Shuru
Apke Nagar Ki App…
जिस बच्ची ने खोया पूरा परिवार देखिए... वो 2 साल की उम्र में बनी मुख्यातिथि
Rajbala
जिस बच्ची ने खोया पूरा परिवार देखिए... वो 2 साल की उम्र में बनी मुख्यातिथि
More news from हरियाणा and nearby areas
- भारतीय जनता पार्टी हरियाणा संगठन में बड़ा फेर बदल विधायक लक्ष्मण भारतीय जनता पार्टी हरियाणा संगठन में बड़ा फेर बदल पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता द्वारा राष्ट्रीय नेतृत्व की सहमति से नए पदाधिकारीओ की सूची जारी रेवाड़ी के विधायक लक्ष्मण सिंह यादव को हरियाणा भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौपी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव के उपाध्यक्ष बनते ही राजनीति गलियारों में हलचल तेज विधायक लक्ष्मण सिंह यादव के समर्थको में खुशी की लहर1
- महेंद्रगढ़ नारनौल सूचना आर्य समाज सुरजनवास का वार्षिक उत्सव जो हर वर्ष 30 व 31 अगस्त को होता है उसमें भारतवर्ष के उच्च कोटि के भजनोपदेशक, वेदों के विद्वान, ऋषि परंपरा पर चलने वाले विद्वान वह विदुषी विशेष तौर पर आमंत्रित किए गए हैं । आप सभी से विशेष निवेदन है आप इस दो दिवसीय कार्यक्रम में अपने परिवार सहित आमंत्रित हैं।।1
- बच्चों की खिलखिलाहट से गूंजा सिल्वर स्ट्रीक हॉस्पिटल, 'द लिटिल स्टार्स' में परिवारों ने लिया उत्साह से हिस्सा बच्चों की खिलखिलाहट से गूंजा सिल्वर स्ट्रीक हॉस्पिटल, 'द लिटिल स्टार्स' में परिवारों ने लिया उत्साह से हिस्सा गुरुग्राम, गौरव गर्ग, 1 अगस्त । अस्पताल का नाम सुनते ही अक्सर छोटे बच्चों के मन में डर और झिझक पैदा हो जाती है। इसी डर को मुस्कान में बदलने और अस्पताल को बच्चों के लिए एक दोस्ताना माहौल देने के उद्देश्य से सिल्वर स्ट्रीक मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल ने 'द लिटिल स्टार्स' कार्यक्रम का आयोजन किया। इस विशेष आयोजन में एक से पांच वर्ष तक के नन्हे बच्चों ने अपने माता-पिता के साथ उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ सूरज स्कूल के निदेशक आनंद प्रसाद ने मुख्य अतिथि के रूप में फीता काटकर किया। इसके बाद बच्चों और अभिभावकों के लिए कई मनोरंजक और सहभागितापूर्ण खेल आयोजित किए गए। बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ विभिन्न गतिविधियों में हिस्सा लिया, वहीं माता-पिता ने भी खेलों में भाग लेकर कार्यक्रम को पारिवारिक उत्सव का रूप दिया। पूरे आयोजन के दौरान बच्चों की हंसी, उत्साह और आत्मविश्वास देखने लायक था। अपने संबोधन में सूरज स्कूल के निदेशक आनंद प्रसाद ने कहा, "बच्चे का पहला गुरु उसकी मां होती है। वही उसे जीवन के पहले संस्कार, अनुशासन और सीख देती है। एक मां ही अपने बच्चे की शिक्षा और स्वास्थ्य, दोनों की पहली संरक्षक होती है। इसलिए परिवार, स्कूल और स्वास्थ्य संस्थानों को मिलकर बच्चों के समग्र विकास के लिए काम करना चाहिए। ऐसे आयोजन बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं और अस्पतालों के प्रति उनके मन में बने डर को भी दूर करते हैं।" इस अवसर पर सिल्वर स्ट्रीक मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल के संस्थापक, प्रबंध निदेशक एवं वरिष्ठ न्यूरोसर्जन डॉ. वी. के. गुप्ता ने कहा, "बच्चों के लिए अस्पताल केवल इलाज की जगह नहीं, बल्कि विश्वास और अपनापन देने वाली जगह भी होना चाहिए। यदि बचपन से ही उनका अस्पताल और डॉक्टरों के प्रति सकारात्मक अनुभव बनता है, तो वे भविष्य में स्वास्थ्य जांच और उपचार से कभी नहीं घबराएंगे। 