logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

आगामी चुनाव को लेकर बैठक का हुआ आयोजन विधायक दीपचंद खैरिया के नेतृत्व में विस्तार से हुई चर्चा किशनगढ़बास। आगामी पंचायत और नगर निकाय चुनाव को लेकर गंज रोड पर स्थित गुलाब देवी धर्मशाला में किशनगढ़ बास विधानसभा के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक बैठक विधायक दीपचंद खेरिया के नेतृत्व में आयोजित की गई। विधायक खैरिया के निजी सहायक सुनील कान्त गोल्डी ने बताया कि किशनगढ़ बास विधानसभा के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की संगठन की मजबूती और आगामी चुनावो की तैयारी को गति देने के लिए एक विशेष बैठक का आयोजन विधायक दीपचंद खेरिया के नेतृत्व व खैरथल-तिजारा जिला के सह-प्रभारी पुष्पेंद्र धाभाई एवं किशनगढ़ बास विधानसभा प्रभारी देव कसाना की मौजूदगी में किया गया। इस मौके पर विधानसभा के विभिन्न गांव से आए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने सुझाव रखें। इस मौके पर विधायक दीपचंद खेरिया वह प्रभारी पुष्पेंद्र धाबाई एवं देव कसाना ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाले नगर निकाय चुनाव व पंचायती राज चुनाव में पार्टी द्वारा सर्वे के आधार पर टिकटों का वितरण किया जाएगा साथ ही कहा कि पार्टी कार्यकर्ता आज से ही चुनावो की तैयारी में जुट जाए। चुनाव का समय नजदीक आ चुका है इसलिए सभी कांग्रेसी कार्यकर्ता एकजुट होकर कार्य करें। इस अवसर पर हरसोली बीजेपी के पदाधिकारी रामकिशन चौधरी ने भाजपा का साथ छोड़कर कांग्रेस का हाथ थामा। इस मौके पर किशनगढ़ बास प्रधान बीपी सुमन, कोटकासिम प्रधान व महिला जिला अध्यक्ष डॉ विनोद कुमारी सांगवान, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव अजीत यादव, पीसीसी सदस्य तेजाराम सैनी, पीसीसी सदस्य गिरीश डाटा, खैरथल तिजारा एससी विभाग के जिला अध्यक्ष भूपेश लहकरा, किशनगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष संदीप पाटिल, कोटकासिम ब्लॉक अध्यक्ष राम प्रसाद गुर्जर, विक्की चौधरी, उमेश यादव, किशनगढ़ शहर कांग्रेस अध्यक्ष संस्कार अग्रवाल, खैरथल शहर कांग्रेस अध्यक्ष मास्टर शिवचरण गुप्ता, कोटकासिम शहर कांग्रेस अध्यक्ष चंदू सैनी, जिला परिषद सदस्य सद्दीक खान, अशोक सरपंच जाटूवास, जखौपुर सरपंच राजू चौधरी , झाड़का सरपंच शीशराम चौधरी, हरसोली परगना अध्यक्ष, जीतराम चौधरी, सरजीत चौधरी, नूर मोहम्मद हल्लू, प्रकाश चंद पूर्व सरपंच, बलवान सिंह, निक्की प्रजापत, सुल्तान सिंह यादव, पूर्व सरपंच रतिराम चौधरी, मास्टर आसम खान सरपंच विश्राम गुर्जर, सरपंच जैकम खान, सरपंच फूल सिंह चौधरी, ब्लाक कार्यकारिणी, पंचायत समिति सदस्य, मंडल अध्यक्ष, मंडल कार्यकारिणी, सभी वार्डों के अध्यक्ष, पूर्व एवं निवर्तमान पार्षद सहित पदाधिकारी मौजूद रहे।

13 hrs ago
user_सुनील कान्त गोल्डी
सुनील कान्त गोल्डी
रिपोर्टर किशनगढ़ बास, अलवर, राजस्थान•
13 hrs ago

आगामी चुनाव को लेकर बैठक का हुआ आयोजन विधायक दीपचंद खैरिया के नेतृत्व में विस्तार से हुई चर्चा किशनगढ़बास। आगामी पंचायत और नगर निकाय चुनाव को लेकर गंज रोड पर स्थित गुलाब देवी धर्मशाला में किशनगढ़ बास विधानसभा के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक बैठक विधायक दीपचंद खेरिया के नेतृत्व में आयोजित की गई। विधायक खैरिया के निजी सहायक सुनील कान्त गोल्डी ने बताया कि किशनगढ़ बास विधानसभा के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की संगठन की मजबूती और आगामी चुनावो की तैयारी को गति देने के लिए एक विशेष बैठक का आयोजन विधायक दीपचंद खेरिया के नेतृत्व