मेवात ब्रजमंडल यात्रा पर बोले विधायक मामन खान और आफताब अहमद, मेवात के भाईचारे पर दिया बड़ा संदेश नूंह मेवात लियाकत अली: कांग्रेस नेताओं ने ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा को लेकर कहा कि मेवात हमेशा से भाईचारे और आपसी सौहार्द की मिसाल रहा है तथा इस बार भी यात्रा का स्वागत किया जाएगा। नेताओं ने कहा कि क्षेत्र में शांति और सद्भाव बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। विधायक मामन खान ने कहा कि वे जनता के मुद्दों को लगातार उठाते रहेंगे और भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करते रहेंगे। उन्होंने हाल ही में पूर्व विधायक नसीम अहमद के साथ हुई नोंकझोंक, एसडीई वली मोहम्मद द्वारा पुलिस थाने में दी गई शिकायत तथा ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा से पहले जारी किए गए नोटिसों को लेकर भी अपना पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि कानून का सम्मान करते हुए लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखना हर जनप्रतिनिधि का अधिकार है। वहीं विधायक आफताब अहमद ने कहा कि मेवात का भाईचारा अटूट है और यहां किसी को भी ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा से कोई आपत्ति नहीं है। उन्होंने यात्रा के दौरान पुलिस बल की तैनाती, इंटरनेट सेवाओं तथा स्कूलों को लेकर प्रशासन द्वारा लिए जा रहे निर्णयों पर भी अपनी राय रखी। बैठक में कांग्रेस नेताओं ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और जनता के बीच सक्रिय रहने का आह्वान किया।
मेवात ब्रजमंडल यात्रा पर बोले विधायक मामन खान और आफताब अहमद, मेवात के भाईचारे पर दिया बड़ा संदेश नूंह मेवात लियाकत अली: कांग्रेस नेताओं ने ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा को लेकर कहा कि मेवात हमेशा से भाईचारे और आपसी सौहार्द की मिसाल रहा है तथा इस बार भी यात्रा का स्वागत किया जाएगा। नेताओं ने कहा कि क्षेत्र में शांति और सद्भाव बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। विधायक मामन खान ने कहा कि वे जनता के मुद्दों को लगातार उठाते रहेंगे और भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करते रहेंगे। उन्होंने हाल ही में पूर्व विधायक नसीम अहमद के साथ हुई नोंकझोंक, एसडीई वली मोहम्मद द्वारा पुलिस थाने में दी गई शिकायत तथा ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा से पहले जारी किए गए नोटिसों को लेकर भी अपना पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि कानून का सम्मान करते हुए लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखना हर जनप्रतिनिधि का अधिकार है। वहीं विधायक आफताब अहमद ने कहा कि मेवात का भाईचारा अटूट है और यहां किसी को भी ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा से कोई आपत्ति नहीं है। उन्होंने यात्रा के दौरान पुलिस बल की तैनाती, इंटरनेट सेवाओं तथा स्कूलों को लेकर प्रशासन द्वारा लिए जा रहे निर्णयों पर भी अपनी राय रखी। बैठक में कांग्रेस नेताओं ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और जनता के बीच सक्रिय रहने का आह्वान किया।
- ब्रज मंडल जलाभिषेक यात्रा: 85-90 किलोमीटर रूट पर 1925 पुलिसकर्मी तैनात,13 डीएसपी संभालेंगे सुरक्षा नूंह मेवात लियाकत अली: नूंह जिले में सोमवार को आयोजित होने वाली ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा को लेकर प्रशासन और पुलिस ने व्यापक स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली हैं। यात्रा के शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित संचालन को सुनिश्चित करने के लिए पुलिस विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में है। पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन स्वयं लगातार तैयारियों की निगरानी कर रहे हैं और विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं। मीडिया से बातचीत करते हुए एसपी डॉ. अर्पित जैन ने बताया कि यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष इंतजाम किए गए हैं। करीब 85-90 किलोमीटर लंबे यात्रा मार्ग पर 1925 पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी, जबकि 13 डीएसपी पूरे सुरक्षा प्रबंधन की निगरानी करेंगे। इसके अलावा बाहरी जिलों से भी सात कंपनियां सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग करेंगी। यात्रा मार्ग के प्रमुख चौराहों, संवेदनशील स्थानों और ऊंची इमारतों पर भी पुलिस बल तैनात रहेगा, ताकि हर गतिविधि पर नजर रखी जा सके।एसपी ने बताया कि सोशल मीडिया मॉनिटरिंग लगातार जारी है और किसी भी प्रकार की भ्रामक पोस्ट, अफवाह या माहौल खराब करने वाली सामग्री पर पुलिस की विशेष नजर है।1
