Shuru
Apke Nagar Ki App…
बाबा खेतानाथ गोवंश उपचारशाला में भव्य संत समागम | महामण्डलेश्वर स्वामी धर्मदेव जी महाराज | सीहमा महेंद्रगढ़
Dainik news Haryana live
बाबा खेतानाथ गोवंश उपचारशाला में भव्य संत समागम | महामण्डलेश्वर स्वामी धर्मदेव जी महाराज | सीहमा महेंद्रगढ़
More news from हरियाणा and nearby areas
- बाबा खेतानाथ गोवंश उपचारशाला में भव्य संत समागम | महामण्डलेश्वर स्वामी धर्मदेव जी महाराज | सीहमा महेंद्रगढ़1
- महेंद्रगढ़ नारनौल सूचना आर्य समाज सुरजनवास का वार्षिक उत्सव जो हर वर्ष 30 व 31 अगस्त को होता है उसमें भारतवर्ष के उच्च कोटि के भजनोपदेशक, वेदों के विद्वान, ऋषि परंपरा पर चलने वाले विद्वान वह विदुषी विशेष तौर पर आमंत्रित किए गए हैं । आप सभी से विशेष निवेदन है आप इस दो दिवसीय कार्यक्रम में अपने परिवार सहित आमंत्रित हैं।।1
- चरखी दादरी फोटोग्राफर यूनियन ने आयोजित की आधुनिक फोटोग्राफी कार्यशाला चरखी दादरी फोटोग्राफर यूनियन द्वारा रविवार को अशोक हयात के नेतृत्व में एक विशेष फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी वर्कशॉप का आयोजन उतसव गार्डन में किया गया। कार्यक्रम में देश के जाने-माने फोटोग्राफर अशोक हयात ने बतौर मुख्य प्रशिक्षक शिरकत की। उनके चरखी दादरी पहुंचने पर यूनियन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने फूल-माला पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यशाला के दौरान अशोक हयात ने फोटोग्राफी, छायांकन (सिनेमैटोग्राफी), वीडियो शूटिंग, कैमरा एंगल, लाइटिंग, फ्रेमिंग, कलर बैलेंस, पोर्ट्रेट एवं वेडिंग फोटोग्राफी, ड्रोन शूट, वीडियो एडिटिंग और आधुनिक कैमरा तकनीकों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं। उन्होंने बताया कि बदलते समय के साथ फोटोग्राफरों को नई तकनीकों को अपनाना बेहद आवश्यक है, ताकि वे अपने कार्य को और अधिक प्रभावशाली तथा पेशेवर बना सकें। उन्होंने प्रतिभागियों के सवालों के जवाब भी दिए तथा अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि एक सफल फोटोग्राफर केवल कैमरा चलाना नहीं जानता, बल्कि सही समय, सही रोशनी और भावनाओं को तस्वीरों में कैद करने की कला भी सीखता है। अशोक हयात ने इस सफल आयोजन के लिए चरखी दादरी फोटोग्राफर यूनियन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें यहां आकर बेहद खुशी हुई और भविष्य में भी वे ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से फोटोग्राफरों को नई तकनीकों से अवगत कराते रहेंगे। कार्यशाला में उपस्थित फोटोग्राफरों ने कहा कि इस प्रशिक्षण से उन्हें आधुनिक फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी की नई तकनीकों को सीखने का अवसर मिला, जो उनके पेशे में काफी उपयोगी साबित होगा। यूनियन पदाधिकारियों ने भी भविष्य में इस प्रकार के और प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प लिया।दादरी फोटोग्राफर ऐसोसिएशन की तरफ से प्रधान गजेंद्र पंवार की अध्यक्षता में फोटोग्राफी क्लास की व्यवस्था की गई उसमें दादरी के सभी फोटोग्राफरो ने भाग लिया जो उत्सव गार्डन में थी इसमें प्रधान गजेंद्र पंवार वरिष्ट उप प्रधान सुरेन्द्र कुमार खजांची नरेश फौगाट उपप्रधान कप्तान वर्मा सचिव राजबीर नम्बरदार शमशेर खान सुरेन्द्र फौगाट विजय इंदौरा जंगशेर खान रुपेश महेंद्र फौगाट भूषण सैनी गोपाल मनोज रिंकू मनु ढीलू आदि उपस्थित रहे.3