'द लिटिल स्टार्स' जैसे कार्यक्रम इसी सोच का हिस्सा हैं, जहां हम चिकित्सा के साथ भावनात्मक जुड़ाव और स्वास्थ्य शिक्षा को भी बढ़ावा दे रहे हैं। हमारा मानना है कि स्वस्थ बचपन ही स्वस्थ भारत की सबसे मजबूत नींव है।" कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञ डॉक्टरों और अस्पताल की टीम ने अभिभावकों से संवाद भी किया तथा बच्चों के नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, टीकाकरण, संतुलित पोषण और प्रारंभिक स्वास्थ्य देखभाल के महत्व पर जानकारी साझा की। इस दौरान बच्चों और अभिभावकों के लिए कई मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया। नन्हे बच्चों ने डांस, फन गेम्स और अन्य एक्टिविटीज़ में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जबकि अभिभावकों के लिए भी गोलगप्पा प्रतियोगिता, न्यूज़पेपर डांस, फादर्स डांस और कई रोचक खेल आयोजित किए गए। वहीं मदर्स विद किड्स रैंप वॉक कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रही, जिसमें माताओं ने अपने बच्चों के साथ आत्मविश्वास और उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में 'मोस्ट क्यूट बेबी', 'मोस्ट एक्टिव बेबी' और 'क्यूटेस्ट स्माइल' जैसी विभिन्न श्रेणियों में बच्चों को सम्मानित किया गया।1
- तिजारा में भाजपा के पूर्व जिला प्रमुख प्रत्याशी एवं जिला पार्षद रामवीर यादव शाहबादी के जन्मदिवस 4 अगस्त 2026 को प्रातः 9:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक जैन नशिया जी के सामने स्थित मैरिज होम में होगा विशाल रक्तदान एवं नेत्रदान तथा स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन, शिविर के आयोजक रामवीर यादव शाहाबादी ने लोगों से शिविर में भाग लेने तथा आशीर्वाद देने की अपील की। क्षेत्र की तमाम लेटेस्ट अपडेट जानने के लिए कृपया हमारे चैनल को लाइक शेयर और सब्सक्राइब करना ना भूले धन्यवाद जय हिंद वंदे मातरम आपका दिन शुभ और मंगलमय हो।1
- ब्रज मंडल जलाभिषेक यात्रा: 85-90 किलोमीटर रूट पर 1925 पुलिसकर्मी तैनात,13 डीएसपी संभालेंगे सुरक्षा नूंह मेवात लियाकत अली: नूंह जिले में सोमवार को आयोजित होने वाली ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा को लेकर प्रशासन और पुलिस ने व्यापक स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली हैं। यात्रा के शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित संचालन को सुनिश्चित करने के लिए पुलिस विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में है। पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन स्वयं लगातार तैयारियों की निगरानी कर रहे हैं और विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं। मीडिया से बातचीत करते हुए एसपी डॉ. अर्पित जैन ने बताया कि यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष इंतजाम किए गए हैं। करीब 85-90 किलोमीटर लंबे यात्रा मार्ग पर 1925 पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी, जबकि 13 डीएसपी पूरे सुरक्षा प्रबंधन की निगरानी करेंगे। इसके अलावा बाहरी जिलों से भी सात कंपनियां सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग करेंगी। यात्रा मार्ग के प्रमुख चौराहों, संवेदनशील स्थानों और ऊंची इमारतों पर भी पुलिस बल तैनात रहेगा, ताकि हर गतिविधि पर नजर रखी जा सके।एसपी ने बताया कि सोशल मीडिया मॉनिटरिंग लगातार जारी है और किसी भी प्रकार की भ्रामक पोस्ट, अफवाह या माहौल खराब करने वाली सामग्री पर पुलिस की विशेष नजर है।1
