिला अध्यक्ष विपिन बेसला,नगर आयुक्त मनीषा शर्मा,मार्किट कमेटी के सचिव वीरेंद्र सिंह,नगर परिषद एक्सियन सतपाल के साथ सैंकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। पलवल होडल विधान सभा छेत्र में पहुंचने पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि होडल क्षेत्र में विकास की कोई कमी नही रहेगी।सरकार ने जनता के विकास के लिए सवा सौ करोड़ रुपये कार्यो की योजनाओं का प्रारूप तैयार कर लिया है।मंत्री कहा कि 99 एकड़ मंडी में नेशनल हाइवे पर महाराजा अग्रसेन पार्क बनाने के अलावा गांव गढ़ी पट्टी में साढ़े नौ करोड़ की लागत से खेल स्टेडियम सहित पांच करोड़ रुपये की लागत से सौंदर्य कर बस स्टैंड का निर्माण कार्य शुरू करवाया जाएगा।गौरतलब है कि विधानसभा में क्षेत्र के विधायक हरेंद्र सिंह की मांग पर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल होडल के विश्रामगृह में पहुंचे जंहा पार्टी के कार्यकर्ताओं के अलावा शहर के लोगों ने कैबिनेट मंत्री का जोरदार स्वागत किया।इस दौरान विधायक हरेन्द्र सिंह ने कैबिनेट मंत्री के सामने विधानसभा में की गई मांगों को दोहराते हुए महाराजा अग्रसेन पार्क, खेल स्टेडियम कम्युनिटी सेंटर के अलावा शहर के सौंदरीकरण की योजनाओं की मांग रखी। विधायक की मांग के बाद नगर आयुक्त मनीष शर्मा ने पार्क के अलावा स्टेडियम डेवलपमेंट प्लान चार्ट को कैबिनेट मंत्री के सामने रखा। जिस पर मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि ,हाइवे पर अनाज मंडी में महाराजा अग्रसेन पार्क का निर्माण किया जाएगा इस पार्क पर साढ़े नौ करोड रुपये खर्च करने का अलावा गांव गढ़ी पट्टी खेल स्टेडियम पर जल्द कार्य शुरू करवाया जाएगा। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने विधायक हरेंद्र सिंह व पार्टी जिला अध्यक्ष विपिन बैसला, आशीष गोयल ,मोनू सरपंच पार्टी के साथ सत्ती सरोवर व प्रस्तावित महाराजा अग्रसेन पार्क की भूमिका निरीक्षण कर अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी किए । निरीक्षण के दौरान कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने होडल क्षेत्र में एक वर्ष में प्रदेश सरकार विकास कार्यों सवा सौ करोड़ रुपये आम लोगों के उपयोग में आने वाले कार्यों पर खर्च करेंगी। विधायक हरेंद्र सिंह ने विधानसभा क्षेत्र में सौ करोड़ रुपये की राशि देने की घोषणाओं पर प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सैनी व कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल का आभार व्यक्त कर धन्यवाद किया।
    2
    विधान सभा होडल में पहुंचे कैविनेट मंत्री विपुल गोयल । होडल पहुंचे पर मंत्री  विपुल गोयल का क्षेत्र के विधायक हरेंद्र रामरतन ने फूलमालाओं से जोरदार स्वागत किया। विपुल गोयल ने होडल के गांव गढ़ी पट्टी में इन्डोर खेल स्टेडियम , बालीवाल स्टेडियम ओर क्रिकेट खेल स्टेडियम बनाने की घोषणा की इसके साथ ही होडल में महाराजा  अग्रसेन पार्क,शमसान घाट का सौंदर्य करण ,माता सती सरोवर के सौंदर्य करण ओर कम्यूनिटी सेंटर बनाने की घोषणा की।इसके साथ ही विपुल गोयल ने होडल शहर के विकाश कार्यों के लिए सवा सौ करोड़ रुपए देने की घोषणा की। इस मौके पर होडल के विधायक हरेंद्र रामरतन,जिला अध्यक्ष विपिन बेसला,नगर आयुक्त मनीषा शर्मा,मार्किट कमेटी के सचिव वीरेंद्र सिंह,नगर परिषद एक्सियन सतपाल के साथ सैंकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

पलवल होडल विधान सभा छेत्र में पहुंचने पर  प्रदेश के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि होडल क्षेत्र में विकास की कोई कमी नही रहेगी।सरकार ने जनता के विकास के लिए सवा सौ करोड़ रुपये कार्यो की योजनाओं का प्रारूप तैयार कर लिया है।मंत्री कहा कि 99  एकड़ मंडी में नेशनल हाइवे  पर महाराजा अग्रसेन पार्क बनाने के अलावा गांव गढ़ी पट्टी में साढ़े नौ करोड़ की लागत से खेल स्टेडियम सहित पांच करोड़ रुपये की लागत से सौंदर्य कर बस स्टैंड का निर्माण कार्य शुरू करवाया जाएगा।गौरतलब है कि विधानसभा में क्षेत्र के विधायक हरेंद्र सिंह की मांग पर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल होडल के  विश्रामगृह में पहुंचे जंहा पार्टी के कार्यकर्ताओं के अलावा शहर के लोगों ने कैबिनेट मंत्री का जोरदार स्वागत किया।