चामुंडा माता के विशाल भंडारा का कार्यक्रम आयोजित हुआ। बसवा(दौसा)रामरतन मीणा । चामुंडा माता मंदिर विजय सागर बांध बसवा में विशाल भंडारा का कार्यक्रम आयोजित हुआ । माता जी के भंडारे में पूर्व विधायक जी आर खटाणा सरपंच श्रीराम मीणा कमला ब्याडवाल कमलेश मीणा जयसिंहपुरा पूर्व सरपंच विजय सिंह राजू यादव भी उपस्थित हुए। सभी अतिथियों का चामुंडा माता की कमेटी के द्वारा माला व साफा पहनाकर स्वागत किया गया। पूर्व विधायक ने कहा कि भंडारे से भाई चारा कायम रहता है। इस कार्यक्रम में भामाशाह विजय कुमार जोरवाल ने संपूर्ण चीनी, बबली जोरवाल संपूर्ण सब्जी दी,संपूर्ण आटा देवकरण जोरवाल,संपूर्ण पातल दुन्धा रामफूल जोरवाल ने दिया गया। हजारों की संख्या में लोगों ने भंडारे में बैठकर प्रसाद प्राप्त किया। इस अवसर पर पूर्व जिला परिषद सदस्य तेजाराम मीणा मिठ्ठन भोपा लक्ष्मी नारायण भोपा,रमेश मीणा,काना राम मीणा मांगीलाल मीणा रामकिशोर मीणा मोरपाल मीणा रामकिशन भोपा राम प्रताप मीणा आदि लोग उपस्थित रहे।
चामुंडा माता के विशाल भंडारा का कार्यक्रम आयोजित हुआ। बसवा(दौसा)रामरतन मीणा । चामुंडा माता मंदिर विजय सागर बांध बसवा में विशाल भंडारा का कार्यक्रम आयोजित हुआ । माता जी के भंडारे में पूर्व विधायक जी आर खटाणा सरपंच श्रीराम मीणा कमला ब्याडवाल कमलेश मीणा जयसिंहपुरा पूर्व सरपंच विजय सिंह राजू यादव
भी उपस्थित हुए। सभी अतिथियों का चामुंडा माता की कमेटी के द्वारा माला व साफा पहनाकर स्वागत किया गया। पूर्व विधायक ने कहा कि भंडारे से भाई चारा कायम रहता है। इस कार्यक्रम में भामाशाह विजय कुमार जोरवाल ने संपूर्ण चीनी, बबली जोरवाल संपूर्ण सब्जी दी,संपूर्ण आटा देवकरण जोरवाल,संपूर्ण पातल दुन्धा
रामफूल जोरवाल ने दिया गया। हजारों की संख्या में लोगों ने भंडारे में बैठकर प्रसाद प्राप्त किया। इस अवसर पर पूर्व जिला परिषद सदस्य तेजाराम मीणा मिठ्ठन भोपा लक्ष्मी नारायण भोपा,रमेश मीणा,काना राम मीणा मांगीलाल मीणा रामकिशोर मीणा मोरपाल मीणा रामकिशन भोपा राम प्रताप मीणा आदि लोग उपस्थित रहे।
- अशोक लीलैंड परिवार की ओर से पीर बाबा के सम्मान में विशाल भंडारे का आयोजन अलवर के मत्स्य औद्योगिक क्षेत्र स्थित अल्पाइन मॉल परिसर में अशोक लीलैंड कंपनी की ओर से पीर बाबा के सम्मान में भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कर्मचारी, स्थानीय नागरिक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी ने श्रद्धापूर्वक प्रसाद ग्रहण किया और आयोजन की सराहना की। कार्यक्रम का उद्देश्य आपसी भाईचारे, सेवा और सद्भाव का संदेश देना रहा।1
- चामुंडा माता के विशाल भंडारा का कार्यक्रम आयोजित हुआ। बसवा(दौसा)रामरतन मीणा । चामुंडा माता मंदिर विजय सागर बांध बसवा में विशाल भंडारा का कार्यक्रम आयोजित हुआ । माता जी के भंडारे में पूर्व विधायक जी आर खटाणा सरपंच श्रीराम मीणा कमला ब्याडवाल कमलेश मीणा जयसिंहपुरा पूर्व सरपंच विजय सिंह राजू यादव भी उपस्थित हुए। सभी अतिथियों का चामुंडा माता की कमेटी के द्वारा माला व साफा पहनाकर स्वागत किया गया। पूर्व विधायक ने कहा कि भंडारे से भाई चारा कायम रहता है। इस कार्यक्रम में भामाशाह विजय कुमार जोरवाल ने संपूर्ण चीनी, बबली जोरवाल संपूर्ण सब्जी दी,संपूर्ण आटा देवकरण जोरवाल,संपूर्ण पातल दुन्धा रामफूल जोरवाल ने दिया गया। हजारों की संख्या में लोगों ने भंडारे में बैठकर प्रसाद प्राप्त किया। इस अवसर पर पूर्व जिला परिषद सदस्य तेजाराम मीणा मिठ्ठन भोपा लक्ष्मी नारायण भोपा,रमेश मीणा,काना राम मीणा मांगीलाल मीणा रामकिशोर मीणा मोरपाल मीणा रामकिशन भोपा राम प्रताप मीणा आदि लोग उपस्थित रहे।3