- पत्नी को लेने ससुराल जा रहे व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत, पुलिस ने करवाया पोस्टमार्टम1
- बाबा खेतानाथ गोवंश उपचारशाला में भव्य संत समागम सम्पन्न महामण्डलेश्वर स्वामी धर्मदेव जी महाराज का हुआ भव्य स्वागत, श्रद्धालुओं ने लिया आशीर्वाद बाबा खेतानाथ गोवंश उपचारशाला में भव्य संत समागम सम्पन्न महामण्डलेश्वर स्वामी धर्मदेव जी महाराज का हुआ भव्य स्वागत, श्रद्धालुओं ने लिया आशीर्वाद अटेली 2 अगस्त। (सतीश कुमार शर्मा) ग्राम सीहमा स्थित बाबा खेतानाथ गोवंश उपचारशाला में रविवार को भव्य संत समागम श्रद्धा, भक्ति एवं आध्यात्मिक वातावरण के बीच सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में महामण्डलेश्वर स्वामी धर्मदेव जी महाराज के आगमन पर श्रद्धालुओं ने फूल-मालाओं, जयघोष और पुष्पवर्षा के साथ उनका भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बाबा इतवार नाथ जी महाराज ने की। अपने प्रेरणादायी प्रवचनों में स्वामी धर्मदेव जी महाराज ने धर्म, संस्कृति, गौसेवा एवं मानव सेवा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि समाज में प्रेम, सद्भाव, संस्कार और सेवा की भावना का प्रसार ही सच्चा धर्म है। उन्होंने श्रद्धालुओं से सदाचार का पालन करने तथा राष्ट्रहित, गौसंरक्षण और समाजसेवा के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। संत समागम में बड़ी संख्या में संत-महात्माओं, गौसेवकों एवं आसपास के गांवों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने भाग लिया। श्रद्धालुओं ने संतों का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा गौसेवा के महत्व को आत्मसात किया। पूरे आयोजन के दौरान भजन-कीर्तन और धार्मिक जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा। कार्यक्रम के अंत में आयोजन समिति ने सभी संत-महात्माओं, अतिथियों, समाजसेवियों, गौसेवकों एवं ग्रामीणों का कार्यक्रम को सफल बनाने में दिए गए सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मंच संचालन अध्यापक ओमप्रकाश खनगवाल (छापड़ा सलीमपुर) ने किया। कार्यक्रम में जीन भवानी गौशाला (नांगल शालू), गौशाला पटीकरा, गौसेवक गहली, पूर्व सरपंच नरेश यादव, अजीत सिंह, किसान नेता जोगेंद्र फौजी, अनिरुद्ध ठेकेदार, बनवारीलाल, रणवीर भगत, संदीप, सत्यप्रकाश, मा. नवीन, सतीश, नरेंद्र, गौसेवक अभिषेक, सरपंच प्रतिनिधि प्रमोद यादव, अशोक शर्मा, महेंद्र, यश, अजय, हेमंत, नवजीत, सोनू, जतिन, दीपक, डॉ. अमित कलवाड़ी, डॉ. अंशु (अटाली), नरेंद्र शर्मा (अटाली), आचार्य प्रवीण शास्त्री (महासर), देवानंद शास्त्री (पुजारी, शीतला माता मंदिर, गुरुग्राम) सहित समस्त ग्रामवासी एवं गौसेवक उपस्थित रहे।4
- महेंद्रगढ़ के बालायचा बाबा ब्रह्मचारी।आश्रम में 17 दिनों में तीसरी चोरी। cctv उखाडे दानप।त्र तोड़े। ग्रामीणों में भारी आक्रोश। रेवाड़ी, महेंद्रगढ़,हरियाणा समाचार।1