- नूंह जिला में 3 अगस्त को ब्रजमंडल जल अभिषेक यात्रा को लेकर जिला पार्षद तौफीक की अपील, शांति और भाईचारा बनाए रखें नूंह जिला के वार्ड नंबर-25 से भाजपा जिला पार्षद तौफीक ने 3 अगस्त को होने वाले कार्यक्रम के मद्देनज़र क्षेत्रवासियों से शांति, भाईचारा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने आज इतवार 8 बजे कहा कि सभी लोग प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें, किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और मेवात की गंगा-जमुनी तहज़ीब तथा आपसी सौहार्द की परंपरा को मिलकर कायम रखें।1
- ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा से पहले नूंह में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद, पुलिस महानिदेशक दक्षिण मंडल रेवाड़ी ओम प्रकाश नरवाल ने लिया तैयारियों का जायजा नूंह, 02 अगस्त। सोमवार को प्रस्तावित ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा के मद्देनजर जिला प्रशासन और नूंह पुलिस पूरी तरह सतर्क एवं मुस्तैद नजर आ रहे हैं। इसी क्रम में रविवार को साउथ रेंज के आईजी श्री ओम प्रकाश नरवाल ने नूंह पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने नालेश्वर मंदिर पहुंचकर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा सुरक्षा बलों के फ्लैग मार्च को रवाना किया। इस दौरान मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए। आईजी ने मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए। मीडिया से बातचीत के दौरान आईजी ओम प्रकाश नरवाल ने बताया कि यात्रा मार्ग पर स्थित मीट एवं मांस की दुकानें बंद रहेंगी। उन्होंने कहा कि पुलिस एवं प्रशासन की ओर से सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर किसी प्रकार की कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। इंटरनेट सेवाएं बंद किए जाने की संभावना के संबंध में उन्होंने स्पष्ट किया कि फिलहाल ऐसी कोई आवश्यकता महसूस नहीं की जा रही है। वहीं बाजार बंद रखने के विषय में उन्होंने कहा कि पुलिस की ओर से किसी भी व्यापारी या बाजार समिति पर कोई दबाव नहीं डाला गया है। यदि व्यापारी संगठन स्वेच्छा से बाजार बंद रखने का निर्णय लेते हैं तो यह उनका व्यक्तिगत निर्णय होगा। पुलिस महानिरीक्षक ने बताया कि यात्रा नालेश्वर मंदिर से आरंभ होकर झिरका, फिरोजपुर झिरका और श्रृंगार मंदिर तक पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि पुलिस एवं प्रशासन की तैयारियां संतोषजनक हैं और सभी श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। पुलिस महानिरीक्षक ने मेवात क्षेत्र की 36 बिरादरियों से बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के स्वागत एवं सहयोग का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि पिछले वर्षों की तरह इस बार भी सामाजिक सौहार्द और भाईचारे का संदेश पूरे क्षेत्र से देखने को मिलेगा।2
- बच्चों की खिलखिलाहट से गूंजा सिल्वर स्ट्रीक हॉस्पिटल, 'द लिटिल स्टार्स' में परिवारों ने लिया उत्साह से हिस्सा बच्चों की खिलखिलाहट से गूंजा सिल्वर स्ट्रीक हॉस्पिटल, 'द लिटिल स्टार्स' में परिवारों ने लिया उत्साह से हिस्सा गुरुग्राम, गौरव गर्ग, 1 अगस्त । अस्पताल का नाम सुनते ही अक्सर छोटे बच्चों के मन में डर और झिझक पैदा हो जाती है। इसी डर को मुस्कान में बदलने और अस्पताल को बच्चों के लिए एक दोस्ताना माहौल देने के उद्देश्य से सिल्वर स्ट्रीक मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल ने 'द लिटिल स्टार्स' कार्यक्रम का आयोजन किया। इस विशेष आयोजन में एक से पांच वर्ष तक के नन्हे बच्चों ने अपने माता-पिता के साथ उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ सूरज स्कूल के निदेशक आनंद प्रसाद ने मुख्य अतिथि के रूप में फीता काटकर किया। इसके बाद बच्चों और अभिभावकों के लिए कई मनोरंजक और सहभागितापूर्ण खेल आयोजित किए गए। बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ विभिन्न गतिविधियों में हिस्सा लिया, वहीं माता-पिता ने भी खेलों में भाग लेकर कार्यक्रम को पारिवारिक उत्सव का रूप दिया। पूरे आयोजन के दौरान बच्चों की हंसी, उत्साह और आत्मविश्वास देखने लायक था। अपने संबोधन में सूरज स्कूल के निदेशक आनंद प्रसाद ने कहा, "बच्चे का पहला गुरु उसकी मां होती है। वही उसे जीवन के पहले संस्कार, अनुशासन और सीख देती है। एक मां ही अपने बच्चे की शिक्षा और स्वास्थ्य, दोनों की पहली संरक्षक होती है। इसलिए परिवार, स्कूल