व खैरथल-तिजारा जिला के सह-प्रभारी पुष्पेंद्र धाभाई एवं किशनगढ़ बास विधानसभा प्रभारी देव कसाना की मौजूदगी में किया गया। इस मौके पर विधानसभा के विभिन्न गांव से आए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने सुझाव रखें। इस मौके पर विधायक दीपचंद खेरिया वह प्रभारी पुष्पेंद्र धाबाई एवं देव कसाना ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाले नगर निकाय चुनाव व पंचायती राज चुनाव में पार्टी द्वारा सर्वे के आधार पर टिकटों का वितरण किया जाएगा साथ ही कहा कि पार्टी कार्यकर्ता आज से ही चुनावो की तैयारी में जुट जाए। चुनाव का समय नजदीक आ चुका है इसलिए सभी कांग्रेसी कार्यकर्ता एकजुट होकर कार्य करें। इस अवसर पर हरसोली बीजेपी के पदाधिकारी रामकिशन चौधरी ने भाजपा का साथ छोड़कर कांग्रेस का हाथ थामा। इस मौके पर किशनगढ़ बास प्रधान बीपी सुमन, कोटकासिम प्रधान व महिला जिला अध्यक्ष डॉ विनोद कुमारी सांगवान, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव अजीत यादव, पीसीसी सदस्य तेजाराम सैनी, पीसीसी सदस्य गिरीश डाटा, खैरथल तिजारा एससी विभाग के जिला अध्यक्ष भूपेश लहकरा, किशनगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष संदीप पाटिल, कोटकासिम ब्लॉक अध्यक्ष राम प्रसाद गुर्जर, विक्की चौधरी, उमेश यादव, किशनगढ़ शहर कांग्रेस अध्यक्ष संस्कार अग्रवाल, खैरथल शहर कांग्रेस अध्यक्ष मास्टर शिवचरण गुप्ता, कोटकासिम शहर कांग्रेस अध्यक्ष चंदू सैनी, जिला परिषद सदस्य सद्दीक खान, अशोक सरपंच जाटूवास, जखौपुर सरपंच राजू चौधरी , झाड़का सरपंच शीशराम चौधरी, हरसोली परगना अध्यक्ष, जीतराम चौधरी, सरजीत चौधरी, नूर मोहम्मद हल्लू, प्रकाश चंद पूर्व सरपंच, बलवान सिंह, निक्की प्रजापत, सुल्तान सिंह यादव, पूर्व सरपंच रतिराम चौधरी, मास्टर आसम खान सरपंच विश्राम गुर्जर, सरपंच जैकम खान, सरपंच फूल सिंह चौधरी, ब्लाक कार्यकारिणी, पंचायत समिति सदस्य, मंडल अध्यक्ष, मंडल कार्यकारिणी, सभी वार्डों के अध्यक्ष, पूर्व एवं निवर्तमान पार्षद सहित पदाधिकारी मौजूद रहे।

More news from हरियाणा and nearby areas
  • ब्रज मंडल जलाभिषेक यात्रा: 85-90 किलोमीटर रूट पर 1925 पुलिसकर्मी तैनात,13 डीएसपी संभालेंगे सुरक्षा  नूंह मेवात लियाकत अली: नूंह जिले में सोमवार को आयोजित होने वाली ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा को लेकर प्रशासन और पुलिस ने व्यापक स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली हैं। यात्रा के शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित संचालन को सुनिश्चित करने के लिए पुलिस विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में है। पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन स्वयं लगातार तैयारियों की निगरानी कर रहे हैं और विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं। मीडिया से बातचीत करते हुए एसपी डॉ. अर्पित जैन ने बताया कि यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष इंतजाम किए गए हैं। करीब 85-90 किलोमीटर लंबे यात्रा मार्ग पर 1925 पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी, जबकि 13 डीएसपी पूरे सुरक्षा प्रबंधन की निगरानी करेंगे। इसके अलावा बाहरी जिलों से भी सात कंपनियां सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग करेंगी। यात्रा मार्ग के प्रमुख चौराहों, संवेदनशील स्थानों और ऊंची इमारतों पर भी पुलिस बल तैनात रहेगा, ताकि हर गतिविधि पर नजर रखी जा सके।एसपी ने बताया कि सोशल मीडिया मॉनिटरिंग लगातार जारी है और किसी भी प्रकार की भ्रामक पोस्ट, अफवाह या माहौल खराब करने वाली सामग्री पर पुलिस की विशेष नजर है।
