खैरथल में बड़ा सड़क हादसा टला, तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने सवारियों से भरे टेंपो को मारी टक्कर खैरथल, 2 अगस्त (प्रमोद केवलानी) खैरथल रेलवे स्टेशन से रविवार सुबह करीब 5 बजे सवारियों को लेकर जा रहे एक टेंपो को हरसौली रोड स्थित अस्पताल के पास सामने से आ रहे पत्थरों से भरे महिंद्रा ट्रैक्टर ने कथित रूप से तेज रफ्तार और गलत दिशा (रॉन्ग साइड) से आकर जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि टेंपो पलट गया और पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं ट्रैक्टर की रफ्तार का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सड़क किनारे लगा पार्षद जयदीप राणा का बोर्ड भी टक्कर की चपेट में आकर पूरी तरह टूट गया। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई। टेंपो में सवार यात्रियों को मामूली चोटें आईं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद राहत मिली। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि उस समय सड़क पर अधिक आवाजाही होती तो यह हादसा गंभीर और जानलेवा साबित हो सकता था। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस हादसे ने एक बार फिर तेज रफ्तार और गलत दिशा में चलने वाले भारी वाहनों पर सख्त कार्रवाई की आवश्यकता को उजागर कर दिया। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से ऐसे वाहनों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई और यातायात नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने की मांग की।
खैरथल में बड़ा सड़क हादसा टला, तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने सवारियों से भरे टेंपो को मारी टक्कर खैरथल, 2 अगस्त (प्रमोद केवलानी) खैरथल रेलवे स्टेशन से रविवार सुबह करीब 5 बजे सवारियों को लेकर जा रहे एक टेंपो को हरसौली रोड स्थित अस्पताल के पास सामने से आ रहे पत्थरों से भरे महिंद्रा ट्रैक्टर ने कथित रूप से तेज रफ्तार और गलत दिशा (रॉन्ग साइड) से आकर जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि टेंपो पलट गया और पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं ट्रैक्टर की रफ्तार का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सड़क किनारे लगा पार्षद जयदीप राणा का बोर्ड भी टक्कर की चपेट में आकर पूरी तरह टूट गया। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई। टेंपो में सवार यात्रियों को मामूली चोटें आईं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद राहत मिली। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि उस समय सड़क पर अधिक आवाजाही होती तो यह हादसा गंभीर और जानलेवा साबित हो सकता था। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस हादसे ने एक बार फिर तेज रफ्तार और गलत दिशा में चलने वाले भारी वाहनों पर सख्त कार्रवाई की आवश्यकता को उजागर कर दिया। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से ऐसे वाहनों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई और यातायात नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने की मांग की।
- खैरथल में बड़ा सड़क हादसा टला, तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने सवारियों से भरे टेंपो को मारी टक्कर खैरथल, 2 अगस्त (प्रमोद केवलानी) खैरथल रेलवे स्टेशन से रविवार सुबह करीब 5 बजे सवारियों को लेकर जा रहे एक टेंपो को हरसौली रोड स्थित अस्पताल के पास सामने से आ रहे पत्थरों से भरे महिंद्रा ट्रैक्टर ने कथित रूप से तेज रफ्तार और गलत दिशा (रॉन्ग साइड) से आकर जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि टेंपो पलट गया और पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं ट्रैक्टर की रफ्तार का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सड़क किनारे लगा पार्षद जयदीप राणा का बोर्ड भी टक्कर की चपेट में आकर पूरी तरह टूट गया। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई। टेंपो में सवार यात्रियों को मामूली चोटें आईं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद राहत मिली। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि उस समय सड़क पर अधिक आवाजाही होती तो यह हादसा गंभीर और जानलेवा साबित हो सकता था। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस हादसे ने एक बार फिर तेज रफ्तार और गलत दिशा में चलने वाले भारी वाहनों पर सख्त कार्रवाई की आवश्यकता को उजागर कर दिया। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से ऐसे वाहनों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई और यातायात नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने की मांग की।1
- आगामी चुनाव को लेकर बैठक का हुआ आयोजन विधायक दीपचंद खैरिया के नेतृत्व में विस्तार से हुई चर्चा किशनगढ़बास। आगामी पंचायत और नगर निकाय चुनाव को लेकर गंज रोड पर स्थित गुलाब देवी धर्मशाला में किशनगढ़ बास विधानसभा के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक बैठक विधायक दीपचंद खेरिया के नेतृत्व में आयोजित की गई। विधायक खैरिया के निजी सहायक सुनील कान्त गोल्डी ने बताया कि किशनगढ़ बास विधानसभा के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की संगठन की मजबूती और आगामी चुनावो की तैयारी को गति देने के लिए एक विशेष बैठक का आयोजन विधायक दीपचंद खेरिया के नेतृत्व व खैरथल-तिजारा जिला के सह-प्रभारी पुष्पेंद्र धाभाई एवं किशनगढ़ बास विधानसभा प्रभारी देव कसाना की मौजूदगी में किया गया। इस मौके पर विधानसभा के विभिन्न गांव से आए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने सुझाव रखें। इस मौके पर विधायक दीपचंद खेरिया वह प्रभारी पुष्पेंद्र धाबाई एवं देव कसाना ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाले नगर निकाय चुनाव व पंचायती राज चुनाव में पार्टी द्वारा सर्वे के आधार पर टिकटों का वितरण किया जाएगा साथ ही कहा कि पार्टी कार्यकर्ता आज से ही चुनावो की तैयारी में जुट जाए। चुनाव का समय नजदीक आ चुका है इसलिए सभी कांग्रेसी कार्यकर्ता एकजुट होकर कार्य करें। इस अवसर पर हरसोली बीजेपी के पदाधिकारी रामकिशन चौधरी ने भाजपा का साथ छोड़कर कांग्रेस का हाथ थामा। इस मौके पर किशनगढ़ बास प्रधान बीपी सुमन, कोटकासिम प्रधान व महिला जिला अध्यक्ष डॉ विनोद कुमारी सांगवान, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव अजीत यादव, पीसीसी सदस्य तेजाराम सैनी, पीसीसी सदस्य गिरीश डाटा, खैरथल तिजारा एससी विभाग के जिला अध्यक्ष भूपेश लहकरा, किशनगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष संदीप पाटिल, कोटकासिम ब्लॉक अध्यक्ष राम प्रसाद गुर्जर, विक्की चौधरी, उमेश यादव, किशनगढ़ शहर कांग्रेस अध्यक्ष संस्कार अग्रवाल, खैरथल शहर कांग्रेस अध्यक्ष मास्टर शिवचरण गुप्ता, कोटकासिम शहर कांग्रेस अध्यक्ष चंदू सैनी, जिला परिषद सदस्य सद्दीक खान, अशोक सरपंच जाटूवास, जखौपुर सरपंच राजू चौधरी , झाड़का सरपंच शीशराम चौधरी, हरसोली परगना अध्यक्ष, जीतराम चौधरी, सरजीत चौधरी, नूर मोहम्मद हल्लू, प्रकाश चंद पूर्व सरपंच, बलवान सिंह, निक्की प्रजापत, सुल्तान सिंह यादव, पूर्व सरपंच रतिराम चौधरी, मास्टर आसम खान सरपंच विश्राम गुर्जर, सरपंच जैकम खान, सरपंच फूल सिंह चौधरी, ब्लाक कार्यकारिणी, पंचायत समिति सदस्य, मंडल अध्यक्ष, मंडल कार्यकारिणी, सभी वार्डों के अध्यक्ष, पूर्व एवं निवर्तमान पार्षद सहित पदाधिकारी मौजूद रहे।1