और स्वास्थ्य संस्थानों को मिलकर बच्चों के समग्र विकास के लिए काम करना चाहिए। ऐसे आयोजन बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं और अस्पतालों के प्रति उनके मन में बने डर को भी दूर करते हैं।" इस अवसर पर सिल्वर स्ट्रीक मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल के संस्थापक, प्रबंध निदेशक एवं वरिष्ठ न्यूरोसर्जन डॉ. वी. के. गुप्ता ने कहा, "बच्चों के लिए अस्पताल केवल इलाज की जगह नहीं, बल्कि विश्वास और अपनापन देने वाली जगह भी होना चाहिए। यदि बचपन से ही उनका अस्पताल और डॉक्टरों के प्रति सकारात्मक अनुभव बनता है, तो वे भविष्य में स्वास्थ्य जांच और उपचार से कभी नहीं घबराएंगे। 'द लिटिल स्टार्स' जैसे कार्यक्रम इसी सोच का हिस्सा हैं, जहां हम चिकित्सा के साथ भावनात्मक जुड़ाव और स्वास्थ्य शिक्षा को भी बढ़ावा दे रहे हैं। हमारा मानना है कि स्वस्थ बचपन ही स्वस्थ भारत की सबसे मजबूत नींव है।" कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञ डॉक्टरों और अस्पताल की टीम ने अभिभावकों से संवाद भी किया तथा बच्चों के नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, टीकाकरण, संतुलित पोषण और प्रारंभिक स्वास्थ्य देखभाल के महत्व पर जानकारी साझा की। इस दौरान बच्चों और अभिभावकों के लिए कई मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया। नन्हे बच्चों ने डांस, फन गेम्स और अन्य एक्टिविटीज़ में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जबकि अभिभावकों के लिए भी गोलगप्पा प्रतियोगिता, न्यूज़पेपर डांस, फादर्स डांस और कई रोचक खेल आयोजित किए गए। वहीं मदर्स विद किड्स रैंप वॉक कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रही, जिसमें माताओं ने अपने बच्चों के साथ आत्मविश्वास और उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में 'मोस्ट क्यूट बेबी', 'मोस्ट एक्टिव बेबी' और 'क्यूटेस्ट स्माइल' जैसी विभिन्न श्रेणियों में बच्चों को सम्मानित किया गया।1
- तिजारा में भाजपा के पूर्व जिला प्रमुख प्रत्याशी एवं जिला पार्षद रामवीर यादव शाहबादी के जन्मदिवस 4 अगस्त 2026 को प्रातः 9:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक जैन नशिया जी के सामने स्थित मैरिज होम में होगा विशाल रक्तदान एवं नेत्रदान तथा स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन, शिविर के आयोजक रामवीर यादव शाहाबादी ने लोगों से शिविर में भाग लेने तथा आशीर्वाद देने की अपील की। क्षेत्र की तमाम लेटेस्ट अपडेट जानने के लिए कृपया हमारे चैनल को लाइक शेयर और सब्सक्राइब करना ना भूले धन्यवाद जय हिंद वंदे मातरम आपका दिन शुभ और मंगलमय हो।1
- अब क्या होगा सूरत का ये है स्मार्ट सिटी मोदी का जहाँ सड़को पर नदिया बह रही है1
- आज खादर के गांव थनत्री में विकाश कार्यों की झड़ी लगा दी है।मंत्री जी के कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। हरियाणा सरकार में मंत्री गौरव गौतम जी ने खादर के गांव में विकास कार्य जोरो पर पर है1
- मेवात ब्रजमंडल यात्रा पर बोले विधायक मामन खान और आफताब अहमद, मेवात के भाईचारे पर दिया बड़ा संदेश नूंह मेवात लियाकत अली: कांग्रेस नेताओं ने ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा को लेकर कहा कि मेवात हमेशा से भाईचारे और आपसी सौहार्द की मिसाल रहा है तथा इस बार भी यात्रा का स्वागत किया जाएगा। नेताओं ने कहा कि क्षेत्र में शांति और सद्भाव बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। विधायक मामन खान ने कहा कि वे जनता के मुद्दों को लगातार उठाते रहेंगे और भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करते रहेंगे। उन्होंने हाल ही में पूर्व विधायक नसीम अहमद के साथ हुई नोंकझोंक, एसडीई वली मोहम्मद द्वारा पुलिस थाने में दी गई शिकायत तथा ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा से पहले जारी किए गए नोटिसों को लेकर भी अपना पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि कानून का सम्मान करते हुए लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखना हर जनप्रतिनिधि का अधिकार है। वहीं विधायक आफताब अहमद ने कहा कि मेवात का भाईचारा अटूट है और यहां किसी को भी ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा से कोई आपत्ति नहीं है। उन्होंने यात्रा के दौरान पुलिस बल की तैनाती, इंटरनेट सेवाओं तथा स्कूलों को लेकर प्रशासन द्वारा लिए जा रहे निर्णयों पर भी अपनी राय रखी। बैठक में कांग्रेस नेताओं ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और जनता के बीच सक्रिय रहने का आह्वान किया।1