    1
    ब्रज मंडल जलाभिषेक यात्रा: 85-90 किलोमीटर रूट पर 1925 पुलिसकर्मी तैनात,13 डीएसपी संभालेंगे सुरक्षा 
नूंह मेवात लियाकत अली: नूंह जिले में सोमवार को आयोजित होने वाली ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा को लेकर प्रशासन और पुलिस ने व्यापक स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली हैं। यात्रा के शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित संचालन को सुनिश्चित करने के लिए पुलिस विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में है। पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन स्वयं लगातार तैयारियों की निगरानी कर रहे हैं और विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं।
मीडिया से बातचीत करते हुए एसपी डॉ. अर्पित जैन ने बताया कि यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष इंतजाम किए गए हैं। करीब 85-90 किलोमीटर लंबे यात्रा मार्ग पर 1925 पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी, जबकि 13 डीएसपी पूरे सुरक्षा प्रबंधन की निगरानी करेंगे। इसके अलावा बाहरी जिलों से भी सात कंपनियां सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग करेंगी। यात्रा मार्ग के प्रमुख चौराहों, संवेदनशील स्थानों और ऊंची इमारतों पर भी पुलिस बल तैनात रहेगा, ताकि हर गतिविधि पर नजर रखी जा सके।एसपी ने बताया कि सोशल मीडिया मॉनिटरिंग लगातार जारी है और किसी भी प्रकार की भ्रामक पोस्ट, अफवाह या माहौल खराब करने वाली सामग्री पर पुलिस की विशेष नजर है।
    user_Liyakat Ali Reporter
    Liyakat Ali Reporter
    Local News Reporter नूंह, नूंह, हरियाणा•
    13 hrs ago
  • नूंह जिला में 3 अगस्त को ब्रजमंडल जल अभिषेक यात्रा को लेकर जिला पार्षद तौफीक की अपील, शांति और भाईचारा बनाए रखें नूंह जिला के वार्ड नंबर-25 से भाजपा जिला पार्षद तौफीक ने 3 अगस्त को होने वाले कार्यक्रम के मद्देनज़र क्षेत्रवासियों से शांति, भाईचारा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने आज इतवार 8 बजे कहा कि सभी लोग प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें, किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और मेवात की गंगा-जमुनी तहज़ीब तथा आपसी सौहार्द की परंपरा को मिलकर कायम रखें।
    1
    नूंह जिला में 3 अगस्त को ब्रजमंडल जल अभिषेक यात्रा को लेकर जिला पार्षद तौफीक की अपील, शांति और भाईचारा बनाए रखें
नूंह जिला के वार्ड नंबर-25 से भाजपा जिला पार्षद तौफीक ने 3 अगस्त को होने वाले कार्यक्रम के मद्देनज़र क्षेत्रवासियों से शांति, भाईचारा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने आज इतवार 8 बजे कहा कि सभी लोग प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें, किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और मेवात की गंगा-जमुनी तहज़ीब तथा आपसी सौहार्द की परंपरा को मिलकर कायम रखें।
    user_Mk
    Mk
    नूंह, नूंह, हरियाणा•
    15 hrs ago
  • भारतीय जनता पार्टी हरियाणा संगठन में बड़ा फेर बदल विधायक लक्ष्मण भारतीय जनता पार्टी हरियाणा संगठन में बड़ा फेर बदल पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता द्वारा राष्ट्रीय नेतृत्व की सहमति से नए पदाधिकारीओ की सूची जारी रेवाड़ी के विधायक लक्ष्मण सिंह यादव को हरियाणा भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौपी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव के उपाध्यक्ष बनते ही राजनीति गलियारों में हलचल तेज विधायक लक्ष्मण सिंह यादव के समर्थको में खुशी की लहर