- खैरथल में बड़ा सड़क हादसा टला, तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने सवारियों से भरे टेंपो को मारी टक्कर खैरथल, 2 अगस्त (प्रमोद केवलानी) खैरथल रेलवे स्टेशन से रविवार सुबह करीब 5 बजे सवारियों को लेकर जा रहे एक टेंपो को हरसौली रोड स्थित अस्पताल के पास सामने से आ रहे पत्थरों से भरे महिंद्रा ट्रैक्टर ने कथित रूप से तेज रफ्तार और गलत दिशा (रॉन्ग साइड) से आकर जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि टेंपो पलट गया और पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं ट्रैक्टर की रफ्तार का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सड़क किनारे लगा पार्षद जयदीप राणा का बोर्ड भी टक्कर की चपेट में आकर पूरी तरह टूट गया। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई। टेंपो में सवार यात्रियों को मामूली चोटें आईं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद राहत मिली। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि उस समय सड़क पर अधिक आवाजाही होती तो यह हादसा गंभीर और जानलेवा साबित हो सकता था। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस हादसे ने एक बार फिर तेज रफ्तार और गलत दिशा में चलने वाले भारी वाहनों पर सख्त कार्रवाई की आवश्यकता को उजागर कर दिया। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से ऐसे वाहनों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई और यातायात नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने की मांग की।1
- आगामी चुनाव को लेकर बैठक का हुआ आयोजन विधायक दीपचंद खैरिया के नेतृत्व में विस्तार से हुई चर्चा किशनगढ़बास। आगामी पंचायत और नगर निकाय चुनाव को लेकर गंज रोड पर स्थित गुलाब देवी धर्मशाला में किशनगढ़ बास विधानसभा के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक बैठक विधायक दीपचंद खेरिया के नेतृत्व में आयोजित की गई। विधायक खैरिया के निजी सहायक सुनील कान्त गोल्डी ने बताया कि किशनगढ़ बास विधानसभा के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की संगठन की मजबूती और आगामी चुनावो की तैयारी को गति देने के लिए एक विशेष बैठक का आयोजन विधायक दीपचंद खेरिया के नेतृत्व व खैरथल-तिजारा जिला के सह-प्रभारी पुष्पेंद्र धाभाई एवं किशनगढ़ बास विधानसभा प्रभारी देव कसाना की मौजूदगी में किया गया। इस मौके पर विधानसभा के विभिन्न गांव से आए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने सुझाव रखें। इस मौके पर विधायक दीपचंद खेरिया वह प्रभारी पुष्पेंद्र धाबाई एवं देव कसाना ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाले नगर निकाय चुनाव व पंचायती राज चुनाव में पार्टी द्वारा सर्वे के आधार पर टिकटों का वितरण किया जाएगा साथ ही कहा कि पार्टी कार्यकर्ता आज से ही चुनावो की तैयारी में जुट जाए। चुनाव का समय नजदीक आ चुका है इसलिए सभी कांग्रेसी कार्यकर्ता एकजुट होकर कार्य करें। इस अवसर पर हरसोली बीजेपी के पदाधिकारी रामकिशन चौधरी ने भाजपा का साथ छोड़कर कांग्रेस का हाथ थामा। इस मौके पर किशनगढ़ बास प्रधान बीपी सुमन, कोटकासिम प्रधान व महिला जिला अध्यक्ष डॉ विनोद कुमारी सांगवान, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव अजीत यादव, पीसीसी सदस्य तेजाराम सैनी, पीसीसी सदस्य गिरीश डाटा, खैरथल तिजारा एससी विभाग के जिला अध्यक्ष भूपेश लहकरा, किशनगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष संदीप पाटिल, कोटकासिम ब्लॉक अध्यक्ष राम प्रसाद गुर्जर, विक्की चौधरी, उमेश यादव, किशनगढ़ शहर कांग्रेस अध्यक्ष संस्कार अग्रवाल, खैरथल शहर कांग्रेस अध्यक्ष मास्टर