- चामुंडा माता के विशाल भंडारा का कार्यक्रम आयोजित हुआ। बसवा(दौसा)रामरतन मीणा । चामुंडा माता मंदिर विजय सागर बांध बसवा में विशाल भंडारा का कार्यक्रम आयोजित हुआ । माता जी के भंडारे में पूर्व विधायक जी आर खटाणा सरपंच श्रीराम मीणा कमला ब्याडवाल कमलेश मीणा जयसिंहपुरा पूर्व सरपंच विजय सिंह राजू यादव भी उपस्थित हुए। सभी अतिथियों का चामुंडा माता की कमेटी के द्वारा माला व साफा पहनाकर स्वागत किया गया। पूर्व विधायक ने कहा कि भंडारे से भाई चारा कायम रहता है। इस कार्यक्रम में भामाशाह विजय कुमार जोरवाल ने संपूर्ण चीनी, बबली जोरवाल संपूर्ण सब्जी दी,संपूर्ण आटा देवकरण जोरवाल,संपूर्ण पातल दुन्धा रामफूल जोरवाल ने दिया गया। हजारों की संख्या में लोगों ने भंडारे में बैठकर प्रसाद प्राप्त किया। इस अवसर पर पूर्व जिला परिषद सदस्य तेजाराम मीणा मिठ्ठन भोपा लक्ष्मी नारायण भोपा,रमेश मीणा,काना राम मीणा मांगीलाल मीणा रामकिशोर मीणा मोरपाल मीणा रामकिशन भोपा राम प्रताप मीणा आदि लोग उपस्थित रहे।3
- तिजारा में भाजपा के पूर्व जिला प्रमुख प्रत्याशी एवं जिला पार्षद रामवीर यादव शाहबादी के जन्मदिवस 4 अगस्त 2026 को प्रातः 9:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक जैन नशिया जी के सामने स्थित मैरिज होम में होगा विशाल रक्तदान एवं नेत्रदान तथा स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन, शिविर के आयोजक रामवीर यादव शाहाबादी ने लोगों से शिविर में भाग लेने तथा आशीर्वाद देने की अपील की। क्षेत्र की तमाम लेटेस्ट अपडेट जानने के लिए कृपया हमारे चैनल को लाइक शेयर और सब्सक्राइब करना ना भूले धन्यवाद जय हिंद वंदे मातरम आपका दिन शुभ और मंगलमय हो।1
- गढ़ा बंद हेतु काफी समय से यह गड्ढा ऐसे ही पड़ा हुआ है इसमें आए दिन कोई ना कोई घटना हो जाती है जैसे की मोटरसाइकिल दुर्घटना मवेशी पशु आए दिन गिर जाते हैं जिससे काफी चोटें आती है कृपया प्रशासन से निवेदन है कि इसे बंद करने की कृपा करें2
- "कलयुग में भ्रष्ट अधिकारी का होता है मान-सम्मान, ईमानदार रातों-रात बांधकर निकल जाता है बोर-बिस्तर"- शर्मा बानसूर । पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ नेता डॉ. रोहिताश्व शर्मा ने मौजूदा व्यवस्था पर तीखा प्रहार करते हुए कहा है कि कलयुग में ईमानदारी की कोई कद्र नहीं रही। उन्होंने कहा कि आज के समय में सबसे ज्यादा भ्रष्ट अधिकारी होता है और उसकी विदाई के दौरान सबसे ज्यादा मान-सम्मान किया जाता है। वहीं जो अधिकारी ईमानदार होता है वह अपना बोरी -बिस्तर बांधकर रातों-रात निकल जाता है। उन्होंने कहा कि व्यवस्था में इस तरह का माहौल बन गया है कि भ्रष्टाचार करने वाले सिर उठाकर चलते हैं और ईमानदारी से काम करने वाले किनारे कर दिए जाते हैं। उन्होंने कहा कि यह स्थिति न केवल प्रशासन के लिए बल्कि पूरे समाज के लिए चिंता का विषय है। पूर्व मंत्री के इस बयान के बाद राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।1
- पेहल में बड़ा हादसा टला: अधिक ऊंचाई के वाहन ने तोड़े बिजली के तार, बाइक पर गिरा खंभा पेहल। कस्बे के मुख्य मार्ग पर रविवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। मुख्य सड़क से गुजर रहे एक अधिक ऊंचाई वाले भारी वाहन की चपेट में आने से विद्युत लाइन के तार और पोल क्षतिग्रस्त होकर नीचे गिर पड़े। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वाहन की टक्कर से बिजली का तार टूट गया और पोल उखड़कर पास में ही खड़ी एक बाइक पर जा गिरा। हादसे में बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत यह रही कि जिस समय यह दुर्घटना हुई, उस वक्त आसपास कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था। अन्यथा कोई गंभीर जनहानि हो सकती थी। घटना के बाद कुछ समय के लिए क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और बिजली आपूर्ति भी बाधित हो गई। ग्रामीणों ने घटना की सूचना विद्युत निगम को दी है।1