    1
    भारतीय जनता पार्टी हरियाणा संगठन में बड़ा फेर बदल विधायक लक्ष्मण 
भारतीय जनता पार्टी हरियाणा संगठन में बड़ा फेर बदल 
पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता द्वारा राष्ट्रीय नेतृत्व की सहमति से नए पदाधिकारीओ की सूची जारी 
रेवाड़ी के विधायक लक्ष्मण सिंह यादव को हरियाणा भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौपी 
विधायक लक्ष्मण सिंह यादव के उपाध्यक्ष बनते ही राजनीति गलियारों में हलचल तेज 
विधायक लक्ष्मण सिंह यादव के समर्थको में खुशी की लहर
    user_Prem bhardwaj bhardwaj
    Prem bhardwaj bhardwaj
    Court reporter रेवाड़ी, रेवाड़ी, हरियाणा•
    15 hrs ago
  • कोटपूतली सेवा भारती समिति कोटपूतली द्वारा बसंत प्रभु आदर्श विद्या मंदिर में 08 वें प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सेवा भारती समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े जरूरतमंद, निर्धन एवं वंचित वर्ग के उत्थान के लिए शिक्षा, संस्कार, स्वास्थ्य, स्वावलंबन, महिला सशक्तिकरण एवं सेवा के विभिन्न प्रकल्पों के माध्यम से निरंतर कार्य कर रही है। समिति द्वारा समय-समय पर प्रतिभा सम्मान, सिलाई प्रशिक्षण, शिक्षा सहयोग तथा सामाजिक सेवा के अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। समारोह के मुख्य वक्ता पूर्व प्राचार्य एवं सेवा भारती समिति जयपुर प्रांत के कार्यकारिणी सदस्य निरंजन लाल आर्य ने कहा कि सेवा ही राष्ट्र निर्माण का सशक्त माध्यम है तथा मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान समाज का दायित्व है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ संस्कार, अनुशासन और सेवा भावना का समन्वय ही राष्ट्र को सशक्त बनाता है। विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा का उपयोग समाज और राष्ट्रहित में करने का संकल्प लेना चाहिये। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवा भारती समिति के जिलाध्यक्ष रामसिंह यादव ने की तथा मंच संचालन विजय कुमार आर्य ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ द्वीप प्रज्जवलन के साथ हुआ। प्रकल्प शिक्षिकाओं ने दीप मंत्र, गायत्री मंत्र एवं शांति पाठ की प्रस्तुति देकर वातावरण को भक्तिमय बनाया। अतिथियों का दुपट्टा ओढ़ाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। समारोह में क्षेत्र के विभिन्न राजकीय विद्यालयों की कक्षा 10 वीं एवं 12 वीं के 30 मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह एवं दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया गया। साथ ही उनके अभिभावकों एवं गुरुजनों का भी सम्मान किया गया। इसके अतिरिक्त सेवा भारती समिति के सिलाई प्रकल्प में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही प्रतिभागियों को भी प्रशस्ति पत्र एवं सम्मान स्वरूप उपहार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर महिला सशक्तिकरण एवं आत्मनिर्भर भारत की दिशा में सेवा भारती के प्रयासों की सराहना की गई। कार्यक्रम के दौरान कैलाश आचार्य एवं उनकी टीम ने ओजपूर्ण देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति देकर उपस्थित जनसमूह में राष्ट्रभक्ति का संचार किया।