उत्तरकाशी- चारधाम यात्रा की तैयारियों के बीच गंगोत्री धाम में वाटर एटीएम बंद होने की खबर को धनोल्टी एक्सप्रेस न्यूज़ ने प्रमुखता से उठाए जाने के बाद प्रशासन ने संज्ञान लिया । विभाग द्वारा पिछला बकाया जमा करने कि बात कि जा रही है, यात्रा को देखते व यात्रियों कि सुविधा को प्रमुखता रखते हुए यह पहल कि गईं है जिसमे वाटर एटीएम में बिजली आपूर्ति बहाल कि गई। वहीं उत्तरकाशी विधुत विभाग के एक्शन मनोज गुसाई द्वारा बताया गया कि यात्रा को प्रमुखता देते हुए दोनों विभागों ने आपस मे तालमेल बैठा कर इसका निवारण निकाल दिया गया है, विधुत विभाग का कहना है यात्रियों को कोई परेशानी नहीं होनी दी जाएगी. इसी क्रम में ईई जल संस्थान एल. सी रमोला ने बताया कि गंगोत्री यात्रा मार्ग पर सभी वाटर एटीएम पूरी तरह सुचारू है और नियमित रूप से इनकी निगरानी की जा रही है। वाटर एटीएम में तकनीकी खराबी आने की स्थिति के तत्काल समाधान के लिये यात्रा के प्रत्येक पड़ाव पर पर्याप्त संख्या में मेन पॉवर की भी व्यवस्था की गई है।यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को निर्बाध जलापूर्ति सहित सभी जरूरी सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
उत्तरकाशी- चारधाम यात्रा की तैयारियों के बीच गंगोत्री धाम में वाटर एटीएम बंद होने की खबर को धनोल्टी एक्सप्रेस न्यूज़ ने प्रमुखता से उठाए जाने के बाद प्रशासन ने संज्ञान लिया । विभाग द्वारा पिछला बकाया जमा करने कि बात कि जा रही है, यात्रा को देखते व यात्रियों कि सुविधा
को प्रमुखता रखते हुए यह पहल कि गईं है जिसमे वाटर एटीएम में बिजली आपूर्ति बहाल कि गई। वहीं उत्तरकाशी विधुत विभाग के एक्शन मनोज गुसाई द्वारा बताया गया कि यात्रा को प्रमुखता देते हुए दोनों विभागों ने आपस मे तालमेल बैठा कर इसका निवारण निकाल दिया गया है,
विधुत विभाग का कहना है यात्रियों को कोई परेशानी नहीं होनी दी जाएगी. इसी क्रम में ईई जल संस्थान एल. सी रमोला ने बताया कि गंगोत्री यात्रा मार्ग पर सभी वाटर एटीएम पूरी तरह सुचारू है और नियमित रूप से इनकी निगरानी की जा रही है। वाटर एटीएम में
तकनीकी खराबी आने की स्थिति के तत्काल समाधान के लिये यात्रा के प्रत्येक पड़ाव पर पर्याप्त संख्या में मेन पॉवर की भी व्यवस्था की गई है।यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को निर्बाध जलापूर्ति सहित सभी जरूरी सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
- जिलाधिकारी ने 3 विशेष वॉटर व्हीकल्स को दिखाई हरी झंडी* जिले में वनाग्नि की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने और वन्यजीवों की सुरक्षा को सुदृढ़ करने हेतु जिला प्रशासन और वन विभाग ने एक बड़ी पहल की है। शुक्रवार को जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने जिला योजना वित्तीय वर्ष 2025–26 के अंतर्गत वन विभाग द्वारा क्रय किए गए 3 अत्याधुनिक 'बुलेरो कैम्पर' वॉटर व्हीकल्स को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये विशेष वाहन 500 लीटर की टैंक क्षमता और हाई-प्रेशर वॉटर पंप से लैस हैं जो दुर्गम पहाड़ी क्षेत्रों में वनाग्नि पर त्वरित नियंत्रण पाने में सहायता करेंगे। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने कहा कि ये वाहन वनाग्नि काल में आगजनी की घटनाओं को कम करने के साथ साथ अन्य बहुउद्देशीय कार्यों में भी उपयोगी होंगे। वनाग्नि का सीजन समाप्त होने के पश्चात, इन वाहनों से वॉटर सिस्टम हटाकर इनका उपयोग वन गश्त, राजकीय सामग्री के परिवहन और घायल वन्यजीवों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान तक पहुँचाने में किया जाएगा। जिलाधिकारी ने कहा इस तकनीकी सुदृढ़ीकरण से जिले की अमूल्य वन संपदा का संरक्षण और बेहतर ढंग से हो सकेगा। आवंटन के तहत ये तीनों वाहन उत्तरकाशी वन प्रभाग, अपर यमुना वन प्रभाग और टौंस वन प्रभाग पुरोला को सौंपे गए हैं। आधुनिक उपकरणों से लैस इन वाहनों की तैनाती से वन कर्मियों की कार्यक्षमता में वृद्धि होगी और आपातकालीन स्थितियों में रिस्पॉन्स टाइम कम होगा। इस दौरान डीएफओ डीपी बलूनी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।1