इस दौरान विधायक हरेन्द्र सिंह ने कैबिनेट मंत्री के सामने विधानसभा में की गई मांगों को दोहराते हुए महाराजा अग्रसेन पार्क, खेल स्टेडियम कम्युनिटी सेंटर के अलावा शहर के सौंदरीकरण की योजनाओं की मांग रखी। विधायक की मांग के बाद नगर आयुक्त मनीष शर्मा ने पार्क के अलावा स्टेडियम डेवलपमेंट प्लान चार्ट को कैबिनेट मंत्री के सामने रखा। जिस पर मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि ,हाइवे पर अनाज मंडी में महाराजा अग्रसेन पार्क का निर्माण किया जाएगा इस पार्क पर साढ़े नौ करोड रुपये खर्च करने का अलावा गांव गढ़ी पट्टी खेल स्टेडियम पर जल्द कार्य शुरू करवाया जाएगा। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने विधायक हरेंद्र सिंह व पार्टी जिला अध्यक्ष विपिन बैसला, आशीष गोयल ,मोनू सरपंच पार्टी के साथ सत्ती सरोवर व प्रस्तावित महाराजा अग्रसेन पार्क की भूमिका निरीक्षण कर अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी किए । निरीक्षण के दौरान कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने होडल क्षेत्र में एक वर्ष में प्रदेश सरकार विकास कार्यों सवा सौ करोड़ रुपये आम लोगों के उपयोग में आने वाले कार्यों पर खर्च करेंगी।
विधायक हरेंद्र सिंह ने विधानसभा क्षेत्र में सौ करोड़ रुपये की राशि देने की घोषणाओं पर प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सैनी व कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल का आभार व्यक्त कर धन्यवाद किया।
    user_Mahipal
    Mahipal
    Journalist पलवल, पलवल, हरियाणा•
    17 hrs ago
  • ब्रज मंडल जलाभिषेक यात्रा: 85-90 किलोमीटर रूट पर 1925 पुलिसकर्मी तैनात,13 डीएसपी संभालेंगे सुरक्षा  नूंह मेवात लियाकत अली: नूंह जिले में सोमवार को आयोजित होने वाली ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा को लेकर प्रशासन और पुलिस ने व्यापक स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली हैं। यात्रा के शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित संचालन को सुनिश्चित करने के लिए पुलिस विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में है। पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन स्वयं लगातार तैयारियों की निगरानी कर रहे हैं और विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं। मीडिया से बातचीत करते हुए एसपी डॉ. अर्पित जैन ने बताया कि यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष इंतजाम किए गए हैं। करीब 85-90 किलोमीटर लंबे यात्रा मार्ग पर 1925 पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी, जबकि 13 डीएसपी पूरे सुरक्षा प्रबंधन की निगरानी करेंगे। इसके अलावा बाहरी जिलों से भी सात कंपनियां सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग करेंगी। यात्रा मार्ग के प्रमुख चौराहों, संवेदनशील स्थानों और ऊंची इमारतों पर भी पुलिस बल तैनात रहेगा, ताकि हर गतिविधि पर नजर रखी जा सके।एसपी ने बताया कि सोशल मीडिया मॉनिटरिंग लगातार जारी है और किसी भी प्रकार की भ्रामक पोस्ट, अफवाह या माहौल खराब करने वाली सामग्री पर पुलिस की विशेष नजर है।
    1
    ब्रज मंडल जलाभिषेक यात्रा: 85-90 किलोमीटर रूट पर 1925 पुलिसकर्मी तैनात,13 डीएसपी संभालेंगे सुरक्षा 
नूंह मेवात लियाकत अली: नूंह जिले में सोमवार को आयोजित होने वाली ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा को लेकर प्रशासन और पुलिस ने व्यापक स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली हैं। यात्रा के शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित संचालन को सुनिश्चित करने के लिए पुलिस विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में है। पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन स्वयं लगातार तैयारियों की निगरानी कर रहे हैं और विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं।