इस अवसर पर सेवा भारती समिति की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा भी की गई। जिसमें नागरमल अग्रवाल को सह जिला मंत्री, एड. निशु सैनी को जिला सामाजिक आयाम प्रमुख, छाजूराम सैनी को जिला स्वावलंबन आयाम प्रमुख, बीना सोनी को जिला सह शिक्षा आयाम प्रमुख, विजय कुमार आर्य को नगर मंत्री, सुभाष गुप्ता को नगर सह मंत्री तथा गिरिराज भारती को नगर शिक्षा आयाम प्रमुख का दायित्व सौंपा गया। इस दौरान प्रांत संरक्षक महेश कुमार गोयल, जिला मंत्री महेश चंद सैनी, नागरमल अग्रवाल, सत्यनारायण कौशिक, टेकचंद टेलर, रमेश बंसल, सुरेन्द्र बालास्या, भूपेंद्र सोनी, अमरसिंह कुमावत, सीताराम गुप्ता, बीना सोनी, सुरेश मीणा, रतन मोरीजावाला, निशु सैनी, अमिता भटनागर, पूर्ण चौहान सहित विभिन्न संस्थाओं के प्रधानाचार्य, अभिभावक, गुरुजन एवं समाज के प्रबुद्धजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रकल्प शिक्षिकाओं अंजना रैगर (मनोहरपुर), अंबिका शेखावत (राजनौता), सुनीता स्वामी (विराटनगर), प्रतिभा उदिनिया (भरूपुरा), सोमा योगी (गरुड़ी, बानसूर) तथा राधा देवी (सरूंड) की सक्रिय सहभागिता रही। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
    1
    कोटपूतली सेवा भारती समिति कोटपूतली द्वारा बसंत प्रभु आदर्श विद्या मंदिर में 08 वें प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सेवा भारती समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े जरूरतमंद, निर्धन एवं वंचित वर्ग के उत्थान के लिए शिक्षा, संस्कार, स्वास्थ्य, स्वावलंबन, महिला सशक्तिकरण एवं सेवा के विभिन्न प्रकल्पों के माध्यम से निरंतर कार्य कर रही है। समिति द्वारा समय-समय पर प्रतिभा सम्मान, सिलाई प्रशिक्षण, शिक्षा सहयोग तथा सामाजिक सेवा के अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। समारोह के मुख्य वक्ता पूर्व प्राचार्य एवं सेवा भारती समिति जयपुर प्रांत के कार्यकारिणी सदस्य निरंजन लाल आर्य ने कहा कि सेवा ही राष्ट्र निर्माण का सशक्त माध्यम है तथा मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान समाज का दायित्व है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ संस्कार, अनुशासन और सेवा भावना का समन्वय ही राष्ट्र को सशक्त बनाता है। विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा का उपयोग समाज और राष्ट्रहित में करने का संकल्प लेना चाहिये। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवा भारती समिति के जिलाध्यक्ष रामसिंह यादव ने की तथा मंच संचालन विजय कुमार आर्य ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ द्वीप प्रज्जवलन के साथ हुआ। प्रकल्प शिक्षिकाओं ने दीप मंत्र, गायत्री मंत्र एवं शांति पाठ की प्रस्तुति देकर वातावरण को भक्तिमय बनाया। अतिथियों का दुपट्टा ओढ़ाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। समारोह में क्षेत्र के विभिन्न राजकीय विद्यालयों की कक्षा 10 वीं एवं 12 वीं के 30 मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह एवं दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया गया। साथ ही उनके अभिभावकों एवं गुरुजनों का भी सम्मान किया गया। इसके अतिरिक्त सेवा भारती समिति के सिलाई प्रकल्प में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही प्रतिभागियों को भी प्रशस्ति पत्र एवं सम्मान स्वरूप उपहार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर महिला सशक्तिकरण एवं आत्मनिर्भर भारत की दिशा में सेवा भारती के प्रयासों की सराहना की गई। कार्यक्रम के दौरान कैलाश आचार्य एवं उनकी टीम ने ओजपूर्ण देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति देकर उपस्थित जनसमूह में राष्ट्रभक्ति का संचार किया।