- टिहरी मे जन समस्याओ सहित सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर गरजे कांग्रेस के दिग्गज नेता1
- 🔥 PACIFIC GOLF KE PICHE 793 GAJ COMMERCIAL PLOT – FUTURE GOLD LOCATION! 😳💰 📍 Location: Nagal, Sahastradhara Road, Dehradun 📌 Just Back of Pacific Golf Estate 📐 Plot Size: 793 Gaj 📏 Front: 70 Ft | Depth: 102 Ft 🛣 Road Width: 30 Ft 💎 PROPERTY HIGHLIGHTS: ✔️ Premium Commercial Plot ✔️ Wide Front – High Visibility Business Location ✔️ Hotel / Resort / Cafe / Shops ke liye Perfect ✔️ Elite Surroundings + High ROI 📈 🌟 PRIME CONNECTIVITY: 📌 Sahastradhara – 5 Min 📌 IT Park Dehradun – 10 Min 📌 Rajpur Road – 10 Min 📌 Clock Tower Dehradun – 15 Min 📌 ISBT Dehradun – 20 Min 📌 Mussoorie – 25 Min 🎯 NEARBY FACILITIES: 🏫 Schools, Colleges & Coaching Hubs 🪖 Army Area – Safe & Premium Zone 🏢 IT Crowd & Tourist Flow – High Business Potential 🚨 “Aaj nahi liya toh kal double rate pe bhi nahi milega!” 📲 CALL NOW: 📞 9528242511 (Miss Ritu Singh) 📞 8077606460 #PacificGolfEstate #CommercialPlot #DehradunProperty #SahastradharaRoad #InvestmentDeal #HighReturn #PropertyForSale #LuxuryLocation #RealEstateIndia #DehradunInvest #HotDeal #ViralReels #PropertyDealer #EliteLocation #BusinessGrowth1
- आज बिजनौर में किसान परिवारों की समस्याएं सुनी सभी को संगठन में सदस्यता दिलाई किसानों ने गुलाब का फूल देकर सम्मानित किया1
- Platelet-Rich Plasma (PRP) therapy for hair loss is a non-surgical, three-step medical procedure where a patient’s blood is drawn, processed in a centrifuge to concentrate platelets, and injected into the scalp to stimulate hair growth. It is commonly used for androgenetic alopecia (pattern baldness) to increase hair density and follicle health1
- The Aman Times | सोशल मीडिया न्यूज 🚨 ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई देहरादून में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। फिरौती के लिए अपहरण जैसे संगीन मामले में फरार चल रही महिला अभियुक्ता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 👉 मामला 2 मार्च 2026 का है, जब विकासनगर क्षेत्र में कुछ बदमाशों ने एक युवक का अपहरण कर उसके परिजनों से 1 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपहृत युवक को सकुशल बरामद कर लिया था और इस मामले में पहले ही 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। 👮♂️ लगातार फरार चल रही मुख्य महिला अभियुक्ता शिल्पी (26 वर्ष) को आज 17 अप्रैल 2026 को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर विकासनगर रोड स्थित समरफील्ड स्कूल के पास से गिरफ्तार किया। 🔎 पुलिस टीम द्वारा लगातार दबिश और सटीक सूचना तंत्र के चलते यह गिरफ्तारी संभव हो सकी। ✅ दून पुलिस का संदेश साफ है — अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं!1
- हर्रावाला क्षेत्र में एक व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी कि एक संदिग्ध वाहन काफी देर से खड़ा है। सूचना मिलते ही चीता पुलिस मौके पर पहुँची, लेकिन संदिग्ध, कुख्यात चोर कांता, कार लेकर फरार हो गया। पुलिस ने पीछा किया, कांता ने बैरियर तोड़े, और आगे जाकर एक खंभे से टकरा गया। वह जंगल की ओर भागा, पुलिस पर फायरिंग की, और जवाबी फायरिंग में घायल हुआ। पुलिस ने उसे पकड़कर दून अस्पताल में भर्ती कराया, और फिलहाल, उसका इलाज जारी है।1