शिवचरण गुप्ता, कोटकासिम शहर कांग्रेस अध्यक्ष चंदू सैनी, जिला परिषद सदस्य सद्दीक खान, अशोक सरपंच जाटूवास, जखौपुर सरपंच राजू चौधरी , झाड़का सरपंच शीशराम चौधरी, हरसोली परगना अध्यक्ष, जीतराम चौधरी, सरजीत चौधरी, नूर मोहम्मद हल्लू, प्रकाश चंद पूर्व सरपंच, बलवान सिंह, निक्की प्रजापत, सुल्तान सिंह यादव, पूर्व सरपंच रतिराम चौधरी, मास्टर आसम खान सरपंच विश्राम गुर्जर, सरपंच जैकम खान, सरपंच फूल सिंह चौधरी, ब्लाक कार्यकारिणी, पंचायत समिति सदस्य, मंडल अध्यक्ष, मंडल कार्यकारिणी, सभी वार्डों के अध्यक्ष, पूर्व एवं निवर्तमान पार्षद सहित पदाधिकारी मौजूद रहे।1
- कोटपूतली सेवा भारती समिति कोटपूतली द्वारा बसंत प्रभु आदर्श विद्या मंदिर में 08 वें प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सेवा भारती समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े जरूरतमंद, निर्धन एवं वंचित वर्ग के उत्थान के लिए शिक्षा, संस्कार, स्वास्थ्य, स्वावलंबन, महिला सशक्तिकरण एवं सेवा के विभिन्न प्रकल्पों के माध्यम से निरंतर कार्य कर रही है। समिति द्वारा समय-समय पर प्रतिभा सम्मान, सिलाई प्रशिक्षण, शिक्षा सहयोग तथा सामाजिक सेवा के अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। समारोह के मुख्य वक्ता पूर्व प्राचार्य एवं सेवा भारती समिति जयपुर प्रांत के कार्यकारिणी सदस्य निरंजन लाल आर्य ने कहा कि सेवा ही राष्ट्र निर्माण का सशक्त माध्यम है तथा मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान समाज का दायित्व है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ संस्कार, अनुशासन और सेवा भावना का समन्वय ही राष्ट्र को सशक्त बनाता है। विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा का उपयोग समाज और राष्ट्रहित में करने का संकल्प लेना चाहिये। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवा भारती समिति के जिलाध्यक्ष रामसिंह यादव ने की तथा मंच संचालन विजय कुमार आर्य ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ द्वीप प्रज्जवलन के साथ हुआ। प्रकल्प शिक्षिकाओं ने दीप मंत्र, गायत्री मंत्र एवं शांति पाठ की प्रस्तुति देकर वातावरण को भक्तिमय बनाया। अतिथियों का दुपट्टा ओढ़ाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। समारोह में क्षेत्र के विभिन्न राजकीय विद्यालयों की कक्षा 10 वीं एवं 12 वीं के 30 मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह एवं दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया गया। साथ ही उनके अभिभावकों एवं गुरुजनों का भी सम्मान किया गया। इसके अतिरिक्त सेवा भारती समिति के सिलाई प्रकल्प में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही प्रतिभागियों को भी प्रशस्ति पत्र एवं सम्मान स्वरूप उपहार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर महिला सशक्तिकरण एवं आत्मनिर्भर भारत की दिशा में सेवा भारती के प्रयासों की सराहना की गई। कार्यक्रम के दौरान कैलाश आचार्य एवं उनकी टीम ने ओजपूर्ण देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति देकर उपस्थित जनसमूह में राष्ट्रभक्ति का संचार किया।