- धूमधाम से लॉन्च हुई नई Kia Syros EV, ADAS एडवांस सेफ्टी फीचर्स के साथ ₹7.99 लाख की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध भारत में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को नई दिशा देते हुए Dhingra Kia ने आज अपनी बहुप्रतीक्षित नई Kia Syros EV को भव्य समारोह के साथ लॉन्च किया। यह इलेक्ट्रिक SUV अत्याधुनिक ADAS (Advanced Driver Assistance System) सहित कई प्रीमियम और स्मार्ट फीचर्स से लैस है। कंपनी ने इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹7.99 लाख (Battery-as-a-Service - BaaS विकल्प के साथ) रखी है, जिससे इलेक्ट्रिक वाहन खरीदना पहले से अधिक किफायती हो गया है। धूमधाम से लॉन्च हुई नई Kia Syros EV, ADAS एडवांस सेफ्टी फीचर्स के साथ ₹7.99 लाख की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध भारत में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को नई दिशा देते हुए Dhingra Kia ने आज अपनी बहुप्रतीक्षित नई Kia Syros EV को भव्य समारोह के साथ लॉन्च किया। यह इलेक्ट्रिक SUV अत्याधुनिक ADAS (Advanced Driver Assistance System) सहित कई प्रीमियम और स्मार्ट फीचर्स से लैस है। कंपनी ने इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹7.99 लाख (Battery-as-a-Service - BaaS विकल्प के साथ) रखी है, जिससे इलेक्ट्रिक वाहन खरीदना पहले से अधिक किफायती हो गया है। इस अवसर पर सोहना के विधायक तेजपाल तंवर, Kia India के SRR Mr. Sungshick Ahn, Kia India के Zonal Sales Head कुमार सिंह नेगी, तथा Dhingra Kia के MD गिरिराज ढींगरा ने संयुक्त रूप से वाहन का अनावरण किया। Dhingra Kia के MD संदीप ढींगरा ने बताया कि Kia Syros EV दो बैटरी विकल्पों में उपलब्ध है और एक बार फुल चार्ज होने पर 526 किलोमीटर तक की प्रमाणित रेंज प्रदान करती है। इसमें 10% से 80% तक मात्र लगभग 39 मिनट में DC फास्ट चार्जिंग, 171 PS की दमदार पावर तथा कई अत्याधुनिक स्मार्ट कनेक्टेड फीचर्स दिए गए हैं, जो इसे अपने सेगमेंट की सबसे आधुनिक इलेक्ट्रिक SUV बनाते हैं। Dhingra Kia के Area Sales Manager तनुज जुनेजा ने बताया कि कंपनी ने Syros EV की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹7.99 लाख (Battery-as-a-Service - BaaS विकल्प के साथ) निर्धारित की है। इस मॉडल के माध्यम से Kia ने इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने की लागत को और अधिक आसान एवं ग्राहकों के अनुकूल बनाने का प्रयास किया है। Dhingra Kia के CEO हरीश कक्कड़ ने बताया कि गुरुग्राम, फरीदाबाद और सोहना स्थित Dhingra Kia के सभी शोरूम में Syros EV डिस्प्ले के लिए उपलब्ध है। इसकी बुकिंग ₹25,000 से शुरू हो चुकी है। उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार के कैबिनेट निर्णय के अनुसार राज्य में इलेक्ट्रिक कारों पर RTO शुल्क में छूट लागू होने जा रही है, जिसकी विस्तृत जानकारी ग्राहकों को Dhingra Kia के सभी शोरूम पर उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि Kia Syros EV कंपनी की बिक्री में एक नई क्रांति लेकर आएगी। आधुनिक तकनीक, प्रीमियम डिजाइन, लंबी ड्राइविंग रेंज, एडवांस सेफ्टी फीचर्स और प्रतिस्पर्धी कीमत के कारण अपने सेगमेंट में इसका मुकाबला करना अन्य कंपनियों के लिए आसान नहीं होगा। कंपनी को विश्वास है कि यह मॉडल भारतीय ग्राहकों की पहली पसंद बनेगा और इलेक्ट्रिक वाहन बाजार में नया मानक स्थापित करेगा।1
- जिस बच्ची ने खोया पूरा परिवार देखिए... वो 2 साल की उम्र में बनी मुख्यातिथि1