- चारधाम यात्रा-2026 को सुगम, सुचारु एवं सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से जनपद उत्तरकाशी के दौरे पर आए अपर पुलिस महानिदेशक (अपराध एवं कानून व्यवस्था, उत्तराखण्ड), डॉ. वी. मुरुगेशन द्वारा 15 व 16 अप्रैल 2026 को पुलिस-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ यात्रा एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा, गंगोत्री धाम एवं यात्रा मार्ग का भौतिक निरीक्षण करने के दौरान आज पुलिस कार्यालय उत्तरकाशी में प्रेस-वार्ता कर गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम की यात्रा की तैयारियों व सुरक्षा व्यवस्था के प्रबन्धों के सम्बन्ध में अहम जानकारी दी गयी। Vol.एडीजी द्वारा बताया गया कि 19 अप्रैल 2026 को यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा आरम्भ हो रही है। श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुगम यात्रा करवाना उत्तराखण्ड पुलिस, शासन एवं सरकार की प्राथमिकता है। सरल, सुविधाजनक तथा सुरक्षित यात्रा हेतु सभी तैयारियां एवं प्रबंध पूर्ण कर लिये गये हैं। Vol.भीड़ एवं यातायात नियंत्रण पर चर्चा करते हुये उनके द्वारा बताया गया कि श्री यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम के यात्रा रूट पर मुख्य-मुख्य पड़ावों, ट्रैफिक दबाव वाले स्थानों पर सुचारु यातायात व्यवस्था तथा भीड़ प्रबन्धन हेतु भारी वाहनों को दिन के समय प्रतिबन्धित रखा गया है। बाजार क्षेत्र में निर्धारित स्थानों पर वाहन पार्क कर श्रद्धालुओं को पैदल भेजने की योजना के साथ पार्किंग एवं होल्डिंग प्वाइंट पर क्षमता के अनुरूप वाहनों को सुव्यवस्थित ढंग से पार्क करवाने की रणनीति तैयार की गयी है। Vol.यात्रा रूट के नैरो पैच, दुर्घटना संभावित/संवेदनशील स्थानों, बॉटल नेक प्वाइंट्स, ब्लैक स्पॉट पर वन-वे ट्रैफिक की योजना के साथ अतिरिक्त पुलिस बल तथा एसडीआरएफ की टीमें नियुक्त की गयी हैं। यातायात के सुचारू तथा व्यवस्थित संचालन के प्रयोजन हेतु कुल 38 मोटरसाइकिल के साथ 02 इंटरसेप्टर एवं 04 हाईवे पैट्रोल यूनिट, 02 क्रेन तथा पुलिस मुख्यालय की ओर से प्राप्त 6 नई बुलेट मोटरसाइकिलों को भी स्मूथ ट्रैफिक तथा भीड़ नियंत्रण हेतु लगाया गया है। Vol.किसी भी बैरियर प्वाइंट पर श्रद्धालुओं को अनावश्यक तौर पर नहीं रोका जाएगा। जरूरी ऐहतियात/नॉर्म्स हेतु कम से कम समय के लिए ही श्रद्धालुओं को थोड़े समय के लिये रोककर पंजीकरण, मेडिकल आदि की प्रक्रिया को कम-से-कम समय में पूरा करने हेतु सभी जवानों को निर्देशित किया गया है। Vol.यात्रा के दौरान आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम एवं संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखने हेतु धाम एवं यात्रा मार्ग के प्रमुख स्थानों पर 190 सीसीटीवी कैमरे, 3 ड्रोन के साथ संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी हेतु धामों में 6 DFMD तथा 60 HHMD अधिष्ठापित किये गये हैं। धामों पर एटीएस की हिट टीमें, बीडीएस के दस्तों के साथ सीएपीएफ के जवानों को भी नियुक्त किया जाएगा। Vol.यात्रियों की सहायता तथा सुविधा हेतु उत्तरकाशी पुलिस द्वारा हेल्पलाइन नंबर 7455939993 एवं 9411112976 जारी किये गये हैं। इसके अतिरिक्त उत्तराखण्ड पुलिस ऐप, वेबसाइट, सोशल मीडिया आदि के माध्यम से भी सभी को यात्रा, मौसम तथा मार्गों की स्थिति के रियल टाइम अपडेट की जानकारी दी जाएगी। Vol.यात्रा काल में सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी के साथ भ्रामक खबर प्रसारित करने तथा अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई हेतु अलग से पुलिस टीमें सक्रिय की गयी हैं। Vol.चारधाम यात्रा ड्यूटी हेतु पुलिस बल के लिए यात्रा मार्गों पर 6 कोतवाली/थाना, 9 रिपोर्टिंग पुलिस चौकी, 1 वाच एंड वार्ड, 13 सीजनल चौकियां के साथ 11 नवनिर्मित फैब्रिकेटेड बैरक बनाये गये हैं। Vol.प्रेस वार्ता से पूर्व एडीजी द्वारा आज काशी विश्वनाथ मन्दिर में बाबा काशी विश्वनाथ के दर्शन एवं पूजा-अर्चना कर सभी की खुशहाली एवं सुखद यात्रा की कामना की गयी।प्रेस वार्ता के दौरान पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी कमलेश उपाध्याय भी मौजूद रहीं। Byte - डॉ. वी. मुरुगेशन.अपर पुलिस महानिदेशक(अपराध एवं कानून व्यवस्था उत्तराखंड) Byte -कमलेश उपाध्याय.पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी.4