इस अवसर पर सेवा भारती समिति की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा भी की गई। जिसमें नागरमल अग्रवाल को सह जिला मंत्री, एड. निशु सैनी को जिला सामाजिक आयाम प्रमुख, छाजूराम सैनी को जिला स्वावलंबन आयाम प्रमुख, बीना सोनी को जिला सह शिक्षा आयाम प्रमुख, विजय कुमार आर्य को नगर मंत्री, सुभाष गुप्ता को नगर सह मंत्री तथा गिरिराज भारती को नगर शिक्षा आयाम प्रमुख का दायित्व सौंपा गया। इस दौरान प्रांत संरक्षक महेश कुमार गोयल, जिला मंत्री महेश चंद सैनी, नागरमल अग्रवाल, सत्यनारायण कौशिक, टेकचंद टेलर, रमेश बंसल, सुरेन्द्र बालास्या, भूपेंद्र सोनी, अमरसिंह कुमावत, सीताराम गुप्ता, बीना सोनी, सुरेश मीणा, रतन मोरीजावाला, निशु सैनी, अमिता भटनागर, पूर्ण चौहान सहित विभिन्न संस्थाओं के प्रधानाचार्य, अभिभावक, गुरुजन एवं समाज के प्रबुद्धजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रकल्प शिक्षिकाओं अंजना रैगर (मनोहरपुर), अंबिका शेखावत (राजनौता), सुनीता स्वामी (विराटनगर), प्रतिभा उदिनिया (भरूपुरा), सोमा योगी (गरुड़ी, बानसूर) तथा राधा देवी (सरूंड) की सक्रिय सहभागिता रही। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
    user_Kotputli-Behror
    Kotputli-Behror
    कोटपूतली, जयपुर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा से पहले नूंह में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद, पुलिस महानिदेशक दक्षिण मंडल रेवाड़ी ओम प्रकाश नरवाल ने लिया तैयारियों का जायजा नूंह, 02 अगस्त। सोमवार को प्रस्तावित ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा के मद्देनजर जिला प्रशासन और नूंह पुलिस पूरी तरह सतर्क एवं मुस्तैद नजर आ रहे हैं। इसी क्रम में रविवार को साउथ रेंज के आईजी श्री ओम प्रकाश नरवाल ने नूंह पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने नालेश्वर मंदिर पहुंचकर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा सुरक्षा बलों के फ्लैग मार्च को रवाना किया। इस दौरान मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए। आईजी ने मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए। मीडिया से बातचीत के दौरान आईजी ओम प्रकाश नरवाल ने बताया कि यात्रा मार्ग पर स्थित मीट एवं मांस की दुकानें बंद रहेंगी। उन्होंने कहा कि पुलिस एवं प्रशासन की ओर से सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर किसी प्रकार की कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। इंटरनेट सेवाएं बंद किए जाने की संभावना के संबंध में उन्होंने स्पष्ट किया कि फिलहाल ऐसी कोई आवश्यकता महसूस नहीं की जा रही है। वहीं बाजार बंद रखने के विषय में उन्होंने कहा कि पुलिस की ओर से किसी भी व्यापारी या बाजार समिति पर कोई दबाव नहीं डाला गया है। यदि व्यापारी संगठन स्वेच्छा से बाजार बंद रखने का निर्णय लेते हैं तो यह उनका व्यक्तिगत निर्णय होगा। पुलिस महानिरीक्षक ने बताया कि यात्रा नालेश्वर मंदिर से आरंभ होकर झिरका, फिरोजपुर झिरका और श्रृंगार मंदिर तक पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि पुलिस एवं प्रशासन की तैयारियां संतोषजनक हैं और सभी श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। पुलिस महानिरीक्षक ने मेवात क्षेत्र की 36 बिरादरियों से बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के स्वागत एवं सहयोग का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि पिछले वर्षों की तरह इस बार भी सामाजिक सौहार्द और भाईचारे का संदेश पूरे क्षेत्र से देखने को मिलेगा।
    2
    ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा से पहले नूंह में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद, पुलिस महानिदेशक दक्षिण मंडल रेवाड़ी ओम प्रकाश नरवाल ने लिया तैयारियों का जायजा