इस अवसर पर सेवा भारती समिति की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा भी की गई। जिसमें नागरमल अग्रवाल को सह जिला मंत्री, एड. निशु सैनी को जिला सामाजिक आयाम प्रमुख, छाजूराम सैनी को जिला स्वावलंबन आयाम प्रमुख, बीना सोनी को जिला सह शिक्षा आयाम प्रमुख, विजय कुमार आर्य को नगर मंत्री, सुभाष गुप्ता को नगर सह मंत्री तथा गिरिराज भारती को नगर शिक्षा आयाम प्रमुख का दायित्व सौंपा गया। इस दौरान प्रांत संरक्षक महेश कुमार गोयल, जिला मंत्री महेश चंद सैनी, नागरमल अग्रवाल, सत्यनारायण कौशिक, टेकचंद टेलर, रमेश बंसल, सुरेन्द्र बालास्या, भूपेंद्र सोनी, अमरसिंह कुमावत, सीताराम गुप्ता, बीना सोनी, सुरेश मीणा, रतन मोरीजावाला, निशु सैनी, अमिता भटनागर, पूर्ण चौहान सहित विभिन्न संस्थाओं के प्रधानाचार्य, अभिभावक, गुरुजन एवं समाज के प्रबुद्धजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रकल्प शिक्षिकाओं अंजना रैगर (मनोहरपुर), अंबिका शेखावत (राजनौता), सुनीता स्वामी (विराटनगर), प्रतिभा उदिनिया (भरूपुरा), सोमा योगी (गरुड़ी, बानसूर) तथा राधा देवी (सरूंड) की सक्रिय सहभागिता रही। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।1
- विराटनगर ग्राम पंचायत बागावास चौरासी में विकास कार्यों में भारी लापरवाही और भ्रष्टाचार का बड़ा मामला सामने आया है। पंचायत मुख्यालय को जोड़ने वाली मुख्य PWD सड़क निर्माण की समय अवधि पूरी होने से पहले ही पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है। घटिया निर्माण कार्य को लेकर आक्रोशित ग्राम पंचायत सरपंच चौथी देवी, त्रिवेणी मंडल उपाध्यक्ष रविना देवी ने जयपुर ग्रामीण सांसद राजेन्द्र सिंह को पत्र लिखकर मामले की उच्च स्तरीय जांच और सड़क को दोबारा सही कराने की मांग की है,वर्ष 2022 में बनी सड़क 2 साल में ही गड्ढों में तब्दील हुई सड़क सांसद को भेजे गए आधिकारिक शिकायत पत्र में ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम पंचायत बागावास चौरासी के अन्नपूर्णा स्टैंड से लेकर ग्राम पंचायत मुख्यालय तक लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा सड़क निर्माण को स्वीकृति मिली थी। लेकिन यह समय से पहले ही पूरी तरह टूटकर बिखर चुकी है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे हो गए हैं, जिससे ग्रामीणों और राहगीरों का पैदल चलना भी दूभर हो गया है। अधिकारियों और ठेकेदार पर मिलीभगत का आरोप, रविना देवी त्रिवेणी मंडल उपाध्यक्ष ने खोला मोर्चा,दोबारा निर्माण की मांग,इस मामले को लेकर पूरी ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधि एकजुट हो गए हैं। सांसद को भेजे गए पत्र पर हस्ताक्षर ग्राम पंचायत सरपंच चौथी देवी,उप-सरपंच श्रीराम मीणा,राजेन्द्र प्रसाद कुम्हार, विनोद अग्रवाल,ओमप्रकाश मीणा, सुभाष कुम्हार, राकेश कुमार, समाजसेवी जयराम वर्मा, वार्ड पंच ममता देवी, सरदार मल वार्ड पंच , मनोज पारीक, कैलाश मीणा सहित सैकड़ों सामूहिक हस्ताक्षर कर अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया है,इस मुख्य मार्ग की सड़क को तुरंत प्रभाव से वापस सही (दुरुस्त) करवाया जाए ताकि जनता को राहत मिल सके।1
- पेहल में बड़ा हादसा टला: अधिक ऊंचाई के वाहन ने तोड़े बिजली के तार, बाइक पर गिरा खंभा पेहल। कस्बे के मुख्य मार्ग पर रविवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। मुख्य सड़क से गुजर रहे एक अधिक ऊंचाई वाले भारी वाहन की चपेट में आने से विद्युत लाइन के तार और पोल क्षतिग्रस्त होकर नीचे गिर पड़े। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वाहन की टक्कर से बिजली का तार टूट गया और पोल उखड़कर पास में ही खड़ी एक बाइक पर जा गिरा। हादसे में बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत यह रही कि जिस समय यह दुर्घटना हुई, उस वक्त आसपास कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था। अन्यथा कोई गंभीर जनहानि हो सकती थी। घटना के बाद कुछ समय के लिए क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और बिजली आपूर्ति भी बाधित हो गई। ग्रामीणों ने घटना की सूचना विद्युत निगम को दी है।1