मीडिया से बातचीत करते हुए एसपी डॉ. अर्पित जैन ने बताया कि यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष इंतजाम किए गए हैं। करीब 85-90 किलोमीटर लंबे यात्रा मार्ग पर 1925 पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी, जबकि 13 डीएसपी पूरे सुरक्षा प्रबंधन की निगरानी करेंगे। इसके अलावा बाहरी जिलों से भी सात कंपनियां सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग करेंगी। यात्रा मार्ग के प्रमुख चौराहों, संवेदनशील स्थानों और ऊंची इमारतों पर भी पुलिस बल तैनात रहेगा, ताकि हर गतिविधि पर नजर रखी जा सके।एसपी ने बताया कि सोशल मीडिया मॉनिटरिंग लगातार जारी है और किसी भी प्रकार की भ्रामक पोस्ट, अफवाह या माहौल खराब करने वाली सामग्री पर पुलिस की विशेष नजर है।
    user_Liyakat Ali Reporter
    Liyakat Ali Reporter
    Local News Reporter नूंह, नूंह, हरियाणा•
    15 hrs ago
  • नूंह जिला में 3 अगस्त को ब्रजमंडल जल अभिषेक यात्रा को लेकर जिला पार्षद तौफीक की अपील, शांति और भाईचारा बनाए रखें नूंह जिला के वार्ड नंबर-25 से भाजपा जिला पार्षद तौफीक ने 3 अगस्त को होने वाले कार्यक्रम के मद्देनज़र क्षेत्रवासियों से शांति, भाईचारा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने आज इतवार 8 बजे कहा कि सभी लोग प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें, किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और मेवात की गंगा-जमुनी तहज़ीब तथा आपसी सौहार्द की परंपरा को मिलकर कायम रखें।
    1
    नूंह जिला में 3 अगस्त को ब्रजमंडल जल अभिषेक यात्रा को लेकर जिला पार्षद तौफीक की अपील, शांति और भाईचारा बनाए रखें
नूंह जिला के वार्ड नंबर-25 से भाजपा जिला पार्षद तौफीक ने 3 अगस्त को होने वाले कार्यक्रम के मद्देनज़र क्षेत्रवासियों से शांति, भाईचारा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने आज इतवार 8 बजे कहा कि सभी लोग प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें, किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और मेवात की गंगा-जमुनी तहज़ीब तथा आपसी सौहार्द की परंपरा को मिलकर कायम रखें।
    user_Mk
    Mk
    नूंह, नूंह, हरियाणा•
    16 hrs ago
  • तिजारा में भाजपा के पूर्व जिला प्रमुख प्रत्याशी एवं जिला पार्षद रामवीर यादव शाहबादी के जन्मदिवस 4 अगस्त 2026 को प्रातः 9:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक जैन नशिया जी के सामने स्थित मैरिज होम में होगा विशाल रक्तदान एवं नेत्रदान तथा स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन, शिविर के आयोजक रामवीर यादव शाहाबादी ने लोगों से शिविर में भाग लेने तथा आशीर्वाद देने की अपील की। क्षेत्र की तमाम लेटेस्ट अपडेट जानने के लिए कृपया हमारे चैनल को लाइक शेयर और सब्सक्राइब करना ना भूले धन्यवाद जय हिंद वंदे मातरम आपका दिन शुभ और मंगलमय हो।
    1
    तिजारा में भाजपा के पूर्व जिला प्रमुख प्रत्याशी एवं जिला पार्षद रामवीर यादव शाहबादी के जन्मदिवस 4 अगस्त 2026 को प्रातः 9:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक जैन नशिया जी के सामने स्थित मैरिज होम में होगा विशाल रक्तदान एवं नेत्रदान तथा स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन, शिविर के आयोजक रामवीर यादव शाहाबादी ने लोगों से शिविर में भाग लेने तथा आशीर्वाद देने की अपील की।
क्षेत्र की तमाम लेटेस्ट अपडेट जानने के लिए कृपया हमारे चैनल को लाइक शेयर और सब्सक्राइब करना ना भूले धन्यवाद जय हिंद वंदे मातरम आपका दिन शुभ और मंगलमय हो।
    user_संजय कुमार बंसल डिजिटल मीडिया
    संजय कुमार बंसल डिजिटल मीडिया
    Local News Reporter तिजारा, अलवर, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • ‘बिना पर्ची, बिना खर्ची’ से गरीब परिवार का बच्चा भी हरियाणा सरकार में अपनी मेहनत और योग्यता के दम पर नौकरी पा रहा है।
    1
    ‘बिना पर्ची, बिना खर्ची’ से गरीब परिवार का बच्चा भी हरियाणा सरकार में अपनी मेहनत और योग्यता के दम पर नौकरी पा रहा है।
    user_माथुर पत्रकार
    माथुर पत्रकार
    Voice of people हथीन, पलवल, हरियाणा•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.