नूंह, 02 अगस्त। सोमवार को प्रस्तावित ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा के मद्देनजर जिला प्रशासन और नूंह पुलिस पूरी तरह सतर्क एवं मुस्तैद नजर आ रहे हैं। इसी क्रम में रविवार को साउथ रेंज के आईजी श्री ओम प्रकाश नरवाल ने नूंह पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने नालेश्वर मंदिर पहुंचकर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा सुरक्षा बलों के फ्लैग मार्च को रवाना किया।
इस दौरान मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए। आईजी ने मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए।
मीडिया से बातचीत के दौरान आईजी ओम प्रकाश नरवाल ने बताया कि यात्रा मार्ग पर स्थित मीट एवं मांस की दुकानें बंद रहेंगी। उन्होंने कहा कि पुलिस एवं प्रशासन की ओर से सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर किसी प्रकार की कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी।
इंटरनेट सेवाएं बंद किए जाने की संभावना के संबंध में उन्होंने स्पष्ट किया कि फिलहाल ऐसी कोई आवश्यकता महसूस नहीं की जा रही है। वहीं बाजार बंद रखने के विषय में उन्होंने कहा कि पुलिस की ओर से किसी भी व्यापारी या बाजार समिति पर कोई दबाव नहीं डाला गया है। यदि व्यापारी संगठन स्वेच्छा से बाजार बंद रखने का निर्णय लेते हैं तो यह उनका व्यक्तिगत निर्णय होगा।
पुलिस महानिरीक्षक ने बताया कि यात्रा नालेश्वर मंदिर से आरंभ होकर झिरका, फिरोजपुर झिरका और श्रृंगार मंदिर तक पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि पुलिस एवं प्रशासन की तैयारियां संतोषजनक हैं और सभी श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
पुलिस महानिरीक्षक ने मेवात क्षेत्र की 36 बिरादरियों से बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के स्वागत एवं सहयोग का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि पिछले वर्षों की तरह इस बार भी सामाजिक सौहार्द और भाईचारे का संदेश पूरे क्षेत्र से देखने को मिलेगा।
    user_माथुर पत्रकार
    माथुर पत्रकार
    Voice of people हथीन, पलवल, हरियाणा•
    1 hr ago
  • मेवात ब्रजमंडल यात्रा पर बोले विधायक मामन खान और आफताब अहमद, मेवात के भाईचारे पर दिया बड़ा संदेश नूंह मेवात लियाकत अली: कांग्रेस नेताओं ने ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा को लेकर कहा कि मेवात हमेशा से भाईचारे और आपसी सौहार्द की मिसाल रहा है तथा इस बार भी यात्रा का स्वागत किया जाएगा। नेताओं ने कहा कि क्षेत्र में शांति और सद्भाव बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। विधायक मामन खान ने कहा कि वे जनता के मुद्दों को लगातार उठाते रहेंगे और भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करते रहेंगे। उन्होंने हाल ही में पूर्व विधायक नसीम अहमद के साथ हुई नोंकझोंक, एसडीई वली मोहम्मद द्वारा पुलिस थाने में दी गई शिकायत तथा ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा से पहले जारी किए गए नोटिसों को लेकर भी अपना पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि कानून का सम्मान करते हुए लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखना हर जनप्रतिनिधि का अधिकार है। वहीं विधायक आफताब अहमद ने कहा कि मेवात का भाईचारा अटूट है और यहां किसी को भी ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा से कोई आपत्ति नहीं है। उन्होंने यात्रा के दौरान पुलिस बल की तैनाती, इंटरनेट सेवाओं तथा स्कूलों को लेकर प्रशासन द्वारा लिए जा रहे निर्णयों पर भी अपनी राय रखी। बैठक में कांग्रेस नेताओं ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और जनता के बीच सक्रिय रहने का आह्वान किया।
