Shuru
Apke Nagar Ki App…
नगर में पेट्रोल/डीजल की किल्लत, सभी पेट्रोल पंपों पर स्टॉक खत्म सभी पंपों पर समाचार लिखे जाने तक डीजल खत्म हो चुका था। हालांकि पेट्रोल सभी पंपों पर उपलब्ध रहा। पंप संचालकों का कहना है कि लोगों ने जरूरत से ज्यादा डीजल भरवा लिया, जिससे अचानक स्टॉक खत्म हो गया। उनका दावा है कि जल्द ही डीजल की गाड़ियां पहुंचने के बाद स्थिति सामान्य हो जाएगी।
ABDUL
नगर में पेट्रोल/डीजल की किल्लत, सभी पेट्रोल पंपों पर स्टॉक खत्म सभी पंपों पर समाचार लिखे जाने तक डीजल खत्म हो चुका था। हालांकि पेट्रोल सभी पंपों पर उपलब्ध रहा। पंप संचालकों का कहना है कि लोगों ने जरूरत से ज्यादा डीजल भरवा लिया, जिससे अचानक स्टॉक खत्म हो गया। उनका दावा है कि जल्द ही डीजल की गाड़ियां पहुंचने के बाद स्थिति सामान्य हो जाएगी।
More news from Madhya Pradesh and nearby areas
- अब ईरान ने ये वाला वीडियो जारी करके जंग में अमेरिका का पोजीशन शेयर किया है, लास्ट वाला हिस्सा तो Hilarious है,1
- सभी पंपों पर समाचार लिखे जाने तक डीजल खत्म हो चुका था। हालांकि पेट्रोल सभी पंपों पर उपलब्ध रहा। पंप संचालकों का कहना है कि लोगों ने जरूरत से ज्यादा डीजल भरवा लिया, जिससे अचानक स्टॉक खत्म हो गया। उनका दावा है कि जल्द ही डीजल की गाड़ियां पहुंचने के बाद स्थिति सामान्य हो जाएगी।1
- देहात थाने का मामला हाउसिंग बोर्ड निवासी युवक ने नर्मदा ब्रिज से लगाई छलांग चट्टान पर जाकर गिरा मौके पर मौत देहात पुलिस जांच में जुटी सूत्रों की माने तो हाउसिंग बोर्ड निवासी युवक चौहान डेयरी संचालक बताया जा रहा है युवक की बाइक ब्रिज पर ही खड़ी मिली युवक ने किन कारणों से नर्मदा ब्रिज से चलांग लगाई यह अभी अज्ञात है वहीं होमगार्ड जवान और देहात थाना पुलिस नर्मदा बीच के नीचे सब को बरामद कर लिया गया है इस पूरे मामले की जांच में देहात पुलिस ड्यूटी है1
- अष्टमी पर कन्या भोज का भव्य आयोजन, श्रद्धा और भक्ति से गूंजा बड़कुर मोहल्ला श्री राम कीर्तन मंडल दुर्गा उत्सव समिति का चौथा वर्ष, महाष्टमी पर महाआरती व सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उमड़ा जनसैलाब नर्मदापुरम डोलरिया। वार्ड क्रमांक 11 बड़कुर मोहल्ला में श्री राम कीर्तन मंडल दुर्गा उत्सव समिति द्वारा चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व पर लगातार चौथे वर्ष माँ दुर्गा की स्थापना कर भव्य धार्मिक आयोजन किए जा रहे हैं। पूरे नौ दिनों तक क्षेत्र में भक्ति, श्रद्धा और उत्साह का माहौल बना हुआ है, जहां प्रतिदिन श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुँचकर माँ के दर्शन कर रहे हैं। अष्टमी के पावन अवसर पर विशेष रूप से कन्या भोज का आयोजन किया गया, जिसमें छोटी-छोटी कन्याओं को माँ दुर्गा का स्वरूप मानकर उनका पूजन किया गया। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से कन्याओं के चरण पखारकर उन्हें भोजन कराया तथा उपहार भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान क्षेत्र के लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिला और बड़ी संख्या में परिवार अपने बच्चों के साथ इस धार्मिक अनुष्ठान में शामिल हुए। महाष्टमी पर अष्टमी के दिन ही भव्य महाआरती का आयोजन भी किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने एक साथ माँ दुर्गा की आराधना की। दीपों की रोशनी और भक्ति गीतों के बीच पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। महाआरती के पश्चात महिला मंडल द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिनमें पारंपरिक गीतों और नृत्य ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। समिति के सदस्यों द्वारा पूरे आयोजन को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया जा रहा है। साथ ही सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का भी विशेष ध्यान रखा गया है, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। समिति के सदस्य गजेन्द्र राजपूत ने बताया कि आगामी दिनों में भी विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर धर्म लाभ लेने की अपील की गई है।5
- Post by Veerendra Keer1
- बाबड़िया में भीषण आग: 50 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख, फायर बिग्रेड की गाड़ी भी हुई खराब सिवनी मालवा क्षेत्र के ग्राम बाबड़िया में शुक्रवार दोपहर अज्ञात कारणों से गेहूं की खड़ी फसल में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और एक के बाद एक कई खेत इसकी चपेट में आ गए। तेज हवा के कारण आग तेजी से फैलती चली गई, जिससे किसानों के प्रयास भी नाकाफी साबित हुए। ग्रामीणों ने अपने-अपने स्तर पर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग इतनी तेजी से फैल रही थी कि उस पर काबू पाना मुश्किल हो गया। इस भीषण आगजनी में करीब 50 एकड़ खड़ी गेहूं की फसल जलकर पूरी तरह राख हो गई, जिससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा। घटना के दौरान सिवनी मालवा से पहुंची फायर बिग्रेड की गाड़ी भी आग बुझाने के बीच खराब हो गई। बताया जा रहा है कि गाड़ी का एक्सेल टूट गया, जिसके बाद आग बुझाने में और परेशानी बढ़ गई। इसके बाद ग्रामीणों ने टैंकर और पंप की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास जारी रखा। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि सिवनी मालवा से बाबड़िया जाने वाले मार्ग पर आवागमन भी प्रभावित हो गया। आग बाबड़िया से बढ़ते हुए सिवनी मालवा बायपास तक पहुंच गई, जिससे पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ग्राम कांसखेड़ी निवासी धर्मेन्द्र रघुवंशी ने बताया कि आग इतनी तेजी से फैल रही थी कि उसे रोक पाना लगभग असंभव हो गया। किसानों की करीब तीन महीने की मेहनत कुछ ही मिनटों में जलकर राख हो गई। घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम विजय राय, तहसीलदार नितिन झोड़ सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए इटारसी से भी फायर बिग्रेड की गाड़ी मौके पर बुलाई गई, जिसके बाद कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।1
- Post by PS24NEWS1
- पिपरिया में आज सुबह 6:00 से ही नवरात्र के पावन अवसर पर खेड़ापति मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। दूर-दूर से आए भक्त माता के दर्शन कर अपनी मन्नतें मांग रहे हैं। मंदिर परिसर में भक्ति का विशेष माहौल देखने को मिल रहा है, जहां जयकारों और भजनों की गूंज से वातावरण भक्तिमय हो गया है। श्रद्धालु सुबह से ही लंबी कतारों में खड़े होकर मां के दर्शन का इंतजार कर रहे हैं। इस दौरान कई भक्तों ने अपनी मनोकामनाएं पूरी होने पर कन्याभोज का आयोजन भी किया। छोटी-छोटी कन्याओं को मां दुर्गा का स्वरूप मानकर उन्हें भोजन कराया गया और आशीर्वाद लिया गया। मंदिर समिति द्वारा व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित की जा रही हैं ताकि किसी को असुविधा न हो। सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं। नवरात्र के इन दिनों में खेड़ापति मंदिर आस्था और श्रद्धा का प्रमुख केंद्र बना हुआ है।1