    1
    मेवात ब्रजमंडल यात्रा पर बोले विधायक मामन खान और आफताब अहमद, मेवात के भाईचारे पर दिया बड़ा संदेश
नूंह मेवात लियाकत अली: कांग्रेस नेताओं ने ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा को लेकर कहा कि मेवात हमेशा से भाईचारे और आपसी सौहार्द की मिसाल रहा है तथा इस बार भी यात्रा का स्वागत किया जाएगा। नेताओं ने कहा कि क्षेत्र में शांति और सद्भाव बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है।
विधायक मामन खान ने कहा कि वे जनता के मुद्दों को लगातार उठाते रहेंगे और भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करते रहेंगे। उन्होंने हाल ही में पूर्व विधायक नसीम अहमद के साथ हुई नोंकझोंक, एसडीई वली मोहम्मद द्वारा पुलिस थाने में दी गई शिकायत तथा ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा से पहले जारी किए गए नोटिसों को लेकर भी अपना पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि कानून का सम्मान करते हुए लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखना हर जनप्रतिनिधि का अधिकार है।
वहीं विधायक आफताब अहमद ने कहा कि मेवात का भाईचारा अटूट है और यहां किसी को भी ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा से कोई आपत्ति नहीं है। उन्होंने यात्रा के दौरान पुलिस बल की तैनाती, इंटरनेट सेवाओं तथा स्कूलों को लेकर प्रशासन द्वारा लिए जा रहे निर्णयों पर भी अपनी राय रखी। बैठक में कांग्रेस नेताओं ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और जनता के बीच सक्रिय रहने का आह्वान किया।
    user_Liyakat Ali Reporter
    Liyakat Ali Reporter
    Local News Reporter नूंह, नूंह, हरियाणा•
    14 hrs ago
  • ‘बिना पर्ची, बिना खर्ची’ से गरीब परिवार का बच्चा भी हरियाणा सरकार में अपनी मेहनत और योग्यता के दम पर नौकरी पा रहा है।
    1
    ‘बिना पर्ची, बिना खर्ची’ से गरीब परिवार का बच्चा भी हरियाणा सरकार में अपनी मेहनत और योग्यता के दम पर नौकरी पा रहा है।
    user_माथुर पत्रकार
    माथुर पत्रकार
    Voice of people हथीन, पलवल, हरियाणा•
    1 hr ago
  • महेंद्रगढ़ नारनौल सूचना आर्य समाज सुरजनवास का वार्षिक उत्सव जो हर वर्ष 30 व 31 अगस्त को होता है उसमें भारतवर्ष के उच्च कोटि के भजनोपदेशक, वेदों के विद्वान, ऋषि परंपरा पर चलने वाले विद्वान वह विदुषी विशेष तौर पर आमंत्रित किए गए हैं । आप सभी से विशेष निवेदन है आप इस दो दिवसीय कार्यक्रम में अपने परिवार सहित आमंत्रित हैं।।
    1
    महेंद्रगढ़ नारनौल सूचना 
आर्य समाज  सुरजनवास का वार्षिक उत्सव जो हर वर्ष 30 व 31 अगस्त  को होता है उसमें भारतवर्ष के उच्च कोटि के भजनोपदेशक, वेदों के विद्वान, ऋषि परंपरा पर चलने वाले विद्वान वह विदुषी विशेष तौर पर आमंत्रित किए गए हैं । आप सभी से विशेष निवेदन है आप इस दो दिवसीय कार्यक्रम में अपने परिवार सहित आमंत्रित हैं।।
    user_Om Parkash
    Om Parkash
    Local News Reporter अटेली, महेंद्रगढ़, हरियाणा•
    5 hrs ago
  • जिस बच्ची ने खोया पूरा परिवार देखिए... वो 2 साल की उम्र में बनी मुख्यातिथि
    1
    जिस बच्ची ने खोया पूरा परिवार देखिए... वो 2 साल की उम्र में बनी मुख्यातिथि
    user_Rajbala
    Rajbala
    Local News Reporter रेवाड़ी, रेवाड़ी, हरियाणा•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.